प्रेस क्लब और पेसेफिक मैत्री क्रिकेट मैच में पेसेफिक विजयी

DSC_0287उदयपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर लेकसिटी प्रेस क्लब के साथ खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में पेसिफिक यूनिवरसिटी की टीम ने ७२ रनों से जीत हासिल की। इससे पहले लेकसिटी प्रेस क्लब की क्रमनुञ्ज इलेवन और क्रओमञ्ज इलेवन के बीच मैच हुआ, जिसमें क्रमनुञ्ज इलेवन ने जीत हासिल की। गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष लेकसिटी प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार किसी भी अन्य संस्था के साथ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन करते हैं।DSC_0237

DSC_0148 इस बार लेकसिटी प्रेस क्लब और पेसिफिक यूनिवरसिटी की टीम के बीच 12-12 ओवर के मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पेसिफिक यूनिवरसिटी की टीम ने 114 रन बनाए। इनमें सबसे अधिक रईस खान ने 37 रन बनाए। इसके अलावा सुशीलसिंह 17, राजीव छह, कपिल सोनी 15, वीरेंद्र प्रताप, दो बीके चौधरी ने चार व संदीप ने 11 बनाए। इसके जवाब में प्रेस क्लब की टीम 12 ओवर में 38 रन ही जोड़ पाई। क्लब के खिलाडिय़ों में राकेश सुहालका, लतीफ मोहम्मद, अविनाश जगनावत, चंचल सनाढ्य, प्रभु पूर्बिया, रामसिंह और रवि शर्मा ने बल्लेबाजी की, लेकिन कोई भी खिलाड़ी 10 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और एक के बाद एक सभी पवेलियन लौटते गए।
इससे पूर्व पूर्व प्रेस क्लब की दो टीम क्रमनुञ्ज इलेवन और क्रओमञ्ज इलेवन के बीच 10-10 ओवर का सद्भावना मैच रखा गया, जिसमें क्रमनुञ्ज इलेवन ने पहले बेटिंग करते हुए 111 रन बनाए, जबकि जवाब में क्रओमञ्ज इलेवन स्कोर का पीछा करते हुए रन 67 ही बना पाई। इस मैच में क्रमनुञ्ज इलेवन ने जीत हासिल की। पारितोषिक समारोह में पेसेफिक यूनिवरसिटी के प्रो. प्रेसीडेंट बीपी शर्मा ने विजेता और उप-विजेता टीम को ट्रॉफी दी। बीपी शर्मा ने मैत्री मैच को लेकर प्रसन्नता जताई और कहा कि इस तरह के खेल से आपसी सद्भावना बढ़ती है। मानसिक तौर पर भी रोजमर्रा के कामों से छुटकारा पाकर एक दिन के लिए कुछ बदलाव होता है, जो हमारे मूल काम में अच्छा प्रभाव डालता है। मैच के दौरान सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के पीआरओ कुंजन शर्मा ईटीवी के रवि शर्मा और क्रमददगारञ्ज के अख्तर खान अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन और खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई करते रहे।

लेकसिटी प्रेस क्लब के रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में विभूतियों और पत्रकारों का सम्मान

DSC_0341उदयपुर। गणतंत्र दिवस पर शाम को लेकसिटी प्रेस क्लब की ओर से शहर के पत्रकारों और विभूतियों का सम्मान समारोह लोक कला मंडल के कठपुतली सभागार में हुआ।
मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि मीडिया से नजदीकियां और दूरियां दोनों ही नुकसानदेह है। हालांकि मेरे महापौर बनने के बाद मीडिया की जो सकारात्मक भूमिका सामने आई है, वह निस्संदेह काबिले तारीफ है, वहीं इसने मेरे भ्रम को भी दूर किया है।
अतिथि के रूप में पहुंचे पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रेसीडेंट प्रो. बीपी शर्मा ने कहा कि मीडिया का स्थान सर्वोपरि है। वही देश को राह दिखाता है। उन्होंने अपील की कि सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए आप ऐसा जनमानस तैयार करें, जो देश के विकास में काम आ सकें।
इस अवसर पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने मीडिया को चौथा स्तम्भ, समाज में बदलाव और जागरूकता लाने में मुख्य भूमिका निभाने वाला बताया। सारंग देवोत ने कहा कि हर अच्छे-बुरे को अपनी लेखनी से आमजन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को साल में दो-तीन बार ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने चाहिए ताकि उनमें ऊर्जा का संचार होता रहे। अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारों द्वारा समाचारों के जरिये सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार जताया।
DSC_0333DSC_0335DSC_0345पूर्व महापौर रजनी डांगी ने पत्रकारिता का सकारात्मक अधिक व नकारात्मक पहलुओं को थोड़ा कम उजागर करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कमियां भी पता चलनी चाहिए और जहां काम नहीं हो रहा है, वहां होना चाहिए।
इस दौरान विभूति सम्मान में प्रो. शर्मा, प्रो. सारंगदेवोत व श्रीमती डांगी का वरिष्ठ पत्रकार ऋतुराज, रफीक एम पठान, संजय खाब्या, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनुराव, महामंत्री प्रताप सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष ओम पूर्बिया, उदयपुरपोस्ट की शबाना पठान ने माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि महापौर को भी माल्यार्पण कर शॉलीन किया गया।
DSC_0411DSC_0402DSC_0396DSC_0388DSC_0380DSC_0413DSC_0374DSC_0371DSC_0359DSC_0354DSC_0415सांस्कृतिक कार्यक्रम में पत्रकारों और उनके परिवारजनों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी, जिसमें ईटीवी के रवि शर्मा ने गीत और कविता पेश की। ज़ी मरुधरा के कपिल श्रीमाली, आज तक के प्रतापसिंह राठौड़, क्लब अध्यक्ष मनु राव ने अपने अंदाज में कविताएं प्रस्तुत की। अख्तर खान ने गीत गाए। इस दौरान कई बच्चों ने आकर्षक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। संचालन सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता एवं पत्रकारिता विभाग के सहआचार्य डॉ. कुंजन आचार्य ने किया। सभी बच्चों को प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने पारितोषिक प्रदान किए।
पत्रकार सम्मान :
DSC_0408DSC_7487सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिवर्ष की तरह तीन पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन राव, प्रमोद गौड़ और गीता सुनील शामिल किए गए।
प्रत्यूष पत्रिका की और से दिया जाने वाला आनंदीलाल प्रमिला देवी शर्मा सम्मान क्रमददगारञ्ज के प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन राव को दिया गया। उनकी अनुपस्थिति में स्मृति चिह्न व पांच हजार रुपए का नकद सम्मान उनके पुत्र नारीश्वर राव को प्रत्यूष पत्रिका के संपादक विष्णु शर्मा हितैषी और प्रकाशक पंकज शर्मा ने प्रदान किया। मुख्य अतिथि महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
DSC_0340DSC_0406DSC_0432DSC_0424बाद में श्री उग्रसेन राव ने प्रत्यूष का आभार जताते हुए पुरस्कार के बराबर की राशि अपनी ओर से मिलाकर प्रेस क्लब को देते हुए अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस रकम से क्लब के नवनिर्मित कक्ष में अब तक के अध्यक्षों के चित्र एक ही प्रकार की सुन्दर फ्रेम में मढ़वाकर लगवाए जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि एक स्मारिका प्रकाशित की जाए, जिसमें क्लब का कार्यभार संभालने वाले अब तक की सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के चित्रों के साथ उनके कार्यकाल में प्राप्त उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्योरा भी शामिल किया जाए।
स्व. कृष्ण मोहन खाब्या की स्मृति में दिया जाने वाला सम्मान दैनिक नवज्योति के संवाददाता प्रमोद गौड़ को तथा स्व. चंद्रेश व्यास की स्मृति में दिया जाने वाला सम्मान टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्टर गीता सुनील को दिया गया।

कलेक्टर लॉ एंड ऑर्डर के सामने फतहसागर पर हुई छेड़छाड़

demo image
demo image

उदयपुर । बेटी घर की दहलीज लांघती है, तो कलेजा मुंह को आता है। इस भय का साक्षात गणतंत्र दिवस की संध्या पर खुद प्रशासन ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम फतहसागर किनारे एडीएम सिटी छोगाराम देवासी से इवनिंग वॉक पर आए बुजुर्गों ने कुछ बदमाशों की तरफ इशारा करते हुए ईव टीजिंग को लेकर शिकायत की। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। एडीएम सिटी छोगाराम देवासी रोजाना इवनिंग वॉक पर परिवार के साथ फतहसागर घूमने जाते हैं। कल शाम को वे परिजनों के साथ इवनिंग वॉक पर देवाली से रानी रोड की तरफ निकले, तब वहां कुछ बाइकर्स लड़कियों से छेड़छाड़ करते दिखाई पड़े। इसी समय भ्रमण पर आए कुछ बुजुर्गों ने यह नोटिस किया कि एडीएम सिटी के सामने यह सबकुछ हो रहा है, तो बुजुर्गों के समूह ने एडीएम सिटी को बताया कि यहां रोजाना लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है, लेकिन शासन की तरफ से कोई सख्ती नहीं होने से गुंडा तत्व बेखौफ है। एडीएम सिटी की बेटी ने भी उनसे इस तरह की घटनाएं आए दिन देखे जाने की बात कही। तभी वहां पर तीन बदमाश बाइक को लेकर इधर-उधर घूमते दिखाई पड़े |
वहां मौजूद जन समूह की शिकायत पर एडीएम सिटी छोगाराम देवासी ने अंबामाता थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जब एडीएम सिटी वापस घर की तरफ लौट रहे थे, तब फतहसागर की पाल पर वे ही बदमाश बाइक फिर लेकर घूमते दिखाई पड़े, तो एडीएम सिटी ने अंबामाता पुलिस को बुलाकर मौके पर ही बदमाशों को गिरफ्तार करवाया।
एडीएम ने कलेक्टर को बताया हाल: एडीएम सिटी छोगाराम देवासी ने आज सुबह कलेक्टर आशुतोश पेढणेकर को फतहसागर पर आए दिन होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर श्री पेढणेकर ने एसपी अजयपाल लांबा को बुलाया और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एक माह में बदल जाएंगी तस्वीर : छोगाराम देवासी
एडीएम सिटी छोगाराम देवासी ने बताया कि कल शाम परिवार के साथ फतहसागर किनारे इवनिंग वॉक कर रहा था, तो छेड़छाड़ के मामलों को लेकर कुछ बुजुर्गों ने शिकायत की। मैं खुद भी देख रहा था कि बदमाश फतहसागर किनारे तेज बाइक लेकर निकलते हैं। रेस लगाते हैं। इस संबंध में कलेक्टर और एसपी से चर्चा की है। एक माह में शहर की तस्वीर बदल दी जाएगी।

धर्म नहीं बने टकराव की वजह : राष्ट्रपति

0

pranabभारत के 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने धर्म को टकराव की वजह नहीं बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि अलग-अलग समुदायों के बीच ‘सहनशीलता’ और सद्भाव की भावना की हिफाजत ‘बेहद सावधानी और मुस्तैदी’ से किए जाने की जरूरत है। उन्होंने महात्मा गांधी का कथन याद दिलाते हुए कहा कि धर्म एकता की ताकत है। हम इसे टकराव का कारण नहीं बना सकते।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की पवित्र पुस्तक है। यह ऐसे भारत के सामाजिक-आर्थिक बदलाव का पथप्रदर्शक है, जिसने प्राचीन काल से ही बहुलता का सम्मान किया है, सहनशीलता का पक्ष लिया है और अलग-अलग समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा दिया है। प्रणब ने मोदी सरकार की ओर से कानून बनाने के लिए लिए जा रहे ऑर्डिनेस पर चिंता जताते हुए कहा है कि संसद के अंदर बातचीत कर ही कानून पास होने चाहिए।

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रपति ने कहा कि 2015 उम्मीदों का साल है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 की पहली दोनों तिमाहियों में पांच प्रतिशत से अधिक की विकास दर की प्राप्ति, 7-8 प्रतिशत की उच्च विकास दर की दिशा में शुरुआती बदलाव के स्वस्थ संकेत हैं।

उन्होंने कहा, मतदाता ने अपना कार्य पूरा कर दिया है। अब यह निर्वाचित हुए लोगों का दायित्व है कि वे इस भरोसे का सम्मान करें। यह मत एक स्वच्छ, कुशल, कारगर, लैंगिक संवेदनायुक्त, पारदर्शी, जवाबदेह तथा नागरिक अनुकूल शासन के लिए था।

द ललित लक्ष्मी विलास के बार्बे क्यू सिज़लर का स्वाद खूब भा रहा है ..

DSC_0065 (1)

उदयपुर। द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस में २३ जनवरी से १ फरवरी के बीच आयोजित किये जा रहे बार्बे क्यू सिज़लर फ़ूड फेस्टिवल को शहर वासियों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है ।
द ललित लक्ष्मी विलास के शेफ जय देव द्वारा तैयार किये जा रहे वेज और नॉन वेज के व्यंजन शहरवासी और पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किये जा रहे है ।
द ललित लक्ष्मी विलास के आँगन रेस्टोरेंट में शाम को होने वाले फ़ूड फेस्टिवल में शहर वासी और पर्यटक बढ़ा चढ़ कर हिस्सा ले रहे है । असिस्टेंट फ़ूड मेनेजर मानवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि, शाम ७ बजे बाद से आँगन रेंटोरेंट में फ़ूड फेस्टिवल के दौरान बार्बे क्यू सिज़लर आये मेहमानों को परोसा जाता है, शेखावत ने बताया कि कूक द्वारा सारा फ़ूड मेहमानों के सामने ही उनके टेस्ट के अनुरूप तैयार किया जाता है । इसके लिए आँगन रेस्टोरेंट के लोन में ही अत्याधुनिक बार्बे क्यू फ़ूड के लिए भट्टियां और ओवेन लगाये गए है । जिसका सारा प्रोसेस मेहमानों के सामने ही तैयार होता है ।

द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी बार्बे क्यू सिज़लर
द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी बार्बे क्यू सिज़लर

फ़ूड फेस्टिवल के दौरान कम कीमत में फाइव स्टार होटल द ललित लक्ष्मी विलास में क्वालिटी फ़ूड परोसा जाता है । नॉनवेज और वेज सिज़लर के मेनकोर्स के अलावा डेज़र्ट मेंसिज़लर ब्राउनी भी काफी पसंद की जा रही है, असिस्टेंट फ़ूड मेनेजर मानवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि लगभग हर माह देश विदेश के अलग अलग स्पेशलिस्ट व्यंजनों का फ़ूड फेस्टिवल आयोजित किया जाता है । इसके लिए ललित होटल्स ग्रुप के बेस्ट शेफ को बुलाया जाता है । शेखावत ने बताया कि ललित प्रबंधन का मुख्य उद्देश है कि पर्यटकों को और शहर वासियों को साफ़ स्वस्थ वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाला खाना परोसा जाय और अपने ही शहर में देश विदेश के विविध व्यंजनों के स्वाद से रूबरू हो सकें । बार्बे क्यू सिज़लर फ़ूड फेस्टिवल १ फरवरी तक चलेगा ।
शेखावत ने बताया कि फ़ूड फेस्टिवल के दौरान नॉनवेज बार्बे क्यू सिज़लर की कीमत १०५० रुपये और वेज बार्बे क्यू सिज़लर की कीमत ५५० रुपये रखी गयी है ।
पहले से टेबल बुकिंग के लिए 9784764000 मोबाईल नंबर पर संपर्क कर टेबल बुक करवाया जा सकता है |

