लेकसिटी में रंगीन हो गयी 2016 की रात – रात भर चले जश्न (PHOTO)

उदयपुर। लेकसिटी में नए साल का जश्न होटलों में देर रात तक चला। फतहसागर पाल, घरों व सडकों पर भी लोगों ने जश्न मनाया।

20160101065731
शहर की पांच सितारा, थ्री स्टार सहित ४०० होटलों व वाटिकाओं में देशी-विदेशी मेहमानों के लिए खासे इंतजाम किए गए। रात ९ बजे से होटलों में लोग डीजे की धुनों पर थिरकना शुरू हो गए जो देर रात तक थिरकते रहे। होटल भैरवगढ, शौर्य गढ, लक्ष्मी विलास, रमाडा रिसोर्ट, होटल शैरेटन, फतहगढ, ललित लक्ष्मी विलास सहित अधिकांश होटलों में आतिशबाजी हुई। लेक पैलेस में विदेशी मेहमानों ने लाल टेन उडाकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया। कई घरों में भी व्यंजन व केक काटकर आधी रात तक लोग हिपहॉप म्यूजिक की धुनों पर थिरकते रहे। चौराहों पर पुलिस मुस्तैदी से जुटी रही। कई स्थानों सादी वर्दीधारी पुलिस भी तैनात किए गए थे।
अधिकांश होटल बाहर से आकर जश्न मनाने वाले मेहमानों से ’पेक्ड’ रहे। गुजराती पर्यटक को यहां २६ दिसम्बर से डेरा डाले हुए है वहीं विदेशी मेहमानों से भी कई होटले एक महीने पहले ही ऑनलाईन बुक की जा चुकी थी। थ्री स्टार व फाइव स्टार होटलों में ’खास मेहमानों’ जो सीमित संख्या में थे ने नये साल का जश्न मनाया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद आज रात से गुजराती पर्यटकों का शहर से रूख्सती शुरू हो गई। कोडियात रोड स्थित रमाडा रिसोर्ट में न्यू ईयर पार्टी ’लॉस वेगास’ थीम पर हुई। होटल प्रबंधन द्वारा लोहे का विशालकाय एपि*ल टावर निर्मित किया जो सेलिब्रेशन करने आए लोगों को लुभाता रहा।
१०० फिट रोड पर होटल भैरव गढ़ में ग़ज़लों के साथ हुई शुरुआत के बाद देसी विदेशी मेहमान डी जे पर जम कर थिरके।

20160101065731 (1) 20160101065731 (2) 20160101065731 (3) 20160101065731 (4) 20160101065732

IMG_2010 IMG_2003 IMG_2000 IMG_1996 IMG_1991 IMG_1990 IMG_1988 IMG_1985 IMG_1982 IMG_1980 IMG_1978 IMG_1976 IMG_1971 IMG_1964 IMG_1955 IMG_1926 IMG_1916 IMG_1909 IMG_1888 IMG_1860

कला और शिल्प का महाकुम्भ – एक ही जगह दिखा पूरा हिन्दुस्तान ( PHOTO )

उदयपर . झीलों की नगरी उदयपुर में पिछले दस दिनों से लोक कला का एक सैलाब बह रहा है, देश भर से आये हज़ारों लोक कलाकार और शिल्प कार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है. पूरा शहर इस सैलाब के साथ साथ बह रहा है.
जगह है हवाला की खुबसूरत पहाड़ियों के बिच में ग्रामीण परिवेश में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा बसाया हुआ शील ग्राम, जहाँ पर पुरे हिन्दुस्तान की झलक देखने को मिल जाती है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी २१ दिसंबर से ३० दिसंबर तक शिल्प ग्राम उत्सव अपने पुरे रंग और निखार के साथ चला. इस उत्सव का आनंद लेने के लिए जहाँ शहर वासी पुरे परिवार के साथ पहुचे वही देश और विदेश से आये पर्यटक भी यहाँ आकर मुग्ध हो गए .
इस वर्ष शिल्प ग्राम उत्सव की शानदार सफलता को केन्द्र निदेशक फुरक़ान ख़़ान और उनकी टीम ने अंजाम दिया.
इस छोटे से संसार में पिछले दस दिनों में पूरा हिन्दुस्तान की कला और शिल्प को उकेर कर रख दिया. उदयपुर पोस्ट पिछले दस दिनों के कला के इस महा संगम को फोटो के द्वारा प्रस्तुत कर रहा है .

