कार में सेक्स रैकेट, इंटरनेट के जरिए होती थी बुकिंग

RPJHONL0031809201411Z25Z09 PMजयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने हाईप्रोफाइल अंदाज में चलने वाले वैश्यावृति रैकेट का पर्दाफाश किया। दो घंटे तक एक कार के का पीछा करते हुए पुलिस की जीप दौड़ती रही।

आखिरकार श्यामनगर पुलिस ने अजमेर रोड पर डीसीएम के पास कार को ओवरटेक कर घेर लिया। कार में एक युवती और तीन युवकों को संदिग्धावस्था में दबोच लिया गया।

जब पूछताछ हुई तो पुलिस भी चौंक गई। कार के अंदर ही सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। कोलकाता निवासी युवती तीन दिन पहले फ्लाइट से जयपुर आई थी और इन दिनों एक होटल में ठहरी हुई थी।

थानाधिकारी श्याम नगर सुगन सिंह ने बताया कि कार में अलमोड़ा (उत्तराखण्ड) के सोमेश्वर निवासी गोपालराम और पुणे के लालमंडी निवासी राजकुमार गुप्ता दलाल पकड़े हैं।

कार की पिछली सीट पर युवती संग ग्राहक चित्रकूट निवासी जगबहार सिंह उर्फ विशाल मिला था। कार्तिक नाम का एक अन्य युवक भाग निकला।

युवती और दलाल इंटरनेट पर जयपुर एस्कॉर्ट नाम से रैकेट संचालित करते थे। इसी से ग्राहकों से संपर्क कर तारीखें तय करते थे, तभी युवती कोलकाता से आती थी।

Previous articleरेल यात्रियों को मिलेगी राहत, नई सुविधा होगी शुरू
Next articleराजस्थान के हजारों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी