पी के गिरी

0

Drunk-woman-on-bench-006अगर “पीकेगिरी” शब्दों को अलग-अलग यूं लिखा जाए- पी के गिरी, तो लगेगा कि कोई नवयौवना “बीयर शियर” पी कर गिर गई होगी। वैसे आज से बीस-पच्चीस बरस पहले ऎसी कल्पना करना भी मुश्किल था लेकिन इस बार जब “न्यू ईयर ईव” की पार्टियों का हाल देखा तो एक-दो नहीं वरन् डेड़-दो दर्जन मोहतरमाओं को डगमगाते देखा।

निस्संदेह इस सांझ को कई तो गिर भी गई होंगी। लेकिन हम इस वक्त दूसरी चर्चा करना चाह रहे हैं। इन दिनों राजकुमार हीरानी की फिल्म के बड़े चर्चे हैं। अवाम को जहां यह फिल्म पसंद आ रही है वहीं कुछ धर्माचार्यो, योगियों और संस्कृति के ठेकेदारों के गले इसके तर्क नहीं उतर रहे हैं। हम इन महानुभावों से निवेदन करना चाहते हैं कि हे सज्जनो- काहे की टेंशन ले रहे हो। अपने यहां फिल्मी ज्वार ज्यादा नहीं उठता।

लगता तो ऎसे है कि न जाने क्या हो जाएगा पर कुछ ही दिनों में मामला ठंडा पड़ जाता है। जैसे हीरानी की ही पहली फिल्म “मुन्ना भाई…”ले लीजिए। उससे जादू की झप्पी का आविष्कार हुआ। ऎसा नहीं कि अपने यहां गले लगा कर प्रेम जताने की परम्परा पहले नहीं रही। रामायण के अधिकांश किरदार बार-बार गले मिलते नजर आते हैं पर मुन्नाभाई के बाद तो कॉलेज में पढ़ने वाले छोरे-छोरियों में “जादू की झप्पी” देने का फैशन सा चल गया।

एक बुजुर्ग मित्र बताते हैं कि इस बहाने उन्होंने भी अपनी कई पुरानी भाइलियों को उनके पतियों के सामने ही गले लगा लिया। बहरहाल जादू की झप्पी का यह सिलसिला जल्दी ही उतर गया और फिर “लगे रहो मुन्ना भाई” के साथ “गांधीगिरी” का फैशन चला। लोग अपने शत्रुओं तक को फूल देने लगे। ऑफिसों की घूस में नकदी की जगह गुलाब के फूल दिए जाने लगे लेकिन कुछ दिनों बाद “गांधीगिरी” का उफान भी ऎसे ही शांत हो गया जैसे उफनते दूध में ठंडे पानी के छींटे पड़ गई हों।

गुलदस्तों की जगह रिश्वत में वापस गांधीछाप बंडल चल पड़े। इसके बाद आई “थ्री इडियट्स” इस फिल्म को देख कर कई लड़कियां शादी के मण्डप से उठ कर अपने पुराने प्रेमी की तलाश में निकलीं लेकिन पता चला कि वह तो ऑलरेडी अमीर की लड़की से शादी करके दो बच्चों का बाप बन चुका है। तो विरोध करने वाले मनीषियो काहे को चिल्लपौं मचा कर फिल्म का बिजनेस बढ़ा रहे हैं।

अगर फिल्मों से ही क्रांति हो जाती और परिवर्तन आने लगता तो अब तक राजकपूर की फिल्मों से समाजवाद आ चुका होता। आप तो फिल्म देखो और भोजपुरी के मजे लो। ज्यादा टेंशन लेंगे तो दिमाग सुन्न पड़ जाएगा। वैसे भी आजकल ठंड बहुत पड़ रही है। आप तो पीके रजाई में मुंह ढक कर सो जाओ देखो कैसा आनंद आता है?

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थी परेशान

0

teacher recrutmentRPJHONL002030120159Z42Z31 AMudaipur.पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 की विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थी परेशान हैं।

जिला स्तर पर हुई इस परीक्षा का परिणाम तो जारी कर दिया गया है, लेकिन प्रश्नपत्रों की उत्तरकुंजी की समस्याओं का हल नहीं निकाला जा रहा है।

विभाग ने आठ दिन पहले उत्तरकुंजी जारी कर हेल्पलाइन नम्बर (9214245601) पर आपत्तियां मांगी थी।

उत्तरकुंजी के लिए अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट के साथ मिलान करना है, लेकिन ओएमआर शीट वेबसाइट पर खुल ही नहीं रही। जो अभ्यर्थी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं, उनका भी कोई समाधान नहीं सुझाया जा रहा।

जयपुर से परीक्षा देने वाली अभ्यर्थी ने बताया कि परिणाम जारी हो चुका है और 10 जनवरी को कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। जबकि उनकी ओएमआर शीट ही अधूरी खुल रही है। तीन बार जिला परिषद पहुंचकर शिकायत की, लेकिन राहत नहीं मिली है।

सीकर से परीक्षा देने वाले एक अभ्यर्थी ने बताया कि पहले तो हेल्पलाइन नम्बर पर कोई जवाब ही नहीं दे रहा था, फिर बात हुई तो शिकायत दर्ज कर ली लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया।

नहीं बताई विशेष योग्यजन की सीट
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम में विभिन्न श्रेणियों का उल्लेख तो किया गया है, लेकिन विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सीटों की स्थिति नहीं बताई है।

राजस्थान विकलांग युवा मोर्चा ने इसका विरोध करते हुए विभाग को ज्ञापन भेजा है। मोर्चा पदाधिकारी राकेश खटीक ने बताया कि अलग से सूची जारी नहीं किए जाने से सभी जिलों के अभ्यर्थी परेशान हैं।

यहां मिलता है एक रूपए प्रति लीटर पेट्रोल

0

petrolRPJHONL0060301201512Z28Z01 PMभारत में पेट्रोल की मंहगाई से लोग त्रस्त हैं। पिछले साल से इसकी कीमत में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

अभी हाल ही भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती करने के बजाय एक्साइज डयूटी 2 रूपए प्रति लीटर बढ़ा दी।

तो वहीं दूसरी ओर अगर हम अन्य देशों की बात करें तो दुनियां में एक ऎसा देश भी है जहां मात्र एक रूपए प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है। इस देश का नाम वेनजुएला है। जहां 1998 से पेट्रोल की कीमत में 1 रूपए प्रति लीटर है।

वेनेजुएला तेल निर्यातक देश है और अपने नागरिकों को इस पर सब्सिडी देता है, लेकिन मुद्रा-मूल्य के आधार पर एकदम सही अनुमान लगाना कठिन होता है। बहरहाल यह कीमत 1998 से चल रही है।

इन सब के बावजूद सउदी अरब में पेट्रोल 7 रूपए प्रति लीटर, तुर्कमेनिस्तान में 12 रूपए प्रति लीटर, यूएई में 24 रूपए प्रति लीटर है, अमेरिका में करीब 50 रूपए प्रति लीटर है।

भारत की तुलना में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मौजूदा समय में 57.18 रूपए है, जबकि भारत में 61 रूपए प्रति लीटर है। यही नहीं भूटान में भी 55.54 प्रति लीटर पेट्रोल बिकता है।