DSC_0150DSC_0040 DSC_0044 DSC_0066 DSC_0087 DSC_0088 DSC_0118 DSC_0155 DSC_0168 DSC_0218 DSC_0241 DSC_0247 DSC_0258 DSC_0264 DSC_0296 DSC_0323 DSC_0349 DSC_0373 DSC_0376 DSC_0406 DSC_0435 DSC_0457 DSC_0547 DSC_0671 DSC_0709 DSC_0744 DSC_0810 IMG_6415 IMG_6419 IMG_6577 IMG_6685 IMG_6932 IMG_6937 IMG_7411 IMG_7664 IMG_8033 IMG_8177 IMG_8364 IMG_8389 IMG_8531 IMG_8707 IMG_8820 IMG_8919 IMG_8956 IMG_9025 IMG_9147 IMG_9224 IMG_9239 IMG_9463 IMG_9480

 

सौ सालों में पहली बार दिसंबर 30 डिग्री

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा, ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव
global-warming-3उदयपुर। हाड़कंपाने वाली ठंड की आगोश में रहने वाले दिसंबर में सौ साल में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री दर्ज किया है। देश में आए हल्के भूकंप के झटके से तापमान में घुली गर्माहट के कारण यह बढोतरी हुई है।उत्तर भारत में बदलते मौसम का प्रभाव हमेशा ही लेकसिटी में देखा गया है। तीन दिन पहले दिल्ली के एनसीआर व जयपुर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते दो दिनों में शहर का बदला तापमान इस बात को इंगित करता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जमीन में फैली गर्माहट के कारण भूकंप आते हैं और ग्लोबल वार्मिंग पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है, जिससे मौसम में गर्माहट घुलने लगती है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान भी एकदम बढ़ गया। लेकसिटी का सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं बीती रात का तापमान 10.8 (करीब 11 डिग्री) पर जा पहुंचा। मंगलवार शाम को अधिकतम 31 से 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बीते कई वर्षों में यह देखा गया है कि दिसंबर माह में शहर का तापमान छह से सात डिग्री के बीच रहता है। जम्मू में ज्यादा बर्फबारी के चलते आखिरी दिनों में यह घटकर दो से तीन डिग्री पहुंच जाता है। रात को बढ़े तापमान के चलते रजाई में भी हल्की बेचेनी महसूस हुई।
बादल हटेंगे तभी बढ़ेगी सर्दी : आसमान में छाए बादलों और खिली धूप ने सर्दी के तेवर ढीले कर दिए हैं। आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम अनुमानत: ऐसा ही बना रहेगा। बादल छंटने के बाद ही लेकसिटी में फिर ठंड बढेगी। ग्लोबल वार्मिंग का भी कुछ हद तक मौसम पर प्रभाव पड़ रहा है परंतु नये साल की शुरुआत व जम्मू में बर्फबारी के बाद हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी।
ऐसे चढ़ा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25 दिस. 20.4 4.0
26 दिस. 26.0 5.2
27 दिस. 26.0 8.0
28 दिस. 30.2 9.2
29 दिस. ३1 0.8

