शरद महापूर्णिमा आज , बांसवाड़ा की दाना कमेटी विश्व में तीसरे स्थान पर || Wagad Post Bulletin || 31-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – शरद महापूर्णिमा आज, अधिकमास के कारण इस बार बड़ा दिखेगा चंद्रमा

खबर 2 – पशु चिकित्सक ऑन ड्यूटी गायब हाेकर सेवानिवृति कार्यक्रम में जाने का आराेप

खबर 3 – भाजपा की बैठक में सागवाड़ा-गलियाकोट दोनों पंचायत समितियों पर कब्जा बरकरार रखने का दावा

खबर 4 – बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

खबर 5 – भाेजन बचाने में बांसवाड़ा की दाना कमेटी विश्व में तीसरे स्थान पर,ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर ने मारी बाजी, दूसरे पायदान पर रहा बिहार का पटना शहर

………………………………………………………………………………………………………………………….

 

खबर 1 – शरद महापूर्णिमा आज, अधिकमास के कारण इस बार बड़ा दिखेगा चंद्रमा

Udaipur. शरद पूर्णिमा 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस साल अधिक मास के बाद शरद की पूर्णिमा आ रही है, इसलिए चंद्रमा अधिक बड़ा दिखाई देगा। यह आरोग्यता का सूचक है। आचार्य संजय पंड्या का कहना है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसलिए आरोग्यता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। लोगों ने कोरोना गाइड लाइन की पालना की तो कोरोना संक्रमण में अब तेजी से कमी आएगी।ज्योतिषाचार्य संजय पंड्या ने बताया कि 7 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, इससे पहले 18 अक्टूबर 2013 में शुक्रवार को यह पर्व मनाया गया था, अब 13 साल बाद यानी 7 अक्टूबर 2033 को यह संयोग बनेगा। अश्विन की पूर्णिमा तिथि 31 अक्टूबर काे रात 8:19 बजे तक रहेगी। इस बार अधिक मास होने से पूर्णिमा का चांद सामान्य से ज्यादा बड़ा होगा। इसे महा पूर्णिमा भी कहा जाएगा। शुक्रवार की रात को शरद पूर्णिमा पर्व बनेगा, जबकि शनिवार के दिन पूर्णिमा व्रत पूजा तीर्थ स्थान और दान किया जा सकता है। इस साल शरद पूर्णिमा के चंद्रमा का उदय पांच शुभ योगों में होगा। जिनके प्रभाव से अच्छी सेहत और धन लाभ होगा सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, जिसमें सभी काम सिद्ध और मनोकामनाएं पूरी होती है।

 

खबर 2 – पशु चिकित्सक ऑन ड्यूटी गायब हाेकर सेवानिवृति कार्यक्रम में जाने का आराेप

Udaipur. शहर के गोकुलपुरा निवासी तरन कलाल ने एडीएम काे शिकायत करते हुए पशु चिकित्सक के खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई करने की मांग रखी। तरन कलाल ने बताया कि शुक्रवार काे उसके श्वान की तबीयत खराब हाेने के कारण जिला मुख्यालय पर स्थित अ श्रेणी चिकित्सालय में लेकर अाया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर बगैर सूचना के सेवानिवृत कार्यक्रम में गए थे। जिसके कारण डॉक्टर की अनुपस्थिति में लापरवाही के कारण श्वान काे सही समय पर इलाज नहीं मिल सका। श्वान की मृत्यु हाेने के कारण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

 

खबर 3 – भाजपा की बैठक में सागवाड़ा-गलियाकोट दोनों पंचायत समितियों पर कब्जा बरकरार रखने का दावा

Udaipur. पंचायत राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। सांसद कनकमल कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंडया, संगठन प्रभारी जिनेंद्र शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पाटीदार, हेमंत पाठक, सागवाड़ा निवर्तमान प्रधान रेखा रोत, गलियाकोट प्रधान सूर्या अहारी, आशा पाटीदार, पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, प्रताप बलाई, गजेंद्र सिंह चौहान, बद्रीनारायण शर्मा, उप प्रधान हितेश रावल, नारायण लाल दर्जी और जीवण लाल पाटीदार के आतिथ्य में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आने वाले चुनाव में सागवाड़ा और गलियाकोट दोनों ही पंचायत समितियों में भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बनाने का दावा किया अाैर मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि हमें अभी से कमर कस लेनी है, दोनों ही पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहे। संचालन प्रदीप गामोट ने किया और आभार अशोक पटेल ने जताया। इससे पहले आसपुर रोड पर सासरिया तालाब के सामने सांसद कटारा ने भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नटवर लाल पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष श्याम भट्ट, चितरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार, सिद्धनाथ मंडल अध्यक्ष पवित्रा जोशी, उत्तर मंडल अध्यक्ष भारतेंद्र, अनिल सुथार, विक्रम सिंह चुंडावत, मुकेश तिवारी, ताजेंग पाटीदार, ईश्वरलाल सरपोटा, नयन कटारा, शैलेश पंड्या समेत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 4 – बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

Udaipur. शहर के भीमपुरा बस्ती क्षेत्र से एक महिला मोहल्ले की गरीब महिलाओं को बीमारी का झांसा देकर लाखों रुपए की ऋण राशि ऐंठकर फरार हो गई। उसने आसपास की महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके नाम पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण हासिल कर लिया और किस्तें जमा कराने की बात कहकर रात को ही मकान खाली कर भाग निकली।अब तक करीब 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आ रही है। इस पूरी घटना के बाद पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में अवगत कराते हुए परिवाद पेश किया।भीमपुरा बस्ती क्षेत्र में अधिकांश मुस्लिम वर्ग के लोग निवासरत है। रुबीना पत्नी अनवर नाम की महिला भीमपुरा के साथ-साथ आसपास की गरीब महिलाओं को विभिन्न बैंकों और प्राइवेट सोसायटी से छोटे-मोटे लोन दिलाने का काम करती थी। वह जरूरतमंद महिलाओं के आवेदन से लेकर लोन दिलाने तक का बतौर एजेंट काम कर रही थी और अपने कामकाज के बूते उसने महिलाओं का दिल जीत रखा था।एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने बताया कि गत महीने उसने किसी महिला को अपने पति और किसी महिला को अपनी बेटी के बीमार होने की बात कही और मदद का आग्रह किया था। उसने महिलाओं से लोन के लिए आवश्यक कागज मांगे और अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों में जमा करवा दिए।बाद में जब ऋण स्वीकृत हो गया तो उस महिला ने संबंधित महिलाओं को बुलाकर 30 हजार से लेकर 80 हजार तक की राशि निकलवा ली। पीड़ित महिलाओं के अनुसार यहीं पर उसने अपनी चाल खेली और संबंधित लोन की किस्त जमा कराने का झांसा देकर महिलाओं से राशि हड़प ली। कुछ समय तक तो उसने इससे भी जमा की, लेकिन बाद में किस्त राशि जमा कराना बंद कर दिया। जब संबंधित बैंकों और संस्थाओं के लोग उनके घर पहुंचने लगे तो महिलाओं के होश उड़ गए। उनके नाम पर लिए गए लोन की किस्त जमा ही नहीं की जा रही है। इससे घबराकर महिलाएं अंततः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी के नाम परिवार देकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है।

 

खबर 5 – भाेजन बचाने में बांसवाड़ा की दाना कमेटी विश्व में तीसरे स्थान पर,ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर ने मारी बाजी, दूसरे पायदान पर रहा बिहार का पटना शहर

Udaipur.  बाेहरा समाज की ओर से खाने के बिगाड़ काे राेकने के लिए विश्वव्यापी मुहिम चलाई जा रही है, जिसका शीर्षक है -”उतना ही लो थाली में, व्यर्थ नहीं जाए नाली में। इसी मकसद काे पूरा करने के लिए हर शहर में दाना कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी हाल ही में जारी हुई वार्षिक रिपाेर्ट में बांसवाड़ा पूरे विश्व में रनर-अप रहा है।यानि विश्व में तीसरे पायदान पर काबिज रहा है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का सिडनी शहर और दूसरे स्थान पर बिहार का पटना शहर है। दाना कमेटी हर सामाजिक कार्यक्रम में एक्टिव रहती है और समाज की इस पहल को आगे बढ़ाने का काम करती है। दाना कमेटी में विश्व के करीब 400 शहर शामिल हैं। जिनके द्वारा किए जाने वाले कार्याें की सर्वे का समय माेहर्रम से माेहर्रम तक का हाेता है।सभी कमेटियाें की सर्वे एक इंटरनेशनल कमेटी द्वारा किया जाता है। जाे कमेटियाें के प्राेत्साहन के लिए रिपाेर्ट जारी करती है। बांसवाड़ा दाना कमेटी के सदस्य झूझर भाई कूपड़ावाला बताते हैं कि सर्वे के प्रमुख आधार यह हाेते हैं कि माैलाना साहब का एक संदेश है कि अन्न का दाना व्यर्थ नहीं जाए। इसी मकसद से जब भी कभी काेई शादी, उर्स, या सामूहिक भाेज के कार्यक्रम हाेते हैं ताे वहां कमेटी के सदस्य निगरानी करते हैं कि कहीं काेई वेस्टेज ताे नहीं जा रहा। इसके अलावा दूसरा पैमाना यह रहता है कि कभी किसी कार्यक्रम में अनुमान के मुताबिक लाेग नहीं पहुंचते हैं ताे वहां खाना बच जाता हैृ ऐसे में उस भाेजन काे एकत्रित कर जरूरतमंदाें काे वितरित किया जाता है। कमेटी का काम ही यहीं रहता है कि हर कार्यक्रम में किए गए कार्याें काे अाॅनलाइन गुगल फाॅर्म में अपडेट कर डाटा फीड कर देते हैं। इसी डाटा के अाधार पर सर्वे हाेती है।लक्ष्मणगढ़ झरी में स्कूली बच्चाें काे दिया राशन: मिलादुन्न नवी (सउअ) के मौके पर, शहर के बोहरा समुदाय की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मणगढ़ – झरी में आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिखा महेश्वरी और हिंदी विषय की व्याख्याता प्रीति जैन की उपस्थिति में एकल अभिभावक वाले विद्यार्थियों काे खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दाैरान गेहूं का आटा, नमक, दाले, तेल, मसाले, घी, शक्कर, चाय और शहद शमिल है। कपड़े की थैली, बिस्किट और पानी की बोतल आकर्षण का केन्द्र बन बच्चों को खुश कर दिया। इस मौके पर, दाना कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुल्ला अली हुसैन भाई मर्चावाला मौजूद थे और मुल्ला शब्बीर भाई साईकलवाला ने कार्यक्रम का समापन किया। एमएसबी फूड बैंक तहत 4 वर्षो से स्कूल मे पढ़ने वाले अनाथ एवं एकल अभिभावक को खाद्य सामाग्री दी जा रहीं है। अब तक 194 बच्चों को सामाग्री दी जा चुकी है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

सट्टे पर कार्यवाही में अब जिस्मफरोशी भी जुड़ी ,नाले में धमाके से युवक घायल || Udaipur Post Bulletin || 31-10-2020 || Cbc News Rajasthan

 

Headlines :-

खबर 1 – सट्टे पर कार्रवाई में अब जिस्मफरोशी भी जुड़ी, 3 युवतियां, 1 युवक गिरफ्तार

खबर 2 – नाले में धमाके से युवक घायल, एक किमी तक गूंज, अफरातफरी, देर रात तक कारणों का खुलासा नहीं

खबर 3 – सिटी स्टेशन के सामने कब्जे हटाने पर असामाजिक तत्वाें ने किया था निगम में उपद्रव कर्मचारी बाेले निगम हमारी सुरक्षा नहीं कर सके ताे कैसे करेंगे काम

खबर 4 – ईद-ए-मिलाद पर बांटी खुशियां, जुलुस-ए-मुहम्मदी नहीं निकला मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए की फातेहाख्वानी

खबर 5 – 20 से 22 नवम्बर तक होगा राजस्थान साहित्य महोत्सव अड़ावल का द्वितीय आयोजन ,सोनी को मिला अड़ावल सम्मान

खबर 6 – 3 दिन बाद आज होगी कनाडाई मृतक की अंत्येष्टि,जयपुर से आए सरकार के प्रतिनिधि ने देखे काेविड अस्पताल के हालात

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – सट्टे पर कार्रवाई में अब जिस्मफरोशी भी जुड़ी, 3 युवतियां, 1 युवक गिरफ्तार

