उदयपुर। बर्फीली हवाओं के साथ गिरते तापमान ने लेकसिटी में दिन में गलन का अहसास करा दिया है। फसलों पर जमी ओस की बूंदे रात में बर्फ बन गई और अलसुबह सीटीएई फार्म सहित कई खेतों में फसलों पर बर्फ की चादर बिछी दिखाई दी, जो धूप खिलने के बाद पुन: ओस की बूंदे बन गई।बर्फानी ठंड की चपेट में आई लेकसिटी में सोमवार रात चली सर्द हवाओं ने लेकसिटी को राजस्थान का कश्मीर बना दिया है। सीटीएई मौसम विभाग ने रात का तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया, वहीं मौसम विभाग डबोक के अनुसार बीती रात का तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात को हल्का कोहरा सड़कों पर दिखाई दिया, जो सुबह भी रहा। सीटीएई फार्म सहित खुले इलाकों में फसलों व वाहनोंं पर बर्फ की हल्की परत जम गई। हरियाली युक्त शहर से मात्र 40 किमी दूरी पर स्थित गोगुंदा का तापमान माइनस में पहुंच गया है। एक्युविदर डॉट कॉम पर उदयपुर शहर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। दो दिन में तापमान में और गिरावट के साथ पाले की संभावना जताई जा रही है। डिजीटल इंडिया और क्रांति के युग में खेतों में वॉल हीटर चारों ओर लगाकर तापमान को बढ़ाकर फसल को पाले से बचाया जा सकता है।
कश्मीर बना लेकसिटी, पारा एक डिग्री
शिल्पग्राम उत्सव में दिखेंगे सांस्कृतिक रंग, आगाज 21 से
उदयपुर. मेवाड़ की धरा पर और अरावली की सुरम्य वादियों में विभिन्न संस्कृतियों का मिलन और कलाओं के संगम की शुरुआत होने जा रही है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से दस दिवसीय राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं लोककला उत्सव शिल्पग्राम का आयोजन 21 दिसंबर से हवाला गांव में होगा।
रेलवे भर्ती में घोटाले का भंडाफोड़, सरगना सहित13 गिरफ्तार
उदयपुर. रेलवे की सहायक वाणिज्यिक क्लर्क भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। मंगलवार को भर्ती घोटाले के सरगना सहित 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सरगना उत्तरप्रदेश का रहनेवाला है और कोटा में तैनात रेलवे गार्ड के साथ उसकी मिलीभगत थी। सरगना 11 अभ्यर्थियों को लेकर प्रशिक्षण के लिए रेलवे प्रशिक्षण संस्थान पहुंचा था। इस दौरान कोटा का गार्ड भी अपनी पुत्री के साथ प्रशिक्षण के लिए यहां पहुंचा था।
4 से 5 लाख रुपए दिए थे एवज में-
जानकारी के अनुसार, रेलवे की सहायक वाणिज्यिक क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत पूरे देश में भर्तियां की गई। भर्ती के बाद अब अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण दिया जाना था। प्रशिक्षण के लिए ही फर्जी तरीके से परीक्षा में पास हुए 11 परीक्षार्थी मंगलवार को रेलवे प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे थे। जबकि इनसे एक दिन पूर्व ही 32 अन्य परीक्षार्थी भी आ चुके थे। अम्बामाता थाना पुलिस ने बताया कि संस्थान में प्रशिक्षण के लिए पहुंचने पर जब सभी से परिचय व प्रमाण-पत्र मांगे गए तब इनकी हकीकत सामने आ गई। इनके पास रेलवे के जो भी दस्तावेज निकले वे सही नहीं पाए गए, भर्ती तारीखें भी गलत थीं और फोटो भी फर्जी तरीके से कॉल लेटर्स पर चिपकाए गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पकड़े गए सभी अभ्यर्थियों ने इन्हें 4 से 5 लाख रुपए इन्हें दिए थे।
