अपहरण के बाद मारपीट

kidnep-missingउदयपुर, गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार किटोडा कालका देईमाता निवासी नाथू सिंह पुत्र भभूत सिंह राजपूत ने परिवाद जरिये सूरफ लाया हाण्डी होटल निवासी हिम्तत सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह, काया निवासी मोहन सिंह पुत्र किशन सिंह, फांदा निवासी हेमराज पुत्र वकता गमेती के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि 5 दिसंबर को काया से उदयपुर आते समय बीच रास्ते पिता भभूत सिंह को रोक आरोपी कार में डाल कर हाण्डी होटल कमरे में बंद कर मारपीट कर धमकाते हुए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा बारापाल उप तहसील कार्यालय लेकर आये। जहां जमीन की रजिस्ट्री करवा 10 हजार रूपये हाथ में थमा छोड भागे।

Previous articleनगर परिषद ने जारी किए एक करोड से अधिक के कार्यादेश
Next articleविद्या भवन पॉलीटेक्निक में टूर्नामेन्ट सम्पन्न