
उदयपुर . सीबीएसई ने शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 1 मार्च से दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दसवीं की अंतिम परीक्षा 28 मार्च को और 12वीं की अंतिम परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। c

उदयपुर . सीबीएसई ने शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 1 मार्च से दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दसवीं की अंतिम परीक्षा 28 मार्च को और 12वीं की अंतिम परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। c

उदयपुर. उदयपुर. शहर के प्रतापनगर चौराहा पर शनिवार आधी रात बाद मौत फिर मंडराई। स्लीपर कोच एवं ट्रक की भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गई, चालक और खलासी गम्भीर घायल हो गए। बस में लगभग 20 यात्री सवार बताए गए। इन सभी को चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार बस शहर से सुंदरवास होते हुए जयपुर की ओर जा रही थी और ट्रक आपणी ढाणी की ओर से आ रहा था। दोनों की गति तेज थी, जिससे ब्रेक नहीं लग पाए और बस के पिछले हिस्से से ट्रक टकरा गया। इससे बस पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक यात्री फाटक से गिरकर बस के नीचे दबकर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव इतना बिखर गया कि उठाने की भी स्थिति नहीं रही। हादसा देख आसपास से लोग दौड़े आए और वहां से गुजरते ट्रकों व अन्य वाहनों से भी लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर तुरन्त यात्रियों को निकालना शुरू कराया।


उदयपुर की फतहसागर झील के रानी रोड छोर पर आज दोपहर में एक महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची अम्बामाता थाना पुलिस ने शिनाख्तगी के अभाव में शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है ।पुलिस सूत्रों के अनुसार फतहसागर के रानी रोड वाले छोर पर क्षौर वेध शाला की जेटी के पास एक शव को तैरते हुए देखा तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्तगी के प्रयास किये लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष की बताई जा रही है पुलिस मृतका की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

उदयपुर। पर्यटन नगरी उदयपुर में साल की पहली रात को हुई पार्टी ने एक बार फिर शहर के नाम को दागदार कर दिया। खाकी ने बिती रात 46 लोगों को गिरफ्तार कर में लेकर वाहवाही तो लूट ली, लेकिन पार्टी में मौजूद हाल ही में सीआई से डिप्टी बने अपने साथी को बचाने के लिए महज धारा 151 लगाकर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को छह महिने तक पाबंद कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। यह घटना पूरे शहर में चर्चा की विषय बनी रही कि पुलिस ने एक को बचाने के लिए धारा ही कैसे बदल दी,क्योंकि रात को हुई पार्टी में शराब के साथ साथ और तरह का नशा मौजूद था, जो किसी भी साधारण पार्टी के लिए काफी है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का एक भी अधिकारी मिडिया के सामने आने को तैयार नहीं हुआ इसी से पता चलता हैकि हमेशा मिडिया में बयान देने वाली खाकी ने क्यों दूरी बनाई।

रात में हुई पुलिस कार्रवाई में क्या— कुछ हुआ :
शहर के पर्यटन स्थल सहेलियों की बाडी के सामने बना तहखाना रेस्ट्रो काफी नामी है। यहां पर देशी – विदेशी पर्यटकों के साथ रसूखदारों की रंगदारी आम है। शुक्रवार की रात तहखाना में ऐसा तहलका मचा कि पुलिस को भी मजबूर होना पड़ा और कानून की धाराओं में ही परिवर्तन हो गया। पूरी कहानी को ऐसा अमलीजामा पहनाया गया कि शराब,शबाब और कबाब की यह रासलीला बर्थ डे पार्टी में तब्दील हो गई। दरअसल पूजा मीणा नाम की एक कि एक युवती ने इस जश्न का आयोजन किया था। इसमे शामिल होने के लिए जगह – जगह से रसूखदार आए तो प्रतापगढ जिले के अरनोद थाने के सीआई गोपीचन्द मीणा जो हाल ही में डिप्टी बने है, वह भी इस पार्टी में पहुच गए। तहखाना में पुलिस की दबिश से सभी के होंश उड गए और कार्रवाई कर रहे दल के फोन पर रसूखदारों की घण्टियां बजने लगी। ऐसे में मिडिया के पंहूच जाने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई में शहर के एक न्यूज चैनल के एडिटर कपिश भल्ला को भी गिरफ्तार किया जो काफी देर तक मिडिया की धौंस जमाते हुए बाहर निकलने का प्रयास करता रहा।
रात को तहखाना रेस्ट्रा में तहलका मचा। पुलिस ने इस पार्टी में लिप्त 14 लड़कियों सहित 46 आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस वैन में एक साथ लाए आरोपियों में युवक जहां मुंह छुपाते दिखे, वहीं लड़कियों ने मिडिया पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली। जिससे साफ हो गया कि यह महज बर्थ डे पार्टी नही थी। बहरहाल कोर्ट ने सभी को 6 महिने तक पाबन्द करते हुए निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।
तहखाना रेस्ट्रा में हुई इस पार्टी में सभी 46 आरोपियों को जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस के किसी भी तरह का बयान नही देने से लगता है मानो कार्रवाई के बाद पुलिस को भी पछतावा हुआ हो रहा हो। खैर मामला पूरी तरह से सामान्य हो गया, लेकिन साल के पहले ही शहर में इस तरह की पार्टी का खुलासा होने से यह तो साफ हो गया है कि अब यह शहर अय्याशों की डेस्टिनेशन भी बन गया है।
https://youtu.be/gtdcWqmiB6E
उदयपुर। लेकसिटी में नए साल का जश्न होटलों में देर रात तक चला। फतहसागर पाल, घरों व सडकों पर भी लोगों ने जश्न मनाया।

शहर की पांच सितारा, थ्री स्टार सहित ४०० होटलों व वाटिकाओं में देशी-विदेशी मेहमानों के लिए खासे इंतजाम किए गए। रात ९ बजे से होटलों में लोग डीजे की धुनों पर थिरकना शुरू हो गए जो देर रात तक थिरकते रहे। होटल भैरवगढ, शौर्य गढ, लक्ष्मी विलास, रमाडा रिसोर्ट, होटल शैरेटन, फतहगढ, ललित लक्ष्मी विलास सहित अधिकांश होटलों में आतिशबाजी हुई। लेक पैलेस में विदेशी मेहमानों ने लाल टेन उडाकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया। कई घरों में भी व्यंजन व केक काटकर आधी रात तक लोग हिपहॉप म्यूजिक की धुनों पर थिरकते रहे। चौराहों पर पुलिस मुस्तैदी से जुटी रही। कई स्थानों सादी वर्दीधारी पुलिस भी तैनात किए गए थे।
अधिकांश होटल बाहर से आकर जश्न मनाने वाले मेहमानों से ’पेक्ड’ रहे। गुजराती पर्यटक को यहां २६ दिसम्बर से डेरा डाले हुए है वहीं विदेशी मेहमानों से भी कई होटले एक महीने पहले ही ऑनलाईन बुक की जा चुकी थी। थ्री स्टार व फाइव स्टार होटलों में ’खास मेहमानों’ जो सीमित संख्या में थे ने नये साल का जश्न मनाया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद आज रात से गुजराती पर्यटकों का शहर से रूख्सती शुरू हो गई। कोडियात रोड स्थित रमाडा रिसोर्ट में न्यू ईयर पार्टी ’लॉस वेगास’ थीम पर हुई। होटल प्रबंधन द्वारा लोहे का विशालकाय एपि*ल टावर निर्मित किया जो सेलिब्रेशन करने आए लोगों को लुभाता रहा।
१०० फिट रोड पर होटल भैरव गढ़ में ग़ज़लों के साथ हुई शुरुआत के बाद देसी विदेशी मेहमान डी जे पर जम कर थिरके।


उदयपर . झीलों की नगरी उदयपुर में पिछले दस दिनों से लोक कला का एक सैलाब बह रहा है, देश भर से आये हज़ारों लोक कलाकार और शिल्प कार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है. पूरा शहर इस सैलाब के साथ साथ बह रहा है.
जगह है हवाला की खुबसूरत पहाड़ियों के बिच में ग्रामीण परिवेश में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा बसाया हुआ शील ग्राम, जहाँ पर पुरे हिन्दुस्तान की झलक देखने को मिल जाती है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी २१ दिसंबर से ३० दिसंबर तक शिल्प ग्राम उत्सव अपने पुरे रंग और निखार के साथ चला. इस उत्सव का आनंद लेने के लिए जहाँ शहर वासी पुरे परिवार के साथ पहुचे वही देश और विदेश से आये पर्यटक भी यहाँ आकर मुग्ध हो गए .
इस वर्ष शिल्प ग्राम उत्सव की शानदार सफलता को केन्द्र निदेशक फुरक़ान ख़़ान और उनकी टीम ने अंजाम दिया.
इस छोटे से संसार में पिछले दस दिनों में पूरा हिन्दुस्तान की कला और शिल्प को उकेर कर रख दिया. उदयपुर पोस्ट पिछले दस दिनों के कला के इस महा संगम को फोटो के द्वारा प्रस्तुत कर रहा है .


न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा, ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव
उदयपुर। हाड़कंपाने वाली ठंड की आगोश में रहने वाले दिसंबर में सौ साल में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री दर्ज किया है। देश में आए हल्के भूकंप के झटके से तापमान में घुली गर्माहट के कारण यह बढोतरी हुई है।उत्तर भारत में बदलते मौसम का प्रभाव हमेशा ही लेकसिटी में देखा गया है। तीन दिन पहले दिल्ली के एनसीआर व जयपुर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते दो दिनों में शहर का बदला तापमान इस बात को इंगित करता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जमीन में फैली गर्माहट के कारण भूकंप आते हैं और ग्लोबल वार्मिंग पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है, जिससे मौसम में गर्माहट घुलने लगती है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान भी एकदम बढ़ गया। लेकसिटी का सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं बीती रात का तापमान 10.8 (करीब 11 डिग्री) पर जा पहुंचा। मंगलवार शाम को अधिकतम 31 से 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बीते कई वर्षों में यह देखा गया है कि दिसंबर माह में शहर का तापमान छह से सात डिग्री के बीच रहता है। जम्मू में ज्यादा बर्फबारी के चलते आखिरी दिनों में यह घटकर दो से तीन डिग्री पहुंच जाता है। रात को बढ़े तापमान के चलते रजाई में भी हल्की बेचेनी महसूस हुई।
बादल हटेंगे तभी बढ़ेगी सर्दी : आसमान में छाए बादलों और खिली धूप ने सर्दी के तेवर ढीले कर दिए हैं। आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम अनुमानत: ऐसा ही बना रहेगा। बादल छंटने के बाद ही लेकसिटी में फिर ठंड बढेगी। ग्लोबल वार्मिंग का भी कुछ हद तक मौसम पर प्रभाव पड़ रहा है परंतु नये साल की शुरुआत व जम्मू में बर्फबारी के बाद हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी।
ऐसे चढ़ा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 दिस. 20.4 4.0
26 दिस. 26.0 5.2
27 दिस. 26.0 8.0
28 दिस. 30.2 9.2
29 दिस. ३1 0.8
उदयपुर। झालों का गुडा के समीप सेलू गांव में एक चट्टान पर घायलावस्था में एक पैंथर मिला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के बाद चट्टान बीच छुपे पैंथर को निकालने की कोशिश हो रही थी तो रेस्क्यू टीम का चमन सिंह फोटो खिंचवाने की होड़ में अंदर घुसा जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया और घायल पैंथर भी उसके हाथ से छूट गया। इससे पैंथर के और गंभीर चोंटे लग गई। जिस चट्टान के भीतर दो जनों के जाने की जगह नहीं थी वहां चमन सिंह जबरदस्ती घुस पैंथर को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहा था ताकि उस फोटो से वह सुर्खियां बटोर सके। बाद में पैंथर को उदयपुर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू टीम की लापरवाही ही पैंथर की मौत का कारण बनी है। अगर घायल पैंथर को पहुंचाने में रेस्क्यू टीम के सदस्य जरा भी जिम्मेदारी से काम करते तो उस बेजुबान को जान ना
गंवानी पड़ती।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के दौरान लगाया था सिलावटवाड़ी में घर की छत पर बैलून, आज सुबह हवा भरते समय हुआ विस्फोट
उदयपुर। हवा में तैरने वाले बड़े बैलून में हवा भरते हुए विस्फोट में सिलावटवाड़ी निवासी दंपती गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें एमबी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। हवा में तैरने वाला बैलून जश्ने ईद मिलादुन्नबी के बैनर को हवा में टांगने के लिए घर की छत पर लगाया गया था। पांच दिन पहले जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर क्रमुबारकबादञ्ज का बड़ा बैनर हवा में लटकाने के लिए सिलवटवाड़ी निवासी मोहम्मद इमरान ने अपने घर की छत पर लगाया था। विशाल प्लास्टिक के बैलून को हवा में रखने के लिए इलेक्ट्रिक पंप द्वारा गर्म हवा भरी जाती है, जो ज्वलनशील होती है। इस बैलून में हवा कम होने पर आज सुबह इमरान फिर से नीचे उतार कर उसमें इलेक्ट्रिक पंप से गर्म हवा भर रहा था। इमरान को हवा का अंदाजा नहीं रहा और उसने बैलून में ज्यादा हवा भर दी, जिससे बैलून में विस्फोट हो गया और बैलून के प्लास्टिक ने आग पकड़ ली, जलता हुआ बैलून इमरान के ऊपर गिर गया। चीखते इमरान की हालत देख उसकी पत्नी मोनिका शेख उसको बचाने के लिए आई, तो वह भी झुलस गई। दोनों पति-पत्नी को गंभीर झुलसी हालत में एमबी हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है। शहर के मुस्लिम मोहल्लों में करीब चार-पांच ऐसे बैलून हवा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद के लिए लगाए गए गए है।