राणा जी की बॉलीवुड नाईट – जम के मचाई धूम

IMG-20150102-WA0005
उदयपुर | फतह सागर किनारे स्थित राणाजी रेस्टोरेंट ने इस बार शहरवासियों के लिए एक अनूठी शुरुआत की, जहाँ ३१ दिसंबर की रात की पार्टियां शराब पार्टी के नाम से बदनाम है वही राणाजी ने एक शानदार पहल कर बिना बॉलीवुड थीम पर आधारित साफसुथरी पारिवारिक पार्टी का आयोजन किया जिसमे वेज व्यंजनों के स्वाद के साथ बिना शराब के धूम मची जिसको आये हुए हर परिवार युवा , ने पसंद किया |
राणाजी रेस्टोरेंट के संचालक प्रशांत जैन ने बताया कि कई शहरवासी नववर्ष के शहर की होटलों एवं रेस्तरां में होने वाले आयोजनों में इसलिए शरीक नहीं हो पाते क्योंकि लेकसिटी में अधिकांश पार्टियां नॉन वेज फ़ूड एवं एल्कोहल पर आधारित होती है। ’राणाजी’ द्वारा इस बार शहरवासियों एवं पर्यटकों द्वारा विशेष प्रयास के तहत इस बार ’बॉलीवुड थीम’ बेस पर नववर्ष का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले शहरवासियों एवं पर्यटकों को इस जश्न को मनाने के लिए शुद्घ शाकाहारी भोजन व नॉन एल्कोहलिक पार्टी की पहल की l शाकाहारी परिवारो इस पार्टी में काफी उत्सुकता दिखाई दी उन्होंने
बताया कि शहर में होने वाली पार्टियों के साथ ही उन्होंने नॉन एल्कोहलिक एवं शाकाहारी लोगों के लिए एक ’ऑबशन’ दिया जिससे शाकाहारी भी नए साल को अच्छी तरह से मना सके रेस्तरां की साइट लोगो ने दिखाया उत्साह राणाजी में शाम होते ही लोगो का आना शुरू हो गया राणाजी में बॉलीवुड की शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर अमरीश पूरी की तस्वीरों से सजाया गयाजैसे जैसे शाम ढलती गयी पार्टी अपने पुरे परवान पर चली गयी लोगो ने नए साल के जश्न को एक अलग अंदाज़ में मना कर बहुत ही आनंदित महसूस किया पार्टी में शरीक हुए सभी लोग बॉलीवुड थीम में चश्मे और टोपिया लगा कर नाचते हुए नया साल का स्वागत किया लोगो ने बताया की ऐसे पार्टी की सभी को पहल करनी चाहिए जिससे शाकाहारी और नोन अल्कोहॉलिक व्यसन मुक्त लोग भी पार्टी को अपने परिवार के साथ अच्छी तरह से मना सके

IMG-20150102-WA0006

IMG-20150102-WA0007

IMG-20150102-WA0008

IMG-20150102-WA0009

IMG-20150102-WA0010

IMG-20150102-WA0011

IMG-20150102-WA0013

IMG-20150102-WA0014

IMG-20150102-WA0015

IMG-20150102-WA0016

IMG-20150102-WA0017 (1)

इंडियन मुजाहिदीन के नाम से राजस्थान के मंत्रियों को धमकाने वाला सुशील चौधरी गिरफ्तार

manrpjhonl031281220141Z40Z11 AMUdaipur.राज्य के 16 मंत्रियों को 22 दिसंबर को इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के नाम से धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोपी मुरलीपुरा निवासी सुशील चौधरी (34) को एटीएस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि बीकॉम पास सुशील पिछले काफी समय से बेरोजगार था, इससे नाराज होकर उसने मंत्रियों को विद्याधर नगर के एक साइबर कैफे से ई-मेल भेजे थे। उसने फर्जी आईडी से कम्प्यूटर लॉगिन बनवाया, वहीं पर मेल एकाउंट खोला था।

उसने आईएम के नाम से 22 दिसम्बर को राज्य के दस कैबिनेट एवं छह राज्य मंत्रियों को जी मेल द्वारा ई-मेल भेज कर आगामी 26 जनवरी को राज्य में कई बम धमाके करने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों सर्तक हो गई थी तथा मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

शराब तस्करों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

persons-arrest30217उदयपुर। प्रदेश में शराब तस्करी और अवैध शराब के बेचान पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्णय किया है। आबकारी विभाग ने गुंडा एक्ट में यह कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए हैं। अब दूसरी बार पकड़े जाने वाले तस्कर की हिस्ट्रीशीट खोलकर उसे जिलाबदर या गुंडा एक्ट में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में शराब तस्करी और अवैध शराब के बेचान पर रोक लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हंै, जिसमें कोई व्यक्ति शराब तस्करी में दूसरी बार गिरफ्तार होता है, तो उसकी हिस्ट्रीशीट खोलकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उस व्यक्ति को गुंडा एक्ट में लेकर जिलाबदर तक किया जा सकता है। आबकारी आयुक्त ओपी यादव ने बताया कि तस्करों पर कार्रवाई करना पुलिस का काम है, जिसके लिए आबकारी विभाग द्वारा पुलिस को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
तस्करों का गढ़ है उदयपुर : हरियाणा से गुजरात तस्करी होने वाली शराब उदयपुर होकर ही जाती है। यहां के अधिकांश बदमाश शराब तस्करी से जुड़े हैं, जिसमे चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, खेरवाड़ा आदि के कई तस्कर शामिल है। यह तस्कर राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पास करवाकर शराब की तस्करी करते है। शराब के अवैध ट्रक प्रदेश में सबसे अधिक उदयपुर जिले में चित्तौड़, अहमदाबाद हाइवे या नाथद्वारा-अहमदाबाद हाइवे से गुजरते हैं।
अब तकअधिकतर मामलों में शराब लेकर जा रहे ड्राइवर और खलासी पर ही कार्रवाई होती है जबकि तस्करों पर कभी शिकंजा नहीं कसा गया। लेकिन आबकारी विभाग के इस आदेश के बाद संभाग के कई तस्करों की हिस्ट्रीशीट खुल जाएगी और पुलिस इन पर कड़ी कार्रवाई कर सकेगी। जानकारी के मुताबिक एक बार हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद तस्करी के मामले में पुलिस उन पर जिलाबदर, तड़ीपार जैसे कार्रवाई भी कर सकती है।
अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर भी कसेगा शिकंजा : आबकारी विभाग के इन आदेशों के बाद गांवों में जो लोग नियमित रूप से अवैध शराब बनाने का काम करते हैं, उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। कोटड़ा, खेरवाड़ा, डूंगरपुर के कई गांवों में अवैध शराब बनाने का काम होता है। साथ ही लाइसेंस के अतिरिक्त अवैध शराब बेचने वालों पर भी इसी आदेश के तहत गुंडा एक्ट में कार्रवाई होगी।

