भामाशाह मार्केट व्यापारी संघ चुनाव में कुन्तीलाल जैन अध्यक्ष निर्वाचित

IMG_8277

 

उदयपुर. भामाशाह मार्केट व्यापारी संघ की मिटींग के दौरान संघ के त्रेवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें कुन्तीलाल जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तत्पश्चात् नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की जिसमे
कार्यवाहक अध्यक्ष – हरिदास पारख

उपाध्यक्ष – फखरूद्धीन, युसुफ भाई

महामंत्री – गोवर्धनलाल काबरा

मंत्री – शेखर कुणावत एवं सब्बीर भाई

कोषाध्यक्ष – युसुफ भाई, रमेश तलदार, अकिल भाई

संगठन मंत्री – मोईन भाई,

कार्यकारिणी सदस्य – भागीरथ राठौड़, युनुस भाई, राम प्रसाद गुप्ता,प्रकाश छाबड़िया, मनीष जैन, लोकेश कुमावत, भावेश, अभय मादरेचा, किशन चपलोत, ईकबाल भाई एवं गणेशलाल जैन .
त्रेवार्षिक चुनाव घोषणा के पश्चात् व्यापारियों ने कई प्रस्ताव सदन में रखे जिसमें यह निर्णय लिया गया की राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी, 15 अगस्त को व्यापार संघ की ओर से झण्डारोहण किया जावे एवं राष्ट्रीय पर्व पर समस्त सदस्य व्यापार बन्द रखेंगे, वार्षिक पिकनीक रखना, प्रतिमाह संघ की बैठक रख जनहित कार्यो पर क्रियान्विति करना आदि।

‘आदि-गौड़ सनाढ्य समाज की पूरक परिचयप्रभा’’ का विमोचन

aadi gaur brahmin samaj (6)

उदयपुर. आदि-गौड सनाढ्य समाज समिति की बैठक 35, भूपालवाडी, उदयपुर स्थित कार्यालय पर आयोजन किया गया। जिसमें 25 दिसम्बर 2015 को आयोजित परिचय सम्मेलन में प्राप्त विवाह योग्य युवक-युवतियों की पूरक प्रविष्टियों की ‘‘पूरक परिचयप्रभा’’ का विमोचन किशन त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष, राजस्थान ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया।
राजेन्द्र गौड़ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण गौड, किशन त्रिवेदी, शिवजी पालीवाल, महेश श्रीमाली, जगदीश गौड़ ने की तथा कार्यक्रम में आयोज्य परिचय सम्मेलन में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया साथ ही धन्यवाद ज्ञापन निकंुज भट्ट द्वारा करते हुए समाज में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता समय समय पर आयोजित करने का सुझाव भी दिया जिससे युवाशक्ति को आगे बढने के अवसर प्राप्त हो।
इस अवसर पर ओमजी सनाढ्य, जगन्नाथ गोड, शान्तिलाल शर्मा, किशन शर्मा, भगवान सनाढ्य, नाथूलाल सनाढ्य, आदित्य पाण्डे, मुकुल शर्मा आदि उपस्थित थे।

क्लीन हो लेक फेस्टिवल

CLEEN ...1

उदयपुर . झीलों पर लेक फेस्टिवल आयोजन का स्वागत करते हुए झील प्रेमियों ने आयोजन का नाम “क्लीन लेक फेस्टिवल”रखने का आग्रह किया है। झील मित्र संस्थान ,झील संरक्षण समिति व डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सांझे में हुए श्रम संवाद में डॉ अनिल मेहता ने कहा कि स्वच्छता (क्लीनलिनेस )आयोजन की केंद्रीय थीम होनी चाहिए। झीलों के एको सिस्टम को नुक्सान पहुँचाने वाली गतिविधियों से पूर्ण परहेज किया जाना चाहिए। झील मित्र संस्थान के तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि मोटर बोटो के इस्तेमाल , तेज लाइटों , आतिशबाजी तथा शोर से प्रवासी पक्षियों सहित सम्पूर्ण झील पर्यावरण तंत्र पर दूषित प्रभाव होता है।  प्रशासन से अपेक्षा है कि वो लेक फेस्टिवल को पर्यावरण फ्रेंड्ली रखेगी।

डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के नन्द किशोर शर्मा ने कहा कि नव वर्ष मनाने की आड़ में भारी  मात्रा में शराब की बोतले , बची हुई भोज्य सामग्री सहित पोलिथिन युक्त कचरा झीलों में विसर्जित हुआ है। पेयजल की झीलों पर आयोजित लेक फेस्टिवल व्यावसायिक (कॉमर्शियल )नहीं बन एक पर्यावरणीय सांस्कृतिक सामाजिक गतिविधि बनना चाहिए।

संवाद से पूर्व पिछोला के अमरकुंड पर झील मित्र संस्थान ,झील संरक्षण समिति व डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रमदान द्वारा झील से शराब की ढेरो बोतले, निरामिष खाद्य सामग्री, नारियल ,पोलिथिन, प्लास्टिक, घरेलु कचरा व जलीय घास निकाली एवं पूरे अमरकुंड घाट की धुलाई कर मल मूत्र की सफाई की। श्रमदान में मोहन सिंह चौहान, रमेश चन्द्र राजपूत, राम लाल गेहलोत,ललित पुरोहित, अजय सोनी., नितिन सोनी,दीपेश स्वर्णकार, प्रियांशी,गरिमा,तेज शंकर पालीवाल, डॉ अनिल मेहता व नन्द किशोर शर्मा ने भाग लिया।

विशाल निःशुल्क दन्त शिविर, ऑखों के शिविर में 300 ने कराई जॉच

eyes cump

उदयपुर । क्षत्रिय विकास संस्थान सेक्टर 13 की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप कोलोनी स्थित भवन पर विशाल निःशुल्क दन्त चिकित्सा एवं ऑखों की जॉच शिविर का आयोजन किया गया । सचिव महेन्द्रनाथ सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में हिरण मगरी सेक्टर 13,14 से बडी संख्या में क्षेत्रवासी जिनमें महिलाएॅ , बच्चे, बुजुर्ग ने दॉत एवं ऑख सम्बन्धी जॉच कराई तथा उन्हें निःशुल्क दवाई भी वितरित की गई । शिविर में 105 लोगों ने दॉतों की जॉच व 186 लोंगों ने अपनी ऑखों ने नम्बर बनवाये । अध्यक्ष रामसिंह सोलंकी ने बताया कि डॉ0 सारांश मालोत व उनकी टीम ने सेवाएॅ दी । उपाध्यक्ष केसर सिंह सारंगदेवोत, गोविन्द सिंह शक्तावत, भगवत सिंह झाला, नरपत सिंह, भॅवर सिंह राणावत, शिवदान सिंह शक्तावत सहित समाज के लोगों ने भी अपनी सेवाएॅ दी ।

राज्य स्तरीय पायका प्रतियोगिता में उदयपुर को दो पदक

judo1

उदयपुर। जयपुर में सम्पन्न राज्य स्तरीय पायका प्रतियोगिता में उदयपुर ने जुडो में दो पदक प्राप्त किये। जिला जुडो संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान श्री भीम राष्ट्रीय व्यायाम शाला चॉदपोल की खिलाडी सुश्री रिया खराडी ने 57 कि.ग्राम में स्वर्ण पदक व भावना राठौड ने 48 कि.ग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया । इन खिलाडियों को व्यायाम शाला में सुशील सेन, जुडो प्रशिक्षक नियमित रूप से अभ्यास करवाते थे।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से

0

CBSE__3380f

उदयपुर . सीबीएसई ने शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 1 मार्च से दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दसवीं की अंतिम परीक्षा 28 मार्च को और 12वीं की अंतिम परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। c