लेकसिटी में इस सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 5.8 डिग्री पर पहुंचा
उदयपुर । जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार बर्फ बारी ने लेकसिटी में ठंड को तडका लगा दिया है। शनिवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। रात का पारा 5.8 डिग्री पहुंच गया।
लेकसिटी में शुक्रवार दोपहर से चली सर्द हवाओं ने दो दिन में शहर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट ला दी है। सर्द हवाओं के साथ अलसुबह लेकसिटी में कोहरा छाने लगा है। सर्द हवाओं से दिन में भी धूजणी छूट रही है। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात का तापमान इस साल की सर्दी का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्प*बारी के कारण उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप तेज होने से इसका प्रभाव शहर में दिखाई दे रहा है यदि बर्प*बारी लगातार जारी रही तो आगामी दिनों में तापमान २ डिग्री तक पहुंच जाएगा। सर्दी से बचने के लिए सुबह से लोग ऊनी वस्त्रों से पहने दिखाई देने लगे है। कई स्थानों पर लोग अलाव तापकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश कर रही है।
महापौर के खिलाफ बगावत का नतीजा – छीना आधा अधिकार
उदयपुर। नगर निगम महापौर के खिलाफ बगावत समिति अध्यक्ष को मंहगी पढ़ गयी और उसकी समिति का आधा कार्य भार छीन कर अन्य पार्षद को दे दिया हालाँकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन औपचारिक घोषणा करते हुए समिति के दो टुकड़े कर दिए।
नगर निगम के इतिहास में पहले बार ऐसा हुआ है कि किसी एक समिति के दो टुकड़े कर दो अध्यक्ष बना दिए गए हों। स्वास्थ एवं सेनिटेशन समिति के महापौर चन्द्र सिंह कोटरहारी ने दो टुकड़े कर दिए और अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा से आधे वार्ड छीन कर वार्ड ११ के पार्षद पंकज भंडारी के सुपुर्द कर दिये। महापौर के इन निर्णय के बाद भाजपा के ही पार्षदों में चर्चा जोरों पर है कि पिछले दिनों स्वास्थ समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा ने महापौर चन्द्र सिंह कोठारी के खिलाफ बगावत की थी स्मार्ट सिटी के लिए आयोजित बैठक में सवाल उठाते हुए कहा कि रूटीन के काम नालियां और सड़कें ही साफ़ नहीं हो पा रही है तो स्मार्ट सिटी की बात तो अभी दूर है। इस बात को महापौर ने दिल पर लेली और ओम प्रकाश चित्तौड़ा से स्वास्थ एवं सेनिटेशन समिति का आधा चार्ज लेलिया और पंकज भंडारी को अध्यक्ष बना दिया। अब पंकज भंडारी आधे शहर यानी चार दिवारी के अंदर आने वाले वार्ड का भार संभालएगें। बाकी के वार्डों के अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा होंगे। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के पहले फेज में शहर की चार दिवारी के अंदर आने वाले वार्डों को स्मार्ट करने की योजना है ।
24 को जुलुस-ए-मोहम्मदी – स्वच्छ भारत के तहत की जायेगी सडकों की सफाई
