बचके रहना इन दुल्हनों से, खतरनाक हैं इनके इरादे

0

Latest-Trended-Bridal-Mehndi-Design1अजमेर. पैसे वाले और जरुरतमंदों को सुंदर और सुशील युवतियों से शादी का झांसा देकर ठगने वाली दुल्हन गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश हो गया। दरगाह थाना पुलिस ने गिरोह की सरगना सहित पांच युवक व आठ महिलाओं को धर दबोचा।

गिरोह राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में दर्जनों फर्जी शादी रचाकर कईयों को लाखों रुपए की चपत लगा चुकी है।

पुलिस उप अधीक्षक (दरगाह) दिलीप सैनी ने बताया कि पीडि़त कल्याणीपुरा निवासी जानकीलाल और नरवर निवासी सद्दाम ने शिकायत दी थी। पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन के आदेश पर टीम ने नसीराबाद नांदला निवासी गफ्फार पुत्र नूर मोहम्मद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

गफ्फार की इत्तला पर दरगाह इलाके में एक गेस्ट हाउस से सिरोही के स्वरूपगंज निवासी कैलाशचन्द अग्रवाल, अहमदाबाद के खोखरा निवासी नीलेश भाई, बापूनगर निवासी रानी खटीक, इंदौर निवासी नीलेश भाई, इन्दौर के मुशाखेड़ी निवासी राजू राजपूत, महाराष्ट्र दिगरस निवासी आरीफा बी, इंदौर के कानाडिय़ा बंगाली चौराहा निवासी डिम्पल भगत, छिंदवाड़ा निवासी हेमा मराठी, महाराष्ट्र वीर महाजलगांव निवासी लक्ष्मी कापरे, सुनिता आबरे, कमल, सेहरी माजल निवासी अनिता और मध्यप्रदेश खंडवा निवासी सोनू यादव को पकड़ा।

पुलिस ने उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी और माल हड़पने का प्रकरण दर्ज कर लिया।

फर्जी दस्तावेजों का जखीरा

पुलिस को गेस्ट हाउस के कमरे की तलाशी में भारी संख्या में युवक-युवतियों के फोटो, फर्जी आईडी कार्ड, शादी के कागज मिले हैं। पुलिस ने करीब 25 से 30 महिला-पुरुष की शादी व तलाक के इकरारनामे, जेवरात, अंगूठी और 81 हजार 500 रुपए बरामद किए।

यूं बनाते हैं शिकार

गिरोह अपने स्थानीय सम्पर्क सूत्र से मालदार विधुर और अविवाहित पुरुषों को तलाशते। उन्हें जरूरत के मुताबिक शादी कराने का झांसे में लेते। उसे दुल्हन का फर्जी आईडी और फोटो दिखाकर शादी के लिए फांसते। शादी करवाने की एवज में गिरोह डेढ़ से दो लाख रुपए लेता। इसके बाद दुल्हन सुहागरात को दुल्हे के घर से नकदी और ज्वैलरी लेकर चम्पत हो जाती।

पुलिसवाले की ब्याज उगाही से परेशां होकर की थी महिला ने आत्महत्या

20_1451952117उदयपुर. फतहसागर में दो दिन पहले सौर वैधशाला की जेटी के पास मृत मिली महिला की शिनाख्त संतोष नगर (सूरजपोल) निवासी नीलम पत्नी बाबूलाल कोहली के रूप में हुई।
उससे क्षेत्र में रहने वाला हेडकांस्टेबल रामचंद्र रैगर छह लाख रुपए की उधारी पर उससे 15 प्रतिशत मासिक ब्याज वसूल रहा था। इसको लेकर उससे की जा रही मारपीट और धमकियाें से आजिज आकर खुदकुशी कर ली थी।

 