Udaipur. गाेवर्धनविलास पुलिस ने गुरुवार देर रात जीवनतारा काॅलाेनी स्थित एक फ्लैट में दबिश देकर पीटा एक्ट और आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई कर तीन युवतियाें और एक युवक काे गिरफ्तार किया। माैके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, 25 हजार रुपए नकद, 3 लाख रुपए का हिसाब, 16 माेबाइल सहित अन्य उपकरण जब्त किए। डीएसपी प्रेम धणदे ने बताया कि काेलकाता की तीन युवतियां और भटियानी चाैहट्टा गिरधारी भवन हाल पानेरियाें की मादड़ी निवासी विकास उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार विरवानी काे गिरफ्तार किया है। पीटा एक्ट की कार्रवाई के लिए थाने के कांस्टेबल दिनेश काे बाेगस ग्राहक बनाया था।पुलिस काे सूचना मिली थी कि जीवनतारा काॅलाेनी स्थित एक फ्लैट में अनैतिक गतिविधियाें के साथ आईपीएल का सट्टा चल रहा है। इस पर थाने के कांस्टेबल दिनेश काे बाेगस ग्राहक बनाकर फ्लैट में भेजा गया। बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांस्टेबल दिनेश अंदर पहुंचा और साैदा तय किया। कांस्टेबल का इशारा मिलते ही जाब्ता अंदर पहुंचा ताे तीन युवतियां और युवक मिले। यहां अनैतिक गतिविधियाें के साथ ही आईपीएल पर सट्टा भी खेलाया जा रहा था। पुलिस ने सामग्री जब्त कर तीनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 

खबर 2 –  नाले में धमाके से युवक घायल, एक किमी तक गूंज, अफरातफरी, देर रात तक कारणों का खुलासा नहीं

Udaipur. सुखेर थाना क्षेत्र के सुखेर घाटी सापेटिया माेड़ पर नाले में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक ब्लास्ट हाे गया। इससे उछला पत्थर सिर पर लगने से पास ही चाय की दुकान चलाने वाला शंकर मेघवाल निवासी बेदला गंभीर घायल हाे गया। धमाका इतना तेज था कि नाले का कीचड़ 20 फीट ऊपर तक उछला और गूंज एक किमी दूर भुवाणा चाैराहे तक सुनाई दी। नाले के आसपास 5 मिनट तक घना धुअां छा गया। इससे एकबारगी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। क्षेत्रवासियाें ने घायल शंकर काे निजी हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमबी हाॅस्पिटल भेजा गया। सूचना पर डीएसपी महेन्द्र पारीक जाब्ते के साथ पहुंचे। एफएसएल प्रभारी अभय प्रताप सिंह भी आए। फिर दाे दमकल वाहन भी आए। जांच के बाद भी देर रात तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर ये ब्लास्ट हुआ क्यों।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद धुएं का गुबार छा गया। वे घबरा गए। ऐसे लगा कोई बम फटा है। उन्होंने किसी विस्फोटक की आशंका भी जताई। दूसरी ओर पुलिस और एफएसएल टीम ने आशंका जताई कि नाला कई दिन से बंद पड़ा था और कीचड़ भरा था। इसमें किसी ने कोई केमिकल डाला और बाद में गैस बनने से विस्फोट हुआ। दरअसल जिस जगह ये विस्फोट हुआ उसके पास ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। इसी के पास एक मकान में पांच दुकानें हैं और वहीं ब्लास्ट में घायल हुए युवक शंकर की चाय की दुकान है।

 

खबर 3 – सिटी स्टेशन के सामने कब्जे हटाने पर असामाजिक तत्वाें ने किया था निगम में उपद्रव कर्मचारी बाेले निगम हमारी सुरक्षा नहीं कर सके ताे कैसे करेंगे काम

Udaipur. सिटी रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती के आसपास कब्जे हटाने के बाद गुरुवार शाम काे हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं और अतिक्रमियों के निगम में धमाल मचाने के मामले में शुक्रवार को उपायुक्त कि रिपोर्ट पर सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि शुरुआत में निगम की ओर से कोई भी अधिकारी उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट देने को तैयार नहीं था। कर्मचारियाें के दबाव बनाने के बाद केस दर्ज हुआ। निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दलपत चाैहान, राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन केसरिया और कर्मचारियाें ने मेयर जीएस टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी और उपायुक्त अनिल शर्मा से भेंट कर उपद्रवियों के खिलाफ निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज करवाने की मांग की। निगम के राजस्व अधिकारी और राजस्व निरीक्षक भी मेयर कक्ष में माैजूद थे। लेकिन उपायुक्त उनकी तरफ से मामला दर्ज करवाने को तैयार नहीं हुए। काफी देर तक तर्क-वितर्क चलता रहा। इस रवैये से नाराज कर्मचारियों ने साेमवार से पैन डाउन और टूल डाउन कर काेई काम नहीं करने के चेतावनी दे दी। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था भी ठप करने की बात कही। वे बोले-कर्मचारी निगम प्रशासन के निर्देश पर ही माैके पर कार्रवाई करने जाते हैं। कर्मचारियों की चेतावनी के बाद मेयर ने स्थिति संभाली। वे बोले-काेई तैयार नहीं हाेता है ताे मैं मामला दर्ज करवाऊंगा। लेकिन कर्मचारी इस पर भी राजी नहीं हुए। वे बोले-अधिकारी हमारा सहयाेग नहीं करते हैं ताे हम उनका कहा काम भी नहीं। सिर्फ मेयर और डिप्टी मेयर का कहा काम ही हाेगा। बाद में मेयर ने कार्यवाहक आयुक्त अरुण हसीजा से फाेन पर बात कर कर्मचारियों की मांग बताई। आयुक्त हसीजा के निर्देश पर उपायुक्त अनिल शर्मा ने कर्मचारियाें के ज्ञापन और उनकी मांग पत्र के आधार पर निगम में धमाल मचाने वाले असामाजिक तत्वाें के खिलाफ कार्रवाई करने सूरजपोल थाने में रिपाेर्ट दी। इससे पहले निगम कर्मचारियाें ने एडीएम ओपी बुनकर काे भी ज्ञापन देकर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मेयर ने सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए है।रामसुमेर, थानाधिकारी, सूरजपोल का कहना है की नगर निगम उपायुक्त की तरफ से राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। निगम परिसर में अवैध प्रवेश कर कर्मचारियों को डराने-धमकाने के मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबर 4 – ईद-ए-मिलाद पर बांटी खुशियां, जुलुस-ए-मुहम्मदी नहीं निकला मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए की फातेहाख्वानी

Udaipur. हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश के रूप में मनाया जाने वाला  ईद मिलादुन्नबी का पर्व इस साल कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए मनाया। इस अवसर पर शहर की मस्जिदों व मौहल्लों में सीमित संख्या में लोगों ने ईद-ए-मिलाद की खुशी मनाई। दिनभर बच्चे अपने घरों के बाहर इस्लामिक झंडे फहराते रहे।देश व दुनिया में फैली कोरोना महामारी के मद्देनजर ईद-ए-मिलाद पर निकलने वाला जुलूसे मोहम्मदी इस बार नहीं निकाला गया। परंपरानुसार अंजुमन कमेटी की ओर से शाम पांच बजे बाद नमाजे अस्र ब्रह्मपोल स्थित मौलाना जहीरूल हसन साहब की दरगाह पर चादर पेश की गई। मुस्लिम मौहल्लों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर घरों पर सजावट और रोशनी की गई। जुम्आ का दिन होने से दोहरी खुशी देने वाले इस पर्व पर लोगों ने नए कपडे पहने। मुस्लिम बच्चों ने अपने घरों के बाहर ही झंडे फहराते हुए नारे लगाए। लोगों ने घरों में ही फातेहाख्वानी की।शहर की मस्जिदों में भी कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए मस्जिद के इमामों, कमेटी सदस्यों द्वारा सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में नमाजे जुम्आ के बाद महफिल-ए-मिलाद व फातेहाख्वानी की गई। फातेहाख्वानी के बाद सलातो सलाम पढा गया और हाथ उठाकर देश व दुनिया में फैली कोरोना महामारी से निजात के लिए दुआएं की गई। लोगों ने एक-दूसरे को कोविड के मद्देनजर दूर से ही ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद पेश की। रानी रोड स्थित मस्तान बाबा दरगाह सहित शहर की अन्य दरगाहों पर वहां के खुद्दामों ने फूलो से सजावट की.

 

खबर 5 – 20 से 22 नवम्बर तक होगा राजस्थान साहित्य महोत्सव अड़ावल का द्वितीय आयोजन ,सोनी को मिला अड़ावल सम्मान

Udaipur. राजस्थान साहित्य महोत्सव अदावल का द्वितीय आयोजन अदावल २०२० ,२० नवंबर से २२ नवंबर तक किया जायेगा। महोत्सव की शुरआत शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ओम प्रकाश बिजोलिया को चित्रकला के शेत्र  में अभूतपूर्व योग दान के लिए अड़ावल कला सम्मान प्रदान कर किया गया। अड़ावल निदेशक अनुश्री राठौर ने बताया की कोरोना के कारण सामाजिक दुरी की पालना करते हुए इस वर्ष महोत्सव खुले रंगमंच से तकनिकी और विभिन्न संचार माध्यमो द्वारा अलग अलग मंचो पर ऑनलाइन होगा। यह लगभग १०१ कला परिवारों को ऑनलाइन कला प्रदर्शन करवा कर आर्थिक संबल प्रदान किया जायेगा। निदेशक शिवदान सिंह झोलावास ने बताया की पिछले 6 माह में सोशल मीडिया के  वर्चुअल मंच से 18 कला दलों  के 35 परिवार को ऑनलाइन प्रदर्शन पश्चात आर्थिक संबल दिया गया है। अदावल 2020 में लोक नाट्यकला संगीत विसुअल आर्ट, काठ के खिलोने ,कठपुतली प्रदर्शन आदि कलाओ का प्रदर्शन होगा।

 

खबर 6 – 3 दिन बाद आज होगी कनाडाई मृतक की अंत्येष्टि,जयपुर से आए सरकार के प्रतिनिधि ने देखे काेविड अस्पताल के हालात

Udaipur. जिले में शुक्रवार को 48 नए कोरोना रोगी मिले हैं। इनमें चार वॉरियर समेत 25 शहरी और 23 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नए संक्रमितों में आरएनटी के 32 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर, खेरवाड़ा में कार्यरत 58 वर्षीय मेल नर्स व 29 वर्षीय मेल नर्स और पुलिस लाइन टेकरी में सेवारत 28 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल भी हैं। उदयपुर में कोरोना के 273 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें से 203 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 70 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना से जान गंवाने वाले कनाडा निवासी फोटोग्राफर जोफ्रे का शव शनिवार को दफनाया जाएगा। एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि अंबामाता थाना पुलिस को शव की अंतिम क्रिया की की अनुमति अा चुकी है। यह अनुमति मृतक के परिजनों ने कनाडा सरकार से भारत सरकार तक पहुंचाई और केंद्र से प्रदेश तक आई है। जयपुर से आए सरकार के प्रतिनिधि ने देखे काेविड अस्पताल के हालात एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. रमन शर्मा ने शुक्रवार को ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में आईसीयू, वार्ड आदि में इलाज के प्रोटोकॉल फॉलो करने, जांच करने, नई दवाओं के उपयोग, प्लाज्मा थैरेपी के उपयोग और रिजल्ट की जानकारी ली। डॉ. शर्मा ने बताया कि यहां इलाज-व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। शनिवार को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल पर आरएनटी के मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों से मंथन करेंगे। डॉ. शर्मा बतौर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के कोविड हॉस्पिटलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले हैं

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर में हुआ फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध वही खाद्य पदार्थ के नमूने लेने के तरीके पर जताया आक्रोश || Wagad Post Bulletin || 30-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर में हुआ फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध

खबर 2 – मोटर साइकिल की टक्कर से सवार महिला की मौत

खबर 3 – बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

खबर 4 – बीसीसीआई ने खाद्य पदार्थ के नमूने लेने के तरीके पर जताया आक्रोश

………………………………………………………………………………………………………

 

खबर 1 – डूंगरपुर में हुआ फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध

Udaipur. फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. आज डूंगरपुर शहर के विभिन्न जगह मुस्लिम महासभा के लोग इकट्ठा हुए और फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रोटेस्ट किया. साथ ही उनसे माफी मांगने की अपील की. वही देर शाम मुस्लिम महासभा ने मिलकर फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका। आपको बता दें कि पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर के पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था. जिसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर का कत्ल कर दिया था. हालांकि बाद उस स्टूडेंट को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. इस वारदात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे इस्लामी आंतकवाद करार दिया था और कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा, साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने की बात कही थी. डूंगरपुर शहर में विरोध के दौरान मुस्लिम महासभा के प्रदेश सचिव आबिद अली, जिला अध्यक्ष सादेकीन पठान, इकबाल गोरी, अकरम छिपा, हसनुद्दीन कुरेशी, शाकिब खान, सादिक खान, मोहसीन मेवाफरोश, आसिफ इकबाल आदि मौजूद रहे.