यातायात पुलिस अधिकारी ने दिखाई दादागिरी

कड़कड़ाती सर्दी में रात १२ बजे तक कार में बैठा परिवार

उदयपुर । शिल्पग्राम का दौरा करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस अधिकारी नरपतसिंह की दादागिरी के कारण कड़कड़ाती सर्दी में बच्चों सहित परिजन ठिठुरते रहे। सेक्टर चार स्थित पेट्रोल पम्प के मालिक हेमेन्द्र सिंह ने बताया कि कल शाम को वह सपरिवार शिल्पग्राम गए।
वहां उन्होंने अपना चार पहिया वाहन पार्क किया और मेले में चले गए। वहां न तो नो पार्किंग थी और न ही कोई वीआईपी पार्किंग। इसके बावजूद यातायात पुलिस ने गाड़ी में व्हील लॉक लगा दिया। वापस लौटने पर काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं था। जब पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने ट्रैफिक अधिकारी नरपत सिंह से बात करने को कहा | हेमेन्द्र सिंह ने जब ट्रैफिक अधिकारी नरपत सिंह को कॉल पर गाड़ी का व्हील लोक खुलवाने के लिए कहा तो नरपत सिंह ने गैर जिम्मेदाराना बात कहते हुए कहा की लोक मेने नहीं लगाया हे उदिया जा कर रसीद कटवाओ फिर खुलेगा लोक खुलेगा | हेमेन्द्र सिंह ने कहा की रसिन की कोई बात नहीं है लेकिन इतनी रात में उदियापोल तक जाना और साथ में परिवार है, बच्चे है, फिर भी नरपत सिंह बिना कोई बात सुने अपनी बात पर अड़े रहे और रसीद कटवाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। फिर हेमेन्द्र ने अपने कर्मचारी को उदियापोल चौकी भेजा तो वहां रसीद काटने वाला कोई नहीं मिला। हेमेन्द्र सिंह ने अन्य पुलिस अधिकारियों से बात की और अपनी समस्या बताई तब वहां पर रात के करीब १२ बजे कोई पुलिस कर्मी आया उन्होंने वहीं रसीद काटी और व्हील लॉक खोला। हेमेन्द्र का आरोप है कि नरपतसिंह ने जान-बूझकर व्यक्तिगत द्वेषता के कारण न सिर्फ उन्हें बल्कि बच्चों व परिजनों को भी परेशान किया |

