उदयपुर पोस्ट। जाने लोगों को क्या होता जारहा है, दिल में डर या रहम तो मानो जैसे मर गया हो। लोगों की जान तो मानो इतनी सस्ती हो गयी है की कोई भी कही भी किसी की भी जान लेलेता है। कोई पराया नहीं अब तो अपने ही अपनों की जान के दुश्मन बन गए है।
राजस्थान के उदयपुर जिले में झाडोल गाँव की घटना दिल दाह;ला देने वाली है जिसमे एक पिटा ने अपने दो मासूम बच्चों को इतना पिटा की उनकी जान चली गयी। जानकारी के अनुसार झाड़ोल पुलिस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओगणा के चोकलाबारा गांव में पिता द्वारा अपने दो बच्चों की पिटाई के बाद उनकी मृत्यु होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात्रि को पिता ने अपने दो मासूम बेटा और बेटी की पिटाई की। पिटाई में बच्चों के गंभीर घायल होने पर उन्हें गुरुवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओगणा लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपि पिता फरार है। पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Previous articleपत्नी चाहे तो पति को थप्पड़ मार सकती है क्यूँ कि कोर्ट ने कहा है – पत्नी अगर पति को थप्पड़ मारे तो यह आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं।
Next articleसोहराबुद्दीन “फर्जी एंकाउन्टर” मामले में, अमित शाह की मुश्किलें फिर बढ़ सकती है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here