पोस्ट न्यूज़। राजस्थान के सीकर में आये दिन रेप के मामले बढ़ते जारहे है। ताज्जुब की बात यह है कि अधिकतर मामले नाबालिक लड़कियों के साथ हो रहे है। हाल ही में सीकर के लोसल इलाके के सिहोट गाँव में एक १५ वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले को अंजाम दिया।
घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म के इस घिनोने कार्य को बालिका के चहेरे भाई के सामने ही उसके सहयोग से अंजाम दिया गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करना शुरू कर दे है। अभी तक ाओपि का कोई सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह नाम का ट्रक चालक ने बालिका से मोबाइल पर संपर्क कर उसको अपने बहकावे में लेलिया। उसने बालिका को अपना नाम अर्जुन सिंह और गांव चुड़ोली बताया। आरोपित ने गांव की स्कूल और घर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका ने पुलिस को बताया है कि वारदात के दौरान उसका चचेरा भाई और बहन भी मौजूद थे। दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस चुड़ोली गांव गई तो वहां पर अर्जुन सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं पाया। जांच में जुटी पुलिस के हाथ आरोपित का फोटो लग गया है। पुलिस अब फोटो के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। अब तक जांच में आरोपित सरवड़ी का होने की बात सामने आई है।
सीकर में दुष्कर्म के मामले दिनोंदिन बढ़ते रहे हैं। इसी साल से अजीतगढ़ थाना इलाके में स्कूली छात्रा के साथ शिक्षकों द्वारा रेप करने और सीकर में कॉलेज की एक छात्र को जान-पहचान के युवक द्वारा शराब पिलाकर रेप किए जाने जैसे मामले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले सीकर के कल्याण सर्किल पर रात को अपनी मां के साथ सो रही चार साल की मासूम बच्ची को शिकार बनाया गया और इससे पहले सीकर में दामिनी प्रकरण हुआ।
नाबालिग से रेप होता रहा, चचेरा भाई और बहन देखते रहे।
Amusement Parks’ Crucial Need for Galvanization
When riding in an amusement park, the first thing that comes to mind is THRILL and the second – SAFETY.
Steel begins to corrode when it is exposed to the atmosphere and amusement parks have both, humidity and salinity. Often the corrosion is blatantly visible and is an eyesore to the surrounding areas. But at times corrosion is unknown and is only blamed after a mishap or a tragedy. Thus, it is crucial to protect steel structures like roller coasters, race tracks, carnival rides, sporting arenas, water parks etc. by providing them with a protective coating. Hot-dip galvanizing is the best choice of coating since it is vital to the overall performance, safety of the structure and durability. Also, providing aesthetic appeal and maintenance-free performance, Hot-Dip Galvanization keeps the rides functioning comparatively with less service interruption.
World-class amusement parks like Universal Studios, New Jersey Pier, Vacances Val-Cartier (largest winter amusement park in North America), Grand Canyon Skywalk etc. all amusement park-ride manufacturers, around the world, use galvanized steel to protect their structures and foster safety.
Hindustan Zinc is India’s only and world’s leading Zinc-Lead-Silver Producer..
Article by- Pavan Kaushik, Head – Corporate Communication, Hindustan Zinc

राजसमंद हत्याकांड के बाद उदयपुर में हज़ारों मुस्लिम युवा आये सड़कों पर – नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ उठाई आवाज़।

उदयपुर। राजसमन्द में दो दिन पूर्व हुए जधन्य ह्त्या काण्ड और देश में लव जिहाद, गोरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर मुस्लिमों की हो रही ह्त्या व संप्रादियक सोहार्द बिगाड़ नफरत फैलाने वाले संगठनो के विरोध में आज उदयपुर के हज़ारों मुस्लिम युवा सड़कों पर आगये। उदयपुर अंजुमन कमेटी के नेतृत्व में निकाले गए जुलुस के बाद मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने और आपस में नफरत फैलाने वाले संगठनो के खिलाफ कारवाई। राजसमन्द हत्याकांड में मारे गए युवक के परिवार को मुआवजा व् आरोपित को फांसी की सजा की मांग की गयी है।

