कोटड़ा में मासूम जिन्दा जली

uda212906-04-2014-01-57-99N

Udaipur. कोटड़ा। उपला थला गांव में शनिवार सुबह एक फूस छप्परपोश मकान में आग लगने से पांच साल की बच्ची जिन्दा जल गई। घटना के वक्त बच्ची का पिता अजा व माता खेत में काम कर रहे थे। घर को आग की लिपटों में घिरा देखकर वे भाग कर आए और आग बुझाई लेकिन तब तक बच्ची चन्द्रिका की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार सुबह 10 बजे अजा व उसकी पत्नी घर के कामकाज निपटा कर खेत पर चले गए थे। चन्द्रिका पड़ोस के बच्चों के साथ घर में खेल रही थी।

इसी दौरान घर के चूल्हे में रखी आग से चिंगारी घास फूस के छप्पर तक पहुंच गई। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

सिर्फ राख मिली : दूसरे बच्चे तो आग देख कर भाग गए। बच्ची अन्दर ही फंसी रह गई। मकान से आग की लपटें उठते देख उसके माता-पिता व अन्य ग्रामीण भाग कर आए। आग बुझाई लेकिन तब तक मासूम चन्द्रिका सहित घर में रखा अनाज-कपड़े जलकर राख हो चुके थे।

Previous articleपत्नी के दुष्कर्म की बनाई क्लीपिंग, दहेज के लिए किया ब्लैकमेल
Next articleबाल संप्रेषण गृह में यौन उत्पीड़न