शादी के बाद पत्नी एक ही दिन उसके साथ रही

झूठे मुकदमें में फसाने का आरोप

suicide-1उदयपुर, शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में पत्नी से परेशान एक विकलांग पति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सरकारी कर्मचारी है और शादी करने के बाद उसकी पत्नी एक ही दिन उसके साथ रही थी, इसके बाद से ही वह अपने पीहर में रह रही थी। मृतक की ओर लिखे गए सुसाइड नोट में मृतक ने ससुराल पक्ष पर झूठे मुकदमें नहीं फंसाने के एवज में 5 लाख रूपए की मांग करने का आरोप लगाया है

पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक (३२) पुत्र रतनलाल यादव निवासी यादव कॉलोनी की शादी अप्रैल २०१२ में दुर्गा पुत्री नरोत्तम यादव निवासी नाथद्वारा के साथ हुई थी। अशोक बिजली विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत था। शादी के बाद मात्र एक दिन ही दुर्गा अपने ससुराल में रही थी। इसके बाद पुन: अपने परिजनों के साथ नाथद्वारा की ओर चली गई थी और सारे गहने अपने साथ लेकर गई थी। जिसके बाद से ही वह पुन: ससुराल नहीं आई। कई बार अशोक यादव अपनी पत्नी को लेने के लिए भी गया परन्तु दुर्गा ने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद अशोक ने अपने स्तर पर पता लगाया तो सामने आया आरोपिया पहले से शादी-शुदा है। इस घटना के बाद से ही उसने आरोपिया से सम्पर्क करना बंद कर दिया।

इधर दुर्गा अपने पिता नरोत्तम यादव, माता शांतिदेवी और एक बिचौलिए किशोर जो अध्यापक है के माध्यम से बार-बार फोन कर अशोक को धमकाने लगी और झूठे मुकदमें नहीं फंसाने के लिए 5 लाख रूपए की मांग करने लगी। अशोक को कभी फोन दुर्गा तो कभी बिचौलिया किशोर करता था। परिजनों के अनुसार इसको लेकर अशोक काफी परेशान रहने लगा। इसी दौरान अशोक ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया, परन्तु पुलिस की ओर से भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। मृतक ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही के लिए न्यायालय में भी परिवाद पेश किया था। इधर लगातार परेशान करने के कारण अशोक शनिवार सुबह चार बजे अपने कमरे से उठकर अन्य कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया अंदर से बंद होने पर परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद दरवाजा तोडा गया, तो अशोक लटका हुआ मिला। यह देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मृतक के शव को मोर्चरी में लेकर गए। तलाशी में मृतक के पास एक सुसाईड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी दुर्गा, ससुर नरोत्तम यादव, मां शांतिदेवी और शादी करवाने में बिचौलिया किशोर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है।

 

Previous articleदुर्ग पर पैथर की अफवाह से मचा हडकम्प
Next articleभाजपा कार्यकर्ता की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here