दो दिन पूर्व राजसमन्द में शम्भूलाल रेगर द्वारा पश्चिम बंगाल का अधेड़ अफ्राजुल भुट्टा की बेरहमी से मार कर जला दिए जाने और घटना का वीडियो वायरल करने के बाद से ही संभाग ही नहीं देश भर में हत्यारे के खिलाफ आक्रोश फेल गया था। आज जुम्मे की नमाज़ के बाद उदयपुर अंजुमन कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों द्वारा जुलुस निकाला गया। शहर के हाथीपोल इलाके में जुम्मे की नमाज़ के बाद हज़ारों युवा जमा हो गए और नारे लगाते हुए चेटक होते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुचे। रास्ते भर जुलुस में शामिल युवा नफरत फैलाने वाले संगठनों के विरोध में नारे बाजी करते रहे। बाद में संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुचे और बाहर जम कर नारे बाजी की। अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी व् समाज के मोतबिर लोगों ने संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा को ज्ञापन दिया जिसमे कहा गया कि, राजसमन्द में जिस तरह से शम्भूलाल रेगर द्वारा मुस्लिम अधेड़ अफ्राजुल की ह्त्या करने के बाद भड़काऊ भाषणबाजी कर नफरत फैलाने के वीडियो वायरल कर उदयपुर संभाग का साम्प्रदयिक सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी व जिस तरह से देश के मुसलामानों को चेलेंज दे कर भड़काया गया है उससे मुस्लिमों में रोष व्याप्त है। देश में ऐसे संगठन है जो इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे है यह संगठन मेवाड़ और राजस्थान में भी सक्रीय है अतः इन नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ कारवाई की जाय। इसके अलावा अंजुमन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में मुख्य मंत्री से मांग की है कि आरोपी शम्भूलाल रेगर के खिलाफ चालान जल्द पेश किया जाय कोर्ट की कारवाई फास्ट ट्रेक में चला कर फांसी की सजा दिलवाई जाय। मृतक अफ्राजुल के परिजनों को ५० लाख का मुआवजा दिलवाय जाय। साथ ही जो संगठन नफरत की राजनीति कर देश का माहोल खराब कर रहे है आये दिन मुस्लिमों की हत्याएं कर देश में भय और डर का माहोल पैदा कर रहे है उन पर प्रतिबन्ध लगाया जाय।

इस दौरान अंजुमन कमेटी के सदर खलील मोहम्मद, सेक्रेटरी रिजवान खान। नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, जॉइंट सेक्रेटरी वकार अहमद सहित कई मुस्लिम मोतबिर लोग मोजूद थे। जुलुस के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तेद रहा। एडिशनल एसपी सुधीर जोशी सहित सभी थानों के थाना अधिकारी पुरे जाब्ते सहित मोजूद थे।

प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी ने उठा लिया एसा खतरनाक कदम

post.आजकल प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या करने के मामले सामने आते रहते है। खासकर आजकल के युवाओं के लिए जिंदगी के मायने कम हो गए है इसलिए उनके साथ थोड़ा सा कुछ बुरा होता है और वह इसका हल निकालने की जगह आत्महत्या करने की ठान लेते है। यह सारी घटनाएं य़ुवाओं में जागरुकता की कमी की वजह से होती है या फिर इन घटनाओं के पीछे कोई और कारण है यह कहना मुश्किल है। हाल ही में प्रेमप्रसंग के चलते तनावग्रस्त यूपी निवासी बीस वर्षीय शैफउल्ला ने अपने कमरे में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह जलने से युवक की मौत हो गई। पर्चा बयान के आधार पर लालकोठी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मूलत: यूपी निवासी बीस वर्षीय शैफउल्ला एमडी रोड पर स्थित जमायत खाना में रहकर कपड़े बेचने का काम करता था। सोमवार दोपहर उसने अपने कमरें में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और आग बुझाकर उसे अस्पताल में पहुंचाया, उसे 75 प्रतिशत झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने कल शाम उपचार के दौरान सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया। एएसआई शिवदान ने बताया कि युवक के पर्चा बयान किए गए है। पर्चा बयान में उसने बताया कि वह अपनी मौसी की बेटी से प्यार करता है और वह कुछ दिनों से उसका फोन नहीं उठा रही थी। इस पर उसने उसके घर वालों से भी सम्पर्क कर उससे बात करने की कोशिश की लेकिन उसकी अपनी प्रेमिका से बात नहीं हो पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने स्वयं पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। आज उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद युवती व उसके परिजनों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। मृतक फुटपाथ पर कपड़े बचने का काम करता था और मुस्लिम मुसाफिर खाने में रहता था।
भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल को किया राष्ट्रपिता से उपर उठाने का प्रयास, चौथी वर्ष गांठ पर अशोक चिन्ह की बराबरी करेंगे संघी नेता

