दिनदहाड़े अध्यापिका का पर्स छीन भागे मोटरसाइकिल सवार उचक्के

purse-snatchingउदयपुर. उत्तरी सुन्दरवास क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े  मोटरसाइकिल सवार उचक्का अध्यापिका का पर्स छीन भागा। उत्तरी सुन्दरवास विद्या विहार कॉलोनी निवासी प्रियंका पत्नी मनोज सक्सेना ने प्रतापनगर थानापुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वद्र्धमान स्कूल में अध्यापिका है। दोपहर करीब 1.30 बजे वह स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल ही घर जा रही थी।

सुनील टेक्सटाइल से कुछ आगे चौक में पहुंची तभी मोटरसाइकिल पर पीछे से एक उचक्का आया। वह झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन भाग। छीना झपटी के दौरान वह हड़बड़ाते हुए असंतुलित हो गई। संभली तब तक आरोपित तेज गति से मोटरसाइकिल भगाते हुए बोहरा गणेशजी मार्ग की तरफ भाग निकला। चिल्लाने पर लोग  एकत्रित हुए लेकिन वह काफी दूर निकल चुका था। अध्यापिका प्रियंका का कहना है कि पर्स में मोबाइल के अलावा तीन हजार रुपए नकद, स्कूल की चाबियां व दस्तावेज रखे थे।

Previous articleपेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े, डीजल के 6 पैसे प्रति लीटर घटे
Next articleगुजरात पुलिस ने हार्दिक पटेल को गिरफ्तार किया और हाथोहाथ मिली जमानत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here