उदयपुर पोस्ट में खबर लगने के बाद पीड़ित परिवार की सहायता के लिए लोग आगे बढे।

उदयपुर। पिछले दिनों एक हादसे में घायल परिवार की खबर उदयपुर पोस्ट में प्रकाशित करने के बाद कई लोग सहायता के लिए आगे आये है और उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी अपनी तरफ से सहायता पहुंचाई है। कुछ भामाशाह ने महिला का अहमदाबाद इलाज करवाने के लिए भी कहा है।
गौरतलब है कि चित्रकूट नगर में रहने वाले मदन गमेती, उसकी पत्नी व बच्चा एक माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिसके बाद परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा था। मदन लाल गमेती की पत्नी की रिड की हड्डी में लगने की वजह से वो बिस्तर से हिल भी नहीं सकती थी। बेटे और पति का पेर फ्रेक्चर हो गया। पति मजदूरी पर नहीं जा सकता। घर में ना तो खाने के लिए राशन ना ही इलाज के लिए पास में पैसे थे। उदयपुर पोस्ट ने मदन लाल के पड़ोसियों और पत्रकार नानालाल आचार्य की सूचना पर यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की जिसके बाद स्थानीय मीडिया ने भी पीड़ित के लिए खबर को प्रकाशित किया। परिवार के दर्द को समझते हुए सिर्फ उदयपुर ही नहीं डूंगरपुर और राजसमंद के भामाशाह पीड़ित की मदद के लिए आगे आये और पीड़ितों को राशन से लेकर आर्थिक मदद तक पहुंचाई । कुछ भामाशाह ने पीड़ित महिला के इलाज के लिए अपने खर्चे पर अहमदाबाद में अच्छा इलाज करवाने के लिए ही कहा है।
उदयपुर पोस्ट हर मदद करने वाले हाथों की सराहना करता है और उनका साधुवाद करता है। उदयपुर पोस्ट यहाँ एक बार फिर कहना चाहता है कि जो भामाशाह पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आये उन्होंने पीड़ित की जात, धर्म नहीं देखा सिर्फ परिवार की मजबूरी और उसका दर्द देखा। और दिल खोल कर स्वतः सहायता के लिए आगे आगये। सभी का उदयपुर पोस्ट की तरफ से तहे दिल से शुक्रिया।

Homoeopathic approach to teenage problems -Dr. Kajal Varma

n present times, teenagers are confronted with a challenging, vulnerable time in life with school and social pressures, extracurricular activities, and maybe even a part time job.

Dr kajal Verma -Homoeopathy physician

Parenting is certainly not easy, as an unruly teenager can be overwhelming for a family.
If your teen is uncooperative, angry, abusive or detached, your home may become an arena of war filled with havoc.

Cumbersome teen behaviors do not always kick-start at home, but can wobble the home and family.

Teenage problems are surging day by day and teens are receptive to bad company and behave inappropriately. The teenage years are a juncture of maturing physically, cognitively, getting to be more independent and becoming aware of how to fit in with peers. Friends become much more important than family. At this phase in your child’s life, you want to treat them as adults, despite the fact, that they are not yet ready to accept that responsibility of being an adult.

Teenagers have to keep pace to survive in today’s world of broken homes, dysfunctional families, unsafe sex, drugs, etc. This article will give you inklings on how to resolve teen dilemmas with parental as well as homeopathic support.

Prominent Teenage problems:

_Sibling rivalry: This Is common and healthy, however, it can get uncontrollable due to stressors like unusual jealousy, parents in divorce, peer pressure leading to violent behavior.

_Peer Pressure: Most parents are not able to comprehend the profundity of peer pressure effects. Peer pressure can be positive and negative. Positive peer pressure is healthy and can make your child feel good about his decisions. With negative peer pressure, teens may give into wrong things like smoking, drinking, drugs, stealing, or sexual relationships, in order to liked or fit into a group.

_Body image: Most teens struggle with their self esteem during puberty changes. Girls may feel coerced to be thin and boys may feel that they don’t look big and muscular enough.

Negative comments from parents or peers can have repercussions on a teenagers’ body image and self esteem.

_School bullying: Bullying by seniors can be physical, verbal or emotional and can make teens feel lonely, depressed and unsafe.

_Teen dating and abusive relationships: If your teen is showing physical signs of injury, is having habitual mood swings, with emotional outbursts, starts using drugs or alcohol or is isolating herself from family and friends, there is a likelihood she is in an abusive relationship.

