पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

उदयपुर , नाइ थाना क्षेत्र राम पूरा चोराहा के पास एक युवक ने अपने घर में फांसी पर लटक कर आत्म हत्या करली |

सूत्रों के मुताबिक 30 वर्षीय उंकार ने आज सुबह रामपुर स्थित अपने घर में फंदा लगा कर आत्म हत्या करली सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर जब परिजनों ने दरवाजा तोडा तो वह अन्दर लटक रहा था |

परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और राम पूरा चोराहे पर जाम कर दिया| उनका आरोप था की मृतक के वर्तमान में 4 भाई है और चारों बलात्कार के केस में जेल में बंद है | मृतक के बड़े भाई की पूर्व पत्नी ने चारो भाई पर अपहरण और बलात्कार का मुकदमा कर रखा है | और मृतक इस घटना के बाद से ही काफी परेशान था क्यों के आये दिन पुलिस आकर परेशान करती थी | और इसी से तंग आकर उसने आत्म हत्या करली |

सुचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मोके पर पहुचे और आक्रोशित परिजनों को समझा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया

Previous articleबिना वीजा के पाक सीमा में घुसा भारतीय बंदर
Next articleमहिला मोर्चा ने निकला मौन मोर्चा