12वीं का पहला पेपर 1 मार्च को इंग्लिश का होगा। इसके बाद दूसरी परीक्षा 3 मार्च को बिजनेस स्टडीज की होगी। वहीं, 10वीं का पहला पेपर 1 मार्च को सिक्योरिटी, टूरिज्म एवं ऑटो टेक जैसे वोकेशनल विषय का होगा।
2 मार्च को विज्ञान का पर्चा होगा। 3 मार्च को इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी, 5 मार्च को पेंटिंग और स्पेनिश भाषा का पेपर होगा।
इसके अलावा 8 मार्च को हिन्दी व तमिल भाषा का और 10 मार्च को सोशल साइंस की परीक्षा होगी। अधिकतम चार दिनों की छुट्टी बिजनेस और पंजाबी के पेपर के बीच मिलेगी। बिजनेस का पेपर 22 मार्च को और पंजाबी भाषा का पेपर 26 मार्च को होगा।

प्रतापनगर में भीषण हादसा 1 की मौत 20 घायल – मच गयी चीख पुकार

road-accident-56882d84bb608_l

उदयपुर. उदयपुर. शहर के प्रतापनगर चौराहा पर शनिवार आधी रात बाद मौत फिर मंडराई। स्लीपर कोच एवं ट्रक की भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गई, चालक और खलासी गम्भीर घायल हो गए। बस में लगभग 20 यात्री सवार बताए गए। इन सभी को चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार बस शहर से सुंदरवास होते हुए जयपुर की ओर जा रही थी और ट्रक आपणी ढाणी की ओर से आ रहा था। दोनों की गति तेज थी, जिससे ब्रेक नहीं लग पाए और बस के पिछले हिस्से से ट्रक टकरा गया। इससे बस पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक यात्री फाटक से गिरकर बस के नीचे दबकर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव इतना बिखर गया कि उठाने की भी स्थिति नहीं रही। हादसा देख आसपास से लोग दौड़े आए और वहां से गुजरते ट्रकों व अन्य वाहनों से भी लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर तुरन्त यात्रियों को निकालना शुरू कराया।

बस-ट्रक भिडं़त के बाद आसपास से दौड़े आए लोग ज्योंही बस के समीप पहुंचे, हालत देख कांप उठे। यात्री सीटों और स्लीपर कोच से उछलकर यहां-वहां गिर पड़े थे। बुरी तरह कुचलने के कारण एक यात्री का शव पिचका पड़ा था। भीतर फंसे यात्रियों में बुरी तरह चीख-पुकार मची थी। 
एक-एक कर निकाले यात्री 
पुलिस ने बताया कि बस पंजाब-रूद्राक्षी ट्रेवल्स की थी, जो अहमदाबाद से उदयपुर आई थी। बस फुल एसी, नई थी और पहले ट्रिप पर निकली थी। जयपुर से अहमदाबाद जाने के बाद वापस जयपुर लौट रही थी। डेढ़ घंटा लेट आई बस यहां यात्रियों को उतारकर जयपुर के लिए रवाना हुई थी। 
Udaipur Accident
हादसे के वक्त लगभग 20 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर उदयपुर से बैठे थे। इनमें अनेक महिलाएं भी थीं। हादसे के बाद लोगों ने तुरन्त बस के कांच तोड़कर एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकाला। 
पांव फंसा, क्रेन की मदद से आया बाहर 
लोगों की खासी मशक्कत के बावजूद पांव फंसने के कारण बस के ऐन बीच में अटके यात्री को नहीं निकाला जा सका। एक यात्री केबिन में फंसा हुआ था। बाद में पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से बस को उठाकर इन यात्रियों को बाहर निकाला। बस के चालक व खलासी भी गम्भीर घायल हो गए, जिन्हें एमबी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। 
बच्चा भीतर फंसा, चीखती रही मां 
बस पलटने के कारण एक महिला की गोद से उछला उसका 2 साल का बच्चा इधर-उधर हो गया, जो अनेक यात्रियों के निकलने के बावजूद बाहर नहीं आया। बाहर निकली उसकी मां अपने बच्चे को गुम देख चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुन लोगों ने खासी मशक्कत के बाद बच्चे को ढंूढा और बाहर निकाला। उसे देख मां की जान में जान आई। 
सबको आईं चोटें 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों में से कुछ सीटों और कुछ स्लीपरों में सवार थे। लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं और एम्बुलेंस के जरिये सभी को एमबी अस्पताल भेजा गया। इस दौरान एम्बुलेंस बार-बार चक्कर लगाती रही। 
भागा ट्रक चालक 
हादसे में ट्रक की केबिन पिचक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक-खलासी हादसे के बाद भाग छूटे। 
जुटी परिजन-परिचितों की भीड़  
हादसे की सूचना पाकर कुछ ही मिनट में मौके पर यात्रियों के परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। लोग बेसब्री से अपनों को ढंूढते रहे। ज्यों-ज्यों बस से यात्री निकले गए, परिजन-परिचित उन्हें संभालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजते रहे। कुछ अपने चौपहिया वाहनों में घायलों को अस्पताल ले गए। 
चौराहा हुआ जाम, लगी वाहनों की कतारें 
हादसे के बाद पुलिस ने तत्परता से मोर्चा संभाला। चौराहा पर जयपुर रोड से आए और बलीचा बाइपास सहित शहर की ओर से जयपुर रोड पर जाते वाहनों को जहां का तहां रोक दिया गया। ऐसे में तीनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। 
Udaipur Accident
फिर उबले लोग 
हादसे के बाद दौड़कर आए लोग तुरन्त राहत में जुटे लेकिन रोष भी जताते रहे। लोगों का कहना था कि पिछले छह माह में ही यह चौथा बड़ा हादसा है। स्पीड ब्रेकर, संकेतक और अन्य व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण यहां आए दिन वाहन आपस में भिड़ते हैं। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन गम्भीर नहीं है। 
ये हुए घायल 
अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों में महावीर (22), सोनम (43), लक्ष्मणसिंह (22), सोनू जाट (24), आर्य (14), बनवारी (28), फिरोज (36), आदित्य (19) व 42 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। रात 2 बजे बस के परिचालक बनवारी ने बताया कि बस करणसिंह चला रहा था। उसने सफेद जूते पहने थे, जो मौके पर पड़े मिले। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

