कम्पनियां हायर करती है पॉजीटिव एटीट्यूड वालो को : जुत्शी

विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रबर टेक्नोलोजी विभाग का निरीक्षण

उदयपुर, ५ सितम्बर। भारी वाहनों के टायर बनाकर एक सौ बीस देशों में आपूर्ति करने वाली कम्पनी बालकृष्ण इण्डस्ट्रीज वरिष्ठ महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) एन. के. जुत्शी का कहना है कि विशेषज्ञता के साथ-साथ पॉजीटीव एटीट्यूड का होना अति आवश्यक है तभी बडी कम्पनियां नौकरी देती है। वही उपमहाप्रबन्धक (तकनीकी) एन. श्रीकृष्णन् का मानना है कि बडे उद्योग इनोवेटिव व कमिटेट एम्प्लायज चाहती है।

जुत्शी तथा श्रीकृष्णन् ने यह विचार बुधवार को विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के रबर टेक्नोलोजी विभाग के निरीक्षण के पश्चात रखे। विभाग प्रमुख तथा जे. के. टायर लिमिटेड के पूर्व मुख्य तकनीकी प्रबन्धक ओ. पी. शर्मा ने कहा कि देश में बडी मात्रा में रबर टेक्नोलोजिस्ट की जरूरत है, लेकिन इस क्षैत्र में अभियंता तैयार नहीं हो रहे है। विद्या भवन ने देश में पहली बार रबर उद्योगों की मदद से रबर टेक्नोलोजी में डेढ वर्षीय पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया है। जिसमें इंजीनियरिंग डिग्री व डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकते है।

Previous articleछ: छात्रों का जिला स्तर पर चयन
Next article’केसरीया बालम आवोनी पधारो म्हारे देश …… ’