अंबामाता थाना एसआई सबीर खान ने बताया कि बाबूलाल ने अब संतोष नगर (सूरजपोल) निवासी रामचन्द्र रैगर, इसकी पत्नी नारायणी देवी, परिचित मधु दक के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 में महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सूरजपोल थाने के हेडकांस्टेबल रामचन्द्र रैगर से फरवरी 2015 में बेटे की शादी और अप्रैल में कपड़े की दुकान और व्यक्तिगत काम के लिए बाबूलाल ने छह लाख रुपए कर्ज लिया था।
img_2051-1.jpegरामचन्द्र रैगर ने इस राशि पर 3 प्रतिशत ब्याज लेना तय किया था और बतौर गारंटी हस्ताक्षरशुदा स्टांप और चेक लिया था। दो महीने बाद रामचन्द्र उधार दी राशि पर 15 प्रतिशत से ब्याज का दबाव बनाते हुए रुपए का तकाजा करने लगा। परेशान होकर बाबूलाल ने दो महीने तक 90-90 हजार रुपए ब्याज दिया और दो लाख रुपए छोटी दीपावली पर चूकता कर दिए।
ब्याज के लिए करते थे मारपीट
रिपोर्ट में आरोप है कि इतना ज्यादा ब्याज नहीं चुका पाने पर एक जनवरी को रामचन्द्र रैगर और उसकी पत्नी बाबूलाल के घर पहुंचे और उसकी पत्नी को धमकाने लगे। अगले दिन इनकी साथी मधु दक पहुंची। बाबूलाल के घर पर नहीं होने से महिला नीलम से तकाजा करते हुए गालीगलौज और मारपीट करने लगी।
यहां उसने गायरियावास स्थित दुकान में आग लगाने की धमकी दी और जेवर बेचकर ब्याज देने का दबाव बनाया। बताया गया कि ये सुनार की दुकान पर जेवर लेकर गए, लेकिन भाव नहीं बैठा। इसके बाद नीलम पति से घर की चाबी लेकर मंदिर जाने की बात कहकर चली गई। उसके वापस घर नहीं लौटने पर परिवार तलाश में था और पुलिस में रिपोर्ट भी दी।
रिपोर्ट दर्ज कराते मिला हेडकांस्टेबल
खुदकुशी करने वाली महिला के बेटे राजू कोहली ने बताया कि वह बड़े भाई अनिल के साथ इंदौर में कपड़े बेचने गया था। 2 जनवरी की रात करीब 10 बजे पिता सूरजपोल थाने में रिपोर्ट देने गए थे। वहां हेडकांस्टेबल राम चन्द्र रैगर मिला। उसने गुमशुदगी दर्ज की। 2 जनवरी की रात करीब 11 बजे मोबाइल पर मां के शव का फोटो मिला। पिता ने अंबामाता थाने जाकर पता किया तो फतहसागर में डूबने से मौत का पता चला। इस पर दोनों भाई इंदौर से रविवार शाम पहुंचे।

 

महिला सफाई कर्मी हंगामा मंगलवार को शहर में नहीं होगी सफाई

udaipur post brakingउदयपुर। नगर नगम में कार्यरत सफाई महिला कर्मी की बायोमेट्रिक मशीन में पंच करने पर भी उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर तनाव के कारण मौत होगई, जिसके बाद निगम के सफाई कर्मी और वाल्मीकि समाज ने बायोमेट्रिक मशीन हटाने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया और मांगे नहीं पूरी किये जाने तक कार्य का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मी प्रेमी बाई पत्नी राम बख्त सुबह का काम समाप्त होने के पश्चात दोपहर में उदियापोल स्थित सफाई सेक्टर कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी हाजरी पंच करने गई, चार बार पंच करने के बाद भी जब उपस्थिति दर्ज नहीं हुई तो महिला घबरा गई क्यूं कि उसके पीछे अन्य कर्मचारियों की लाइन लगी हुई थी और इधर उसकी उपस्थिति मशीन दर्ज नहीं कर रही थी। इस सारी स्थिति में प्रेमी बाई घबरा कर तनाव में आगई और अचानक वही जमीन पर गिर गई उसके मुह, कान और नाक से खून बहाने लग गया। प्रेमी बाई को तुरंत अस्पताल लेजाया गया लेकिन डॉक्टरों के अनुसार प्रेमी बाई की तनाव में आजाने से ब्रेन हेमरेज हो गया और मोके पर ही मौत हो गयी थी। घटना की सूचना पर समूचा वाल्मीकि समाज में आक्रोश में छा गया और महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मोर्चरी के बाहर काफी देर तक हंगामा भी हुआ। दो घंटे तक नगर निगम का कोई अधिकारी मोके पर नहीं आया तो आक्रोशित समाज के लोग जिला कलेक्ट्री पहुच धरने पर बैठ गए जहां एडीएम सीटी ओपी बुनकर और नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग से वार्ता हुई। वार्ता में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने सभी सेक्टर कार्यालयों में लगी बायोमेट्रिक मशीने हटाने, मृतक के परिजनों को २० लाख मुआवजा और एक आश्रित को नगर नगम में नोकरी पर रखे जाने और यह मांगों की स्वीक्रति लिखित में लिए जाने पर अड़े रहे। बायोमेट्रिक मशीन हटाने के लिए आयुक्त तैयार नहीं हुए उसमे सुधार करने की बात कही और बाकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन समाज प्रतिनिधि नहीं माने। सफाई कर्मियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल का निर्णय लिया हालाँकि समझाइश का दौर जारी है।

