विवाह के बहाने नकदी व जेवर हडपे

उदयपुर, विवाह का दस्तूर करने के बाद शादी से इनकार करने पर पुलिस ने युवती के परिजनों के खिलाफ नकदी व जेवर हडपने का मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरकत कोलोनी सविना निवासी मोहम्मद इकबाल पुत्र नियाज मोहम्मद ने परिवाद जरिये नया खैडा निवासी रईस मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि पुत्र सोहेब मोहम्मद का आरोपी की पुत्री रब्बीना के साथ निकाह करना तय होने पर २७ मार्च ११ को सगाई दस्तूर कर ११ हजार रूपये, सोने की चेन, अंगूङ्गी, चांदी के पायजेब व अन्य आभूष दिये थे। कुछ समय पश्चात आरोपी ने पुत्री का विवाह अन्य व्यक्ति के साथ कर दिया तथा नकदी व जेवर नहीं लौटाकर धोखाधडी की।

Previous articleहारमोनी फेक्ट्री प्रबंधन ने पी.ऍफ़. की राशि हडपी
Next articleशिल्पग्राम तीन दिवसीय ‘‘कला मेला’’