 

खबर 2 – मोटर साइकिल की टक्कर से सवार महिला की मौत

Udaipur. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के भुवाली गांव के समीप गुरूवार को एक मोटर साइकिल की टक्कर से एक मोटर साइकिल सवार महिला घायल हो गई। वहीं महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार बोखला निवासी रमिला डोडा गुरूवार को किसी काम को लेकर  अपने पडौसी कैलाश के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर खैरवाड़ा गई थी। खैरवाड़ा से लौटते समय भुवाली गांव के समीप पीछे से एक मोटर साइकिल आई और मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार रमिला व कैलाश नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जंहा प्राथमिक ईलाज के प्रश्वात रमिला को बाहर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे हिम्मतनगर ले गए । जंहा ईलाज के पश्चात भी कोई हालात में कोई सुधार नही हुआ तो चिकित्सक ने परिजनों को घर ले जाने को कहां, इस पर परिजन रमिला को घर लेकर आ रहे थे। कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर जिला मुर्दाघर लेकर आए और पुलिस को सूचना। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई के पश्चात परिजनों को सौपा।मृतक के पति रूपलाल की रिपोर्ट पर परिजनों ने छानबीन शुरू कर दी।

 

खबर 3 – बीमारी का झांसा देकर रुपए वसूले और राताें-रात घर खाली कर महिला फरार

Udaipur. बांसवाड़ा शहर के भीमपुरा बस्ती क्षेत्र से एक महिला मोहल्ले की गरीब महिलाओं को बीमारी का झांसा देकर लाखों रुपए की ऋण राशि ऐंठकर फरार हो गई। उसने आसपास की महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके नाम पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण हासिल कर लिया और किस्तें जमा कराने की बात कहकर रात को ही मकान खाली कर भाग निकली। अब तक करीब 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आ रही है। इस पूरी घटना के बाद पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में अवगत कराते हुए परिवाद पेश किया। भीमपुरा बस्ती क्षेत्र में अधिकांश मुस्लिम वर्ग के लोग निवासरत है। रुबीना पत्नी अनवर नाम की महिला भीमपुरा के साथ-साथ आसपास की गरीब महिलाओं को विभिन्न बैंकों और प्राइवेट सोसायटी से छोटे-मोटे लोन दिलाने का काम करती थी। वह जरूरतमंद महिलाओं के आवेदन से लेकर लोन दिलाने तक का बतौर एजेंट काम कर रही थी और अपने कामकाज के बूते उसने महिलाओं का दिल जीत रखा था। एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने बताया कि गत महीने उसने किसी महिला को अपने पति और किसी महिला को अपनी बेटी के बीमार होने की बात कही और मदद का आग्रह किया था। उसने महिलाओं से लोन के लिए आवश्यक कागज मांगे और अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों में जमा करवा दिए। बाद में जब ऋण स्वीकृत हो गया तो उस महिला ने संबंधित महिलाओं को बुलाकर 30 हजार से लेकर 80 हजार तक की राशि निकलवा ली। पीड़ित महिलाओं के अनुसार यहीं पर उसने अपनी चाल खेली और संबंधित लोन की किस्त जमा कराने का झांसा देकर महिलाओं से राशि हड़प ली। कुछ समय तक तो उसने इससे भी जमा की, लेकिन बाद में किस्त राशि जमा कराना बंद कर दिया। जब संबंधित बैंकों और संस्थाओं के लोग उनके घर पहुंचने लगे तो महिलाओं के होश उड़ गए। उनके नाम पर लिए गए लोन की किस्त जमा ही नहीं की जा रही है। इससे घबराकर महिलाएं अंततः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी के नाम परिवार देकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है।

 

खबर 4 – बीसीसीआई ने खाद्य पदार्थ के नमूने लेने के तरीके पर जताया आक्रोश

Udaipur. बांसवाड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जन स्वास्थ्य के लिए एवं जन सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इसके लिए व्यापारी भी अभियान में प्रशासन के साथ है, लेकिन अभियान की आड़ में कोरोना से पीड़ित व्यापारी धंधे में मंदी को लेकर पहले ही परेशान हैं। अब व्यापारियों को आंतकवादी, चोर-उचक्का मानते हुए पुलिस दल के साथ प्रतिष्ठान पर छापेमारी की जा रही है वह गलत है। यह जानकारी महामंत्री राजमल जैन ने दी।

 

खबर 5 – पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार : पूछताछ के नाम पर थाने बुलाकर परेशान करने का आरोप, एसपी को दिया परिवाद 

Udaipur. कुमजी का पारड़ा निवासी भावेश पुत्र धानू निनामा ने एसपी को परिवाद सौंपकर गढ़ी थाने के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसमें बताया कि थाने के 3 जवान आए दिन पूछताछ के नाम पर बुलाकर परेशान करते हैं। भावेश ने बताया कि उसके छाेटे भाई राेनक ने 15 जून काे लिखित में रिपोर्ट दी थी कि अभियुक्त गढ़ी थाना कांस्टेबल दीपक शर्मा, कांस्टेबल महेंद्रसिंह, कुमजी का पारड़ा निवासी कमल सिंह अाैर पुष्पेंद्र पुत्र गुलाबसिंह आए दिन झूठे आरोप लगाकर थाने में पूछताछ के नाम पर बुलाकर हैरान परेशान करते हैं। झूठे मुकदमों में अभियुक्त प्रार्थी और उसके परिजनों काे फंसाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। लेकिन एसपी द्वारा उच्च अधिकारी से जांच नहीं करवाने की वजह से पुलिस थाना गढ़ी के पुलिस अधिकारी दाे अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर फंसाने की कोशिशें कर रहे हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/SCBTYpI0z5Y

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

निगम दस्ते ने चलाया पिला पंजा , माँ बेटी पे किया मधुमक्खियो ने हमला || Udaipur Post Bulletin || 30-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – उदयपुर:नगर निगम दस्ते ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाया पीला पंजा, सिटी रेलवे स्टेशन के सामने से हटाए अवैध अतिक्रमण

खबर 2 – निकिता तोमर हत्याकांड:निकिता को न्याय दिलाने के लिए उदयपुर में सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, भाजपा से जुड़े एबीवीपी के छात्रों ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

खबर 3 – खोखले वादे विभाग की खोल रहे पोल ,pwd विभाग की नहीं  खुली नींद

खबर 4 – जनता सेना के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति पंचायत समिति सदस्यों के नामों का बनाया पैनल

खबर 5 – राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में टीकाकराण के लिए पहुंची मां-बच्चे पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

खबर 6 – साड़ी का फंदा बनाकर किशोरी ने पेड़ से फंदा लगा की खुदकुशी

खबर 7 – फर्जी पाॅवर ऑफ अटॉर्नी और विक्रय पत्र बनाकर 15 कराेड़ रुपए की जमीन का 2 कराेड़ में किया साैदा, 3 गिरफ्तार

खबर 8 – दिन पूर्व घर से गई विवाहिता को पुलिस ने किया बरामद, उसकी इच्छा पर प्रेमी संग भेजा

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – उदयपुर:नगर निगम दस्ते ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाया पीला पंजा, सिटी रेलवे स्टेशन के सामने से हटाए अवैध अतिक्रमण

Udaipur. उदयपुर नगर निगम द्वारा शहर में अवैध रूप से कब्जा कर बन रही कॉलोनी पर गुरुवार को नगर निगम के अतिक्रमण शाखा द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि नगर निगम की कार्रवाई उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने बनी कच्ची बस्ती में की गई। जहां निगम द्वारा पूर्व में अवैध निर्माण को हटाने के नोटिस जारी किए गए थे।निगम के नोटिस के बाद भी जब भवन मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तो गुरुवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और नगर निगम की कार्रवाई को एकतरफा करार दिया।उदयपुर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक समिति के चेयरमैन छोगालाल भोई ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को नगर निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे और समय अवधि दी गई थी बावजूद इसके शहर की सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटा जिसके बाद नगर निगम द्वारा आखिर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है

 

खबर 2 –  निकिता तोमर हत्याकांड : निकिता को न्याय दिलाने के लिए उदयपुर में सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, भाजपा से जुड़े एबीवीपी के छात्रों ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Udaipur.  हरियाणा के फरीदाबाद में हुई निकिता तोमर की हत्या का विरोध अब उदयपुर पहुंच गया है। उदयपुर में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंच निकिता तोमर के हत्यारों को पकड़ने की मांग रखी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन भी सौंपा और जल्द से जल्द निकिता के हत्यारों को पकड़ने की मांग रखी। साथ ही ऐसा नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी। बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा के फिरोजाबाद में निकिता तोमर की कुछ मनचलों द्वारा गोली मार हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद से ही निकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देशभर के छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उदयपुर में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। बता दें कि छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है बावजूद इसके अपनी ही सरकार के खिलाफ परिषद के छात्रों ने उदयपुर में विरोध प्रदर्शन किया।

 

खबर 3 – खोखले वादे विभाग की खोल रहे पोल ,PWD विभाग की नहीं खुली नींद

Udaipur. पंचायती राज चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति भिंडर क्षेत्र  में पंचायत वार जनता सेना के कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कानोड़ के निकटवर्ती बड़ा राजपुरा गांव में जनता सेना के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।  जिसमें पूर्व विधायक व जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भिंडर ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर पंचायत समिति सदस्य ,जिला परिषद सदस्यों के नामों का पैनल बनाया गया। इस दौरान जनता सेना लूंणदा मंडल अध्यक्ष राकेश पचोरी, महामंत्री भीमराज पाटीदार, नेपाल सिंह राठौड़,पारस नागौरी, नंद लाल पाटीदार , राधाकिशन कुलमी, राम सिंह, राय सिंह, चंपालाल कुलमी, मेघराज पाटीदार , गोपाल कुलमी ,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 4 – जनता सेना के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति पंचायत समिति सदस्यों के नामों का बनाया पैनल

Udaipur. उदयपुर जिले की कानोड़ तहसील मुख्यालय के वन विभाग कार्यालय के पास से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक संपर्क सड़क का 2 वर्ष से आयुर्वेद औषधालय के पास 200 मीटर तक सड़क का काम अधूरा पड़ा है।  जिसको लेकर CBC न्यूज़ चैनल ने पूर्व में खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने CBC news  से बातचीत में यह दावा किया था कि जल्द काम को पूरा करवा दिया जाएगा।  लेकिन खोखले वादे विभाग की पोल खोल रहे हैं। अभी तक संबंधित ठेकेदार ने इस सड़क का कार्य प्रारंभ  नहीं किया है। बड़ा राजपुरा के ग्रामीणों ने अधूरी पड़ी संपर्क सड़क के निर्माण की मांग की है और चेतावनी भी दी है कि जल्द कार्य को पूरा नहीं किया गया।  तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की रहेगी। वही असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी गई शिलान्यास पट्टिका  को पुनः लगाने की भी ग्रामीणों ने मांग की है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कि सरकार व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर के कार्यकाल में पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से वन विभाग कार्यालय से आदेश्वर मंदिर बड़ा राजपुरा तक संपर्क सड़क के नाम से 53 लाख रूपये स्वीकृत हुए थे। जिसका शिलान्यास तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने किया था और कार्य शुरू भी हो गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद काम  बंद कर सड़क का कार्य आयुर्वेद औषधालय के पास  200 मीटर तक छोड़ दिया गया है। जिसके बाद पूर्व विधायक भिंडर ने जोधपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हाईकोर्ट ने संबंधित विभाग को  सड़क का काम पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन विभाग इस सड़क पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया।

 

खबर 5 – राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में टीकाकराण के लिए पहुंची मां-बच्चे पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

Udaipur. राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में टीकाकराण के लिए पहुंची मां-बच्चे पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। माताओं ने बच्चों को हमले से बचा लिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद सफाई कर्मचारियों को बुलाकर मधुमक्खियों को भवन से उड़ा दिया गया।चिकित्सा प्रशासन ने हाल ही में मोर्चरी के पास विरान पड़े ब्लड बैंक भवन को टीकारण के लिए शुरू किया है। गुरूवार को टीकाकरण के दौरान कक्ष परिसर में मासूमों को लेकर पहुंची एक मां व उसकी मासुम बच्ची को मधूमक्खियों ने डंक मार दिए। मां-बच्ची के साथ आए अन्य परिजन टीकाकरण कक्ष से दूर हो गए। मधुमक्खियों के हमले के समय कई माताएं अपने नवजात शिशुओं के साथ मौजूद थी।