उदयपुर। काले कानून पर बेकफूट पर आई राज्य सरकार ने एक ओर फरमान सुनाते हुए फैसला किया है कि भारतीय जनसंघ के संस्थापको में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय( pandit deendayal upadhyay) को जल्द ही अशोक स्तंभ (ashok stambh) की बराबरी दी जाएगी। सम्राट अशोक महान के बौद्ध धर्म के प्रवर्तन के सूचक चक्र एवं अशोक स्तंभ (ashok stambh) के शीर्ष पर चार शेरों तथा उनके नीचे गाय एवं घोड़े सहित प्रतिमा को संविधान निर्माताओं ने देश का सर्वोच्च प्रतिक माना यही चिन्ह अब तक सरकारी दस्तावेजों को सत्यापित करता आ रहा है। भारत सरकार के इस सर्वोच्च चिन्ह की बराबरी दीनदयाल उपाध्यय के चित्र से करवाने का फरमान एक बार फिर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दिमागी हालत उजागर करता है। जल्द ही सरकारी आदेशों, शासकीय पत्रों और लेटर हैड पर अब आपको स्तम्भ या महात्मा गांधी के चित्र के स्थान पर पण्डित दीनदयाल ( pandit deendayal upadhyay) का चित्र दिखेगा। मुख्य मंत्री राजे के कार्यालय में बनी योजना के तहत हर सरकारी विभाग, संस्थान, निकाय और प्राधिकरणों से लेकर अन्य सहयोगी संस्थाओं को यह आदेश जारी किए जाएंगे। आगामी 13 दिसम्बर को राज्य सरकार को चार साल पूरे होने जा रहे हैं और यह आदेश उसी तारिख से मान्य भी माने जाएगा। सरकारी पत्र पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का पासपोर्ट साईज फोटो युक्त गोल लोगो लगाना होगा और यह भी भगवा रंग का होगा। आपको बता दे कि भामाशाह कार्ड में भी मुख्य मंत्री की तस्वीर का विपक्ष ने विरोध किया था। लेकिन इस बार तो सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने अपनी मनमर्जी के चलते भाजपा नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सम्राट अशोक महान के समकक्ष बिठा दिया। गोया की दीनदयाल उपाध्याय सम्राट अशोक की बराबरी रखते हो, इस आदेश के बाद विपक्ष और राजनीतिक हल्के में सरकार का विरोध भी शुरू हो गया है। क्योंकि सभी का मानना है कि जनसंघ से जुड़े पंडित उपाध्याय का फोटो सरकारी पत्रों में लगाना प्रदेश को भगवामयी करने के अलावा कुछ भी नहीं है, जो तर्क संगत भी नहीं है। यह कार्य राश्ट्रपिता की बराबरी रखने का प्रयास मात्र है।
राजसमंद में हुई ह्त्या के बाद नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ उदयपुर अंजुमन कमिटी व अन्य संगठन जुलुस निकाल ज्ञापन देंगे।

उदयपुर। राजसमन्द जिले में एक बेगुनाह मुस्लिम अधेड़ की ह्त्या के विरोध उदयपुर अंजुमन तालिमुल इस्लाम के बैनर तले शहर के सभी मुस्लिम समाज और समाज से जुड़े संगठन दोपहर २.३० बजे बाद रैली निकाल कर भगवा आतंकवाद ख़त्म करने की मांग रखते हुए संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे।
उदयपुर अंजुमन तालिमुल इस्लाम कमेटी के नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान ने बताया कि शुक्रवार के दिन बाद नमाज़ ज़ूमा के सभी मुस्लिम समाज के लोग हाथी पोल इकट्ठा होंगे और जुलुस के रूप में संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेगे। संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा जिसमे देश में मोजूद नफ़रत फैलाने वाले संगठन जो भगवा आतंकवाद देश में फैला कर बेगुनाह मुस्लिमों की ह्त्या कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। ऐसे नफरत फैलाने वाले संगठनों की मान्यता रद्द कर उनके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
गौरतलब है कि राजसमंद में बुधवार को लव जिहाद का नाम लेते एक हत्यारे ने ५० वर्षीय मुस्लिम अधेड़ युवक की ह्त्या करदी थी और ह्त्या का वीडियो भी वायरल करदिया। वीडियो को देख मुस्लिम समाज में आक्रोश फ़ैल गया। हालाँकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरी स्थिति को कंट्रोल किया हुआ है। हत्यारे और उसके साथी को भी जिसने वीडियो बनाया उसको भी गिरफ्तार करलिया है। अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी समभाव है।
राजसमंद मर्डर – कायर हत्यारा गिरफ्तार – घटना देख पूरा देश रह गया सन्न