उदयपुर। रबीउल अव्वल का चांद दिखने के साथ ही अंजुमन द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारियां शुरू हो गयी। रविवार को अंजुमन तालिमुल इस्लामिया में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर बैठक आयोजित की गयी जिसमे स्वच्छ भारत अभियान के तहत जुलुस के बाद सडकों से सफाई के निर्णय के साथ कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। २४ दिसंबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाई जायेगी और इसी दिन दोपहर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा।
जुलूस मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमे निर्णय लिया गया कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का अनुसरण करते हुए अंजुमन की तरफ से जुलुस के दौरान एक टीम रहेगी जो जुलुस में होने वाली गन्दगी और कचरे को साफ़ करने की व्यवस्था करेगी। नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान ने बताया कि अंजुमन की तरफ से जुलुस के पीछे पीछे सफाई कर्मचारी लगाये जायेगें और जिस रास्ते से जुलुस निकलेगा उसको पूरा कचरे से साफ़ करवाया जाएगा, सफाई में आने वाला खर्चा अनुजुमन ही वहन करेगा।अंजुमन सदर मोहम्मद खलील ने बताया कि जुलुस में उन्ही वाहन को प्रवेश दिया जाएगा जिनकी सूचना पूर्व में अंजुमन में दी जायेगी और उन वाहनों पर स्टिकर चिपका हुआ होगा। सेक्रेटरी रिज़वान खान ने कहा कि सभी मुस्लिम मोहल्लों में अनुजुमन की तरफ से यह निर्देशित किया जाएगा कि जुलूस मोहम्मदी में तबर्रुक फेंक कर नहीं दिया जाये। जुलुस में आने वालों के हाथ में तरीके से तबर्रुक बांटा जाए। प्रवक्ता अशरफ जिलानी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलुस में महिलाएं शरीक ना हों। आज हुई बैठक में सदर मोहम्मद खलील सेक्रेटरी रिजवान खान, नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, जोइंट सेक्रेटरी वाकर अहमद खान, हाजी जंग दाद खान, नज़र मोहम्मद, सैयद मुर्तजा हुसैन आदि मोजूद थे।
उदयपुर में संभाग स्तरीय युवा महोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न
उदयपुर. राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन,जिला युवा बोर्ड एवं नेहरु युवा केन्द्र, उदयपुर द्वारा आयोजित संभागीय स्तरीय युवा महोत्सव आकर्षक रंगीन प्रस्तुतियों के साथ गुरुवार सांय भारतीय लोक कला मण्डल के रंगमंच पर सम्पन्न हुआ।
समापन समारोह में संभाग भर से आयी प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उदयपुर नगर निगम के महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखते हैं तथा इससे युवाओं में देश प्रेम की भावना भी मजबूत होती है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बुनकर ने युवा प्रतिभाओं को मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वे समय का उपयोग कर जीवन में सफलता प्राप्त करें। विशिष्ट अतिथि उदयपुर नगर निगम के पार्षद गजेश शर्मा ने युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का अनुरोध किया।
ढाई सौ प्रतियोगियों ने दी प्रस्तुतियां
प्रारंभ में सचिव जिला युवा बोर्ड एवं युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि महोत्सव में उदयपुर संभाग के 6 जिलों के लगभग 250 युवा प्रतिभागियों ने विभिन्न 14 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान लोक नृत्य में प्रथम अजंलि गौड़ एव दल उदयपुर तथा द्वितीय रजत शर्मा एवं दल बांसवाड़ा रहे। लोक गीत में प्रथम संजय दामनिया एव दल तथा द्वितीय प्रियंक व्यास एवं दल,उदयपुर रहे। एकल गान में प्रथम अनिता छीपा राजसमन्द तथा द्वितीय गिरधारीलाल प्रतापगढ़ रहे।
