14 जोड़ों ने कबूला निकाह, बरसने लगी खुशियां

shadi

उदयपुर। सक्का बिरादरी का 13वां सामूहिक निकाह टाउन हॉल परिसर में बड़े ही धूमधाम से हुआ, जिसमें समुदाय के 14 जोड़ों का निकाह कराया गया। आयोजन में उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, जयपुर और नीमच के समाजजनों ने भाग लिया। निकाह की रस्म अदायगी में महिलाओं ने विशेष भागीदारी निभाई।

सक्का बिरादरी के प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन सक्का ने बताया कि 13वें सामूहिक निकाह आयोजन को लेकर दोपहर 2 बजे चंपालाल धर्मशाला से बारात निकाली गई। बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली बारात में दूल्हे सेहरा बांधे, घोड़ों पर सवार होकर आयोजन स्थल पहुंचे। जहां निकाह से जुड़ी अन्य रस्म अदायगी की गई।

Previous articleगुलाबचंद कटारिया का उदयपुर दौरा
Next articleरोडवेज : ग्रामीण सेवा के लिए 11 बसें और मिलीं, चालक-परिचालक का टोटा