उदयपुर। (Rajsamand murder) राजस्थान के राजसमंद में लव जिहाद ( love jihad )का नाम लेकर ५० वर्षीय मोहम्मद भुट्टा की ह्त्या करने वाला कायर हैवान शम्भु लाल रेगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तनाव के हालात को देखते हुए प्रशासन ने (Rajsamand) राजसमंद जिले में इंटरनेट सुविधा को बंद कर रखा है। बेरहमी से हुई ह्त्या को लेकर राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया घटना बहुत ही हृदय विदारक थी। हत्यारा पकड़ा गया है पुलिस घटना के पीछे छिपे कारणों का पता लगाने के लिए पछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि राजसमंद जिले में शम्भुलाल रेगर नाम के एक हैवान ने 50 वर्षीय पश्चिम बंगाल का रहने वाला श्रमिक अफ़राजुल उर्फ़ भुट्टो को दोस्ती का हवाला देकर काम करने के बहाने अपने खेत पर काम करने लेगया और कायरों की तरह पीछे से गेंती से उसके सर पर वार कर उसको मार दिया जब गेंती का हत्ता टूट गया तो धारदार हथियार गंडासे से उसको काट दिया और बाद में उस पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। कायर हत्यारा शम्भूलाल ने अपनी हैवानियत को लव जिहाद का बदला लेने की बात वायरल वीडियो में बोली। यही नहीं बाद में उस कायर ने चार वीडियो और वायरल किये जिसमे अपने इस कायराना हैवानियत वाले कृत्य को बहादुरी वाला संग्राम बताया। वीडियो तेजी से (udaipur Division) उदयपुर संभाग ही नहीं पुरे देश में वायरल हो गए। जिस किसी ने वीडियो देखा उसकी कायराना हैवानियत पर हैरान रह गया।
घटना के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार जिलों की पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी भी प्रकार के वीडियो या मैसेज नहीं फैलाए जा सकें, इसके लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बैन कर दी गई हैं। मामले पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।
वीडियो में शंभूलाल (love jihad )लव जिहाद, देशभक्ति समेत कई मुद्दों पर लंबा भाषण देता दिख रहा है। यह भी कह रहा है कि वह अपनी बहन की बेइज्जती का बदला ले रहा है। वीडियो में एक बच्ची भी दिख रही है। घटना के बाद से सब फरार हैं। यह घट्ना कलेक्ट्री से महज 700 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक का नाम अफराजुल है। 50 साल का अफराजुल पिछले 20 साल से राजसमंद में कंस्ट्रक्शन में ठेकेदारी का काम कर रहा था
राजसमन्द में एक कायर ने “लव जिहाद” का नाम ले कर कमज़ोर वृद्ध की ह्त्या कर जला दिया – घटना का वीडियो बना कर वायरल किया
उदयपुर। उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में एक कायर ने लव जेहाद की चेतावनी देते हुए एक 50 साल के मुस्लिम वृद्ध की बेरहमी से ह्त्या करदी। ह्त्या करने का तरिका इतना वीभत्स और कायराना है कि ऐसे कायर पर थूकने का मन करता है।
जानकारी के अनुसार कांकरोली का रहने वाले एक बंगाली वृद्ध मोहम्मद भुट्टा शेख को शंभू नाथ रेगर नाम का युवक बहला फुसला कर मजदूरी काम करवाने के बहाने खेत में ले गया और कायरों की तरह उस कमज़ोर वृद्ध को पीछे से कुल्हाड़ी के वार से मारा बाद में तेज धार के हथियार से उसकी गर्दन पर वार किये उसके बाद उस पर केरोसिन डाल कर जला दिया।
.