 

खबर 6 – साड़ी का फंदा बनाकर किशोरी ने पेड़ से फंदा लगा की खुदकुशी

Udaipur. कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।सीआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि आपर होडाफला मामादेव निवासी प्रेमी (17) पुत्री पर्था मीणा ने गुरुवार को बीड़ में स्थित एक पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते शव को देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।वहीं पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

 

खबर 7 – फर्जी पाॅवर ऑफ अटॉर्नी और विक्रय पत्र बनाकर 15 कराेड़ रुपए की जमीन का 2 कराेड़ में किया साैदा, 3 गिरफ्तार

Udaipur. सूरजपाेल पुलिस ने भुवाणा रूपनगर स्थित 15 कराेड़ रुपए कीमत की कृषि भूमि की फर्जी पाॅवर अाॅफ अटाॅर्नी और विक्रय पत्र बना 2 कराेड़ रुपए में साैदा करने की धाेखाधड़ी के मामले में तीन अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि सवीना खेड़ा न्यू काॅलाेनी निवासी ललित पुत्र गणेश लाल डांगी, एकलिंगपुरा निवासी रोशन लाल पुत्र हुकमी चंद डांगी और देबारी सिंगावताें का गुड़ा हाल माताजी का खेड़ा निवासी प्रेमसिंह पुत्र प्रताप सिंह देवड़ा काे गिरफ्तार किया है।उन्हाेंने बताया कि सुखेर थाने में 24 मार्च काे भुवाणा काली मगरी निवासी उंकार लाल पुत्र वाला डांगी ने रिपाेर्ट दी थी।इसमें बताया कि उसकी खुद की खातेदारी की राजस्व ग्राम रूपनगर में 1.6680 हैक्टेयर कृषि भूमि है। जिसे प्रेम सिंह देवड़ा, प्रकाश मीणा, नारायण लाल, कन्ना डांगी और अन्य लाेगाें ने फर्जी पाॅवर ऑफ अटोर्नी और विक्रय इकरार तैयार कर धाेखाधड़ी से साैदा कर दिया।

 

खबर 8 – दिन पूर्व घर से गई विवाहिता को पुलिस ने किया बरामद, उसकी इच्छा पर प्रेमी संग भेजा

Udaipur. प्रेमपुरा की एक विवाहिता दो दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस पर पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और गुरुवार काे प्रेमी के साथ दस्तयाब किया। बाद में विवाहिता की इच्छा पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।प्रशिक्षु डिप्टी नौपाराम भाकर ने बताया कि प्रेमपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उनकी 25 साल की विवाहिता बेटी दो दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस महिला और प्रेमी को थाने लाए। महिला ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई।इस पर पुलिस ने उसे नाथद्वारा के डिंगला निवासी प्रेमी संग भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के समक्ष बेटी से घर चलने के लिए काफी गुहार लगाई, लेकिन वह प्रेमी के संग ही जाना चाहती थी। इस पर पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/GUgwzot8cgU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

हिंदुस्तान जिंक ने सीडीपी के माध्यम से पर्यावरणीय पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को दोहराया

Udaipur. हिन्दुस्तान जिं़क ने विष्व के प्रमुख पर्यावरणीय प्रभाव को दर्षाने वाले मंच सीडीपी के माध्यम से पर्यावरण प्रभाव के प्रति पारदर्षिता से अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। हिन्दुस्तान जिं़क ने सीडीपी के माध्यम से वर्ष 2011 से 2020 के अंत तक को दर्षाते हुए 2020 के लिए जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन और वन क्षेत्र से संबंधित प्रश्नावली को पूरा किया है।

सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण हिंदुस्तान जिंक के लिए प्रमुखता में हैं, और कंपनी का लक्ष्य इसके लिए श्रेष्ठ तकनीक को अपनाना और लागू करना है। भारत में ग्रीन माइनिंग के अग्रणी उद्योग के रूप में, हिंदुस्तान जिंक कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और स्थायी परिचालन के बढ़ते उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
2020 में, 515 निवेशकों ने यूएस 106 ट्रिलियन के साथ संपत्ति और 150 से अधिक बड़े खरीदारों ने यूएस 4 ट्रिलियन से अधिक खर्च के साथ हजारों कंपनियों से सीडीपी के माध्यम से अपने पर्यावरण डेटा प्रदर्शित करने का अनुरोध किया। अपने जलवायु परिवर्तन, वन क्षेत्र और जल सुरक्षा प्रश्नावली के पूरा होने के माध्यम से प्रदर्षित करने के लिए सीडीपी के वार्षिक अनुरोध को पूरा करके, हिंदुस्तान जिंक एक संपन्न, स्थायी भविष्य की दिशा में प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दर्षाता है।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि “सस्टेनिबिलिटी हिंदुस्तान जिंक की बुनियाद है हम व्यापारिक संचालन और उत्पादन के साथ ही पर्यावण सरंक्षण के लिए
श्रेष्ठ तकनीक को अपनाते है। सीडीपी के माध्यम से हमारे पर्यावरणीय प्रभाव को दर्षाना कंपनी की प्रगति और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हम दीर्घकालिक सतत विकास के अपने प्रयासों के साथ जारी रखेंगे।”

सीडीपी कॉरपोरेशन एंड सप्लाई चेन के ग्लोबल डायरेक्टर,डेक्सटर गाल्विन, ने कहा कि “एक स्थायी अर्थव्यवस्था में परिवर्तन के लिए निजी क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है, और कंपनियों के लिए पहला आवश्यक कदम उनके वर्तमान पर्यावरणीय प्रभावों के आसपास पारदर्शी होना है। हिंदुस्तान जिंक उन कंपनियों का एक महत्वपूर्ण समूह है जो सालाना सीडीपी के माध्यम से अपने हितधारकों को अपने पर्यावरण डेटा को दर्षा रहे हैं। दर्षाने की प्रक्रिया उन्हें पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास का निर्माण करने, जोखिमों और अवसरों को प्रकट करने, उनकी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को बढ़ावा देने और उनके पर्यावरणीय लक्ष्यों के प्रति प्रगति को ट्रैक करने में सहायता कर रही है। उनका मानना है कि हिन्दुस्तान जिं़क इससे स्थिरता यात्रा पर आगे बढ़ता रहेगा। ”

Wagad Post – Panchayat में किसान बिल मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी – वागड़ में शुद्ध लिए युद्ध जारी

Headlines :-

खबर 1 – मनरेगा के कार्य विद्यालय स्टेज निर्माण में ग्राम पंचायत बाबा की बार के श्रमिकों को कार्य के दौरान आईपीई ग्लोबल लिमिटेड द्वारा  हुआ राजपुष्ट कार्यक्रम

खबर 2 – किसान  बिल के मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी पंचायतराज चुनाव में

खबर 3 – आसपुर में भी हुआ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

खबर 4 – बिजली बिल के 4.45 करोड़ बकाया, अब काटेंगे कनेक्शन

खबर 5 – पहली बार बाइक पर दूध बेचने वालों से भी लिए दूध और छाछ के सैंपल

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – मनरेगा के कार्य विद्यालय स्टेज निर्माण में ग्राम पंचायत बाबा की बार के श्रमिकों को कार्य के दौरान आईपीई ग्लोबल लिमिटेड द्वारा  हुआ राजपुष्ट कार्यक्रम 

Udaipur. मनरेगा के कार्य विद्यालय स्टेज निर्माण में ग्राम पंचायत बाबा की बार के श्रमिकों को कार्य के दौरान आईपीई ग्लोबल लिमिटेड द्वारा राजपुष्ट कार्यक्रम हुआ ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ने  अभियान में विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो और आईपीई ग्लोबल लिमिटेड के सहयोग से पुरे ज़िले में ज़िम्मेदारी अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के पति, सास, ससुर, पिता और परिवार के सदस्यों को स्वस्थ और हष्टपुष्ट शिशु के जन्म के लिए गर्भवती महिला की देखभाल के तरीको, खानपान की आदतों, नियमित स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच और आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रतिमाह वजन की जाँच की आवश्यकता की जानकारिया दी गयी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना  का लाभ लेने के बारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया की मातृ वंदना योजना में प्रथम बार की गर्भवती महिला को योजनान्तर्गत सरकार द्वारा पोषक तत्वों के उपयोग हेतु आर्थिक लाभ  दिया जाता है और गर्भावस्था के दौरान  पोषण की जरूरतों और प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।     इस बैठक में सभी सदस्यों को गर्भवती महिला को जाँच हेतु केंद्र पर ले कर जाने, पोषक तत्वों के उपभोग, स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्रसव करवाने और माँ और शिशु के सम्पूर्ण टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया और कार्यक्रम संबंधित वीडियो प्रदर्शित भी किया गया। साथ ही कोविड-19 से बचाओ और मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की भी शपथ ली कार्यक्रम में मेट मोहनलाल राणा व 30 महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।

 

खबर 2 – किसान  बिल के मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी पंचायतराज चुनाव में

Udaipur. केंद्र सरकार की किसान विरोधी बिल पर हस्ताक्षर अभियान के डुंगरपुर जिला प्रभारी पुर्व विधायक बड़ी सादड़ी प्रकाश चौधरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आसपुर क्षेत्र की मीटिंग रखी गई जिसमें अधिक से अधिक किसानों को हस्ताक्षर कर फार्म प्रत्येक पंचायत स्तर के ब्लॉक में जमा कराए।साथ ही पंचायत चुनाव का आगाज किया किया गया पंचायती राज चुनाव आसपुर प्रभारी रतनदेवी भराड़ा, जगदीश पंडया, उर्मिला अहारी, सुरमाल परमार ने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में पार्टी को जिताने का आव्हान किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करनसिह  ने कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप टिकिट वितरित करने की बात कही। पुर्व विधायक राइया मीणा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जीत हासिल करने की बात की,कमल मेहता,वालजी भाई,पुर्व प्रधान नाथु भाई ने सभा को सम्बोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राइया मीणा ने की संचालन संगठन महामंत्री मणीलाल जोशी ने किया।आभार गोतमसिह ने किया सभा के बाद कांग्रेस के आसपुर क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहनजी सेवक व सागवाड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ दिलीपजी सेठ के आकस्मिक निधन पर दो मिनिट का मौन रखा गया।इस अवसर पर दिग्पालसिह टोकवासा,लक्ष्मण बंजारा प्रवीण कोठारी  सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 3 – – आसपुर में भी हुआ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 

Udaipur.  सरकार की ओर से अभियान को लेकर अजमेर से विशेष ड्यूटी पर लगाए गए फूड इंस्पेक्टर गोविन्द साय गुजर व निलेश खाट  आसपुर एसडीएम प्रवीण कुमार मीणा आसपुर पुलिस की टीम  की मौजूदगी में  मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा ओर  दुकानों से तेल का सैंपल ओर  अभियान के तहत खाद्य पदार्थो की सेम्पल लिए|  अजमेर से आये फूड इंस्पेक्टर ने बताया की डुंगरपुर, बिछीवाड़ा ओर सीमलवाड़ा के बाद आज  आसपुर में आभियान के तहत ही  सेम्पलिंग ली गई है| त्योहारी सीजन में उपभोक्ता को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले की इसकी सुनिश्चितता तय की जायगी |

 

खबर 4 – बिजली बिल के 4.45 करोड़ बकाया, अब काटेंगे कनेक्शन

Udaipur. डिस्काॅम के एमडी के सख्त निर्देश के बाद बुधवार से डूंगरपुर शहर सब डिवीजन की अाेर से रिकवरी अभियान शुरू हाे रहा है। एईएन याेगेश पंचाल ने बताया की डिस्काॅम के करीब 5210 से अधिक नियमित उपभाेक्ता ने अपने बिजली के बिल जमा नहीं कराए है। जिसमें सबसे ज्यादा झाैथरी पंचायत समिति क्षेत्र में एक कराेड़ 30 लाख, विकास नगर में 1 कराेड 10 लाख, पुराने शहर 1 कराेड़ 5 लाख अाैर नए शहर में 1कराेड़ की रिकवरी करनी है। इसके लिए चार टीमे बनाई गई। ये टीमे 500 रुपए से अधिक बकायत रखने वाले उपभाेक्ता के सीधे बिजली का कनेक्शन विच्छेद करेंगी। उन्हाेंने बताया की पिछले लम्बे समय से रिकवरी काे लेकर कार्य किया जा रहा है।जिसमें अब राजस्व रिकवरी बढ़ती जा रही है। इसी काे ध्यान में रखते हुए अभियान के माध्यम से राेज का लक्ष्य तय किया गया है। इसी लक्ष्य के अाधार पर अब कनेक्शन काटे जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि बिल जमा करवाने के लिए काफी समय से इनसे आग्रह किया जा रहा है लेकिन अब कार्रवाई होगी।