रेस्क्यू टीम की लापरवाही बनी पैंथर की मौत का सबब, उदयपुर लाते ही दम तोड़ दिया

201512290015061उदयपुर। झालों का गुडा के समीप सेलू गांव में एक चट्टान पर घायलावस्था में एक पैंथर मिला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के बाद चट्टान बीच छुपे पैंथर को निकालने की कोशिश हो रही थी तो रेस्क्यू टीम का चमन सिंह फोटो खिंचवाने की होड़ में अंदर घुसा जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया और घायल पैंथर भी उसके हाथ से छूट गया। इससे पैंथर के और गंभीर चोंटे लग गई। जिस चट्टान के भीतर दो जनों के जाने की जगह नहीं थी वहां चमन सिंह जबरदस्ती घुस पैंथर को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहा था ताकि उस फोटो से वह सुर्खियां बटोर सके। बाद में पैंथर को उदयपुर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू टीम की लापरवाही ही पैंथर की मौत का कारण बनी है। अगर घायल पैंथर को पहुंचाने में रेस्क्यू टीम के सदस्य जरा भी जिम्मेदारी से काम करते तो उस बेजुबान को जान ना
गंवानी पड़ती।

बैलून में विस्फोट से दंपती झुलसे

20151228232624-4

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के दौरान लगाया था सिलावटवाड़ी में घर की छत पर बैलून, आज सुबह हवा भरते समय हुआ विस्फोट
उदयपुर। हवा में तैरने वाले बड़े बैलून में हवा भरते हुए विस्फोट में सिलावटवाड़ी निवासी दंपती गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें एमबी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। हवा में तैरने वाला बैलून जश्ने ईद मिलादुन्नबी के बैनर को हवा में टांगने के लिए घर की छत पर लगाया गया था। पांच दिन पहले जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर क्रमुबारकबादञ्ज का बड़ा बैनर हवा में लटकाने के लिए सिलवटवाड़ी निवासी मोहम्मद इमरान ने अपने घर की छत पर लगाया था। विशाल प्लास्टिक के बैलून को हवा में रखने के लिए इलेक्ट्रिक पंप द्वारा गर्म हवा भरी जाती है, जो ज्वलनशील होती है। इस बैलून में हवा कम होने पर आज सुबह इमरान फिर से नीचे उतार कर उसमें इलेक्ट्रिक पंप से गर्म हवा भर रहा था। इमरान को हवा का अंदाजा नहीं रहा और उसने बैलून में ज्यादा हवा भर दी, जिससे बैलून में विस्फोट हो गया और बैलून के प्लास्टिक ने आग पकड़ ली, जलता हुआ बैलून इमरान के ऊपर गिर गया। चीखते इमरान की हालत देख उसकी पत्नी मोनिका शेख उसको बचाने के लिए आई, तो वह भी झुलस गई। दोनों पति-पत्नी को गंभीर झुलसी हालत में एमबी हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है। शहर के मुस्लिम मोहल्लों में करीब चार-पांच ऐसे बैलून हवा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद के लिए लगाए गए गए है।

सरकार की आमद मरहबा – जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जन सैलाब

5

उदयपुर। हजरत मोहम्मद साहब की योम-ए-पैदाइश का पर्व ईद-ए-मिलादुन्नबी पूरी शान-ए-शौकत के साथ मनाया गया। जगह-जगह नात और तकरीरों का दौर के साथ मुस्लिम मोहल्ले सजावट और रौशनी में नहाये हु रहे। इस उपलक्ष में शहर भर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जो दिन में एक बजे मुखर्जी चौक से शुरू होकर शाम को ब्रह्म पोल इमरत रसूल बाबा की दरगाह पर ख़त्म हुआ ।
मुस्लिम समुदाय में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर ख़ुशी का माहोल रहा। शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लों से जुलुस की रवानगी १२ बजे बाद शुरू हो गयी थी जो एक एक कर मुखर्जी चौक पहुंचे वहां से एक विशाल जुलुस के रूप में रवाना हुए। ये विशाल जुलुस बड़ा बाजार, घंटा घर, हाथीपोल, जाटवाड़ी, नयीपुलिया, अम्बावगढ़, मल्लातलाई होते हुए ब्रह्म पोल पर समाप्त हुआ। जुलूसे मुहम्मदी में आपसी सदभाव और देश प्रेम का जज्बा दिखा। जुलुस में शामिल नौजवानों के हाथों में इस्लामिक झंडे के साथ राष्ट्रध्वज भी लहराते रहे। जुलुस के स्वागत में अन्य धर्म व् कई संगठन के लोग खड़े हुए थे । ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाला यह संभाग का सबसे बड़ा जुलूस है। इसमें शहर के साथ साथ ही आसपास के कई कस्बों और गांवों के लोग भी शामिल होते है। जुलूसे मोहम्मदी का आलम ये था कि एक स्थान से जुलूस पास होने में ढाई से तीन घंटे लगते है। पूरा जुलूस कई ग्रुपों में बंटा हुआ था। हर ग्रुप के सदस्य अलग-अलग रंग की पगड़ी पहने हुए चल रहे थे। हाथों में इस्लामिक और तिरंगा झंडा था तो लबों पर सरकरा की आमद मरहबा और नार-ए-तकबीर वगैर नारे लगाए जोश खरोश के साथ आगे बढ़ रहे है।

