आदेश के बाद खुले रहे निजी स्कूल

उदयपुर, कलेक्टर के स्कुलों में छुट्टी के आदेश के बाद भी कई निजी स्कुलों ने अपनी मनमर्जी चलाते हुए आदेशों की अवहेलना की ओर स्कूलों में पढाई जारी रखी दूसरी ओर शहर व आस पास की सभी आंगनवाडियों में भी छुट्टियां नहीं हुई और बच्चे आये।

DSC_1433-copy

उल्लेखनिय है कि ठण्ड के बढते प्रकोप के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने ५ से १४ जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी है। इसके बावजूद सेक्टर ११ सवीना, हिरणमगरी आदि में निजी स्कूलों में पढाई जारी रखी और कडाके की सर्दी में नन्हे मुन्नों को राहत नहीं दी। संवाददाता के पूछने पर ज्यादातर जवाब में यही बात आई कि हमें छुट्टी के आदेशों की सूचना आज सुबह अखबारों से मिली। अति.जिला कलक्टर के अनुसार शाम तक सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश भिजवा दिये गये थे।

इधर स्कूलों में तो नन्हे बच्चों की छुट्टियां हो गयी लेकिन आंगनवाडी केन्द्रों में बच्चे अभी भी ठिठुरते हुए आ रहे है। आंगनवाडी केन्द्रों पर छुट्टियां के कोई आदेश भी नहीं आये। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्वेता कडिया ने कहा कि राज्य सरकार से आंगनवाडी केन्द्रों पर छुट्टियों के कोई आदेश नहीं आये है। ओर वैसे भी आंगनवाडी का समय १० से २ बजे तक का है।

 

Previous articleशादी का झांसा दे कर नकदी व जेवर हडपे
Next articleगीता पटेल का निलम्बन रद्द