इस दौरान मर्डर करने वाले व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना कर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है पूरा घटनाक्रम राजनगर थाने के कोतवाली के सौ फीट रोड के पास देव हैरिटेज रोड का है । हालांकि पहले तो पुलिस को सिर्फ एक युवक का अधजला शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर एसपी मनोज कुमार,एएसपी मनीष त्रिपाठी,डीएसपी राजेन्द्रसिंह सहित राजनगर पुलिस मय जाप्ता मौके पर पंहुची तो खेत के कच्चे रास्ते मे क्षत-विक्षत हालत मे शव देखा। मौका ए वारदात के हालात देखकर पुलिस को मामला हत्याकर शव को जलाने जैसा लगा । जिस पर अधिकारीयों के निर्देश पर एफएसएल टीम,डाग स्कायट,एमओबी टीम को मौके पर बुलवाया गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिये आसपास के लोगों को बुलवाया। जिस पर कुछ लोगों ने इसकी पहचान मोहम्मद भुट्टा शेख के रुप मे की है जिसका पुलिस सत्यापन करवा रही है। मौके पर हत्या मे प्रयुक्त एक कृषि यंत्र और मृतक की बाईक के अलावा उसके चप्पल बरामद हुए है। मृतक को पीटने के बाद कैरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया गया है इसके बाद आरोपी शव को वहीं छोड फरार हो गये जिससे श्ववानों ने नोचना शुरु कर दिया । राजसमंद पुलिस द्वारा अपनी तफ्तीश जा रही थी कि सोशल साइट्स पर अचानक से यह वीडियो वायरल हुआ ।जिसमें शंभू नाथ रेगर नाम का यह व्यक्ति किस तरीके से मोहम्मद भुट्टा शेख को मारता हुआ दिख रहा है । वीडियो में पहले तो मारने वाले व्यक्ति ने कृषि यंत्र कुदाली से मृतक के सिर पर वार किए और इसके बाद जब वह अधमरा हो गया तो उस पर केरोसिन उड़ेल कर उसे जला दिया । इस दौरान शंभूलाल रैगर नाम का व्यक्ति लव जेहाद का जिक्र करते हुए दूसरों को चेतावनी दे रहा था कि लव जिहाद करने वालों का यही हश्र होगा । इस मामले को लेकर राजसमंद पुलिस अब अपने अनुसंधान में जुटी हुई है ।
स्वरुप सागर झील पर निर्माण – नलवाया जी पर महापौर जी की महरबानी

उदयपुर। इस शहर झीलों की छाती पर भी अगर निर्माण करना है तो जेब में माल और माल के जरिये बने हुए रसूख हो तो आप फतहसागर की पाल पर भी निर्माण कार्य कर सकते हो कोई नियम कोई कायदे आपके आड़े नहीं आयेगें। किसी कोर्ट का कानून आपको नहीं रोक सकता। ना नगर निगम वाले ना ही यु आई टी वाले निर्माण को तोड़ने को आयेगें। बस उनको खुश रखना आपको आना चाहिए। एसा हो रहा है और उसका ताज़ा उदाहरण है स्वरुप सागर के सामने श्री नलवाया जी के भूखंड पर होता निर्माण और मूंह पर टाला लगाए हमारे निगम के महापौर श्री कोठारी जी और अधिकारी। जिनका रसूख हो उनके नाम के आगे “जी” लगाना ज्यादा उचित है।