 

खबर 5 – पहली बार बाइक पर दूध बेचने वालों से भी लिए दूध और छाछ के सैंपल 

Udaipur. सरकार की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिले में भी टीम बनाकर लगातार जांच की जा रही है। बुधवार को भी दो टीमों का गठन कर अलग-अलग जगहों पर जांच की गई। जिसमें रसद विभाग की ओर से पेट्रोल पंपों की जांच की गई। वहीं दूसरी टीम ने दुकानों और दूध, छाछ के सैंपल लिए गए। जहां रसद विभाग की ओर से 4 पेट्रोल पंप जिसमें कॉलेज रोड पर स्थित प्रकाश फिलिंग स्टेशन, बांसवाड़ा एचपी फिलिंग स्टेशन कूपड़ा, प्रशांत ऑटोमोबाइल तलवाड़ा और उदार जी का पाड़ा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंपों की जांच की। प्रवर्तक निरीक्षक सोहन सिंह चौहान ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप सही पाए गए। जिसमें स्टॉक, माप अन्य तरह के कागजों की जांच की गई। जो बिलकुल सही पाई गई। वहीं दूसरी टीम ने दुकानों के साथ ही बाइक पर दूध छाछ बेचने वाले के यहां भी सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि 181 पर शिकायत के बाद उदयपुरा बड़ा में दूध बेचने वाले बाइक को रोका और उसके दूध के सैंपल लिए हैं। वहीं एक अाैर बाइक वाले से छाछ के भी सैंपल लिए गए। उसके अलावा बागीदौरा में स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार से बर्फी और मेहता ब्रदर्स के यहां से घी के सैंपल लिए गए। जिनको जांच के लिए भेज दिए हैं।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/4nuEOmjD9Vs

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

अब निगम भी देगा घर बैठे सेवा , कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन अनुपालना के लिए कार्यवाही || Udaipur Post Bulletin || 29-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – फतहसागर व पिछोला झील पर कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन अनुपालना के लिए कार्यवाही

खबर 2 – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निकाली ई-लॉटरी

खबर 3 – जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू

खबर 4 – सर्द होने लगी रातें,रात का पारा 2.2 डिग्री गिरकर इस सीजन में पहली बार 13 के करीब

खबर 5 – घूस लेते गिरफ्तार थानाधिकारी और हैड कांस्टेबल काे जेल भेजने के आदेश

खबर 6 – अब निगम भी देगा जनता से जुड़े प्रमुख कामों की घर बैठे सेवा

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – फतहसागर व पिछो ला झील पर कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन अनुपालना के लिए कार्यवाही

Udaipur. राज्य सरकार द्वारा उदयपुर फतहसागर व पिछोला झील की सीमाओं पर अधिसूचित कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए कलक्टर चेतन देवड़ा ने एक कमेटी का गठन किया है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने इस संबंध में जारी आदेश में बताया है कि उनके द्वारा नगर भ्रमण के दौरान पाया गया कि इन क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां दृष्टिगत हो रही है। उन्होंने इस स्थिति पर अधिसूचित क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी व अधीक्षण अभियंता, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता, गिर्वा तहसीलदार, यूआईटी तहसीलदार तथा निगम व यूआईटी संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंताओं को सम्मिलित किया गया है। कलक्टर ने कमेटी को निर्देश दिए है कि नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए प्रति सप्ताह क्षेत्र मे निर्माण गतिविधियों एवं कार्यवाही से अवगत करावें।

 

खबर 2 –  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निकाली ई-लॉटरी

Udaipur.  नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ई लॉटरी से फ्लेट्स का आवंटन गुरुवार 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चित्रकूट नगर स्थित न्यास सामुदायिक भवन मंे किया गया । न्यास सचिप अरूण हसीजा ने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2016 मंे प्राप्त ऑनलाईन 4 हजार 929 आवेदनों में से शेष रहे 3818 ऑनलाईन आवेदनों हेतु पन्नाधाय नगर, दक्षिण विस्तार योजना, डांगियों की पंचोली एवं राजस्व ग्राम उमरड़ा में निर्माणाधीन 1011 ईडब्ल्यूएस (जी$3) फ्लेट्स का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के 1011 फ्लेट्स मंे विकलांग वर्ग हेतु 4, अनुसूचित जाति वर्ग हेतु 91, अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु 61 एवं सामान्य वर्ग हेतु 855 फ्लेट्स की ई-लॉटरी निकाली जा रही है ।

 

खबर 3 – जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू

Udaipur.  जिला मजिस्ट्रेट (कलक्टर) चेतन देवड़ा ने एक आदेश जारी कर जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के तहत जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्वक, स्वतंत्र व निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर धारा 144 लागू कर दी है। कलक्टर ने बताया कि यह आदेश 12 दिसंबर 2020 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस निषेधाज्ञा की अवहेलना या उल्लंघन किये जाने पर संबंधित को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डित किया जाएगा।

 

खबर 4 – सर्द होने लगी रातें , रात का पारा 2.2 डिग्री गिरकर इस सीजन में पहली बार 13 के करीब

Udaipur. न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट से ठंड का असर धीरे-धीरे तेज हाेने लगा है। आठ दिन में रात का पारा साढ़े आठ डिग्री और दिन का दो डिग्री गिरा है। डबाेक स्थित माैमस विभाग कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 ओर न्यूनतम 13.4 डिग्री रहा। मंगलवार काे यह क्रमश: 31.2 अाैर 15.6 डिग्री था। गत 21 अक्टूबर से अब तक न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट से रात काे ठंड का असर तेज हाे गया है। ठंड बढ़ने के साथ पीछोला, फतहसागर से सटी पहाड़ियों पर अल सुबह धुंधलका होने लगा है।

 

खबर 5 – घूस लेते गिरफ्तार थानाधिकारी और हैड कांस्टेबल काे जेल भेजने के आदेश

Udaipur. बजरी तस्करी में दर्ज मुकदमे के तहत जब्त डंपर छोड़ने के बदले 37 हजार रुपए की घूस लेते एसीबी के हाथों ट्रैप झल्लारा थानाधिकारी रमेशचंद्र, हैड कांस्टेबल ब्रजमाेहन मीणा और दलाल जतेंद्र सुथार काे एसीबी ने बुधवार काे काेर्ट में पेश किया। काेर्ट के अादेश पर तीनाें अाराेपियाें काे जेल भेज दिया गया। एसीबी ने गाइड लाइन के मुताबिक तीनाें आराेपियाें की काेराेना जांच कराई है । रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। इधर, जब्त डंपर कानूनी रूप से छाेड़ने का अधिकार तय नहीं हाे पाया है। इसके लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में प्राेसेस जारी है। फिलहाल सीआरपीसी के तहत निचली अदालत के आदेश पर ही ऐसे वाहन छाेड़े जा रहे हैं। एसीबी के एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि तीनाें आराेपियाें काे काेर्ट के पेश किया, जहां से उनकाे जेल भेजने के आदेश हुए हैं। मामले में जांच चल रही है। यह था मामला : डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा के गढ़ा झूमजी निवासी हजारीमल पुत्र भूरालाल रेबारी ने 26 अक्टूबर काे एसीबी में शिकायत दी थी। बताया था कि 13 अक्टूबर काे झल्लारा पुलिस ने रेती से भरा डंपर जब्त किया था। इसे छाेड़ने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। एसीबी ने दूसरे ही दिन सत्यापन किया, जिसमें थानाधिकारी और हैडकांस्टेबल द्वारा 50 हजार रुपए मांगना और आग्रह पर 45 हजार रुपए पर राजी होने सामने आया। हैड कांस्टेबल ने एक दिन पहले 2000 रुपए लिए। ट्रैप के दिन परिवादी 35 हजार रुपए ही जुटा पया। इसमें 3000 रुपए हैड कांस्टेबल ने पहले ले लिए। बाकी 32 हजार रुपए थानाधिकारी रमेशचंद्र ने जितेन्द्र सुथार की दुकान पर देने के लिए कहा। लेन-देन के वक्त कार्रवाई की गई।

 

खबर 6 – अब निगम भी देगा जनता से जुड़े प्रमुख कामों की घर बैठे सेवा

Udaipur. यूआईटी ने लाेगाें काे घर बैठे नामांतरण, भवन निर्माण अनुमति, लीज जमा करवाने जैसे पांच अहम कामों की सशुल्क डाेर स्टेप डिलीवरी सर्विस बुधवार को शुरू की। समारोह में मेयर जी.एस. टांक ने निगम में भी यह सुविधा शुरू करने की घाेषणा की है। नगर निगम सभागार में हुए उद‌्घाटन समारोह में मेयर टांक ने डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस को सकारात्मक शुरुआत बताया। निगम मेें भी इसकी शुरुआत के लिए उन्हाेंने यूआईटी सचिव और कार्यवाहक निगम आयुक्त अरुण हसीजा से कहा कि वे जल्द प्रस्ताव तैयार करें। इस सुविधा काे लंबे समय तक चलाने के लिए फाइनेंस से जुड़ी समस्या नहीं आने देंगे। संभागीय आयुक्त विकास भाले ने कहा कि दफ्तराें में समय पर काम नहीं हाेने की शिकायतें रहती हैं। डोर स्टेप डिलवरी सर्विस से ऐसी शिकायतें कम होंगी। कलेक्टर एवं यूअाईटी चेयरमैन चेतन देवड़ा ने कहा कि काेशिश रहेगी कि आने वाले समय में कुछ और सुविधा भी इसमें जुड़ जाए। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा, लाेग कहते हैं कि दफ्तर के चक्कर काटते-काटते चप्पल घिस जाती है, लेकिन काम नहीं होते हैं। अब राहत मिलेगी। डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, यूआईटी के एसई संजीव शर्मा, एक्सईएन अनित माथुर नीरज माथुर, विमल मेहता, एनअाईसी के सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर जितेंद्र वर्मा, यूअाईटी के तकनीकी सलाहकार बीएल काेठारी, निगम के एसई मुकेश पुजारी माैजूद थे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/X9j01MVaqq8

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

वेतन नहीं मिला तो ये करेगें आत्महत्या- मांग नहीं मानी तो होगा हाइवे जाम || Wagad Post Bulletin || 28-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – गांधीवाद रूप अपनाकर डॉक्टरों को पहनाई मालाएं,दो दिन में वेतन नही मिला तो आत्महत्या करने की दी चेतावनी .

खबर 2 – निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियो का आंदोलन हुआ तेज, प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी

खबर 3 – 30 जरूरतमंद परिवारों को एमबी ग्रुप की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर्व पर दिया राशन

खबर 4 – जिला आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

खबर 5 – बिजली से परेशान शहर के राजपुर बस्ती उपभोक्ता पहुंचे विद्युत निगम, 2 दिन मैं स्थानीय समाधान नहीं किए जाने पर डूंगरपुर उदयपुर स्टेट हाईवे जाम करने दी चेतावनी

खबर 6 – पंचायतीराज चुनाव को लेकर डूंगरपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – गांधीवाद रूप अपनाकर डॉक्टरों को पहनाई मालाएं,दो दिन में वेतन नही मिला तो आत्महत्या करने की दी चेतावनी .

Udaipur. डुंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुरानी प्लेसमेंट एजेंसी का टेंडर खत्म हो गया. जिसके बाद बेरोजगार हुए कार्मिकों ने बकाया 6 महीने की सैलरी मिलने की मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन। वही कार्मिकों ने गांधीवाद तरीके से धरना प्रदर्शन किया वही हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टरों को माला पहनाकर उनसे गुजारिश की आप ही की तरह हम भी हैं हमारा भी परिवार है। हमें अपना समझ कर सैलरी दिलाने में सहयोग करें। वही कार्मिकों ने बीती रात हॉस्पिटल परिसर में ही गुजारी। नई प्लेसमेंट एजेंसी के बाद 57 कर्मी को को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जबकि कर्मी को  6 महीने से सैलरी भी नहीं मिली है जिसके चलते हैं उनकी काफी मुश्किलें बढ़ गई है। वही एक कर्मिक  रोते हुए कहां  कि अगर दो दिन में मुझे मेरी सैलरी नहीं मिली तो मैं हॉस्पिटल के बाहर सुसाइड कर लूंगी सैलरी नहीं मिलने से मेरी बच्ची का एडमिशन भी नहीं हो पाया। वही साथी दूसरे कार्मिक का कहना है अभी तो हम गांधी वाद लेकर चल रहे अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हमें भगत सिंह का भी रुख अपनाना आता है।सैलरी नहीं मिलने के बावजूद भी कोरोना काल में हमने अपनी बराबर ड्यूटी की है और अपने कर्तव्य को निभाना है। टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों ने 2 दिन से कार्य का बहिष्कार कर रखा है जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को ही सारे काम करने पड़ रहे हैं वही 2 दिन से हॉस्पिटल परिसर में सफाई  नहीं की गई। सैलरी नहीं मिलने वाले कर्मियों ने कई बार जिला कलेक्टर विधायक हॉस्पिटल के प्रिंसिपल को ज्ञापन दिए हैं फिर भी इनकी परेशानी अभी तक दूर नहीं हुई है। प्रदर्शनमेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट एजेंसी कार्मिकों ने बताया की अस्पताल में मातृ दर्शन एनजीओ की ओर से सफाईकर्मी, वार्डबॉय और गार्ड की व्यवस्थाए टेंडर प्रक्रिया से संचालित थी. इस एनजीओ की और से बतौर मानदेय 13 हजार 500 रुपए दिए जा रहे थे, जो पिछले 6 महीने से नहीं मिले. वहीं, अब नई कंपनी को टेंडर हासिल हुआ है और उसने 5 हजार 800 रुपए में टेंडर हासिल किया है जो न्यूनतम मजदूरी से कम दर का है.

