निजी बस दुकान में घुसी

बांसवाडा, बुधवार को मोटरसाईकल सवार को बचाने की कवायद में एक निजी बस एक निजी दुकान के शटर में जा घुसी। इस हादसे में चार जने घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि अनिता माया ट्रावेल्स की बस डूंगरपुर मार्ग से आ रही थी कि एक मोटरसाईकल सवार राह में आ गया। उसे बचाने की कवायद में ड्राईवर गाडी को एक दुकान में घुसा बैठा। इस हादसे में मांगीलाल पुत्र बदीचंद भावसार व हरबंस पुत्र सुभाषचंद्र सुथार निवासी कस्टम चौराहा बुरी तरह घायल हो गये जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद उदयपुर रैफर किया गया। इस हादसे में हरीश जैन पुत्र शांतिलाल सुद्रावत निवासी खांदू कॉलोनी एवं अजय (४२) पुत्र सागरमल जैन निवासी खांदू कॉलोनी भी घायल हो गये। दोनों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Previous articleजानलेवा हमले में दो घायल
Next articleकुवैत से जब शव पहुंचा तो गमगीन हो उठा माहौल