1

अंजुमन चौक से लेकर मल्लातलाई तक खाने पिने की अलग अलग स्टालें लगी हुई थी, जिन पर तबर्रुक वितरण किया जारहा था । जुलुस के आगे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ अंजुमन के सदर मोहम्मद खलील, सेक्रेटरी रिज़वान खान, नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, जॉइंट सेकेट्री वकार अहमद सहित कई गणमान्य लोग चल रहे है। जुलुस में गाड़ियों पर रखे माइक में नात और तकरीरें हो रही है।
कल रात को भी शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लों को रोशनी से सजाया था। कई मोहल्लों में रात १२ बजे तक तबर्रुक बांटने का दौर चलता रहा । खांजी पीर और धोलीबावडी में ख़ास तौर पर इंतज़ाम किये गए थे। कल रात को ही अंजुमन चौक में कुराने पाक की तिलावत और नाते पाक व तकरीरें हुई। जलसे में शरीक हुए उलेमा और मौलानाओं ने मोहम्मद साहब की सुन्नतों व जीवन पर प्रकाश डाला।

2 3 4 6 7

हिन्दुस्तान जिंक सी.आई.आई.-आई.टी.सी. सस्टेनेबल्टि अवार्ड से पुरस्कृत

0

DSC_1020

उदयपुर। वेदान्ता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क को कार्पोरेट क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कार्पोरेट एक्सलेन्स अवार्ड से सी.आई.आई.-आई.टी.सी. ने सस्टेनेबल्टि अवार्ड 2015 कार्यक्रम में किया सम्मानित। यह पुरस्कार डॉ. आर.ए. माषेलकर, पूर्व ज्यूरी चेयर एण्ड प्रेसिडेन्ट ग्लोबल रिसर्च अलाएन्स एवं श्री श्याम शरण, ज्ूयरी चेयर एण्ड चेयरमैन ऑफ रिसर्च एण्ड इन्फॉरमेषन सिस्टम फॉर डवलपिंग कन्ट्रीज ने हिन्दुस्तान जिंक को 15 दिसम्बर, 2015 को नई दिल्ली में आयोजित एक विषिष्ट समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से हेड-सी.आर.डी.एल., अखिलेष शुक्ला एवं हेड-कार्पोरेट अफेयर्स, टी.आर. गुप्ता एवं इंजीनियर एनवायरमेन्ट, प्रसाद गिरी ने ग्रहण किया।

हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक हिन्दुस्तान जिंक विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है।

Hindustan Zinc receives “ICONIC IDC Insight Award”

image002

Vedanta Group Company – Hindustan Zinc, has received ICONIC IDC Insight Award in an award ceremony held recently at Hotel Marriot, Hyderabad. The ICONIC IDC Awards recognizes and honors top Institutions that have demonstrated Innovations, Transformation, Customer Experience, Supply Chain Management and Employee Engagement to fulfill wider Organizational goals.On behalf of Hindustan Zinc, the award was received by Mr. Pradeep