इसी प्रकार चित्रकला में जयेश सिकलीगर उदयपुर प्रथम तथा मोहन गिरी, डूंगरपुर द्वितीय, आशु भाषण में सोनिया गोरी, बांसवाड़ा प्रथम तथा दीपक दवे उदयपुर द्वितीय, तबला वादन में भूपेश पुरोहित,डूंगरपुर प्रथम तथा पर्व याज्ञनिक, बांसवाड़ा द्वितीय रहे।
बाँसुरी वादन में जयेश सिकलीगर,उदयपुर प्रथम तथा कानजी, प्रतापगढ़ द्वितीय रहे, गिटार में हेमांग जोशी, बांसवाड़ा प्रथम तथा हेमांशु व्यास,उदयपुर द्वितीय, हारमोनियम में गिरधारीलाल मेघवाल, प्रतापगढ़ प्रथम तथा विक्रांत सोनपुरा, उदयपुर द्वितीय, कत्थक में अंजलि गौड,उदयपुर प्रथम तथा तिथि नागर, बांसवाड़ा द्वितीय तथा नाटक में लक्ष्मीनारायण एवं दल, चितौड प्रथम तथा रांखी आर्य एवं दल,राजसमन्द द्वितीय रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन डॉ. श्रुति टण्ड़न तथा महेश जोशी ने किया।
हिन्दुस्तान जिंक चिकित्सालय में ओर्थो एवं फिजियोथैरेपी शिविर
उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक प्रधान चिकित्सालय में आज मेवाड़ हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा ओर्थो एवं फिजियोथेरेपी पर एक दिवसीय षिवरि का आयोजन किया गया। शिविर में 58 पेसेन्टस ने भाग लिया तथा शिविर से लाभान्वित हुए। शिविर में मेवाड़ हॉस्पिटल द्वारा पेसेन्टस को निःषुल्क आवष्यक जॉच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में बीएमडी जॉच, रेन्डण्म शुगर जॉच, बी.पी. चेकअप तथा 31 जनों का एक्सरे आदि निःषुल्क किये गये। मेवाड़ हास्पिटल के डा. मनीष छप्परवाल ने परामर्ष दिया।
हिन्दुस्तान जिंक प्रधान चिकित्सालय के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रकाष चन्द्र भण्डारी ने कहा कि इस तरह के षिविर नियमिततैार पर आयोजित किये जाते है ताकि आम जनता को चिकित्सा के बारे में जानकारी मिल सके।
आक्रोशित मुस्लिम समाज का विरोध जुलुस – कमलेश तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
उदयपुर। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिए बयान से नाराज मुस्लिम समाज लामबंद हो गया है। मुस्लिम समाज के हज़ारों लोगों ने तिवारी पर कारवाई की मांग तख्तियां और बेनर लिए मौन जुलुस निकाला। राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और कमलेश तिवारी के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की है। मोलाना कमेटी के सदर मोलाना जुलकरनेन अंजुमन सदर मोहम्मद खलील सेक्रेटरी रिजवान खान ने दुसरे धर्मों का आदर करने नारे नहीं लगाने और शांती बनाए रखने की अपील जारी की।
पिछले दिनों हिन्दु महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तिवारी ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान से नाराज होकर हजारों की संख्या में उदयपुर मुस्लिम समाज के लोग आज सुबह से हाथीपोल में इकट्ठा होना शुरू होगये। उदयपुर अंजुमन तालीमुल इस्लाम के बैनर तले सुबह साडे दस बजे मौन जुलुस हाथीपोल से रवाना हुआ जो अशविनी बाज़ार और देहली गेट होता हुआ जिला कलेक्ट्री पहुचा। जुलुस में शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लों के युवा बुजुर्गों शामिल हुए थे इसके अलावा शहर की ३३ मस्जिदों के इमाम और मोलाना भी शामिल हुए थे। कई लोगों के हाथों में कमलेश तिवारी पर सख्त कारवाई करने को लेकर तख्तियां थी। जिला कलेक्ट्री पहुचने पर कमलेश तिवारी का पुतला फूंका गया।
