सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन, नगर बंद की चेतावनी

चित्तौड़ा हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
IMG-20141204-WA0004
उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र स्थित १०० फीट रोड पर कुछ समय पूर्व हुए दिलीप चित्तौड़ा मर्डर के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सकल जैन समाज ने गुरूवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
उल्लेखनीय है कि चौदह दिन बीत जाने के बावजूद मामला जस का तस है। इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ दिन पूर्व इस मामले को लेकर शहर के युवाओं व समाजजनों ने कैंडल मार्च भी निकाला था।
महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में गठित संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन की रणनीति तय की गई। जिसमें आज जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। अब शुक्रवार को सुबह 11 से 1 बजे तक सांकेतिक धरना दिया जाएगा। शनिवार शाम टाउनहॉल से मशाल जुलूस निकालने के बाद रविवार दोपहर सकल समाज की बैठक होगी जिसमें उदयपुर बंद पर निर्णय किया जाएगा। बैठक में पारस सिंघवी, सुरेश चित्तौड़ा, कुलदीप नाहर, अशोक शाह, दिलीप सुराणा, महेंद्र चित्तौड़ा, सुंदरलाल नवाणिया, जिनेंद्र भगत, देवेंद्र छाप्या, शांतिलाल सिंघवी, महेंद्र तलेसरा ने विचार व्यक्त किए।

Previous articleपीसीसी कार्यकारिणी में उदयपुर जिले को पूरा प्रतिनिधित्व
Next articleसुप्रीम कोर्ट की टीम ने पोलिथिन से होने वाले नुकसान की बनाई रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here