छ: छात्रों का जिला स्तर पर चयन

उदयपुर, ५ सितम्बर। ज्योति शिशु निकेतन विद्यालय मल्लातलाई, उदयपुर द्वारा आयोजित ५७वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में आलोक सी. सै. स्कूल हिरण मगरी, से.११ उदयपुर को जनरल चैम्पियन घोषित किया गया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राजेश भारती ने बताया कि १७ वर्ष छात्र आयु वर्ग में संजय मेहता, निर्भीक शर्मा, हिमांक औदिच्य एवं १९ वर्ष आयु वर्ग में राघव चतुर्वेदी, अनिमेश मेहता, हर्ष वाधवानी, राजकुमार वैष्णव का राज्य स्तर पर चयन किया गया।

Previous articleमहिला के साथ योन शोषण
Next articleकम्पनियां हायर करती है पॉजीटिव एटीट्यूड वालो को : जुत्शी