• m_accident-at-jhadol-57a6e32b62d7e_lउदयपुर से झाड़ोल रविवार को पिकनिक मनाने जा रहे समाज के जत्थे की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बस में सवार 30 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
  • उदयपुर.

    उदयपुर से झाड़ोल रविवार को पिकनिक मनाने जा रहे समाज के जत्थे की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बस में सवार 30 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मेनारिया समाज के लगभग 40 लोग झाड़ोल क्षेत्र में स्थित सांडोल माता स्थल पर पिकनिक मनाने जा रहे है। समाज का जत्था सुबह 9 बजे उदयपुर से रवाना हुआ। उदयपुर व झाड़ोल के बिच रण घाटी के यहां पर एक वाहन चालक को बचाने के चक्कर में बस ने पलटी मार दी। इससे बस में सवार सभी लोागों को चोटे आई। इसमें 15 जने गम्भीर रूप से घायल होने पर उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में रेफर किया गया। इसके अलावा सभी लोगों को झाड़ोल के प्राथमिक सेवा केन्द्र पर उपचार करवाया गया। लोगों का कहना है कि लोगों की स्थिति बहुत खराब हो गई है। इसमें कुछ लोग तो बस के नीचे बुरी तरह से फंस चुके थे। क्षेत्रवासियों ने उनको कई देर के प्रयास करने के बाद निकाला गया।

Previous articleस्कूल की बस नदी में गिरी, 18 बच्चों को सुरक्षित निकाला
Next articleचित्तौड़-भीलवाड़ा में बाढ़ के हालात
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here