ये हैं इस्लाम की 9 अनमोल बातें

2

islam1rpjhonl015261220145ZA16ZA08 PM
उदयपुर | मुहम्मद साहब का पूरा जीवन सच, साहस, दया, करूणा, भाईचारे और ईश्वर के प्रति अटूट भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने इंसानों की भलाई के लिए इतनी बातें बताई, अगर उन पर अमल किया जाए तो दुनिया से नफरत, लड़ाई, बुराई और तमाम नकारात्मक चीजें खत्म हो जाएं।
जिस व्यक्ति ने बाजार में कृत्रिम अभाव पैदा करने की नीयत से चालीस दिन अनाज को भाव चढ़ाने के लिए रोके रखा यानी जमाखोरी की तो ईश्वर का उससे कोई संबंध नहीं है। फिर अगर वह उस अनाज को दान भी कर दे तो ईश्वर उसे माफ नहीं करेगा। उसकी चालीस साल की नमाजें भी ईश्वर के पास स्वीकार नहीं होंगी।
किस बात को पुण्य में गिना जाएगा:
मुहम्मद साहब ने फरमाया है कि जो व्यक्ति कोई पौधा लगाता है या खेती करता है, उसमें से कोई पक्षी, मनुष्य या कोई भी प्राणी खाता है तो यह सब उस मनुष्य (जो पौधा लगाता है या खेती करता है) के पुण्य में गिना जाएगा।

खजूर का पेड़ लगाने के बारे मे क्या कहा गया है:
मुहम्मद साहब ने फरमाया है कि जो भी मनुष्य खजूर का पेड़ लगाएगा, तो पेड़ से जितने फल निकलेंगे, अल्लाह उसे उतनी ही नेकी देगा।

दूसरों के घर में किस तरह दाखिल नहीं होना चाहिए:
दूसरों के घर में बिना इजाजत न दाखिल नहीं होना चाहिए, न ताक-झांक करनी चाहिए, न उनकी गोपनीयता को भंग करना चाहिए।

दुशमनी अच्छे कामों पर पानी फेर देती है :
आगे कहा गया है कि लोगों में बिगाड़, विद्वेष, वैमनस्य, दुश्मनी पैदा करना वह काम है, जो ऎसा करने वाले व्यक्ति की सारी नेकियों, अच्छाइयों, अच्छे गुणों पर पानी फेर देता है।

किस व्यक्ति पर फरिश्ते लानत भेजते हैं:
जिस व्यक्ति ने कोई त्रुटिपूर्ण चीज इस तरह बेच दी कि ग्राहक को उस त्रुटि से अवगत नहीं कराया, उस पर अल्लाह क्रुद्ध होता है और अल्लाह के फरिश्ते उस पर लानत करते हैं।

किसी को किस तरह नहीं देखना चाहिए:
पराई स्त्रियों को दुर्भावना की नजर से मत देखो। आंखों का भी व्यभिचार होता है और ऎसी दुर्भावनापूर्ण दृष्टि डालना आंखों का व्यभिचार है। इसी से कई बुराइयों की शुरूआत होती है।

दान दो तो किस तरह दो:
जिसे दान दो उस पर एहसान मत जताओ। दान दो तो इस तरह दो कि तुम्हारा दायां हाथ दे तो बाएं हाथ को मालूम न हो। दिखावा न करो।

खाने के दौरान किस बात का रखें ध्यान:
भोजन के बर्तन में कुछ भी मत छोड़ो यानी अन्न को बर्बाद मत करो। एक-एक दाने में बरकत है। बर्तन को पूरी तरह साफ कर लिया करो। भोजन का अपव्यय कभी मत करो।

पानी के इस्तेमाल में किस बात का ध्यान रखें :
पानी का इस्तेमाल सावधानी से करो, चाहे जलाशय से ही पानी क्यों न लिया हो और उसके किनारे बैठे पानी इस्तेमाल कर रहे हो। जरूरत से ज्यादा पानी का उपयोग मत करो।

रोक सको तो रोक लो – आंतकियों का गुलाबचंद कटारिया सहित दस केबिनेट और छह राज्य मंत्रियों को धमकी भरा ई-मेल

ई-मेल की जांच के लिए राजस्थान पुलिस ले रही है गूगल और इंटरपोल की मदद

download (1)उदयपुर। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित दस केबिनेट और छह राज्य सेवकों को सरकारी ई-मेल आईडी पर इंडियन मुजाहिदीन ने २६ जनवरी को हमले की धमकी दी है। लियोनाजर्दा नाम के आईएम आतंकी के अकाउंट से भेजे गए इस ई-मेल में कहा गया है कि २६ जनवरी को धमाके करेंगे, रोक सको तो रोक लो। यह ई-मेल २२ दिसंबर की शाम ५.५४ को मिले हैं। पुलिस विभाग इन ई-मेल की विश्वसनीयता की जांच कर रहा है।
राज्य के पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह ई-मेल जीमेल से आया है। इसकी जांच के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। गूगल से भी सहयोग लिया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी रेंज आईजी को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में पूरी गंभीरता बरती जाए। साथ ही पुलिस एकदम सड़कों पर नहीं उतरे, बल्कि गोपनीय तरीके से सतर्कता बढ़ाई जाए, जिससे भय का माहौल पैदा न हो।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आतंकी संगठनों की तरफ से राज्य के पर्यटन स्थलों को टारगेट पर लेने की धमकी दी गई थी। उस दौरान यह भी सामने आया था कि आतंकवादी उदयपुर में पर्यटन स्थलों की रैकी करके गए थे। इसके बाद एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) ने होटल लेकपैलेस, उदयविलास, सिटी पैलेस, यूनिवरसिटी, डबोक एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर गोपनीय तरीके से मॉक ड्रील की गई थी।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट : आईएम के धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद आईबी, एसओजी और एटीएस को राज्य में सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