फ़तह सागर में अज्ञात महिला की तेरती हुई लाश मिली – शिनाख्त नहीं हुई 

  
उदयपुर की फतहसागर झील के रानी रोड छोर पर आज दोपहर में एक महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची अम्बामाता थाना पुलिस ने शिनाख्तगी के अभाव में शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है ।पुलिस सूत्रों के अनुसार फतहसागर के रानी रोड वाले छोर पर क्षौर वेध शाला की जेटी के पास एक शव को तैरते हुए देखा तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्तगी के प्रयास किये लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष की बताई जा रही है पुलिस मृतका की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

रंगीन पार्टी में गिरफ्तार युवक युवतियों में कुछ छूट गए तो कुछ धारा 151 में हुए पाबंद – कोर्ट दी जमानत (VIDEO)

0

tahkhana 3

उदयपुर। पर्यटन नगरी उदयपुर में साल की पहली रात को हुई पार्टी ने एक बार फिर शहर के नाम को दागदार कर दिया। खाकी ने बिती रात 46 लोगों को गिरफ्तार कर में लेकर वाहवाही तो लूट ली, लेकिन पार्टी में मौजूद हाल ही में सीआई से डिप्टी बने अपने साथी को बचाने के लिए महज धारा 151 लगाकर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को छह महिने तक पाबंद कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। यह घटना पूरे शहर में चर्चा की​ विषय बनी रही कि पुलिस ने एक को बचाने के लिए धारा ही कैसे बदल दी,क्योंकि रात को हुई पार्टी में शराब के साथ साथ और तरह का नशा मौजूद था, जो किसी भी साधारण पार्टी के लिए काफी है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का एक भी अधिकारी मिडिया के सामने आने को तैयार नहीं हुआ इसी से पता चलता है​कि हमेशा मिडिया में बयान देने वाली खाकी ने क्यों दूरी बनाई।