_Teen date rape: Mixed emotions of fear, anger and guilt can isolate these teens from their friends and family, leading to eating disorders, depression, self abusive behaviors, drug or alcohol use and abusive relationships.

_Eating disorders: This is a psychological problem, whether it is obsession with limiting or overindulging in food, and is an attempt to gain control, get attention or raise self esteem.
The three main eating disorders are Anorexia or self starvation, Bulimia or forced vomiting after eating large meals, and Binge eating or compulsive emotional eating.

_Shoplifting: Some teens shop lift under peer pressure, for a thrilling experience, to rebel, to feel a sense of control, to get attention or to comply with their addictions of drugs, alcohol, nicotine.

_Teen Depression: Teen depression could be an outcome of breaking up with a boyfriend or girlfriend, parents getting divorced, struggle with school grades, bullying, peer pressure, etc.

 

Teenagers react to their depression by getting into trouble with alcohol, drugs, sex or being rebellious.

Suicidal tendencies: All the above issues can provoke a teen towards suicidal tendencies.

Symptoms of troubled Teenagers:

_Behaving hostile, violent, defensive.

Truancy – Missing school.

_Dropping of grades at school.

_Lack of motivation.

_Detaching from family and friends.

_Lying.

_Habitual mood swings.

_Hurting self, others, animals, property.

_Limiting or overindulging in food.

_Change in sleep habits.

_Abusing alcohol, drugs, smoking.

_Sexual indulgence.

_Running away from home.

Homeopathic approach to Teenage problems:

The homeopathic constitutional modus operandi can come to the aide of teenage problems associated with physical and emotional stress. Homeopathic treatment is affordable, safe, natural, effective and permanent.

Homeopathic remedies precisely act at the level of mind and body together, to offset emotional disruptions such as anxiety, anger, insecurity, obsessive traits, jealousy, paranoia, depression, neurosis, etc.

By relieving these emotions, homeopathic remedies facilitate a harmonious rapport with health.

Homeopathic remedies can induce a positive change in teens who are suffering from distressing states of mind, emotions and behavior.

Homeopathy can facilitate the patients to be lessy hostile, much more accommodating, easier to live with, and more competent in dealing with stressful situations.

After constitutional homeopathic treatment, patients become more rational, much less reactive and more compliant. The traits of impulsivity and hyperactivity become much more controllable. Conflict with parents, siblings, schoolmates, and friends, lying, stealing and hurting others become significantly less frequent.

Homeopathic remedies help you appreciate your own value by building self esteem and helping develop a better sense of right and wrong. Teens treated successfully with Homeopathy can truly be called trouble-free kids. Their parents, family members, teachers, and friends can finally go back to living a more peaceful life.

Self – care measures for Teenage problems:

Study your teen’s behavior and her reactions to stress.

Be a supportive parent, spend time listening and talking to your teen.

Reinforce communication at home, and try to minimize disputes.

Make sure your teen knows that you love him or her, even if their behavior is not approved.

Admire your child’s positive behaviors with rewards.

Be consistent in imposing rules and curfew times, and have consequences for breaking those rules.

Enforce basic behavior standards when your teenager is violent or uses obscene language.

Hence, consider homeopathy to help your teen successfully navigate the complicatedteen landscape. Savor a quality kinship with your teenager, moreover have them value their second chance at a new life.

परिवार को है सहायता की दरकार- दुर्घटना के बाद भूखों मरने की नौबत।

उदयपुर। शहर के चित्रकूट नगर निवासी मदनलाल गमेती का एक्सीडेंट क्या हुआ परिवार को भूखों मरने की नोबत आगई है। गरीबी के हाल में अपनी लाचार पत्नी और घायल बच्चों के साथ एक ही कमरे में पड़ा हुआ सहायता का इंतज़ार कर रहा है।
पोस्ट को मिली जानकारी के अनुसार मदन लाल गमेती एक माह पहले २९ मार्च को उदयपुर से गोगुन्दा के लिए अपने परिवार, पत्नी एक बेटा और दो बेटियों के साथ गोगुन्दा के लिए मोटरसाइकिल पर निकला था लेकिन रास्ते में ही कार की चपेट में आ जाने से उसका एक्सीडेंट हो गया। जिससे पूरा परिवार घायल हो गया। उन्हें एम्बी अस्पताल ले जाया गया। एक्सीडेंट में पत्नी की रीड की हड्डी टूट गयी है और लगवा ग्रस्त हो गयी, छोटे बेटे का एक पैर फ्रेक्चर हो गया और खुद का मदन लाल का पैर भी टूट गया ।अस्पताल में भी डॉक्टरों ने पत्नी को १५ दिन तक एडमिट रखा और बाद में खुद को आगे इलाज में असमर्थ बताते हुए छुट्टी करदी। अब परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। हाल यह है कि पत्नी हिल भी नहीं सकती पति मदनलाल पैर टूट जाने से खुद लाचार है, छोटे से बेटे का भी पैर टुटा हुआ है और छोटी छोटी बेटियां घायल है। घर में जितना भी राशन था दो दिन में ही ख़तम हो गया। पिछले १० दिनों से घर में ना तो खाने का कुछ सामान है ना ही पत्नी के इलाज के लिए पैसे है। हालत यह है कि बच्चे खाने के लिए पड़ोसियों के कुछ दे जाने का इंतज़ार करते है।

