mn-india_winter__05010530791उदयपुर । जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार बर्फ बारी ने लेकसिटी में ठंड को तडका लगा दिया है। शनिवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। रात का पारा 5.8 डिग्री पहुंच गया।
लेकसिटी में शुक्रवार दोपहर से चली सर्द हवाओं ने दो दिन में शहर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट ला दी है। सर्द हवाओं के साथ अलसुबह लेकसिटी में कोहरा छाने लगा है। सर्द हवाओं से दिन में भी धूजणी छूट रही है। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात का तापमान इस साल की सर्दी का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्प*बारी के कारण उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप तेज होने से इसका प्रभाव शहर में दिखाई दे रहा है यदि बर्प*बारी लगातार जारी रही तो आगामी दिनों में तापमान २ डिग्री तक पहुंच जाएगा। सर्दी से बचने के लिए सुबह से लोग ऊनी वस्त्रों से पहने दिखाई देने लगे है। कई स्थानों पर लोग अलाव तापकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश कर रही है।

Previous articleमहापौर के खिलाफ बगावत का नतीजा – छीना आधा अधिकार
Next articleरेलवे भर्ती में घोटाले का भंडाफोड़, सरगना सहित13 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here