अंजुमन कमेटी का प्रतिनिधि मंडल जिसमे सदर मोहम्मद खलील, सेक्रेटरी रिजवान खान, नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, जॉइंट सेक्रेटरी वकार अहमद, सय्यद मुर्तजा साबरी आदि ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। मोलाना कमेटी के सदर मोलाना जुलकर नेन ने कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा हज़रात मोहम्मद साहब के बारे में गन्दी और अशोभनीय टिपण्णी की है, जिससे मुस्लिम समाज में रोष है। तिवारी पर उदयपुर ही नहीं देश का मुस्लिम समाज सख्त से सख्त कारवाई की मांग करता है। अंजुमन के सेक्रेटरी रिजवान खान ने कहा की पिछले सात आठ महीनों से असामिजिक लोगों द्वारा देश में असहिष्णुता और साम्प्रार्दायिक माहोल बनाया जारहा है मुस्लिम और इस्लाम धर्म के प्रति हर रोज़ अशोभनीय भाषा का इस्तमाल करते हुए गलत बयान बाजी की जारी है। इसे में लोगों में अविश्वाश बढ़ता जारहा है। इसे सम्प्रादिक माहोल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए।
अंजुमन के सदर मोहम्मद खलील ने कमलेश तिवारी पर सख्त कारवाई करने की बात कहते हुए यह भी कहा की इसके अलावा साक्षी महाराज योगी आदित्य नाथ साध्वी प्राची जेसे लोग जो हर रोज मुसलामानों और इस्लाम के खिलाफ गैरकानूनी भाषा का प्रयोग कर गलत बयान बाजी कर रहे है उनको व् जिन संगठनों से इसे लोग जुड़े है, उन संगठनों पर प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, जॉइंट सेक्रेटरी वकार अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा के जहीरुद्दीन सक्का ने कहा कि ज्ञापन में राष्ट्रपति से यह मांग रखी है कि देश में साम्प्रदायिक माहोल खराब करने और और आयेदिन गलत बयान बाजी करने वाले इन लोगों और संगठनों पर प्रतिबन्ध लगाया जाय।
जुलुस के बाद मस्जिदों के इमामों और अंजुमन के जिम्मेदारो ने सभी युवाओं को शान्ति से घर लोट जाने की अपील की। जुलुस में भी सभी जिम्मेदार लोग नारे नहीं लगाने और शान्ति रखने की अपील करते हुए दिखे। जुलुस में और कलेक्टर को ज्ञापन देने में अंजुमन कमिटी के पदाधिकारियों के अलावा मोलाना जुल्कार नेन , मोलाना बदरे आलम, आम मोहम्मद, अकिलुद्दीन, मोहसिन सिद्दीकी, मुजिबं सिद्दीकी, सलीम राजा साबिर हुसैन आदि मोजूद थे।
जिसकी दहाड़ से कांप उठता था रणथम्भोर – आज सलाखों में कैद लाचार आखिरी सांसे ले रहा है।
उदयपुर। जिसके पैरों की धमक से धरती कांप उठती थी, जिसकी दहाड़ सैंकड़ों किलोमीटर के जंगलों में हवा को चीरती हुई सभी को डरने पर मजबूर कर देती थी। आज हिन्दूस्तान का वही सबसे बलवान जानवर जिन्दगी की आखिरी सांसे गिन रहा है। वही बहादूर ‘उस्ताद’ निरंकुश अधिकारियों और अपराधी सरकार की तानाशाही का खामियाजा भुगत रहा है, जिसे इंसानों की गलती की वजह से चालिस गज के एन्क्लोजर में बंधक बनाकर रखा गया है। क्या यही है हमारा संविधान ? क्या यही है इंसानी कानून ?