झीलों के शहर उदयपुर में जो चाहे वह कर सकते हैं, कोई भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अवैध काम को भी आप वैध बना सकते है। कितना भी इमानदार अफसर या जनसेवक क्यों न हो आपके रसूख और पैसों के आगे वह बोना ही साबित होगा। जीहां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे शख्स की जिसके सामना करने की हिम्मत इस शहर में शायद किसी के पास बची नहीं है। यही वजह है की झील से मात्र पंद्रह फीट की दूरी पर इस शक्स के भुखण्ड पर धड़ल्ले से निर्माण हो रहा है और काफी शिकायतों के बाद भी प्रशासन कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। स्वरूप सागर झील के ठीक सामने निर्माणाधीन रसूखदार नलवाया के भुखण्ड की। सूत्र बताते है कि इस भुखण्ड से सटी हुई ही इनकी होटल है और यहां ठहरने वाले मेहमानों के लिए श्रीमान जी एक तरणताल का निर्माण इस भुखण्ड पर करवाना चाहते हैं। आपको बता दे कि इस भुखण्ड के पहाड़ी आकार को काटकर समतल बनाने का काम पिछले चार वर्षों से छिपते – छिपाते किया जा रहा है। पूर्व महापौर रजनी डांगी के समय जब विरोध बड़ा तो तत्कालीन निगम आयुक्त ने कार्रवाई करने की जहमत उठाई थी, लेकिन श्रीमती डांगी के एक फोन मात्र से निगम के दस्ते को उल्टे पांव लौटना पड़ा। बाद में चुनाव आ गए और निगम में पांचवा बोर्ड भी भारतीय जनता पार्टी का बना। पार्टी के सर्वेसर्वा और निगम में अभी तक के कर्ताधर्ता शहर विधायक और प्रदेश में दूसरे नम्बर के नेता गुलाबचंद कटारिया ने इस बार चंदरसिंह कोठारी पर भरोसा जताया और उनकी ताजपोशी महापौर की कुर्सी पर कर डाली। कोठारी जी के तैवर शुरूआती दौर में तो काफी कड़क दिखाई दिए। अतिक्रमणकारियों की तो मानो शामत ही आ गई हो लेकिन जैसे – जैसे समय बितता गया महापौर की कार्यशैली भी ठण्डी होती गई। इस बीच नलवाया जी का काम एक बार रूकवा भी दिया गया था, इतना ही नहीं निगम के दस्ते ने यहां से चट्टानों को तोड़ने वाले औजारों को जब्त कर नोटिस भी चस्पा कर दिया था। जैसे ही नोटिस चस्पा हुआ मेन रोड़ से दिखने वाली जगह को पूरी तरह से उपर तक ढक दिया गया ताकी अंदर हो रहे काम को कोई देख न सके और हुआ भी ऐसा ही। षनैः षनैः नलवाया जी अपनी मंजिल पाने में सफल भी होते रहे और आज यह स्थिति है कि इस भुखण्ड का काफी हिस्सा अपने मुल रूप तक पंहुच गया है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से इन जनाब के रसूख के आगे बोना ही साबित होता रहा है। स्मार्ट सिटी के फेर में फंसे निगम के निजाम अपनी रोटिया सेकने में लगे है तो दबंग माने जाने वाले महापौर एक बार फिर विदेश दौरे पर चले गए हैं। ऐसे में नलवाया जी भी दिन रात मजदूरों को लगाकर अवैध रूप से भुखण्ड को समतल कराने का काम जारी रखे हुए हैं और इनका बेखौफ अंदाज देखकर ही लगता है कि यहां पर निगम और प्रषासन सिर्फ गरीबों के झोपडें तोड़ने के लिए ही बना हैं पैसें वालों की चैखट पर तो बड़े से बड़ा अधिकारी जाने में कतराता है, क्योंकि इन जनाब की आलीशान होटल भी पास में है और ऐसा कौन होगा जो अपने मेहमानों की खातिरदारी नलवाया जी की होटल में न करवाए।

रसूखदार नलवाया जी द्वारा बेखौफ होकर झील से मात्र पंद्रह फीट की दूरी पर तरणताल के लिए भुखण्ड को समतल करवाया रहे है और यही वजह है कि शहर में अवैध काम न करने देने का वादा करने वाले महापौर और निजाम यहां से गुजरते भी है तो आंखों पर पट्टी बांध लेते है। यह देखकर तो बिल्ली के दुध पीते समय आंख बंद करने वाली कहावत जहन में आ जाती है जब बिल्ली को लगता है कि उसके आंख बंद कर देने से कोई उसे नहीं देख पाएगा। लेकिन यह मेवाड़ की धरती है यहां का हर शक्स सबकुछ जानता है और उसे सबकुछ पता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या निगम में बैठे जिम्मेदार जो इमानदारी का काफी ढोल पीटते है वह इस पर कार्रवाई कर भी सकते है या नहीं।
iPhone Uses Zinc Alloy Based Chargers
Our lifelines – Our phones need Zinc to charge.
Did you know that your mobile phone chargers contain Zinc in the form of Zinc alloys, which makes it strong, tough, durable and have a high impact strength. Zinc is the easiest metal to cast with high ductility, can easily be plated, is economical for small parts and promotes a long life. Specific Zinc alloy connectors are easy to plug and fit snug, corrosion & wear resistance, and do not get loose easily or fall off USB hub.
Zinc alloy based iPhones cables have Apple’s MFI certification (Made For iPhone/iPod/iPad certification) and give the unparalleled strength and long life that everyone looks for.
Today, Zinc alloy based cables form a huge market where they can be used in Apple and Android handsets alike.
And you thought Zinc is only used for infrastructure, medicines, toys, cosmetics, tyres, nutrients, fertilizers, automobiles, toothpaste, space-crafts, batteries, paints, bridges, electrical poles, temples, for hair, eyes, bones, skin, brain development, memory ……….etc…. it is also used in Mobile Phones……
Hindustan Zinc is India’s only and world’s leading Zinc-Lead-Silver Producer..
Article by- Pavan Kaushik, Head – Corporate Communication, Hindustan Zinc


