युएन ऑटोमोबाईल के खिलाफ धोखाधडी का प्रकरण दर्ज

Fraud-Crosshairs1उदयपुर, सूरजपोल थाना पुलिस ने वाहन खरीदने के लिए रकम चुकाने के बावजूद वाहन नहीं सुपुर्द करने पर युएन ऑटो मोबाईल प्रबंध के खिलाफ 24 लाख रूपये से अधिक की धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर 6 निवासी रामराय पुत्र मोहनलाल गट्टानी ने परिवाद जरिये यु एन ऑटो मोबाईल कम्पनी प्रबंधक अमित प्रकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि 9 अगस्त 12 को आरोपी की कम्पनी से 24 लाख 25 हजार में टाटा 2518 ट्रीपर वाहन खरीदने के लिए बुक करवा कर 2 लाख 24 हजार 535 रूपये का चैक दिया तथा शेष 22 लाख का ऋण स्वीकृत करवा भुगतान किया। अब तक आरोपी ने न तो वाहन सुपुर्द किया न नकदी लौटाई। इस संबंध में आरोपी से संपर्क करने पर उसने 2 लाख 27 हजार 612 रूपये का चैक दिया वो भी बैंक से अनादरित हो गया। इस संबंध में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Previous articleअपने ही अपहरण की साजिश रची और मित्र को फंसा दिया
Next articleरिश्वत लेते एपीपी रंगे हाथों गिरफ्तार