
उदयपुर। राजसमन्द जिले में एक बेगुनाह मुस्लिम अधेड़ की ह्त्या के विरोध उदयपुर अंजुमन तालिमुल इस्लाम के बैनर तले शहर के सभी मुस्लिम समाज और समाज से जुड़े संगठन दोपहर २.३० बजे बाद रैली निकाल कर भगवा आतंकवाद ख़त्म करने की मांग रखते हुए संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे।
उदयपुर अंजुमन तालिमुल इस्लाम कमेटी के नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान ने बताया कि शुक्रवार के दिन बाद नमाज़ ज़ूमा के सभी मुस्लिम समाज के लोग हाथी पोल इकट्ठा होंगे और जुलुस के रूप में संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेगे। संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा जिसमे देश में मोजूद नफ़रत फैलाने वाले संगठन जो भगवा आतंकवाद देश में फैला कर बेगुनाह मुस्लिमों की ह्त्या कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। ऐसे नफरत फैलाने वाले संगठनों की मान्यता रद्द कर उनके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
गौरतलब है कि राजसमंद में बुधवार को लव जिहाद का नाम लेते एक हत्यारे ने ५० वर्षीय मुस्लिम अधेड़ युवक की ह्त्या करदी थी और ह्त्या का वीडियो भी वायरल करदिया। वीडियो को देख मुस्लिम समाज में आक्रोश फ़ैल गया। हालाँकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरी स्थिति को कंट्रोल किया हुआ है। हत्यारे और उसके साथी को भी जिसने वीडियो बनाया उसको भी गिरफ्तार करलिया है। अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी समभाव है।







Did you know that your mobile phone chargers contain Zinc in the form of Zinc alloys, which makes it strong, tough, durable and have a high impact strength. Zinc is the easiest metal to cast with high ductility, can easily be plated, is economical for small parts and promotes a long life. Specific Zinc alloy connectors are easy to plug and fit snug, corrosion & wear resistance, and do not get loose easily or fall off USB hub.
पोस्ट न्यूज़। चक्रवाती तूफ़ान ओखी ( Okhi Cyclone ) का असर उदयपुर में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह हलकी बारिश के बाद सर्दी बढ़ गयी है। चक्रवाती तूफ़ान ओखी ( cyclonic-storm-okhi ) के कारण मोसम सोमवार सुबह्से ही खराब हो गया था। सर्दी बढ़ने के साथ साथ आसमान में बादल छा गए थे। सूरज दो दिन से बादलों की ओट में छुपा हुआ है। मोसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा चक्त्र्वाती तूफ़ान ओखी के कारण ही मेवाड़ सही राजस्थान में मोसम एसा बना हुआ है। आने वाले दो तीन दिन और मोसम सर्द और बादलों से भरा हुआ ही रहने की आशंका है।