द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी ब्राउनी सिज़लर
द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस के कूक द्वारा तैयार किया गयी ब्राउनी सिज़लर

दिन भर बजती रही शहनाइयां, शहर में शादियों की धूम

शहर में विभिन्न समाजों के सामुहिक विवाह आयोजन

IMG_0112
उदयपुर। बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त के में शनिवार सुबह से शहरभर में विभिन्न समाजों के सामुहिक विवाह आयोजन शुरू हो गए। विभिन्न समाजों के सौ से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नवजीवन में प्रवेश करेंगे। शहर की तमाम वाटिकाएं, ग्राउंड्स, सामुदायिक भवन, होटलों में आयोजन हो रहे हैं। शहर में चहुंओर चहल-पहल दिखाई दी, वहीं बाजार सूने रहे।
सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल के बैनर तले पहली बार यूनिवरसिटी रोड स्थित सांवलिया गार्डन में हो रहे सामुहिक विवाह आयोजन में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं। अध्यक्ष मधुबाला जायसवाल के अनुसार सुबह 7.30 बजे गणपति स्थापना के बाद 9.30 बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो गार्डन से आनंद प्लाजा, दुर्गा नर्सरी सर्किल होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। शाम को विदाई समारोह होगा। तैलिक साहू समाज के टाउनहाल परिसर में 12 जोड़ों के सामूहिक पाणिग्रहण के तहत सुबह 11 बजे धानमंडी स्थित हनुमान चौक से शोभायात्रा निकली जो देहलीगेट होते हुए टाउनहॉल पहुंची। दोपहर से हुमड़ भवन में प्रीतिभोज आरंभ हुआ जो शाम तक चलेगा। बीजासन माता मंदिर परिसर में अखिल भारतीय राजपूत महासभा संस्थान की ओर से 19 जोड़ों की सामूहिक शोभायात्रा सुबह 8 बजे गोवर्धनविलास गांव स्थित चारभुजा मंदिर से रवाना हुई जो 2 बटा, सेक्टर 14 होते हुए आयोजन स्थल पहुंची।
झूलेलाल सेवा समिति की ओर से सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन स्कूल में 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। वर-वधु सुबह 11 बजे आयोजन स्थल पहुंचे जहां 12.30 बजे से विवाह की रस्में शुरू हुई। यहां शाम को आशीर्वाद समारोह होगा। फिर रात्रि 11.30 बजे विदाई होगी।
IMG_0140
मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड पर 21 जोड़े नवयुगल बनेंगे। यहां सामुहिक बिंदोली पूर्व में ही निकाली गई। इसके अलावा राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की ओर से रावजी का हाटा स्थित हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में सात जोड़ों की सुबह आठ बजे शोभायात्रा निकली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस आयोजन स्थल पहुंची। तोरण व ध्वजारोहण के साथ समारोह शुरू हुआ। श्री क्षत्रिय रावत वारी समाज सामुहिक विवाह समिति के साझे में नाइयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में पांच जोड़ों का सामुहिक विवाह के आयोजन सुबह शुरू हुए।
IMG_0090

