महिला के साथ योन शोषण

उदयपुर, महिला ने बदमाश के खिलाफ शादी करने का झासा देकर यौन शोषण करने का प्रकरण पुलिस में दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बांसवाडा हॉल महाकालेश्वर चोराहा निवासी महिला ने परिवाद जरिये नीमज माता स्कीम देवाली निवासी पंकज पुत्र राधेश्याम पालिवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि १८ जनवरी ०९ को प्रतापगढ निवासी वरूण पुत्र अनिल जोशी के साथ विवाह हुआ था। दोनों के बीच विवाद होने पर तलाक लेने के लिए न्यायालय में परिवाद पेश किया। उसके बाद से अकेली रहने लगी। गत ४ वर्ष से आरोपी से सम्पर्क होने पर पति ने आरोपी के खिलाफ १४ जून १२ को परिवाद पेश किया। इस पर आरोपी ने १० जुलाई १२ को शादी करने का लिखित में पुलिस को आश्वासन देकर समझौता किया। इस दौरान आपरी यौन शोषण करता रहा। गत दिनों शादी के लिए कहने पर आरोपी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने प्रकरण कर जांच शुरू की।

 

Previous articleराणा प्रताप नगर पर चार ट्रेन रुकेगीं
Next articleछ: छात्रों का जिला स्तर पर चयन