प्रवीण आसोलिया एबीवीपी संयोजक

20160104060048 (1)उदयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ५१ वे प्रदेश अधिवेशन के संम्पन्न होने के पश्चात कार्यकारणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत घोष ने उदयपुर के प्रवीण आसोलिया को एबीवीपी उदयपुर के विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष की इस घोषणा के बाद जिले के सभी एबीवीपी पदाधिकारियों ने प्रवीण आसोलियों को बधाई दी, प्रवीण आसोलिया पूर्व में भी जिला संयोजक रह चुके है इसके अलावा मोहनलाल सुखाडिया विश्व विद्यालय में केन्द्रीय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके है।

दरिंदों की घिनौनी करतूत, महिला का शव कब्र से निकालकर रेप

0

rapeआगरा। यूपी के फतेहपुर सीकरी में दरिदों की घिनौनी करतूत सामने आई है। खबर है कि सिकरी कस्बे के दो हिस्से स्थित कब्रिस्तान से महिला के शव को निकालकर दरिंदों ने रेप की वारदात को अजंमा दिया। घटना की सूचना पर ग्रामीण भडक उठे और लगातार आठ घंटे तक हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने हाइवे जाम करने की भी कोशिश की। दोपहर बाद शव को दोबारा दफनाया गया। लेकिन, गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर सीकरी की एक महिला दस दिन पहले सादाबाद में अपने मायके गई थी। गुरूवार को अचानक तबीयत खराब हुई तो स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया। हालत बिगडने पर परिजन एसएन इमरजेंसी ले आए, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। शाम को परिजनों ने कस्बे के कब्रिस्तान में शव को दफना दिया।

शनिवार सुबह सात बजे बडा बेटा कब्र पर फूल चढाने गया तो कब्र खुदी हुई मिली। शव के ऊपर डाले गए कपडे भी अस्त-व्यस्त थे। उसने परिजनों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों के संपर्क करने पर दिल्ली में उनके मौलवियों ने बताया कि दोबारा गुस्ल (नहलाना) कराने के बाद नया कफन लाकर शव को दफनाया जाए। शव को निकालने से पहले परिवार की एक महिला को कब्र में उतारा गया तो शव से दरिंदगी का पता चला। शव के पैर मुडे थे। कब्र में युवक की पैंट और शराब की खाली बोतल पडी थी। महिला ने शव की हालत देख दुष्कर्म की आशंका जताई तो भीड ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे एसडीएम खेरागढ एमपी सिंह और सीओ अछनेरा विजय ने भीड को समझाकर हाइवे से हटाया। थाना फतेहपुर सीकरी में अज्ञात लोगों के खिलाफ घिनौनी हरकत करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की तहरीर दी गई है।

उर्दू पर सितम ढाकर ग़ालिब पर करम क्यों?

0

mirza_ghalib

प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस मार्कण्डेय काटजू सामाजिक-राजनीतिक मसलों पर अपने बयानों से हलचल पैदा करने के लिए ख़ासे मशहूर रहे हैं.

उन्होंने भारत में उर्दू भाषा के साथ होने वाले अन्याय या भेदभाव पर दो मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब और साहिर लुधियानवी को याद किया है और साहिर की शायरी के ज़रिए अपनी राय रखी है. पढ़ें –

1969 में आगरा में ग़ालिब की देहांत शताब्दी समारोह जश्न-ए-ग़ालिब में साहिर लुधियानावी की पंक्तियां थीं-

“जिन शहरों में गूंजी थी ग़ालिब की नवा बरसों,

उन शहरों में अब उर्दू बेनाम-ओ-निशाँ ठहरी।

आज़ादी-ए-कामिल का ऐलान हुआ जिस दिन,

मातूब जुबां ठहरी, ग़द्दार ज़ुबाह ठहरी।।”

(नवा यानी आवाज़, कामिल यानी पूरा, मातूब यानी निकृष्ट)

”जिस अहद-ए-सियासत ने यह ज़िंदा जुबां कुचली

उस अहद-ए-सियासत को महरूमों का ग़म क्यों है?

ग़ालिब जिसे कहते हैं उर्दू का ही शायर था,

उर्दू पर सितम ढाकर ग़ालिब पर करम क्यों है?”

(अहद यानी युग, सियासत यानी राजनीति, महरूम यानी मृत, सितम यानी ज़ुल्म, करम यानी कृपा)

सोजन्य – बीबीसी हिंदी न्यूज

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को मिला फिल्म ‘सुल्तान’ में काम

salman

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं। सलमान खान ने कई बॉलीवुड सितारों को ब्रेक दिया है।

सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान, स्नेहा उल्लाल, डेजी शाह, सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को लॉन्च किया है। सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ में अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को भी जोड़ लिया है।

सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को घर का सदस्य मानते हैं। शेरा बॉडीगार्ड बनकर सलमान खान की पिछले 17 साल से सुरक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शेरा के बेटे टाइगर का फिल्म सुल्तान में काफी अहम किरदार है।