 

खबर 2 – निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियो का आंदोलन हुआ तेज, प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी

Udaipur. अजमेर विद्युत वितरण निगम एफआरसी के साथ एमबीसी को भी निजी हाथों में दिए जाने के आदेश का डूंगरपूर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विरोध किया. विद्युत कर्मचारियों में मंगलवार  को कलेक्ट्री के बाहर धरना-प्रदर्शन किया ओर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया | प्रदर्शन बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियो का आंदोलन जारी है. इसी के तहत मंगलवार को भी सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया. और राज्य सरकार के फैसले का विरोध जताया. इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की! साथ ही  कहा कि विद्युत निगम का कार्य आवश्यक कार्य श्रेणी में आता है इसीलिए कोविड-19 के दौरान स्थगित वेतन वापस दिलाया जाए। राजस्थान विद्युत कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. मनीष अग्रवाल ने कहा कि एमबीसी और एफआरसी का काम निगम कर्मचारी कर रहे हैं. इसके बावजूद एमबीसी का निजीकरण किया जा रहा है. निजीकरण से कर्मचारियों के साथ ही जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और कर्मचारियों का शोषण होगा.बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग रखी और  श्रमिक महासंघ ने मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी है. इस अवसर पर सलीम खान,हरीश पटेल, केशव,लोकेश , लोकेंद्र, महेंद्र अंकित आदि उपस्थित थे |

 

खबर 3 – 30 जरूरतमंद परिवारों को एमबी ग्रुप की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर्व पर दिया राशन

Udaipur. जश्ने ईद मिलादुन नबी की आमद की खुशी मे एम एम बी ग्रूप डुगरपूर की और से सभी समुदाय के 30 जरूरतमंद लोगो को एक माह निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम ग्रूप के आफिस ऐ के मोटर गैराज पर सुबह 10 बजे वितरित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पूर्व राज्य मंत्री जनाब असरार एहमद खान,ट्राफिक इंचार्ज विनोद यादव,जगदीश  वैष्णव, हाजी अख्तर हुसैन थे ,प्रारम्भ मे अतिथियो का इस्तकबाल एम एम  बी ग्रूप डुगरपूर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने किया व बताया कि ग्रूप के द्वारा समय-समय पर भामाशाहो का सहयोग लेकर  जनहित के कार्य किए जाते है ,2007 से लेकर अभी तक ग्रूप की और से लगभग सभी समुदाय के जरूरतमंद 11100 परिवारो को राशन कीट उपलब्ध कराए गए है इसके अलावा ओर भी कई कार्य जैसे मास्क वितरण, सड़क सुरक्षा, कालेज व स्कूल मे प्याऊ बनाना ,पक्षीयो के लिए परिडे ,वृक्षारोपण आदि कई कार्य समय-समय पर किए जाते अभी आगामी दीपावली पर्व पर भी ग्रूप की और से जरूरतमंद परिवारो को राशन वितरित किया जाएगा,आज सभी जरूरतमंद परिवारो को राशन कीट के साथ मास्क वितरित कर उनको इसके उपयोग करने बार बार हाथो को धोने व भीडभाड वाली जगहो पर सावधानी  बरतने की सलाह दी,असरार साहब ने सभी को ईद मिलादुन नबी की मुबारकबाद पेश करते हुए ग्रूप के कार्यो की सराहना की उन्होने बताया कि जिस से ग्रूप पीड़ित मानवता की खिदमत मे लगातार अपने प्रयास कर रहा है वो सभी के लिए एक मिशाल है इस मौके पर ग्रूप कि ओर से भामाशाह जगदीश  ,विजय भावशार,असलम मुलतानी,असलम शेरखान,धर्मेन्द्र कलाल,राजू लुहाना,अब्दुल लतीफ मकरानी,सेहजाद मकरानी ,इनतेखाब खान,बाबू लाल जी का आभार व्यक्त किया  गया,इस अवसर पर सदीप सेठीया ,शेर खान मकरानी,अब्दुल करीम मकरानी,फजलै हुसैन, जयन्ती लाल,मनोज आदि काफी लोग मोजुद थे आभार कि रस्म जगदीश किया।

 

खबर 4 – जिला आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

Udaipur. डूंगरपुर जिले में जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया | वही कार्यवाहक कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी जैन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को राज्यकर्मचारी घोषित करने सहित अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया | इस मौके पर जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को राज्य कर्मचारी घोषित करने, राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करने तक न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए करने, आशा सुपरवाईजर के पद आशा सहयोगिनियो से भरने सहित अन्य मांगो को सरकार से पूरा करने की मांग की है | इस सम्बन्ध में जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने कार्यवाहक कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौपा गया है |

 

खबर 5 – बिजली से परेशान शहर के राजपुर बस्ती उपभोक्ता पहुंचे विद्युत निगम, 2 दिन मैं स्थानीय समाधान नहीं किए जाने पर डूंगरपुर उदयपुर स्टेट हाईवे जाम करने दी चेतावनी

Udaipur. डुंगरपुर शहर के राजपुर में आई दिन  बिजली कट जाने से आक्रोशित लोगों आज पहुंचे सिटी के एईएन ऑफिस। एईएन को ज्ञापन देकर 2 दिन का अल्टीमेटम दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग वार्ड नंबर 1 फीडर के लोगों  के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। साथ ही  कहां डूंगरपुर नगर परिषद वार्ड नंबर एक होने के बावजूद भी उनके बिजली का कनेक्शन गांव से जोड़ रखा है और आए दिन रात के समय और दिन में बिजली गुल हो जाती है। वही क्षेत्रवासियों का कहना है की राजपुर की लाइट ग्राम पंचायत से जोड़ रखी है अगर गांव में लाइट की कोई दिक्कत होती है तो हमारी भी लाइट चली जाती है। नाराज लोगों का कहना है की अगर विद्युत निगम की और से हमारी बिजली की समस्या दूर नहीं की गई तो 2 दिन के बाद उदयपुर डूंगरपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया जाएगा। प्रशासन को अवगत कराने के बाद जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ विद्युत विभाग की रहेगी। जिसके बाद जेईएन क्षेत्रवासियों को 2 दिन के भीतर बिजली की समस्या का समाधान करने करने की बात कही।

 

खबर 6 – पंचायतीराज चुनाव को लेकर डूंगरपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई

Udaipur. डुंगरपुर-पंचायतीराज चुनाव की घोषणा के साथ राजनैतिक दल भी अपनी तैयारियों में जुट गए है | इसी के तहत कांग्रेस पार्टी के डूंगरपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई | यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारी व ब्लाक लेवल के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे | बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओ से आपसी गुटबाजी व मतभेद को भुलाते हुए पार्टी में हित में चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया | उन्होंने कहा की टिकट के लिए दावेदार तो कई होंगे लेकिन टिकट एक को मिलती है ऐसे में कोई नाराजगी न पालते हुए पार्टी के पक्ष में काम करने का आव्हान किया | वही उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को मुख्य कड़ी बताते हुए बूथ लेवल पर जाकर सरकार की रीति निति व सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मत डलवाने का आव्हान किया | इधर बैठक को अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया |

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

खाकी पर फिर दाग़ रिश्वत में हुए गिरफ्तार – UIT की सोगात || Udaipur Post Bulletin || 28-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – खाकी पर फिर दाग़  37 हजार की घूस लेते झल्लारा एसएचओ, हैड कांस्टेबल गिरफ्तार।

खबर 2 – आरएनटी में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ीं, अब पुरे प्रदेश में सबसे आगे

खबर 3 – उदयपुर में एयरपोर्ट का विस्तार पार्क हो सकेंगे 11 बड़े और 22 छोटे विमान

खबर 4 – अब घर बैठे मिलेगी यूआईटी की 5 सेवाएं

खबर 5 – सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क व सेंचुरी का समय बदला

खबर 6 – कोटड़ा में बाल तस्करी प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – खाकी पर फिर दाग़  37 हजार की घूस लेते झल्लारा एसएचओ, हैड कांस्टेबल गिरफ्तार।

Udaipur. उदयपुर में खाकी पर 14 दिन में दूसरी बार दाग लगा है। अब एसीबी ने अवैध बजरी से भरा डंपर छोड़ने के बदले 37 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में झल्लारा थानाधिकारी रमेशचंद्र खटीक, हैड कांस्टेबल ब्रज माेहन मीणा और दलाल जितेन्द्र सुथार काे गिरफ्तार किया है। जितेंद्र सैनेट्री की दुकान का मालिक है और दोनों पुलिसकर्मियों ने परिवादी से जितेंद्र की दुकान पर मंगलवार को पैसे देने को कहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने थाने में जब्त बजरी के उस डंपर को छोड़ने के लिए सौदेबाजी कर ली, जो कोर्ट से छूटना था। एसीबी के एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा के गढ़ा झूमजी निवासी हजारीमल रेबारी ने 26 अक्टूबर काे शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि झल्लारा पुलिस ने 15 अक्टूबर काे रेती से भरा डंपर जब्त किया। इसे छाेड़ने के लिए 50 हजार रु. मांग रहे हैं ये  एसीबी ने सत्यापन किया, जिसमें थानाधिकारी अाैर हैड कांस्टेबल द्वारा घूस मांगने की पुष्टि हुई। बता दें कि एसीबी ने 15 अक्टूबर को ही 2.50 लाख की रिश्वत मांगने पर गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैनाराम और कांस्टेबल पर केस दर्ज किया था। बाद में दोनों को लाइन में भेज दिया गया था। आरोपी एसआई रमेशचन्द्र चित्ताैड़गढ़ के नरेला, हैड कांस्टेबल ब्रज माेहन डूंगरपुर में बिछीवाड़ा के मालमाथा और दलाल जितेन्द्र झल्लारा थाने के सामने रहता है। एसीबी के सत्यापन के दाैरान हैड कांस्टेबल ब्रजमोहन ने 2 हजार रु. ले लिए थे। इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई हुई। इस बीच, हेड कांस्टेबल ने 3000 रुपए और ले लिए। बाकी 32 हजार रु. थानाधिकारी ने जितेन्द्र सुथार की दुकान पर देने को कहा। जैसे ही परिवादी ने जितेन्द्र काे राशि दी ताे एसीबी की टीम ने दबोच लिया। बाद में हैड कांस्टेबल से 3000 रुपए जब्त किए। तीनाें काे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी अधिकारियाें ने बताया कि थानाधिकारी और हैड कांस्टेबल परिवादी को झूठी दिलासा देते रहे कि ऐसे कमजोर कागजात बनाएंगे ताकि डंपर जल्दी छूट जाएगा। परिवादी को अनुमान था कि कागज माइनिंग विभाग कार्यालय गए हाेंगे, जहां जुर्माना देकर डंपर छुड़वा लेगा। वह माइनिंग विभाग पहुंचा ताे अधिकारियाें ने ऐसे कागज नहीं हाेना बताया। इससे परिवादी अंतिम समय तक यही समझता रहा कि डंपर रिकाॅर्ड में नहीं आया और पुलिस कुछ ले-देकर डंपर छाेड़ देगी। थानाधिकारी ने 50 हजार रुपए मांगे। मिन्नतों के बाद 45 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। हालांकि यह राशि भी इतनी थी कि परिवादी एकाएक बंदोबस्त नहीं कर पाया। उसे बार-बार चक्कर भी कटवाए जा रहे थे। परेशान हाेकर उसने एसीबी में शिकायत कर दी।

 

खबर 2 – आरएनटी में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ीं, अब पुरे प्रदेश में सबसे आगे

 

