हज यात्रियों को आवेदन के साथ पासपोर्ट जरूरी

उदयपुर, 21 दिसम्बर/ वर्ष 2012-13 में हज पर जाने वाले हज यात्रियों के आवेदन के साथ पासपोर्ट लगाना आवश्यक है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज यात्रा पर वर्ष 2012-13 में जाने के इच्छुक यात्री अपना पासपोर्ट पहले तयार करा लें। पासपोर्ट के अभाव में आवेदन रद्द माना जावेगा। विशेष सूचना के लिए न्यू बिल्डिंग, कमरा नंबर 408, कलेक्ट्रेट परिसर,उदयपुर में जिला अल्पसख्यंक कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक मामलात विभाग,उदयपुर से सम्पर्क साधा जा सकता है।

Previous articleस्वतंत्रता सेनानी रामजी भाई भील का निधन
Next articleपच्चीस लाख की अवैध शराब जप्त