IMG_0107

IMG_0113

IMG_0127

IMG_0145

IMG_0153

पंचायत राज चुनाव में गुंडाराज

झाड़ोल के खांखड़ मतदान केंद्र पर विस्फोट से तीन मतदानकर्मी जख्मी, एक की हालत चिंताजनक
॥ कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे, दो सौ से अधिक जवानों का जाब्ता तैनात
IMG-20150124-WA0024
उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव में गुंडाराज चरम पर पहुंच गया है। बीती रात झाड़ोल (फ.) के खांखड़ गांव में अज्ञात बदमाशों ने राजकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र पर विस्फोटक फेंका, जिससे स्कूल की छत उड़ गई। इस दौरान मतदान केंद्र पर चुनावी तैयारी में लगे तीन मतदानकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि यह कारगुजारी सरपंच पद की उम्मीदवार महिला के पति द्वारा की गई है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर, जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर, एसपी अजयपाल लांबा, एएसपी हेडक्वार्टर हनुमान प्रसाद, डिप्टी गणपतलाल सहित अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। इसके साथ ही खाखड़ गांव में दो सौ जवानों का जाब्ता तैनात किया गया हैं, जिसकी निगरानी में मतदान करवाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार बीती रात खाखड़ ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदानकर्मी मुकेश कुमार मित्तल, राजकुमार, भगवानदास आज होने वाले मतदान की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रात १२ बजे अज्ञात बदमाशों ने स्कूल के पीछे से छत पर डिटोनेटर फेंका, जिससे छत (लोहे की चद्दरें) उड़ गई। इस दौरान गिरे मलबे से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डिप्टी गणपतलाल, थानाधिकारी नानालाल सालवी और एसडीएम त्रिलोकसिंह मीणा रात को ही वहां पहुंच गए। तीनों घायलों को झाड़ोल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजकुमार और भगवानदास को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर घायल मुकेश कुमार मित्तल को उदयपुर रैफर किया गया। यहां एमबी हॉस्पीटल में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
आरओ को दी धमकी
खांखड़ में सरपंच पद के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा वडेरा ने कल शाम को नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उस दौरान आरओ ने राधा के पति धर्मीलाल वडेरा को बताया था कि राधा का नामांकन अधूरा है। इससे वह निरस्त हो जाएगा, लेकिन धर्मीलाल ने इस बात को अन्यथा लेते हुए आरओ को नामांकन निरस्त होने पर देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि हमला धर्मीलाल ने ही करवाया है, लेकिन आशंका के चलते धर्मीलाल की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है धर्मीलाल ने किरोड़लाल मीणा के समर्थन पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया। बाद में धर्मीलाल ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। पता चला है कि धर्मीलाल की पत्नी राधा को कांग्रेस से समर्थन प्राप्त है।
बेटी को उतारा मैदान में : इधर, अब तक साकरोदा में सरपंच पद की दावेदारी कर रही उषा शर्मा ने उसकी बेटी को चुनाव मैदान में उतारा है। उषा शर्मा पर हथियारों की तस्करों में शामिल होने का आरोप है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए क्रउचित समयञ्ज का इंतजार कर रही है। वहीं, उषा शर्मा के सामने पूर्व सरपंच भगवतीलाल खटीक के बेटे ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। चर्चा है कि साकरोदा में उषा शर्मा और भगवतीलाल खटीक के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही है। इसको लेकर ये दोनों कई बार आमने-सामने हो गए हैं। वहीं दोनों के खिलाफ अपराधिक मामले भी विचाराधीन है। पता चला है कि चुनाव लड़वाने के लिए उषा शर्मा ने उसकी बेटी खुशबू शर्मा को दो दिन पूर्व ही अहमदाबाद से बुलवाया है।
१७९ पंचायतों के लिए चुनाव आज : जिले की छह पंचायत समितियों की १७९ ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच के लिए आज सुबह से ही मतदान हो रहे हैं। झाड़ोल के खाखड़ गांव के अलावा समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी अप्रिय समाचार नहीं मिले हैं। सभी जगह पुख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।
परमदा-कुराबड़ में रोचक मुकाबला
कुराबड़। ग्राम पंचायत परमदा के सरपंच पद का मुकाबला रोचक हो गया है। यहां से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जनता सेना के वर्तमान अध्यक्ष हरिसिंह चौहान की पुत्रवधू भानुकुंवर मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के समर्थन से श्रीमती विद्या गुर्जर मुकाबले में खड़ी है। आज यहां मतदान हो रहा है। कुराबड़ ग्राम पंचायत में सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां नौ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसलिए भारी मतदान की आशा है।

