शहर में नील गाय ने मचाई धमाचौकड़ी

उदयपुर हिरणमगरी सेक्टर-5 स्थित आकाशवाणी कॉलोनी में शुक्रवार को नील गाय ने करीब तीन घंटे धमा-चौकड़ी मचाई। इससे वह जख्मी भी हो गई। वन विभाग की टीम ने ट्रंकुलाइज करने के लिए उस पर दो बार शॉट लगाए, लेकिन नाकाम रहे। साढ़े 12 बजे के आसपास नगर निगम की गाड़ी भी आई, जिसके लिए कॉलोनी का दरवाजा खोला गया। यह देख नील गाय इस ओर दौड़ पड़ी। तभी यह काउ कैचर में फंस गई। यहीं नील गाय वन कर्मियों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बनी और तीसरे शॉट में बेहोश की जा सकी।

Previous articleकटारिया पर राजनाथ हुए नाराज, बंद कमरे में बुलाकर सुनाई खरी-खरी
Next articleसरकारी बंगले रहता है ये कुत्ता, देखभाल के लिए जवान भी तैनात