IMG_1094झीलों में नहाने-धोने पर रोक का जोरदार विरोध
उदयपुर। कोई भी कोर्ट या प्रशासन नगर की झीलों में नहाने-धोने पर रोक नहीं लगा सकता, फिर भी राठौड़ी में ऐसा किया जा रहा है, जो कानूनन गलत है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यही बात कहने जगदीश चौक क्षेत्र की महिलाएं आज सुबह कलेक्ट्री आई और सिटी मजिस्ट्रेट के दफ्तर के सामने धरना देकर बैठ गई। इन महिलाओं ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर बताया कि सारे घाट नहाने-धोने के लिए ही बनाए गए हैं। इसलिए वहां पर नहाना-धोना उनका कानून सम्मत अधिकार है। उन्होंने लेक पेट्रोलिंग वालों पर महिलाओं, ब’चों और बुजुर्गों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने का आरोप भी लगाया। इसी क्रम में एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ घंटाघर थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। महिलाओं ने यह चेतावनी भी दी कि भविष्य में ऐसी घटना हुई, तो अशांति फैलेगी, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Previous articleटोटकों के बाद भी प्रतापनगर थाने में चोरी!
Next articleप्रणीती को मिला 50,000/- का नकद पुरस्कार
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here