IMG-20150124-WA0026

बीएड छात्र ड्राइवर को पिस्टल के साथ पकड़ा, दो युवक गिरफ्तार

Posterउदयपुर. अंबामाता थाना पुलिस ने मल्लातलाई चौराहे पर नाकाबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। युवकों ने एक साल पहले किसी रंजिश के चलते पिस्टल खरीदी थी। एक युवक बीएड स्टूडेंट है, वहीं दूसरा टैक्सी ड्राइवर है। थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि गांधीनगर निवासी अमर चंद पुत्र मांगीलाल और सुनील उर्फ बंटी पुत्र शंभूलाल बाइक पर मल्लातलाई की ओर जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान शक होने पर पूछताछ की गई।

तलाशी में युवकों से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। दोनों युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह पिस्टल एक साल पहले किसी से रंजिश के चलते खरीदी थी। हालांकि उस विवाद में बाद में समझौता हो गया था। अमरचंद ने पिस्टल जावद (एमपी) निवासी प्रदीप से 18 हजार रुपए में खरीदी थी। अमरचंद गाड़ी चलाता है, वहीं सुनील बीएड कर रहा है।

सिटी बसें पहुंची, जल्द चलेंगी शहर में

4506_10उदयपुर. शहरवासियों को अगले महीने तक नगर निगम की सिटी बसों की सुविधा मिल सकती है। जयपुर से ये बसें गुरुवार को उदयपुर पहुंचीं। सिटी बसों के लिए दो रूट का प्रस्ताव जयपुर परिवहन विभाग को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने से पहले निगम ने अगली तैयारी शुरू कर दी है। मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि सिटी बसों के लिए दोनों रूटों का चयन कर लिया गया है।

कई जोड़ों के नवजीवन की शुरूआत बसंत पंचमी से

शहर में विभिन्न समाजों के होंगे सामूहिक विवाह आयोजन

IMG-20150122-WA0026
उदयपुर। बसंत पंचमी यानी अबूझ सावों का मुहूर्त। सामूहिक विवाहों की भरमार। बसंत ऋतु के आगमन की शुरूआत। शनिवार को बसंत पंचमी पर विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह आयोजन होंगे।
सर्ववर्गीय कलाल समाज का सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल के बैनर तले पहली बार सामूहिक विवाह आयोजन शनिवार को सेक्टर 14 के सौ फीट रोड स्थित सांवलिया गार्डन में होगा। सुबह 9.30 बजे शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर डेढ़ बजे सामूहिक तोरण की रस्म के बाद 2.30 बजे फेरे होंगे।
अखिल भारतीय राजपूत महासभा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन में अब तक १९ जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। इनमें अहमदाबाद, रेवदर, उदयपुर आदि से जोड़े शामिल हैं। सारा कार्यक्रम शिकारवाड़ी स्थित बीजासण माताजी मंदिर में होगा। सुबह ८.३० बजे सामूहिक बारात गोवर्धन विलास गांव स्थित चारभुजा मंदिर से रवाना होगी। दूल्हे जीप में तथा दुल्हनें कारों में सवार होंगी जो मुख्य मार्गों से होते हुए बीजासण माताजी मंदिर पहुंचेंगे। सारा कार्यक्रम वहीं होगा। इस दौरान करीब ५000 लोगों का सामूहिक भोज होगा।
तैलिक साहू समाज की ओर से नगर निगम परिसर स्थित टाउनहॉल प्रांगण में होने वाले आयोजन में अब तक १४ जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। इनमें उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्र, भीलवाड़ा, अहमदाबाद से जोड़े शामिल हैं। शनिवार सुबह धानमंडी स्थित मंदिर से शोभायात्रा रवाना होगी जो देहलीगेट होते हुए टाउनहॉल पहुंचेगी। वहां सामूहिक तोरण, फेरे सहित सभी आयोजन होंगे। सामूहिक भोज तेलीवाड़ा स्थित हुमड़ भवन में होगा जहां करीब 8 से 10000 लोग शामिल होंगे। खाना दोपहर 1 बजे से शुरू होगा जो शाम तक चलेगा।