सरकार की आमद मरहबा – जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जन सैलाब

5

उदयपुर। हजरत मोहम्मद साहब की योम-ए-पैदाइश का पर्व ईद-ए-मिलादुन्नबी पूरी शान-ए-शौकत के साथ मनाया गया। जगह-जगह नात और तकरीरों का दौर के साथ मुस्लिम मोहल्ले सजावट और रौशनी में नहाये हु रहे। इस उपलक्ष में शहर भर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जो दिन में एक बजे मुखर्जी चौक से शुरू होकर शाम को ब्रह्म पोल इमरत रसूल बाबा की दरगाह पर ख़त्म हुआ ।
मुस्लिम समुदाय में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर ख़ुशी का माहोल रहा। शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लों से जुलुस की रवानगी १२ बजे बाद शुरू हो गयी थी जो एक एक कर मुखर्जी चौक पहुंचे वहां से एक विशाल जुलुस के रूप में रवाना हुए। ये विशाल जुलुस बड़ा बाजार, घंटा घर, हाथीपोल, जाटवाड़ी, नयीपुलिया, अम्बावगढ़, मल्लातलाई होते हुए ब्रह्म पोल पर समाप्त हुआ। जुलूसे मुहम्मदी में आपसी सदभाव और देश प्रेम का जज्बा दिखा। जुलुस में शामिल नौजवानों के हाथों में इस्लामिक झंडे के साथ राष्ट्रध्वज भी लहराते रहे। जुलुस के स्वागत में अन्य धर्म व् कई संगठन के लोग खड़े हुए थे । ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाला यह संभाग का सबसे बड़ा जुलूस है। इसमें शहर के साथ साथ ही आसपास के कई कस्बों और गांवों के लोग भी शामिल होते है। जुलूसे मोहम्मदी का आलम ये था कि एक स्थान से जुलूस पास होने में ढाई से तीन घंटे लगते है। पूरा जुलूस कई ग्रुपों में बंटा हुआ था। हर ग्रुप के सदस्य अलग-अलग रंग की पगड़ी पहने हुए चल रहे थे। हाथों में इस्लामिक और तिरंगा झंडा था तो लबों पर सरकरा की आमद मरहबा और नार-ए-तकबीर वगैर नारे लगाए जोश खरोश के साथ आगे बढ़ रहे है।

1

अंजुमन चौक से लेकर मल्लातलाई तक खाने पिने की अलग अलग स्टालें लगी हुई थी, जिन पर तबर्रुक वितरण किया जारहा था । जुलुस के आगे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ अंजुमन के सदर मोहम्मद खलील, सेक्रेटरी रिज़वान खान, नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, जॉइंट सेकेट्री वकार अहमद सहित कई गणमान्य लोग चल रहे है। जुलुस में गाड़ियों पर रखे माइक में नात और तकरीरें हो रही है।
कल रात को भी शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लों को रोशनी से सजाया था। कई मोहल्लों में रात १२ बजे तक तबर्रुक बांटने का दौर चलता रहा । खांजी पीर और धोलीबावडी में ख़ास तौर पर इंतज़ाम किये गए थे। कल रात को ही अंजुमन चौक में कुराने पाक की तिलावत और नाते पाक व तकरीरें हुई। जलसे में शरीक हुए उलेमा और मौलानाओं ने मोहम्मद साहब की सुन्नतों व जीवन पर प्रकाश डाला।

2 3 4 6 7

हिन्दुस्तान जिंक सी.आई.आई.-आई.टी.सी. सस्टेनेबल्टि अवार्ड से पुरस्कृत

0

DSC_1020

उदयपुर। वेदान्ता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क को कार्पोरेट क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कार्पोरेट एक्सलेन्स अवार्ड से सी.आई.आई.-आई.टी.सी. ने सस्टेनेबल्टि अवार्ड 2015 कार्यक्रम में किया सम्मानित। यह पुरस्कार डॉ. आर.ए. माषेलकर, पूर्व ज्यूरी चेयर एण्ड प्रेसिडेन्ट ग्लोबल रिसर्च अलाएन्स एवं श्री श्याम शरण, ज्ूयरी चेयर एण्ड चेयरमैन ऑफ रिसर्च एण्ड इन्फॉरमेषन सिस्टम फॉर डवलपिंग कन्ट्रीज ने हिन्दुस्तान जिंक को 15 दिसम्बर, 2015 को नई दिल्ली में आयोजित एक विषिष्ट समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से हेड-सी.आर.डी.एल., अखिलेष शुक्ला एवं हेड-कार्पोरेट अफेयर्स, टी.आर. गुप्ता एवं इंजीनियर एनवायरमेन्ट, प्रसाद गिरी ने ग्रहण किया।

हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक हिन्दुस्तान जिंक विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है।