गौरतलब है कि यशराज बैनर तले बन रही फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान रेसलर का किरदार निभा रहे हैं। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में रणदीप हुड्डा, सलमान खान के कोच का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।

सस्ता होगा सैट-टॉप-बॉक्स

0

set-top-box

उदयपुर . घरेलू विनिर्माताओं को सशर्त पहुंच प्रणाली (कैस) के लिए देश में ही विकसित समाधान उपलब्ध कराए जाने से सैट-टॉप-बॉक्स और सस्ता हो जाएगा।

 घरेलू कैस लाइसेंस करीब 32 रुपए या 0.5 डॉलर में प्रदान किया जाएगा जबकि मौजूदा बाजार लागत दो-तीन डॉलर प्रति लाइसेंस है। सेट-टॉप-बॉक्स की औसत लागत 800-1,200 रुपए के दायरे में है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक देसी कैस का विकास सरकारी संस्था सी-डैक ने बेंगलुरू की कंपनी बायडिजाइन के साथ मिलकर की है।

अधिकारी ने कहा, डेवलपर भारतीय कैस को सभी घरेलू सेट-टॉप-बाक्स विनिर्माताओं और परिचालकों को 0.5 डॉलर प्रति लाइसेंस तक की कीमत पर उपलब्ध कराएंगे। परियोजना की लागत 29.99 करोड़ रुपए है जिसमें से इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 19.79 करोड़ रुपए का योगदान करेगी जबकि शेष राशि का भुगतान बायडिजाइन करेगी। अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना शीघ्र ही वाणिज्यिक कार्यान्वयन के लिए शुरू की जाएगी।

भामाशाह मार्केट व्यापारी संघ चुनाव में कुन्तीलाल जैन अध्यक्ष निर्वाचित

IMG_8277

 

उदयपुर. भामाशाह मार्केट व्यापारी संघ की मिटींग के दौरान संघ के त्रेवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें कुन्तीलाल जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तत्पश्चात् नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की जिसमे
कार्यवाहक अध्यक्ष – हरिदास पारख

उपाध्यक्ष – फखरूद्धीन, युसुफ भाई

महामंत्री – गोवर्धनलाल काबरा

मंत्री – शेखर कुणावत एवं सब्बीर भाई

कोषाध्यक्ष – युसुफ भाई, रमेश तलदार, अकिल भाई

संगठन मंत्री – मोईन भाई,

कार्यकारिणी सदस्य – भागीरथ राठौड़, युनुस भाई, राम प्रसाद गुप्ता,प्रकाश छाबड़िया, मनीष जैन, लोकेश कुमावत, भावेश, अभय मादरेचा, किशन चपलोत, ईकबाल भाई एवं गणेशलाल जैन .
त्रेवार्षिक चुनाव घोषणा के पश्चात् व्यापारियों ने कई प्रस्ताव सदन में रखे जिसमें यह निर्णय लिया गया की राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी, 15 अगस्त को व्यापार संघ की ओर से झण्डारोहण किया जावे एवं राष्ट्रीय पर्व पर समस्त सदस्य व्यापार बन्द रखेंगे, वार्षिक पिकनीक रखना, प्रतिमाह संघ की बैठक रख जनहित कार्यो पर क्रियान्विति करना आदि।

‘आदि-गौड़ सनाढ्य समाज की पूरक परिचयप्रभा’’ का विमोचन

aadi gaur brahmin samaj (6)

उदयपुर. आदि-गौड सनाढ्य समाज समिति की बैठक 35, भूपालवाडी, उदयपुर स्थित कार्यालय पर आयोजन किया गया। जिसमें 25 दिसम्बर 2015 को आयोजित परिचय सम्मेलन में प्राप्त विवाह योग्य युवक-युवतियों की पूरक प्रविष्टियों की ‘‘पूरक परिचयप्रभा’’ का विमोचन किशन त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष, राजस्थान ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया।
राजेन्द्र गौड़ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण गौड, किशन त्रिवेदी, शिवजी पालीवाल, महेश श्रीमाली, जगदीश गौड़ ने की तथा कार्यक्रम में आयोज्य परिचय सम्मेलन में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया साथ ही धन्यवाद ज्ञापन निकंुज भट्ट द्वारा करते हुए समाज में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता समय समय पर आयोजित करने का सुझाव भी दिया जिससे युवाशक्ति को आगे बढने के अवसर प्राप्त हो।
इस अवसर पर ओमजी सनाढ्य, जगन्नाथ गोड, शान्तिलाल शर्मा, किशन शर्मा, भगवान सनाढ्य, नाथूलाल सनाढ्य, आदित्य पाण्डे, मुकुल शर्मा आदि उपस्थित थे।