एड्स के सबसे अधिक रोगी उदयपुर में

उदयपुर , प्रवासी हेल्थ शिविर के अंतर्गत राजस्थान के ९ जिलों में चलाए जा रहे प्रवासी स्वास्थ्य जांच शिविरों में अब तक उदयपुर जिले में ही सर्वाधिक एचआईवी संक्रमित रोगी मिले हैं। इस मामले में नागौर दूसरे नंबर पर रहा जहां ११ रोगी मिले।

दीपावली दशहरा की छुट्टियों में ग्रामीणों के घर लोटने के मद्देनजर जिले में राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स एवं हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड उदयपुर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया था। १ से १० नवंबर तक आयोजित शिविरों में कुल २५६१ लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से २२३२ लोगों का एचआईवी परीक्षण किया गया। जिसमें १५ व्यक्ति एचआईवी संऋमित पाए गए एवं २८९ लोगों का यौन जनित रोगों का इलाज किया गया। दस दिवसीय शिविर में नागौर में ११ व पाली में १० रोगी एचआईवी संक्रमित मिले। शिविर के नोडल अधिकारी डा. मनु मोदी ने बताया कि जिले से सर्वाधिक प्रवासी रोजगार की दृष्टि से बाहर जाते हैं, इसके कारण एचआईवी संक्रमित की संख्या अधिक आई है।

अंतिम शिविर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नांदेशमा पर लगाया गया था। जिसमें १९८ लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें १७४ लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया जिसमें ५ संक्रमित पाए गए। जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई संक्रमित व्यक्तियों को एआरटी सेंटर से जोडने का प्रयास करेगी।

Previous articleवरिष्ठ नागरिकों ने रंगसागर से निकाली जलकुंभी
Next articleट्रेन की चपेट में आने से अधेड की मौत