Hindustan Zinc receives “ICONIC IDC Insight Award”

image002

Vedanta Group Company – Hindustan Zinc, has received ICONIC IDC Insight Award in an award ceremony held recently at Hotel Marriot, Hyderabad. The ICONIC IDC Awards recognizes and honors top Institutions that have demonstrated Innovations, Transformation, Customer Experience, Supply Chain Management and Employee Engagement to fulfill wider Organizational goals.On behalf of Hindustan Zinc, the award was received by Mr. Pradeep

झूठी खबर प्रकाशित करने वाला पत्रकार गिरफ्तार

0

bh1उदयपुर। राजस्थान के दौसा कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष में अपने घर पर हरा झंडा लगाने के बाद “दैनिक भास्कर” द्वारा उस हरे झंडे को पाकिस्तानी झंडा बता कर मिथ्या खबर फैलाने के जुर्म में भास्कर के पत्रकार और फोटो पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुरुवार को सोशल मीडिया पर मुस्लिमों द्वारा आक्रोश जताने के बाद शुक्रवार रात को की गयी। दौसा पुलिस के अनुसार अखबार के स्टेट हैड जयपुर शक्ति प्रकाश सिंह, दौसा के ब्यूरो प्रभारी राजेन्द्र जैमन, दौसा संवादाता भुवनेश यादव, और फोटोग्राफर बबलू जैमन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की गंभीरता देखते हुए गलत खबर और साम्प्रादायिकता फैलाने और दंगा फैलाने के जुर्म में संवादाता भुवनेश यादव को गिरफ्तार किया गया है बाकी की भी गिरफ्तारी की जायेगी। गिरफ्तार संवादाता को आज दिन तक कोर्ट में पेश किया जाएगा। दौसा के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए अखबार के स्टेट हेड , ब्युरोचिफ पत्रकार और फोटोग्राफर पर २९५ ए और १५३ ए में मामला दर्ज कर कारवाई की गयी है।
गौरतलब है कि गुरुवार के संस्करण में एक बड़े अखबार ने अपने राजस्थान पेज पर घर पर लगे हरे झंडे को अपनी सनसनी खेज खबर बताते हुए प्रकाशित किया था कि दौसा कसबे में ‘हलवाई बाजार में घर की छत पर लहराया पाक झंडा’ . इस खबर का राज्य भर के मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया था। दौसा में भी अखबार का जोरदार विरोध किया गया। कई लोगों ने सोशल साईट पर अखबार द्वारा इस तरह की खबर को बिना सत्यता की जांचे किये बगेर प्रकाशित करने को लेकर कड़ा विरोध किया। गुरुवार को ही मददगार ने भी इस बड़े अखबार के गैर जिम्मेदाराना समाचार पर “इस्लाम के प्रतिक झंडे को बताया पाक का झंडा” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था जिसको ऑनलाइन राज्य भर में कई लोगों ने पढ़ कर बड़े अखबार पर कानूनी कारवाई करने का मन भी मना लिया है।

उदयपुर के एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल व एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज जी मीडिया अवार्ड से सम्मानित

0

20151215071608
उदयपुर। उदयपुर के एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं एएसपी डाॅ. राजेश भारद्वाज को झीलों के संरक्षण में विशेष एवं सराहनीय योगदान देने के लिए जी मीडिया काॅर्पोरेषन लिमिटेड द्वारा राजस्थान पुलिस अवार्ड 2015 में सम्मानित किया गया।
एसपी गोयल और एएसपी भारद्वाज ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर शहर की झीलों को बचाने के गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा, नवरात्रा पर माता जी की प्रतिमाएं और मुहर्रम पर ताजिये झीलों में विसर्जन होने से सभी समाज जनों को विश्वास में लेकर रोका, पहली बार पूर्णतया झीलों में प्रतिमाओं और ताजियों का विसर्जन पूर्णतया नहीं हुआ। यही नहीं समाज जनों ने अलग अलग बैठक कर समझाइश की और झीलों का व महत्त्व व् सुप्रीम कोर्ट के आदेश के सम्मान को समझाते हुए समाज जनों को एक मत किया एवं सभी समाज की आस्था को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक विसर्जन की भी सही व्यवस्था की।
उक्त सराहनिय कार्य के कारण जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेश भारद्वाज को १४ दिसंबर को जयपुर में आयोजित समारोह में राज्य स्तर पर राजस्थान पुलिस अवार्ड 2015 से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथी गुलाब चन्द कटारिया गृह मंत्री राजस्थान सरकार तथा विषिष्ट अतिथी मनोज भट महानिदेषक पुलिस राजस्थान जयपुर ने दोनो अधिकारीयो को स्मृति चिन्ह व अवार्ड प्रदान किया।