Udaipur. मेडिकल काॅलेजाें में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हाेने के पहले ही दिन अच्छी खबर मिली। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें और बढ़ा दी गई हैं। इन पर इसी सेशन 2020-21 के लिए एडमिशन होंगे। अब इस कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 250 हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (पूर्व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने उदयपुर के अलावा अजमेर में 50 और बाड़मेर में 30 सीटें बढ़ाई हैं। इसके अलावा सीकर में नया मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है जिसमें 100 सीटें होंगी। आरएनटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि अब बढ़ी हुई सीटों सहित सभी 250 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इन सीटों के बढ़ने के साथ ही एमबीबीएस की सीटों के मामले में उदयपुर 1100 सीटों के साथ शिखर पर कायम है। अब उदयपुर में हर साल 1100 चिकित्सक तैयार होंगे। आरएनटी के एडिशन प्रिंसिपल डॉ. ललित रैगर बताते हैं कि सरकारी कॉलेजों में इससे पहले जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज और जोधपुर के एनएस मेडिकल कॉलेज में ही 250-250 सीटें थी।

 

खबर 3 – उदयपुर में एयरपोर्ट का विस्तार पार्क हो सकेंगे 11 बड़े और 22 छोटे विमान

Udaipur. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर नया एप्रन बनकर तैयार हो गया है, जिसे पांच नवंबर से चालू किया जाएगा। इससे हवाई अड्डे की उड़ान संचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट का कहना है कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर बोइंग-737 और एयरबस 320 विमानों के लिए सिर्फ 5 पार्किंग स्टैंड हैं, लेकिन नए एप्रन के चालू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। हवाई अड्डे को एक साथ अधिक से अधिक बड़े विमानों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों को भी सुविधा होगी। इसके साथ ही पुराने एप्रन में जहां छोटे 7 चार्टर्ड पार्क हो सकते थे और अब नए एप्रन में 14 से अधिक छोटे चार्टर्ड विमान पार्क हो सकेंगे। पुराने एप्रन में दो एयरोब्रिज की सुविधा है। नए एप्रन के सामने नई टर्मिनल बिल्डिंग बनती है तो एप्रन पर 6 एयरोब्रिज की सुविधा मिल सकेगी। चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी ने टर्मिनल-2 की बिल्डिंग को लेकर 676 करोड़ के बजट का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज रखा है। बता दें, 2006 में टर्मिनल-2 के लिए जगह छोड़ दी गई थी। इसलिए टर्मिनल की नई बिल्डिंग के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से उड़ान भरने और आने वाली फ्लाइट्स का नया विंटर शिड्यूल शुरू हो गया है। यह 28 मार्च तक लागू रहेगा। विंटर शिड्यूल में दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉर्टी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उदयपुर से अहमदाबाद, जयपुर, भोपाल जैसे शहरों के लिए भी फ्लाइट सेवा नवंबर के बाद शुरू होने की पूरी संभावना है। दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट भी बढ़ाई जा सकती हैं। एयरपोर्ट पर नए एप्रन के बनने से विमानों की पार्किंग क्षमता बढ़ जाएगी। अभी वाले एयरपोर्ट एप्रन पर 7 बड़े और 11 छोटे विमानों की पार्किंग हो सकती है। नए एप्रन से 11 बड़े और 22 छोटे विमान पार्क हो सकेंगे। साथ ही फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ के समय यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए एप्रन पर एयरलाइंस कंपनियों के लिए ग्राउंड हैंडलिंग इक्यूपमेंट की सुविधा होगी। जबकि पुराने एप्रिन पर एक तरफ ही थी।

 

खबर 4 – अब घर बैठे मिलेगी यूआईटी की 5 सेवाएं

Udaipur. नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा न्यास की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ बुधवार को जिला कलक्टर चेतन देवड़ा द्वारा  किया गया। यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में पाँच तरह की सेवाओं नामान्तरण, उप विभाजन, संयुक्तिकरण, भवन निर्माण अनुमति, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र आदि सेवाओं हेतु डोर स्टेप डिलीवरी प्रारंभ की जा रही है। जल्द ही इसका विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर की टीम को इन समस्त सेवाओं के लिए प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। इन सेवाओं हेतु आवश्यक प्रोपर्टी आई.डी. क्रियेशन का कार्य भी इस योजना के अन्तर्गत किया जायेगा। यूआईटी सचिव ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए न्यास द्वारा इस हेतु एक कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है, जिसके तहत कम्पनी द्वारा एक कॉल सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जिसका सम्पर्क नंबर 9587895454 है। न्यास की इन पांच सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी हेतु उदयपुर शहरवासी कॉल सेंटर पर कॉल कर सकेेंगे। इसके बाद इस सर्विस के तहत कंपनी के प्रतिनिधि लेपटॉप और स्केनर लेकर संबंधित के घर पहुंचेंगे। वहीं से सारे दस्तावेज अपलोड करने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। उक्त सेवाओं हेतु निर्धारित शुल्क भी ऑनलाईन न्यास खाते में जमा करवाया जायेगा। बाद में न्यास से कार्य होते ही उसका दस्तावेज भी कॉल सेन्टर के द्वारा संबंधित नागरिकों तक उनके घर पहुंचाया जाएगा। डोर स्टेप डिलीवरी योजना में सेवा का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को मात्र 425 रुपये. प्रति सेवा न्यास कोष में ऑनलाईन जमा कराना होगा, कम्पनी के प्रतिनिधि को आवेदक द्वारा किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जायेगा। न्यास द्वारा आमजन से इस डोर स्टेप डिलीवरी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

 

खबर 5 – सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क व सेंचुरी का समय बदला

Udaipur. मौसम में परिवर्तन को देखते हुए सज्जनगढ़ स्थित जैविक उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों के लिए प्रवेश टिकिट जारी करने का समय 28 अक्टूबर से प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक रहेगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. अजीत ऊंचोई ने दी।

 

खबर 6 – कोटड़ा में बाल तस्करी प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित

Udaipur. उदयपुर जिले में गुजरात राज्य में बाल तस्करी प्रकरण की जांच के लिए राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के निर्देशानुसार जांच कमेटी का गठन किया गया है। आयोग के उप सचिव ने बताया कि इस कमेटी में आयोग के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पंड्या, श्रीमती नुसरत नकवी, श्रीमती वन्दना व्यास व बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक शामिल है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी 28 अक्टूबर को उदयपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में सायं 4 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों, बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग एवं मानच तस्करी विरोधी यूनिट के साथ बैटक करेगी। यह कमेटी 29 अक्टूबर को कोटड़ा पंचायत समिति में बाल अधिकारिों के हनन से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं की जांच कर रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेगी।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/Se1DmgJbgn8

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर में हॉस्पिटल कर्चारियों की हड़ताल, विधुत विभाग के अभियंता की हटधर्मिता के खिलाफ आवाज़ बुलंद || Wagad Post Bulletin || 27-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – निकाले गए 57 कर्मचारियों के समर्थन में हॉस्पिटल के  वार्ड बॉय पर प्लंबर इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर ऑपरेटर सभी ने मिलकर आज कार्य का बहिष्कार किया

खबर 2 – नृशंस हत्या के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर सेवक समाज ने दिया ज्ञापन

खबर 3 – शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चार विभागाें की टीमों ने एक साथ की कार्रवाई, पनीर-तेल के सैंपल लिए, दाे बड़ी दुकानाें के इलेक्ट्राेनिक कांटाें में वजन कम मिला

खबर 4 – आय बढ़ाने की कोशिश,अब घर से ट्रेन तक और ट्रेन से गंतव्य तक सुरक्षित सामान पहुंचाएगी रेलवे

खबर 5 – बांसवाड़ा डीईओ के कारण उदयपुर संभाग के शिक्षकों की पदाेन्नति अटकी,डीईओ प्रारंभिक की एक और लापरवाही उजागर, संयुक्त निदेशक ने दिया कारण बताओ नाेटिस

खबर 6 – अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी का लॉकर खोलकर चोरो ने किया हाथ साफ़  चुराए आठ लाख रुपए

खबर 7 – पंचायतीराज चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लोक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा की बैठक हुई

खबर 8 – विधुत विभाग का अभियंता विशेष समुदाय के खिलाफ करता है कारवाई डुंगरपुर विधायक को दिया मुस्लिम महासभा ने दिया  ज्ञापन

…………………………………………………………………………

 

खबर 1 – निकाले गए 57 कर्मचारियों के समर्थन में हॉस्पिटल के  वार्ड बॉय पर प्लंबर इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर ऑपरेटर सभी ने मिलकर आज कार्य का बहिष्कार किया

Udaipur. डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज  में सविदा पर कार्यरत  वार्ड बॉय, स्वीपर व गार्ड  छह माह से वेतन दिए बिना ही रविवार को नौकरी से निकाल दिया गया जिसके बाद आज निकाले गए 57 कर्मचारियों के समर्थन में हॉस्पिटल के  वार्ड बॉय, प्लंबर इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर ऑपरेटर सभी ने मिलकर आज कार्य का बहिष्कार किया जिसके बाद  हॉस्पिटल में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया।  वही नर्सिंग कर्मियों के अध्यक्ष बंसी लाल कटारा भी उनके समर्थन में उतर गए और उनका कहना है कि जिन्होंने संविदा कर्मियों का वेतन नहीं दिया है उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

 

खबर 2 – नृशंस हत्या के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर सेवक समाज ने दिया ज्ञापन

Udaipur. आसपुर, ्आज ् सेवक पुजारी समाज तहसील आसपुर कार्यकारिणी द्वारा प्रकाश पुत्र नाथूलाल सेवक निवासी खलील की विगत कुछ दिवस सागवाड़ा बटिकडा मार्ग पर नृशंस हत्या के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रकरण में आसपुर उपखण्ड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी प्रवीण चंद्र मीणा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया आखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने दिनांक 26.10.2020 को दोवड़ा थाने पर धरना प्रदर्शन करना था मगर धरना प्रदर्शन करने की स्वीकृति नहीं मिलने के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया समाज के द्वारा प्रकाश हत्याकांड  को लेकर आंदोलन की अगली तारीख समाज के द्वारा निश्चित की जाएगी। प्रकाश हत्याकांड के 24 दिन गुजराने के बाद पुलिस अभी तक हत्यारों को पकड़ नहीं पाई समाज में काफी आक्रोश है  इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष प्रकाश सेवक, खलील खेड़ा चोखलाअध्यक्ष मोतीराम सेवक, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सेवक पुँजपुर, कोषाध्यक्ष अजय सेवक बड़ोदा, कांतिलाल सेवक गोल, सुरेश सेवक लीलवासा, कमलेश सेवक बड़ोदा, गणेशलाल सेवक क़ाबजा,  सेवक समेत समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे।

 

खबर 3 – शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चार विभागाें की टीमों ने एक साथ की कार्रवाई, पनीर-तेल के सैंपल लिए, दाे बड़ी दुकानाें के इलेक्ट्राेनिक कांटाें में वजन कम मिला

Udaipur. राज्य सरकार की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चार विभागाें ने मिलकर शहर की अलग-अलग दुकानाें पर सैंपल लिए। जिला फूड निरीक्षक गाेविंद सहाय, प्रर्वतन निरीक्षण पुष्पेंद्रसिंह ने बताया कि सबसे पहले शहर के कलेक्ट्री के सामने स्थित भजन स्वीट्स पर टीम पहुंची। जहां पर पनीर के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेजा। इसके बाद वहां पर स्थित इलेक्ट्राेनिक कांटे की जांच की।जहां पर नाप-ताैल कांटा विभाग के निलेश खांट की ओर से तय मापदंड के तहत इलेक्ट्राेनिक कांटे में 5 किलाे का वजन करने पर करीब 20 ग्राम कम मिला। इसके लिए एलएमएन एक्ट के तहत दुकान काे दाेषी मानते हुए एक हजार का जुर्माना लगाया।कांटे में सुधार करने या नया खरीदने के निर्देश दिए। इसके बाद अभियान की पूरी टीम इंड्रस्ट्रीज एरिया स्थित नागफनी आइल फैक्ट्री पर पहुंचे। जहां पर टीम ने तय माप की अलग-अलग बाेतलाें के नाप के आधार पर उत्पाद की जांच की। जिसमें तेल की बाेतलें बराबर माप में मिली। इसके तेल के सैंपल लिए। फैक्ट्री के प्राेपराइटर पंकज जैन ने कहा कि सितंबर में भी फूड निरीक्षक ने तेल का सैंपल लिया था।इसके बाद वापस टीम काे भेजकर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने शहर के पुलिस लाइन स्थित पदमावती किराणा स्टाेर पर जांच की। जहां पर उसकी ओर से खुला घी नहीं मिला। इसके बाद वहां के कांटे की भी जांच की गई। जिसमें कांटे ने 5 किलाे के वजन में 12 ग्राम की कटाैती मिली। जिस पर एलएमएन एक्ट के तहत एक हजार का जुर्माना लगाया। वहीं उसे कांटे काे बदलने के निर्देश दिए।