उदयपुर पोस्ट पाठकों को आग्रह करता है कि इस परिवार की सहायता की जाय। यह परिवार चित्रकूट नगर में शिव पब्लिक स्कूल के पास रहता है। हम अपनी तरफ से परिवार तक सहायता पहुचाने की कोशिश कर रहे है आप भी अपनी कोशिश करें। यह बात अगर कसी भामाशाह तक पहुचे तो परिवार की सहायता अवश्य करे। इंसानियत सबसे पहला धर्म है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश सिर्फ आम जनता के लिए, रसूखदारों के लिए नहीं ?

उदयपुर। दुनिया की सबसे खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेषन पर इन दिनों हाई प्रोफाईल शादी का आयोजन किया जा रहा है और उसमे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने में कानून के रखवाले अपनी महत्ती भुमिका निभा रहे हैं। जीहां हम बात कर रहे है द वेनिस आॅफ इस्ट हमारे ही शहर उदयपुर की। जहां पर नेपाल के सबसे धनाढय शख्स के छोटे बेटे की शादी होने जा रही है। इस शादी में दूनियाभर के रसूखदारों का जमावड़ा लगा हुआ है। लेकिन ये सब मिलकर देश के उच्चतम न्यायालय के सख्त आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गौरतलब है इस तरह की शाही शादियों में अल सुबह तक लाउड स्पीकर बजाए जाते है और आसपास रहने वाले हजारों लोगों को रात भर राजमहल के पास रहने की सजा भुगतनी पड़ती है। कोई इन्हे रोक नहीं सकता। न ही खाकी, न ही खादी। क्योंकि वह भी तो इन शादियों में आने वाले अति महत्वपूर्ण मेहमानों की आवभगत में लगी रहती है। क्या इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट का आदेष नहीं दिखाई देता, क्या उन नियमों की पालना करने का इनका कर्तव्य नहीं है। हम आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजकर 30 मिनट के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजाने का आदेष दे रखा है। जिसकी पालना करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है, लेकिन लेकसिटी का प्रशासन तो खुद मेहमानों की तिमारदारी में लगा है। संभागीय आयुक्त से लेकर विवाह स्थल को कांस्टेबल तक इस शाही शादी में किसी भी परेशानी का होने का जिम्मेदार रहेगा। क्योंकि इस शादी में श्रीलंका के प्रधानमंत्री भी आए हुए है जो देश के भी मेहमान है। ऐसे में यह प्रशासनिक अधिकारी कैसे सुप्रीम कोर्ट के आदेषों की पालना कर सकते है। यह अलग बात है कि शहर की जनता के लिए यह आदेश यथावत है । 10 बजकर 30 मिनट के बाद अगर किसी ने भी लाउड स्पीकर बजाया तो खैर नहीं हैं। तुरन्त खाकीवर्दी धारी दलबल के साथ आपके यहां पंहुच जाएंगे और साउण्ड बंद कराकर ही दम लेंगे। अगर किसी ने थोड़ी देर और चलने देने की बात भी कही तो साउण्ड भी जब्त करके थाने ले जाएंगे। देखिए गुरूवार की रात राजमहलों के आसपास रहने वाले लोगों को किस तरह की परेषानी का सामना करना पड़ा। यह विडियों रात 12 बजे से 2 बजे के बीच के हैं जो उदयपुर न्यूज के जागरूक दर्षक ने प्रषासन की आंखें खोलने के लिए भेजे है।
राजमहल में आयोजित की जा रही नेपाल के सबसे अमीर आदमी के बेटे की षादी से आसपास रहने वाले लोग कितने परेशां है। इससे तो यह साफ होता है कि कानून सिर्फ आम लोगों के लिए ही बनाए जाते है खास लोग तो कानून के साथ खेलने या उसका मजाक उड़ाने के लिए ही बने हैं। खैर यह सिलसिला तो आगे भी चलता रहेगा क्योंकि महाराणा प्रताप की धरती के लोगों ने इसी माहौल में जीना सीख लिया है। जनता कमजोर हो चुकी है। यहां की खाकी और खादी लोगों को अपने इषारों पर नचाने में महारथी हो गई है। आइए एक बार और षहरवासियों की बेबसी को देख लेते हैं।

