लेकसिटी में डिजाइनर और स्टूडेंट डिजाइनर का फैशन शो

उदयपुर, पैसिफिक विश्वविद्यालय के पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एण्ड मास कम्युनिकेशन की ओर से रविवार को रेल्वे ट्रेनिंग ओडिटोरियम में सायं ६.३० बजे इल्युमिनेटी-२०१२ ग्रेजुएशन शो (फैशन शो) का आयोजन जाएगा। जिसमें फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी मुंबई से आए फैशन एक्सपर्ट और मॉडल्स के साथ रैंप पर कदम से कदम मिलाएंगे।

आज आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पाहेर के सचिव राहुल अग्रवाल, वित्त सचिव आशीष अग्रवाल एवं शीतल अग्रवाल ने बताया कि कि इल्युमिनेटी-२०१२ फैशन शो की थीम ट्रेडिशनल, ए डे ऐट ए रेस (डर्बी), इण्डो वेस्टर्न (फ्यूजन) एवं फ्यूचरिस्ट रखी गई है।

शो में फन एण्ड ग्लेमर डिजाइनर रेहाने, फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड २०१० मनस्वी ममगई, फेमिना मिस इंडिया अर्थ २००९ श्रेया किशोर एवं टूटिया दिल फिल्म की अदाकारा एवं सुपर मॉडल आईरिस माईटी सहित लेकमे फैशन एवं विल्स फैशन वीक में जलवे बिखेर चुकी फैशन जगत और भारत की टॉप १७ मॉडल्स रैंप पर केटवॉक करती दिखेंगी।

 

Previous articleदो घंटे तक सडक पर पडी रही अर्थियां
Next articleनशीला पेय पिलाकर किया बलात्कार, बनाई क्लिपिंग