झूठी खबर प्रकाशित करने वाला पत्रकार गिरफ्तार

0

bh1उदयपुर। राजस्थान के दौसा कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष में अपने घर पर हरा झंडा लगाने के बाद “दैनिक भास्कर” द्वारा उस हरे झंडे को पाकिस्तानी झंडा बता कर मिथ्या खबर फैलाने के जुर्म में भास्कर के पत्रकार और फोटो पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुरुवार को सोशल मीडिया पर मुस्लिमों द्वारा आक्रोश जताने के बाद शुक्रवार रात को की गयी। दौसा पुलिस के अनुसार अखबार के स्टेट हैड जयपुर शक्ति प्रकाश सिंह, दौसा के ब्यूरो प्रभारी राजेन्द्र जैमन, दौसा संवादाता भुवनेश यादव, और फोटोग्राफर बबलू जैमन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की गंभीरता देखते हुए गलत खबर और साम्प्रादायिकता फैलाने और दंगा फैलाने के जुर्म में संवादाता भुवनेश यादव को गिरफ्तार किया गया है बाकी की भी गिरफ्तारी की जायेगी। गिरफ्तार संवादाता को आज दिन तक कोर्ट में पेश किया जाएगा। दौसा के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए अखबार के स्टेट हेड , ब्युरोचिफ पत्रकार और फोटोग्राफर पर २९५ ए और १५३ ए में मामला दर्ज कर कारवाई की गयी है।
गौरतलब है कि गुरुवार के संस्करण में एक बड़े अखबार ने अपने राजस्थान पेज पर घर पर लगे हरे झंडे को अपनी सनसनी खेज खबर बताते हुए प्रकाशित किया था कि दौसा कसबे में ‘हलवाई बाजार में घर की छत पर लहराया पाक झंडा’ . इस खबर का राज्य भर के मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया था। दौसा में भी अखबार का जोरदार विरोध किया गया। कई लोगों ने सोशल साईट पर अखबार द्वारा इस तरह की खबर को बिना सत्यता की जांचे किये बगेर प्रकाशित करने को लेकर कड़ा विरोध किया। गुरुवार को ही मददगार ने भी इस बड़े अखबार के गैर जिम्मेदाराना समाचार पर “इस्लाम के प्रतिक झंडे को बताया पाक का झंडा” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था जिसको ऑनलाइन राज्य भर में कई लोगों ने पढ़ कर बड़े अखबार पर कानूनी कारवाई करने का मन भी मना लिया है।

उदयपुर के एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल व एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज जी मीडिया अवार्ड से सम्मानित

0

20151215071608
उदयपुर। उदयपुर के एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं एएसपी डाॅ. राजेश भारद्वाज को झीलों के संरक्षण में विशेष एवं सराहनीय योगदान देने के लिए जी मीडिया काॅर्पोरेषन लिमिटेड द्वारा राजस्थान पुलिस अवार्ड 2015 में सम्मानित किया गया।
एसपी गोयल और एएसपी भारद्वाज ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर शहर की झीलों को बचाने के गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा, नवरात्रा पर माता जी की प्रतिमाएं और मुहर्रम पर ताजिये झीलों में विसर्जन होने से सभी समाज जनों को विश्वास में लेकर रोका, पहली बार पूर्णतया झीलों में प्रतिमाओं और ताजियों का विसर्जन पूर्णतया नहीं हुआ। यही नहीं समाज जनों ने अलग अलग बैठक कर समझाइश की और झीलों का व महत्त्व व् सुप्रीम कोर्ट के आदेश के सम्मान को समझाते हुए समाज जनों को एक मत किया एवं सभी समाज की आस्था को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक विसर्जन की भी सही व्यवस्था की।
उक्त सराहनिय कार्य के कारण जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेश भारद्वाज को १४ दिसंबर को जयपुर में आयोजित समारोह में राज्य स्तर पर राजस्थान पुलिस अवार्ड 2015 से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथी गुलाब चन्द कटारिया गृह मंत्री राजस्थान सरकार तथा विषिष्ट अतिथी मनोज भट महानिदेषक पुलिस राजस्थान जयपुर ने दोनो अधिकारीयो को स्मृति चिन्ह व अवार्ड प्रदान किया।