कश्मीर बना लेकसिटी, पारा एक डिग्री

DelhiWinters295उदयपुर। बर्फीली हवाओं के साथ गिरते तापमान ने लेकसिटी में दिन में गलन का अहसास करा दिया है। फसलों पर जमी ओस की बूंदे रात में बर्फ बन गई और अलसुबह सीटीएई फार्म सहित कई खेतों में फसलों पर बर्फ की चादर बिछी दिखाई दी, जो धूप खिलने के बाद पुन: ओस की बूंदे बन गई।बर्फानी ठंड की चपेट में आई लेकसिटी में सोमवार रात चली सर्द हवाओं ने लेकसिटी को राजस्थान का कश्मीर बना दिया है। सीटीएई मौसम विभाग ने रात का तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया, वहीं मौसम विभाग डबोक के अनुसार बीती रात का तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात को हल्का कोहरा सड़कों पर दिखाई दिया, जो सुबह भी रहा। सीटीएई फार्म सहित खुले इलाकों में फसलों व वाहनोंं पर बर्फ की हल्की परत जम गई। हरियाली युक्त शहर से मात्र 40 किमी दूरी पर स्थित गोगुंदा का तापमान माइनस में पहुंच गया है। एक्युविदर डॉट कॉम पर उदयपुर शहर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। दो दिन में तापमान में और गिरावट के साथ पाले की संभावना जताई जा रही है। डिजीटल इंडिया और क्रांति के युग में खेतों में वॉल हीटर चारों ओर लगाकर तापमान को बढ़ाकर फसल को पाले से बचाया जा सकता है।

शिल्पग्राम उत्सव में दिखेंगे सांस्कृतिक रंग, आगाज 21 से

shilpgram-utsav-566fd40bf2d62_lउदयपुर. मेवाड़ की धरा पर और अरावली की सुरम्य वादियों में विभिन्न संस्कृतियों का मिलन और कलाओं के संगम की शुरुआत होने जा रही है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से दस दिवसीय राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं लोककला उत्सव  शिल्पग्राम  का आयोजन  21 दिसंबर से हवाला गांव में होगा।   

21 राज्यों के 750 लोक कलाकार, 960 शिल्पकार
केंद्र निदेशक फुरकान खान, अतिरिक्त निदेशक सुधांशु व कार्यक्रम अधिकारी लईक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव में 21 राज्यों के 750 कलाकार भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से देश के कोने-कोने से 960 शिल्पकार अपनी कला, शिल्प का प्रदर्शन करेंगे। उत्सव में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से कलात्मक गतिविधयां व हाट बाजार प्रारंभ हो जाएगा। रोजाना शाम 6 बजे से  मुख्य रंगमंच कलांगन पर लोक कलाकारों द्वारा लोक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 
प्रमुख आकर्षण: 
– हिवड़े री हूक- पहली बार आगंतुकों के लिए एक विशेष आयोजन किया गया है जिसमें आमजन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे। 22से 28 दिसंबर तक दोपहर 12 से 4 बजे के मध्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नाम पहले पंजीकृत कराना होगा। 
– वृत्तचित्र प्रदर्शन- उत्सव में पहली बार फिल्म माध्यम को सम्मिलित किया गया है। केंद्र द्वारा विगत सालों में कुछ कलाओं व शिल्प पर लघु वृत्तचित्रों का निर्माण किया गया है। ये वृत्त चित्र मुख्य रंगमंच, कला निवास और कलाकुंज के समीप विशाल एलईडी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। 
– विशेष दिवस- पश्चिम भारत के राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, व गोवा केंद्र के सदस्य राज्य हैं। इन राज्यों की कलाओं का विशेष प्रदर्शन मुख्य रंगमंच पर किया जाएगा। 
– हास्य झलकियां- मेहमानों को स्वस्थ मनोरंजन के लिए हास्य झलकियां होंगी। इसमें लघु नाटिकाओं में विभिन्न विषयों पर विशुद्ध हास्य देखने को मिलेगा। 
-मिमिक्री- अहमदाबाद के हेमंत खरसाणी इस विधा के जाने-माने कलाकार हैं। इनकी मिमिक्री में डॉग्स मीटिंग, युद्ध इत्यादि श्रेष्ठ हैं। ये अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 
– कांच का नगाड़ा- मध्यप्रदेश के उज्जैन के नगाड़ा कलाकार नरेंद्रसिंह कुशवाहा कांच के नगाड़े पर प्रस्तुति देंगे। यह एक अनूठा प्रयोग है। 

