विभिन्न संगठनों ने की सहभागिता
बापू व शास्त्री को भी किया नमन
उदयपुर । गांधी जयंति पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत के साथ ही शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी सरकारी कर्मचारियों ने सप*ाई के अभियान की शुरूआत कर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में पहला कदम बढाया।
शहर में स्वच्छ भारत के लिए सप*ाई अभियान की शुरूआत पंचायती राज मंत्री व शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने जगदीश चौक में स$डक पर झाडु लगाने के साथ की। साथ में सांसद अर्जुन मीणा, ग्रामीण विधायक पू*ल ङ्क्षसह मीणा, नगर निगम महापौर रजनी डांगी साथ में कई भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पार्षद ने सडक पर झाडु लगाकर सप*ाई अभियान की शुरूआत की। कटारिया और अर्जुन मीणा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे वहां पर भी कटारिया ने झाडु लगाकर रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखने का संदेश रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों को दिया।
इधर सरकारी दप*तरों में भी सप*ाई अभियान की शुरूआत हुई जिसमें दप*तर के कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने चेम्बर और कमरों की सप*ाई
कर अभियान का शुभारम्भ किया।
जिला कलेक्ट्री में सभी कर्मचारी अधिकारियों द्वारा अपने अपने कमरों की डस्टिंग की गई जिसका बाद में निरीक्षण जिला कलेक्टर अति.जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। कई पुलिस थानों में भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत थाना परिसर, जिला कलेक्ट्री में एसपी ऑपि*स में धुल मिट्टी झाड कर अभियान का आगाज किया। जिसका जायजा लेने बाद में एसपी अजय कुमार लांबा हरेक कमरे में जाकर निरीक्षण किया। अन्य कई सरकारी दप*तर, जिला परिषद, रसद विभाग, नगर निगम, यूआईटी, बिजली विभाग के आपि*स, सीएमएचओ आपि*स अन्य कई दप*तरों में सरकारी कर्मचारियों द्वारा अभियान को शुरू किया।
स्वच्छ भारत की परिकल्पना के तहत गांधी जयंती पर गुरुवार को सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यालय/परिसर की साफ-सफाई करने हेतु प्रात: १० बजे संभागीय आयुक्त एवं आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग वैभव गालरिया द्वारा स्वयं सफाई अभियान की शुरुआत आयुक्त कार्यालय से झाडू लगा कर की गई। उनके अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारी भी सफाई कार्य में जुट गए तथा अपने-अपने कमरों, कार्यालय परिसर, गार्डन आदि की साफ-सफाई की । स्वच्छता अभियान को आगे बढाने के उद्देश्य से संभाग के समस्त जिलों में जिला कलक्टर्स के सानिध्य में स्वच्छता अभियान हर वर्ष
१० घन्टे यदि हर सप्ताह २ घन्टे श्रमदान कर स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ किया जायेगा।
इस मौके पर संभागीय मुख्यालय पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, अतिरिक्त आयुक्त (टीएडी-प्रथम) जमील अहमद कुरैशी, अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय) जगमोहन सिंह व समस्त प्रकोष्ठाधिकारी व कर्मचारियों ने सफाई अभियान में सहयोग किया।
बार एसोसिएशन, उदयपुर के करीब २०० अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर पर एकत्रित होकर देश को साफ सुथारा बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत के तहत न्यायालय परिसर की साफ सफाई में भाग लिया एवं श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस अभियान में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, महासचिव गगन कुमार सनाढ्य, उपाध्यक्ष अनिल पालीवाल, सचिव कुलदीप चौबिसा, वित सचिव देवी लाल जाट, पुस्तकालय सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत सहित काफी अधिवक्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी बार एसोसिएशन, उदयपुर के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने दी।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने भी सफाई कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। आज प्रात: साढे नौ बजे विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संबंधित चिकित्सकों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत चिकित्सकों ने हाथ में झाडू पकड कॉलेज परिसर में साफ-सफाई कर आम जन को सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान में मुख्य रूप से
कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा, पीएसएम के विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल बुनकर, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनिता भार्गव, बायोकैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक वर्मा के साथ डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. आभा पाटनी, डॉ. नौरतन जटिया सहित कई चिकित्सकों ने सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।
उदयपुर पर्यावरण समिति की ओर से वार्ड २७ में पार्षद मीनाक्षी जैन के झण्डारोहण से अभियान की शुरूआत हुई। क्षेत्र के नागरिकों एवं स्कूली विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई। अभियान का शुभारंंभ जनसमुदाय ने बसंत विहार पार्क से स्वैच्छिक श्रमदान कर ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर पॉलीथिन व प्लास्टिक का कचरा साफ किया गया। सचिव केएल चोटरानी ने बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।
शिल्पग्राम में कलाकारों ने बुहारा आंगन ‘‘स्वच्छ भारत अभियान‘‘ के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली तथा हवाला गांव स्थित ग्रामीण कला परिसर शिल्पग्राम में केन्द्र के अधिकारियों व कलाकारों ने चौक व आंगन बुहारा बागोर की हवेली में सुबह केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा के नेतृत्व में केन्द्र के अधिकारियों ने कुआं चौक की सफाई कर धोकर साफ किया। इसी स्थान पर दशोरा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘‘स्वच्छता शपथ‘‘ दिलाई।
गांव शहर मेरा स्वच्छ हो सारा देश नारे के तहत इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के चीप* ऐरिया मैनेजर अमर ज्योति बारदोलाई के निर्देशानुसार इण्डियन ऑयल कॉर्पोरशन के सहायक प्रबंधक राकेश तिवारी एवं अरावली गैस सर्विस की प्रोपराइटर श्रीमती सूरज शर्मा एवं स्टाप* द्वारा सुरो का प*ला में सप*ाई अभियान शुरू किया गया।
आकाशवाणी उदयपुर में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यालय परिसर में केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र नाहर एव कार्यक्रम प्रमुख एन.आर.मीणा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। परिसर एवं विभिन्न कक्षों में साफ-सफाई के पश्चात नाहर द्वारा शपथ दिलाई गई।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सी में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा श्रमदान कर विद्यालय परिसर में साफ सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया।
भाजपा सरदार पटेल मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग करते हुए प्रात: ८ बजे सेक्टर ११ स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर से सफाई अभियान का आगाज किया । उसके बाद कार्यकर्ताओं ने मण्डल महामंत्री महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में सिख कोलोनी, श्री राम मन्दिर, आलोक परिसर के बाहर, जैन मन्दिर तथा पशुपतिनाथ पार्क में प्लास्टिक की थैलिया, गिलासे, गाजर घास, आदि की साफ सफाई की।
अलर्ट संस्थान, जलग्रहण क्षेत्र विकास समिति वागडा एवं के.एफ. डब्ल्यू-आईजीडब्ल्यूडीपी नाबार्ड द्वारा सुयुक्त रूप से गोगुन्दा के अवाणी गांव में गुरूवार को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत हुई।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय एवं स्थानीय संघ उदयपुर के संयुत्त* तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंति के अवसर पर प्रात: सर्वधर्म सभा विद्या भवन रूरल इंस्टीटयूट बेदला में रोवर स्काउट की गई। उसके पश्चात नगर निगम परिसर में नेहरू बाल उद्यान में स्काउट गाइड ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत उद्य$ान की सप*ाई की एवं जन चेतना रैली निकाली।
सी.ओ.स्काउट एम.आर.वर्माने बतायाकि स्वच्छता जन चेतना रैली को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रथम उदयपुर कृष्णा चौहान एवं मण्डल उपप्रधान डा.सुजान ङ्क्षसह पार्षद राखी माली ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर निगम परिसर से रवाना होकर सूरजपोल चौराहा, बापू बाजार देहलीगेट होते हुए शास्त्री सर्कल पहुंची और स्काउट गाइड ने शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अधिकारियों कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेते हुए सप*ाई कार्य आंरभ किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.एस.आर.मालू ने बताया कि ९ बजे से महाविद्यालय के एक एक कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के साथ सप*ाई अभियान में भाग लिया।
Comments are closed.


Can someone look at sector 14 behind Ryaan public school. All empty plots are full of garbage.there is no sweeper allocated.
For kind information of mayor sahiba.
Thank you
Niksa 007