हालाकि सरकारी अधिकारी यह भी साबित नहीं कर पाए कि ‘उस्ताद’ आदम खोर हो गया है। वे ‘उस्ताद’ के हाथों किसी भी मानव की मौत की एक भी नजीर सामने नहीं ला पाए है। एक बेजुबान जानवर को मिली इस तरह की सजा देखकर लगता है कि आज हम आजाद भारत में नहीं बल्कि गुलामी की जंजीरों से जकड़े भारत में रह रहे हैं।
हम बात कर रहे है दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर जिले की जो छह माह से एक बदनामी का दंश जेल रहा है। उस समय रणथम्भौर के घने जंगलों से वन विभाग के स्वयं भू न्यायाधीशों के फरमान पर टाईगर 24 ( उस्ताद ) को उदयपुर के बायलोजिकल पार्क के एक छोटे सेे एन्क्लोजर में लाकर बंधक बनाया गया था। लेकिन अपराध यहीं नहीं थमा इस घायल बेजुबान के पिंजरे के चारो तरफ ग्रीन नेट का पर्दा लगवा दिया गया ताकि वो किसी को देख तक नहीं सके। नूर और बच्चों से दूर होने का गम अभी उस्ताद के जहन से गया ही नही था कि उसे ऐसी बिमारी ने जकड़ लिया कि चिकित्सकों को भी पता नहीं चल पाया। अभी तो ‘उस्ताद’ की हालात बद से बदत्तर हो गई है।
रणथम्भौर अभ्यारण्य की शान रहे टी – 24 को बिना वन मंंत्रालय को सूचित किए गत 16 मई को उदयपुर के सज्जन गढ़ बायलोजिकल पार्क में शिफ्ट कर दिया गया। उस दौरान पूरे देश के वन प्रेमियों ने इस घटनाक्रम का काफी विरोध किया था, लेकिन निरंकुश नौकर शाहों ने किसी की एक न सुनी। मामला सार्वजनिक होने के बाद वन मंत्री राजकुमार रिणवा ने अपने विभाग के बचाव में बयान दे डाला कि उस्ताद के रणथम्भौर में होने से असुरक्षा होगी। उस्ताद को यहां पर लाकर वनकर्मियों और पशु चिकित्सकों ने आॅब्जर्व करना शुरू कर दिया। उस्ताद केे एन्क्लोजर के पास किसी के भी जाने की अनुमति नहीं थी। वन अधिकारी रोजाना बुलेटिन जारी करके उस्ताद की स्थिति के बारे में बताने लगे,लेकिन सभी गुमराह करते ही दिखाई दिए। क्योंकि कोई भी चिकित्सक उस्ताद की असली बिमारी को नहीं पकड़ पाया। उस्ताद के एन्क्लोजर के पास ही शेरनी दामिनी का एन्क्लोजर था। केयर टेकरों का मानना था कि दामिनी की दहाड़ सुनने के बाद उस्ताद की चहल कदमियां बड़ी है। लेकिन 23 नवम्बर से उस्ताद के हालात फिर बिगड़ने लगे उसने खाना पीना छोड़ दिया। बाहर से आए चिकित्सकों ने उस्ताद को ईलाज शुरू कर दिया लेकिन किसी को बिमार का पता नहीं चला ऐसे में माना ये जा रहा था कि उस्ताद के टूल पास नहीं हो रहा है,लेकिन उस्ताद का पेट लगातार फूलता ही जा रहा था। पिछले दो दिनों से इण्डियन वैटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट का दल उस्ताद की तिमारदारी में लगा है। इस दल का मानना है कि उस्ताद की आहार नली में रूकावट और कान्सटीपेशन की शिकायत है। शुक्रवार को सोनोग्राफी भी की गई लेकिन कोई अधिकारिक जवाब नहीं आने से साफ नहीं किया जा सकता है कि उस्ताद की हालत अभी कैसी है। वैसे माना यह जा रहा है कि उस्ताद का आॅपरेशन करना पड़ेगा और उसी से उसकी हालात में सुधार होगा।
उस्ताद को वापस रणथंभोर भेज देना चाहिए :
रणथम्भौर अभ्यारण्य से उदयपुर लाकर कैद किए गए सोनेहरी शेर ‘उस्ताद’ को तुरन्त वापस उनके परिवार के पास भेज दिया जाना चाहिए। वैसे भी हमारी न्याय व्यवस्था अंतिम इच्छा पूरी करने का आदर्श सिद्धांत स्थापित करके दुनिया में अपान सिर उंचा कर रखा है। इस मामले में देशभर के वन्यजीव प्रेमियों ने राजस्थान सरकार की कड़ी निन्दा की, लेकिन राजसत्ता और उसके कारिन्दों ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। दामिनी की दहाड़ उस्ताद को अपनी पत्नी नूर की याद दिलाती है। वह अपने बच्चों से दूर है। इस प्रकार की निर्मम प्रताड़ना लगातार आखिर क्यों दी जाती रही।