कल्पित ने किया उदयपुर का नाम रोशन जेईई मेन्स की परीक्षा में 360 में से 360 अंक प्राप्त।

उदयपुर। उदयपुर के छात्र कल्पित वीरवाल ने जेईई मेन्स 2017 में टॉप कर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहला मौका है जब किसी छात्र ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 360 में से 360 अंक प्राप्त किए हैं। जेईई मेन्स का परिणाम आने के बाद और कल्पित के टॉप करने पर उदयपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। कल्पित के घर पर उसको बधाई देने वालो का तांता लग गया।
उदयपुर का कल्पित वीरवाल एमडीएस स्कूल का स्टूडेंट हे आठवीं से ही रेजोनेंस से कोचिंग कर रहा है। उदयपुर का छात्र है। गुरूवार को जेईई मेन्स-2017 का रिज्लट घोषित हुआ जिसमें कल्पित ने इतिहास रचते हुए जेईई मेन्स की परीक्षा में 360 में से 360 अंक प्राप्त किए। इस कामयाबी से कल्पिक उसके परिवारजनो और शिक्षको की खुशी परवान पर चढ गई। कल्पित के घर बधाई देने वालो का तांता लग गया। मिठाई खिलाने और फूलो के हार से कल्पित को बधाई दी गई। आॅल इंडिया टाॅप करने पर कल्पीत ने बताया कि उसने कभी भी पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस नही पाला। निरंतन पढ़ाई और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। कल्पीत ने इस उपलिब्ध का श्रेय अपने माता पिता शिक्षको को दिया।
12वीं विज्ञान संकाय के स्टूडेंट कल्पित ने एनटीएसई के प्रथम चरण में भी राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था। साथ ही उसने केवीपीवाय मे भी प्रथम रैंक प्राप्त कर चुका है। अब कल्पित के लिए एडवांस परीक्षा बड़ा लक्ष्य है जिसके लिए वह पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। कल्पित के माता पिता भी इस खुशी मे इतने भाव विभोर हो गए की उनकी आंखे छलछला आई। कल्पित के पिता पुष्कर वीरवाल एमबी हाॅस्पीटल में नर्सिक कर्मी जबकि मां पुष्पा वीरवाल सरकारी स्कूल में शिक्षिका है।
गौरतलब है कि जेईई मेन के आधार पर जेईई एडवांस के लिए एंट्री मिलती है। एडवांस की परीक्षा 21 मई को होनी है। जिसकी तैयारी को लेकर कल्पित और रेजोनेंस के टीचर्स पूरी तरह से तैयारी कर चूके है। कल्पित के स्कुल डायरेक्टर और रेजोनेंस के निदेशक भी इस कामयाबी को कल्तिप और उसके परिवार की लगन बता रहे है। स्कूल और कोचिंग स्टाफ ने साफ कहा कि हर स्टूडेंट के साथ एकसी मेहतन हेाती है लेकिन कल्पित ने एक्स्ट्रा आॅर्डिनरी से इतिहास रच दिया।

गैंगस्टर आजम के भाई को मारी गोली, फायर करने वाले में महिला शामिल – नहीं लगा कोई सुराग