रेलवे भर्ती में घोटाले का भंडाफोड़, सरगना सहित13 गिरफ्तार

0

20151215051225

उदयपुर. रेलवे की सहायक वाणिज्यिक क्लर्क भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। मंगलवार को भर्ती घोटाले के सरगना सहित 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सरगना उत्तरप्रदेश का रहनेवाला है और कोटा में तैनात रेलवे गार्ड के साथ उसकी मिलीभगत थी। सरगना 11 अभ्यर्थियों को लेकर प्रशिक्षण के लिए रेलवे प्रशिक्षण संस्थान पहुंचा था। इस दौरान कोटा का गार्ड भी अपनी पुत्री के साथ प्रशिक्षण के लिए यहां पहुंचा था।

4 से 5 लाख रुपए दिए थे एवज में-

जानकारी के अनुसार, रेलवे की सहायक वाणिज्यिक क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत पूरे देश में भर्तियां की गई। भर्ती  के बाद अब अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण दिया जाना था। प्रशिक्षण के लिए ही फर्जी तरीके से परीक्षा में पास हुए 11 परीक्षार्थी मंगलवार को रेलवे प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे थे। जबकि इनसे एक दिन पूर्व ही 32 अन्य परीक्षार्थी भी आ चुके थे। अम्बामाता थाना पुलिस  ने बताया कि संस्थान में प्रशिक्षण के लिए पहुंचने पर जब सभी से परिचय व प्रमाण-पत्र मांगे गए तब इनकी हकीकत सामने आ गई। इनके पास रेलवे के जो भी दस्तावेज निकले वे सही नहीं पाए गए, भर्ती तारीखें भी गलत थीं और फोटो भी फर्जी तरीके से कॉल लेटर्स पर चिपकाए गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पकड़े गए सभी अभ्यर्थियों ने इन्हें 4 से 5 लाख रुपए इन्हें दिए थे। 

लेकसिटी में इस सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 5.8 डिग्री पर पहुंचा

mn-india_winter__05010530791उदयपुर । जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार बर्फ बारी ने लेकसिटी में ठंड को तडका लगा दिया है। शनिवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। रात का पारा 5.8 डिग्री पहुंच गया।
लेकसिटी में शुक्रवार दोपहर से चली सर्द हवाओं ने दो दिन में शहर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट ला दी है। सर्द हवाओं के साथ अलसुबह लेकसिटी में कोहरा छाने लगा है। सर्द हवाओं से दिन में भी धूजणी छूट रही है। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात का तापमान इस साल की सर्दी का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्प*बारी के कारण उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप तेज होने से इसका प्रभाव शहर में दिखाई दे रहा है यदि बर्प*बारी लगातार जारी रही तो आगामी दिनों में तापमान २ डिग्री तक पहुंच जाएगा। सर्दी से बचने के लिए सुबह से लोग ऊनी वस्त्रों से पहने दिखाई देने लगे है। कई स्थानों पर लोग अलाव तापकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश कर रही है।

महापौर के खिलाफ बगावत का नतीजा – छीना आधा अधिकार

udaipur-nagar-nigam-300x224उदयपुर। नगर निगम महापौर के खिलाफ बगावत समिति अध्यक्ष को मंहगी पढ़ गयी और उसकी समिति का आधा कार्य भार छीन कर अन्य पार्षद को दे दिया हालाँकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन औपचारिक घोषणा करते हुए समिति के दो टुकड़े कर दिए।
नगर निगम के इतिहास में पहले बार ऐसा हुआ है कि किसी एक समिति के दो टुकड़े कर दो अध्यक्ष बना दिए गए हों। स्वास्थ एवं सेनिटेशन समिति के महापौर चन्द्र सिंह कोटरहारी ने दो टुकड़े कर दिए और अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा से आधे वार्ड छीन कर वार्ड ११ के पार्षद पंकज भंडारी के सुपुर्द कर दिये। महापौर के इन निर्णय के बाद भाजपा के ही पार्षदों में चर्चा जोरों पर है कि पिछले दिनों स्वास्थ समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा ने महापौर चन्द्र सिंह कोठारी के खिलाफ बगावत की थी स्मार्ट सिटी के लिए आयोजित बैठक में सवाल उठाते हुए कहा कि रूटीन के काम नालियां और सड़कें ही साफ़ नहीं हो पा रही है तो स्मार्ट सिटी की बात तो अभी दूर है। इस बात को महापौर ने दिल पर लेली और ओम प्रकाश चित्तौड़ा से स्वास्थ एवं सेनिटेशन समिति का आधा चार्ज लेलिया और पंकज भंडारी को अध्यक्ष बना दिया। अब पंकज भंडारी आधे शहर यानी चार दिवारी के अंदर आने वाले वार्ड का भार संभालएगें। बाकी के वार्डों के अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा होंगे। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के पहले फेज में शहर की चार दिवारी के अंदर आने वाले वार्डों को स्मार्ट करने की योजना है ।