 

खबर 4 – आय बढ़ाने की कोशिश,अब घर से ट्रेन तक और ट्रेन से गंतव्य तक सुरक्षित सामान पहुंचाएगी रेलवे

Udaipur. ट्रेन से सफर के दौरान अब यात्रियों को भारी-भरकम सामान को लेकर चलने की टेंशन नहीं लेनी होगी। अब रेलवे जल्द ही यात्रियों के लिए बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है जो एक एप पर आधारित होगा। एप पर जिस स्थान पर यात्री को ट्रेन से पहुंचना है वहां का पूरा पता आदि विवरण भी दर्ज कराकर सबमिट करना होगा। इस सुविधा से वृद्ध, दिव्यांगजन और अकेली महिला यात्रियों को अधिक फायदा होगा। अभी तक अधिक सामान होने की वजह से कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है तो कभी-कभी ट्रेन से उतरने के दौरान सामान ही ट्रेन में रह जाता था। इसके अलावा सामान के चोरी होने का भी खतरा बना रहता था। अब रेलवे ने यात्रियों की इस समस्या के समाधान का रास्ता निकालने की कोशिश शुरू की है जिसके तहत रेलवे पहली बार बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है जिसे एक एजेंसी के माध्यम से लागू किया जाएगा। सामान के चोरी की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। यात्री नाममात्र शुल्क अदा करके इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इस सेवा के तहत एप में यात्री को जिस स्थान से सामान ट्रेन तक पहुंचाना है उसका पूरा पता, मोबाइल नंबर, ट्रेन संख्या, बैगों की संख्या आदि का पूरा विवरण देना होगा। इसके बाद संबंधित ठेकेदार अथवा एजेंसी का कर्मचारी बताए गए विवरण के अनुसार घर से सामान लेकर रेलगाड़ी तक पहुंचाएगा तथा ट्रेन के गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर अन्य कर्मचारी एप में दिए गए पते पर उक्त सामान को पहुंचाएगा।

 

खबर 5 – बांसवाड़ा डीईओ के कारण उदयपुर संभाग के शिक्षकों की पदाेन्नति अटकी,डीईओ प्रारंभिक की एक और लापरवाही उजागर, संयुक्त निदेशक ने दिया कारण बताओ नाेटिस

Udaipur. जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कार्मिकों की लापरवाही और अनियमितता की एक एक परतें दिनाें दिन उखड़ती जा रही हैं। अब तक नाेशनल लाभ देने, बिना स्वीकृति के वेतन श्रृंखला बनाने, गलत तरीके से 502 शिक्षकों काे 9,18, 27 का लाभ देने के बड़े मामले उजागर हाेने के बाद एक नई लापरवाही सामने आई हैं वाे हैं संभाग के शिक्षकों के प्रमाेशन की।महज बांसवाड़ा प्रारंभिक शिक्षा के डीईओ की लापरवाही के कारण पूरे संभाग के शिक्षकों की डीपीसी प्रभावित हाे रही हैं। इसके लिए संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर काे डीईओ के नाम कारण बताओ नाेटिस जारी करना पड़ा। जेडी के नाेटिस के मुताबिक डीईओ काे 20 अक्टूबर 2020 काे डीपीसी के लिए आवश्यक सूचना के लिए प्रारुप 1 से 14 का फाॅर्मेट भिजवाया गया था। इस काम काे गंभीरता से लेकर अनिवार्य रूप से 21 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक पूरा कर कार्यालय में पहुंचाना था। लेकिन डीईओ ने 23 अक्टूबर तक नाेटिस दिए जाने तक भी फार्मेट नहीं भिजवाया। इस कारण न सिर्फ बांसवाड़ा के शिक्षक बल्कि संभागभर के शिक्षकों की डीपीसी प्रभावित हाे रही हैं। संयुक्त निदेशक ने इसके लिए डीईओ काे स्वयं कार्यालय में उपस्थित हाेकर सूचना नहीं भेजने का जवाब मांगा।बिना वित्त विभाग की स्वीकृति मिले ही डीईओ प्रारंभिक द्वारा वेतन श्रृंखला निर्धारित करने के भास्कर के खुलासे के बाद शिक्षक संगठन भी डीईओ के खिलाफ उतर आए हैं। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने ताे डीईओ के खिलाफ आपराधिक मामले में आईपीसी की धारा 406, 409 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी है।प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा काे लिखित में शिकायत भेजी है। इसमें बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों ने प्रशैक्षणिक याेग्यता हासिल नहीं की हैं उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि से चयनित वेतनमान का लाभ देय नहीं हैं, लेकिन बांसवाड़ा जिले में संस्थापना लिपिक, संबंधित शिक्षक, लेखाधिकारी और डीईओ प्रारंभिक ने सांठ गांठ कर बिना स्वीकृति के ही फिक्स 400 रुपए प्रतिमाह से ग्रेड पे परिवर्तन कर प्रथम नियुक्ति तिथि से 9,18,27 साल का चयनित वेतनमान स्वीकृत कर लाखाें रुपए मासिक अधिशेष भुगतान कर राजकाेष काे नुकसान पहुंचाया है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष लालसिंह चाैहान ने बताया कि प्रकरण की तथ्यात्मक रिपाेर्ट प्राप्त कर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

खबर 6 – अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी का लॉकर खोलकर चोरो ने किया हाथ साफ़  चुराए आठ लाख रुपए

Udaipur. शहर के ब्रह्मस्थली कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राईवेट लिमिटेड की शाखा में रविवार रात को चोर लॉकर खोलकर उसमें रखे 8 लाख रुपए चोरी कर ले गया। रात को लघुशंका को जागा कर्मचारी ने जब लॉकर खुला देखा तो शाखा मैनेजर व अन्य स्टॉफ को घटना की जानकारी दी। लॉकर चाबी से खोला गया है। लॉकर की दो चाबियां हैं। एक शाखा मैनेजर व दूसरी लॉकर इंचार्ज पर रहती है। घटना के समय दोनों ही कर्मचारी अपने घर पर थे। चोरी तीसरी चाबी से की गई है। एरिया मैनेजर ने कोतवाली थाना पुलिस को मामला दर्ज करा दिया है।कोतवाली पुलिस के अनुसार एरिया मैनेजर धर्मेन्द्र जाट ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को वह सागवाड़ा में कंपनी के काम से गया हुआ था। रात करीब 3.54 बजे डूंगरपुर शाखा मैनेजर पवन कुमार यादव ने चोरी की सूचना दी। एरिया मैनेजर सोमवार सुबह 6 बजे शाखा पहुंचा तो वहां पर शाखा मैनेजर पवन कुमार, एफसीओ सीताराम, राहुल पंवार, रोहिताष, राजेन्द्र सिंह ब्रांच पर मौजूद मिले। एसफसीओ सीताराम ने बताया कि रात को खाना खाने के बद ब्रांच पर ही सोया था। रात में करीब 3 बजे उसे लघुशंका लगी तो ,उसने ऑफिस का मेन दरवाजा खुला पाया, अंदर गया तो लॉकर खुला हुआ था तथा उसमें रखे रुपए वहां नहीं थे। लॉकर की दो चाबियां हैं। एक चाबी शाखा मैनेजर पवन कुमार तथा दूसरी चाबी कर्मचारी रोहिताष के पास थी। दोनों चाबियां इन कर्मचारियों के पास ही मिली है। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उनकी ब्रांच में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।पुलिस ब्रांच के प्रत्येक कर्मचारी से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने के सुराग जुटा रही है। पुलिस को इस वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति के शामिल होने शक है जो ब्रांच में आता जाता रहता है तथा उसे लॉकर में रखी रकम की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

खबर 7 – पंचायतीराज चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लोक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा की बैठक हुई

Udaipur. जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लोक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा की बैठक बिछीवाडा में आयोजित की गयी । बैठक में मुख्य अतिथि डूंगरपुर विधायक एवं युथ काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा रहे, बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने की, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचायती राज चुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, पूर्व विधायक पूँजीलाल परमार, चिराग पंड्या, सुरेश पटेल,राजेश पाटीदार रहे । इस अवसर पर बिछीवाडा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णराज सिंह,पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया,पूर्व जिला प्रमुख रतनदेवी भराडा ,पूर्व प्रधान राधा देवी घाटिया,देवराम रोत,रूपलाल परमार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बारोट,प्रवीण शाह,भरत शाह,ठाकुर करनिराज सिंह,रतना यादव,चम्पालाल लबाना आदि उपसिथत रहे । विधायक गणेश घोघरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों का सही मायने में कल्याण कांग्रेस पार्टी ने किया है और अशोक गहलोत की सरकार आदिवासियों के विकास के लिए तत्पर है,आगामी चुनावों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति में काँग्रेस का बोर्ड बनेगा तो ओर अधिक विकास होगा । जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने कहा कि काँग्रेस पार्टी एकजुट है और एकजुट होकर ही आगामी पंचायतीराज का चुनाव लड़ेगी ओर अशोक गहलोत के हाथ मजबूत करेंगे । वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प दिलाया तथा कार्यकर्ताओ से चुनाव लड़ने ओर टिकट वितरण के संबंध में राय लेकर आपस मे चर्चा की तथा कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओ की मंशा अनुरूप पार्टी के निष्ठावान एवं जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दी जाएगी । ब्लॉक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा द्वारा तथा कार्यकर्ताओ द्वारा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहली बार बिछीवाडा आने पर माल्यार्पण कर  स्वागत भी किया गया ।

 

खबर 8 – विधुत विभाग का अभियंता विशेष समुदाय के खिलाफ करता है कारवाई डुंगरपुर विधायक को दिया मुस्लिम महासभा ने दिया  ज्ञापन

Udaipur. डुंगरपुर विधुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता की मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अनावश्यक कार्यवाही को लेकर सोमवार को डुंगरपुर विधायक गणेश घोघरा को मुस्लिम महासभा ने  ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया कि कनिष्ठ अभियंता  योगेश पंचाल जिन्हें  विभाग ने वर्तमान में सहायक अभियंता शहर का कार्यभार सोप रखा है जिसके चलते योगेश पंचाल की विशेष  समुदाय के खिलाफ द्वेषता पूर्ण कार्यवाही समय समय पर अवैध कारवाई करते है। मुस्लिम महासभा जिला कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से शहर विधायक गणेश घोगरा को अवगत करा कारवाई की मांग की  प्रदेश सचिव आबिद अली ने बताया कि योगेश पंचाल कनिष्ठ अभियंता है परंतु शहर में सहायक अभियंता के पद पर कार्य करते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रहे है जिसका मुस्लिम समुदाय में रोष  है आबिद अली ने कहा कि उक्त कनिष्ठ अभियंता अगर भविष्य में ऐसी द्वेषता पूर्वक कार्यवाही करते है तो उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसपर गणेश घोगरा ने आश्वस्त किया कि आगे से ऐसी कोई भेदभावपूर्ण  कार्यवाही नही होगी इस दौरान प्रदेश सलाहकार इमरान खान जिला अध्यक्ष सादेकिन पठान  तौसीफ शेख शाकिब खान सय्यद सुल्तान सरहांन मलिक कासिम मलिक शोएब आदि मौजूद थे |

 

खबर 9 – डूंगरपुर मे बढते कोरोना मरीजों से चिंता

Udaipur. प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है | वहीं अब डूंगरपुर में कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए ब्राह्मण समाज धम्बोला की ओर से आज करावाड़ा गांव में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया | जिससे लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके | कोरोना से बचाव को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे है तो वहीं अब समाज भी आगे आए हैं |कोरोना के प्रति जनजागरूकता के साथ ही इम्यूनिटी के लिए होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया | कोरोना महामारी से बचाव के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित कई तरह की जांचे निःशुल्क की जाएगी. इसके लिए समाज के विकास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी बुजुर्ग माताओ बहनों और युवा वर्ग से अपील की गई.इस कार्यक्रम में त्रिमेश धम्बोला  एवं करावाड़ा के सह.सयोंजक मुकेश आर. पंड्या कार्यकर्ता जयेश पंड्या , कौशल पंड्या , पुरषोत्तम पाटीदार ,प्रकाश पाटीदार ,नरेश पाटीदार ,मयंक पाटीदार ,अरविंद जोशी ,किशोरीलाल पाटीदार ,बंशीलाल पाटिदार उपस्थित रहे।

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/