tahlhana 2

रात में हुई पुलिस कार्रवाई में क्या— कुछ हुआ :
शहर के पर्यटन स्थल सहेलियों की बाडी के सामने बना तहखाना रेस्ट्रो काफी नामी है। यहां पर देशी – विदेशी पर्यटकों के साथ रसूखदारों की रंगदारी आम है। शुक्रवार की रात तहखाना में ऐसा तहलका मचा कि पुलिस को भी मजबूर होना पड़ा और कानून की धाराओं में ही परिवर्तन हो गया। पूरी कहानी को ऐसा अमलीजामा पहनाया गया कि शराब,शबाब और कबाब की यह रासलीला बर्थ डे पार्टी में तब्दील हो गई। दरअसल पूजा मीणा नाम की एक कि एक युवती ने इस जश्न का आयोजन किया था। इसमे शामिल होने के लिए जगह – जगह से रसूखदार आए तो प्रतापगढ जिले के अरनोद थाने के सीआई गोपीचन्द मीणा जो हाल ही में डिप्टी बने है, वह भी इस पार्टी में पहुच गए। तहखाना में पुलिस की दबिश से सभी के होंश उड गए और कार्रवाई कर रहे दल के फोन पर रसूखदारों की घण्टियां बजने लगी। ऐसे में मिडिया के पंहूच जाने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई में शहर के एक न्यूज चैनल के एडिटर कपिश भल्ला को भी गिरफ्तार किया जो काफी देर तक मिडिया की धौंस जमाते हुए बाहर निकलने का प्रयास करता रहा।
रात को तहखाना रेस्ट्रा में तहलका मचा। पुलिस ने इस पार्टी में लिप्त 14 लड़कियों सहित 46 आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस वैन में ​एक साथ लाए आरोपियों में युवक जहां मुंह छुपाते दिखे, वहीं लड़कियों ने मिडिया पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली। जिससे साफ हो गया कि यह महज बर्थ डे पार्टी नही थी। बहरहाल कोर्ट ने सभी को 6 महिने तक पाबन्द करते हुए निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।
तहखाना रेस्ट्रा में हुई इस पार्टी में सभी 46 आरोपियों को जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस के किसी भी तरह का बयान नही देने से लगता है ​मानो कार्रवाई के बाद पुलिस को भी पछतावा हुआ हो रहा हो। खैर मामला पूरी तरह से सामान्य हो गया, लेकिन साल के पहले ही शहर में इस तरह की पार्टी का खुलासा होने से यह तो साफ हो गया है कि अब यह शहर अय्याशों की डेस्टिनेशन भी बन गया है।

https://youtu.be/gtdcWqmiB6E

तहखाना रेस्ट्रोरेन्ट में देर रात रंगरेलियां मनाते 47 को पुलिस ने धरा

arrest-1451700744

उदयपुर। रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात सहेली मार्ग स्थित तहखाना बार पर दबिश दी तथा आपत्तिजनक अवस्था में 14 लड़कियों एवं 31 युवकों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए अपने साथी डीएसपी गोपी चंद मीणा को मौके से भगा दिया गया।

पुलिस को मुखबीर से मिली सूचना पर डिप्टी गोपाल सिंह, स्पेशल टीम के सदस्य और अंबामाता पुलिस ने इस तहखाना रेस्टोरेन्ट पर छापा मारकर कार्रवाई की। रेस्टोरेन्ट में बने हॉल में पकड़े गए सभी आरोपी युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इस दौरान रेस्टोरेन्ट की लाइटें भी बंद थी। पकड़े गए युवक-युवतियां शहर तथा आसपास के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई सभी युवतियों को प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने जन्मदिन की पार्टी के आयोजन को लेकर बुलाया था। पकड़ी गई युवतियों ने आरोप लगाया कि आयोजक लड़की का मित्र एक पुलिसकर्मी है जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी को धारा 151 में गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना पर अम्बामाता थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। सभी आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के लिए पहुंच वालों को फोन भी लगाए।

बताया गया कि पकड़ी गई लड़कियों में एक लड़की मुंबई की रहने वाली है जो दो दिन पहले ही इस पार्टी में शामिल होने के लिए उदयपुर आई थी। उसने बताया कि वो स्टेज प्रोग्राम करती है।

F549E6AB-9796-4CCA-8F55-6EB2149CACF9