आतंकियों द्वारा धमकी भरे ई-मेल भेजकर हमले की चेतावनी देने की जानकारी मिली है। हालांकि उक्त ई-मेल अभी मैंने नहीं देखा है। इस मामले में डीजीपी को निर्देश दिए गए हैं। डीजी के स्तर पर ही इस मामले को देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर राज्य पुलिस पूरी तरह से गंभीर है।
-गुलाबचंद कटारिया, गृह मंत्री, राजस्थान
इस संबंध में मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार सतर्कता बरती जा रही है। सभी जगह सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। २६ जनवरी को लेकर भी विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे।
-आनंद श्रीवास्तव, आईजी, उदयपुर रेंज

मंदिर में फेंकता है गोमांस, मस्जिद में कुत्ते का मांस

2

communal-fireनाम देश राज है। उम्र 35 साल। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस शख्स को दो मंदिरों में गाय का मांस फेंकने के आरोप में सोमवार को अरेस्ट किया है। उसने मंदिर की दीवार पर नफरत फैलाने वाला मेसेज भी लिखा था। देश राज ने पुलिस से कहा कि वह केवल मंदिर देखना चाहता है। उसने कहा कि मैं कोई मस्जिद नहीं देखना चाहता, इसलिए ऐसा कर रहा हूं। पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने यह भी कबूल किया कि पिछले हफ्ते उसने एक मस्जिद में कुत्ते का शव सांप्रदायिक तनाव फैलान के लिए फेंका था।

पुलिस ने बताया कि राज बेरोजगार है। वह ज्यादातर वक्त पूजा और ज्योतिषी की किताबें पढ़ने में गुजारता है। मुजफ्फरनगर के एएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया, ‘हमने इसे अरेस्ट किया है। देश राज से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इसे परसौली गांव से अरेस्ट किया है। पुलिस को सूचना मिली थी मंदिर में मांस फेंकने की वारदात में राज शामिल था। इसके परिवार वालों का दावा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। हम इसकी मानसिक स्थिति की भी जांच करेंगे।’

15 दिसंबर को परसौली गांव के एक मंदिर में गाय के शव का एक हिस्सा बरामद किया गया था। इसके साथ ही मंदिर की दीवार पर इस्लामिक स्टेट के हवाले से नफरत फैलाने वाला संदेश लिखा हुआ था। 20 दिंसबर को इसी इलाके के दूसरे मंदिर में गाय के शव का एक हिस्सा बरामद हुआ। इसके साथ ही मंदिर से नंदी की मूर्ति गायब थी। जैसे ही मंदिर में मांस की बात फैली लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षाबलों ने मंदिर से शव के हिस्से को हटवाया।

इस वारदात के बाद सुरक्षाबल चौकस हो गए थे। परसौली में हिन्दुओं और मुस्लिमों की बराबर आबादी है। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि दूसरे गांव झोला में ज्यादातर मुजफ्फरनगर दंगों के बाद विस्थापित हुए मुस्लिमों की आबादी है। इन्हें सरकार ने यहां बसने के लिए जमीन मुहैया कराई थी।

सूत्रों का कहना है कि इन गांवों की आबादी में आई तब्दीली से देश राज परेशान है। एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि हमलोग को उसके पास से कई मैप मिले हैं इन पर मस्जिदों को चिन्हित किया गया है। उसने कहा था कि वह मंदिरों में मांस फेंक नफरत फैलाना चाहता है। पुलिस से पूछताछ में राज ने कबूल किया कि उसने गांव की मस्जिद में कुत्ते का मांस फेंका था।