कुवैत से जब शव पहुंचा तो गमगीन हो उठा माहौल

गत ७ मार्च को सडक दुर्घटना में हुई थी मृत्यु

गडामोरैया का था निवासी

डूंगरपुर, । डूंगरपुर पंचायत समिति अन्तर्गत गडा मोरेया निवासी एक युवक की कुवैत में सडक दुर्घटना में मृत्यु के बाद जब २१ दिन बाद मृतक का शव अपने पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शौक का माहौल छा गया। तथा दोपहर बाद तक न तो किसी घर में चूल्हा जला ओर ना ही बाजार खुले।

घटनाक्रम के अनुसार गडा मोरैया निवासी जेठालाल नाई का ३० वर्षीय पुत्र दिनेश नाई जो कि तीन वर्ष पूर्व कुवैत रोजगार के लिए गया था। तथा वापस आकर पुन: गया था। गत ७ मार्च को जब वह रोजाना की तरह काम पर जा रहा था कि एक वाहन ने उसको चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। परिजनों द्वारा कुवैत सरकार के नियमानुसार कार्यवाही कर आखिरकार २१ दिनों बाद वह अपने वतन एक बंद पेटी में पहुंचा। गडा मौरेया में जब दोपहर १२ बजे उसका शव पहुंचा तो बडी संख्या में उपस्थित महिला पुरूष गमगीन थे। तो वही दूसरी ओर परिजनों का हाल रो-रो कर बुरा था। मृतक अपने पीछे बीमार मॉ तथा पिता के अलावा अपनी पत्नी व छह वर्षीय बालिका को छोड गया है।

 

Previous articleनिजी बस दुकान में घुसी
Next articleभीड नहीं घुस सकेगी कलेक्ट्री परिसर में