उदयपुर। शहर के मुखर्जीचौक में गेंगस्टर आज़म के भाई अख्तर को गुरुवार रात को गोली मारी गयी। फायर करने वाला किसी महिला के साथ स्कूटी पर बैठ कर आया था। पुलिस सुराग जुटाने में लगी हुई है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर के मुखर्जी चौक में गुरुवार रात कुख्यात अपराधी आजम के भाई अख्तर को गोली मार घायल कर दिया गया। आरोपित एक महिला के साथ वहां आया था और वह स्कूटर पर बैठे-बैठे ही फायर कर फरार हो गया।
वारदात के पीछे आरोपित इमरान कूंजड़ा का हाथ बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अधिकाधिक रूप से पुष्टि नहीं की। गौरतलब है आजम व इमरान के मध्य लम्बे समय से रंजिश चली आ रही है, इस हमले को उससे जोड़कर देखा जा रहा है।
चूड़ीघरों का मोहल्ला मुखर्जी चौक निवासी अख्तर रसूल (46) पुत्र शाहीद अहमद ने बताया कि मस्जिद के नीचे ही उसकी होटल है। रात करीब 9.15 बजे वह दुकान से बाहर निकला, तभी उसकी नजर कुछ दूरी पर लाल रंग के स्कूटर पर पड़ी। उसके आगे एक महिला बैठी थी तथा पीछे एक युवक बैठा था। नजर मिलते ही युवक ने उस पर फायर किया तो वह घूम गया जिससे गोली उसके पीठ में घुस गई। वह चिल्लाता हुआ नीचे गिर गया। दुकान में बैठे उसके चाचा इकबाल व अन्य लोग दौड़े, तभी आरोपित भाग निकले। सभी ने घायल अख्तर को संभाला और वे एक बार समीप ही उसके घर ले गए। सूचना पर सूरजपोल थानाधिकारी हेरम्भ जोशी, धानमंडी थानाधिकारी राजेश शर्मा मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। इतने में परिजन अख्तर को एक निजी चिकित्सालय ले गए, वहां पर उसने घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल व अस्पताल में जाप्ता तैनात किया।
इमरान कूंजड़े पर शक
अख्तर के चाचा इकबाल ने फायरिंग का आरोपित इमरान कूंजड़ा को बताया। पुलिस ने उसकी पुष्टि नहीं की। उसका कहना है कि आजम व इमरान के बीच ही रंजिश है। लम्बे समय से इनके बीच दुश्मनी चल रही है। दोनों ही आरोपित फरार है। पुलिस का मानना है कि फायरिंग में मौके पर अगर इमरान नहीं था, तो उसका कोई गुर्गा इसमें शामिल हो सकता है। पुलिस की स्पेशल टीम अभी जांच में जुटी है।

हो गया खुलासा बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा ? उदयपुर में बाहुबली-2 के एक दिन में 40 शो

0

उदयपुर। आखिर कार दो सालों का इंतज़ार ख़त्म हुआ और इस बात का खुलासा हो गया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था ? हिन्दुस्तान में बच्चे बच्चे को इस बात का इंतज़ार था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?
हालाँकि कुछ अति उत्साहित लोगों ने सुबह 8 बजे ही व्हाट्सप्प पर वायरल कर दिया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। व्हाट्सप्प पर फिल्म के उस भाग का सीन वायरल हो गया जिसमे यह पता चलता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?
सुबह से हर एक अपने दोस्तों वालों को यह क्लिप फॉरवर्ड करके बता रहा है कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?
उदयपुर में बाहुबली – 2 के आइनॉक्स, पीवीआर ए अशोका सिनेप्लेक्स में कुल 40 शो चल रहे है जो सुबह 8 बजे से रात 10.45 तक है। जानकारी के अनुसार पिछले चार दिन की एडवांस बुकिंग चल रही है। सुबह का शो देख कर आये लोगों का कहना है कि फिल्म आशा के अनुरूप है। ग्राफिक्स और स्टोरी दोनों कमाल की है फिल्म के हर एक किरदार ने शानदार काम किया है। फिल्म को लेकर लोगों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगले चार दिन फिल्म के लगभग सभी शो पहले ही अडवांस में बुक हो चुके हैं।

स्थिति यह है कि रात दस बजे बाद के शो तक फुल हैं। टिकटों की स्थिति को देखते हुए सिनेमाघरों में सुबह 8 से लेकर रात 10.45 बजे तक शो चल रहे हैं।

उदयपुर में कहाँ पर कितनी टिकिट दर :

बाहुबली को लेकर शहर वासी काफी उत्साहित है लेकिन उनके उत्साह में फिल्म के टिकिट दर की कीमत कुछ रुकावट डाल सकती है। हालाँकि फिल्म प्रेमियों का तो यह भी कहना है कि इस कीमत में भी फिल्म देखी जा सकती है।

फिल्मे के टिकिट की कीमत आइनॉक्स में 250 और 200

पीवीआर में – 450 – 350 और 280

अशोका सिनेप्लेक्स में – 280 , 180 , 170 और 160

इनमे देखा जाए तो अशोका सिनेप्लेक्स में टिकटों की कीमत सबसे काम है। बाकी आइनॉक्स और पीवीआर ने फिल्म को देखते हुए कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज

यह फिल्म देशभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। अभी तक बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में देशभर में लगभग 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होती हैं। दक्षिण भारत की 3000 स्क्रीन्स पर केवल तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्में ही दिखाई जाती हैं, लेकिन इस बार हिन्दी या किसी और भाषा की कोई और फिल्म रिलीज नहीं की गई है।

250 करोड़ रुपए की बजट से बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राम्या कृष्णन और सत्यराज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

अनुष्का शर्मा बेज़ुबानों को दुलार करने पहुंची झीलों की नगरी

udaypur . बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज एक अलग अंदाज देखने को मिला। अनुष्का शर्मा आज एनिमल लवर के रूप में सामने आई। आज अनुष्का शर्मा ने उदयपुर की एनिमल ऐड संस्थान में अपना दिन बिताया और घायल जानवरो की सेवा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा भविष्य में जानवरों के लिए बेहतर कार्य करना चाहती है और यही वजह थी की उन्होंने एनिमल एड का विजिट किया। अनुष्का शर्मा ने संस्थान के कार्यो की जानकारी ली और प्रबंधको से चर्चा भी की।

मालवीय लोहार समाज का सामूहिक विवाह

उदयपुर। समस्त मालवीय लोहार समाज का छठा सामूहिक विवास २९ अप्रेल को संम्पन होने जा रहा है। सामूहिक विवाह में संभाग के पांच जिलों के २२ जोड़े विवाह सूत्र में बधेगे
मुख्य विवाह संयोजक देवीलाल गोराना ने बताया कि लोहार समाज का छठा सामूहिक विवाह में २२ जोड़े और एक जोड़ा भगवान् का होगा। २९ अप्रेल को डबोक स्थित धुनिमाता में सामूहिक विवाह का आयोजन संम्पन होगा। विवाह के कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह ६.३० बजे बरात का आगमन और स्वागत किया जायेगा , ७.१५ पर शोभायात्रा निकाली जाएगी ९.१५ पर तोरण वंदन होगा ९.३० पर आशीर्वाद समारोह होगा एवं ११ बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा इसके बाद भोज और ३.३० बजे विदाई की रस्म की जाएगी। अध्यक्ष यशवंत कुमार मालवीय ने बताया कि संभाग के डूंगरपुर बांसवाडा , चित्तोडगढ, प्रतापगढ़ राजसमन्द से जोड़े विवाह के लिए आयेगे। विवाह में करीं १५ हज़ार समाज के लोग विवाह समारोह में शिरकत करेगें। मालवीय ने बताया की सामूहिक विवाह से समाज में शादियों के नाम पर व्यर्थ खर्च की परवर्ती समाप्त होगी तथा यही रुपया समाज में शिक्षा के शेत्र में लगाया जाएगा।

ट्राफिक पुलिस कर्मियों के लिए दीनदयाल वाहिनी की एक अच्छी पहल

उदयपुर । दीनदयाल वाहिनी के सदस्यों ने ट्राफिक पुलिस कर्मियों के लिए भरी गर्मी में परेशानी से राहत दिलाने एक सार्थक व्यवस्था की शुरुआत की। चौराहों पर ट्राफिक पुलिस कर्मियों के लिए ठन्डे पानी की व्यवस्था की गयी । प्रथम चरण में तीन मुख्य चौराहो पर व्यवस्था की गयी है।
दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विजय शर्मा ने बताया कि धुप में खड़े रह कर मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले ट्राफिक पुलिस कर्मियों को ठन्डे पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। दीनदयाल वाहिनी समिति ने ट्राफिक पुलिस कर्मियों के इस दर्द को समझा और आज शहर के सेवाश्रम चौराहा, कुम्हारों का भत्ता चौराहा और सूरजपोल चौराहे पर ठन्डे पानी के केम्पर रखवाए। विजय शर्मा ने बताया कि रोज सुबह पानी के यह केम्पर इन चौराहों पर निर्धारित स्थानों पर रख दिए जायेगें। पहले चरण में शहर के तीन चौराहों पर ठन्डे पानी के केम्पर रखवाए गए है। अगले चरण में ठन्डे पानी की व्यवस्था अन्य चौराहों पर भी की जाएगी। ठन्डे पानी की व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के जिला प्रभारी प्रमोद तिवारी जिला उपाध्यक्ष मुकेश देवड़ा, युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष तरन दीप अरोरा, जयदीप सुहालका मनीष माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।