उदयपुर नगर निगम में ये हो सकते हैं 1-10 तक वार्डों के संभावित दावेदार

nagar-nigam-udaipurउदयपुर। निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों में गहमागहमी जारी है। महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में प्रचार के लिए गए नेता व कार्यकर्ता वापस आ चुके हैं। भाजपा का प्रत्येक वार्ड मेें अंदरुनी सर्वे चल रहा है, वहीं कांग्रेस वांछित दावेदारों से आवेदन ले रही है। पार्टी एवं पदाधिकारियों के स्तर पर दावेदारी जताने के बाद गुप्त मंत्रणाएं चल रही हैं, वहीं दावेदार एक-दूसरे का मन लेने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पहली नजर में उभरकर आए वार्ड एक से दस तक में दमदार संभावित तीन-तीन दावेदारों की सूची प्रकाशित की जा रही है। जहाँ भाजपा ने दावेदारों के नाम के लिए मंडल के हिसाब से वार्डों को बाँट रखा है और शहर के छह मंडलों के अध्यक्ष सहित दो दो प्रभारी बना रखे है जिन्होंने लगभग सभी वार्ड के दौरे कर के संभावितों की सूचि लेकर आगे सौंप दी है | उसी के साथ कांग्रेस में भी पर्यवेक्षकों ने १९ अक्टूबर तक ब्लॉक अध्यक्षों को तीन हिस्सों में वार्ड बाँट रखे थे जिनके पास वार्ड के हिसाब से दावेदारों को फार्म भर कर भेजने है जिन पर आला कमान द्वारा विचार किया जाएगा | जानकारी के अनुसार कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी में जनरल वार्डों में दावेदारों की संख्या की भरमार है जबकि बाकी में तीन से पांच दावेदार है | महापौर इस बार सामान्य होने से महापौर के लिए भी दोनों पार्टयों में दावेदारी सामान्य कार्यकर्ताओं की अधिक है
एक से दस नंबर वार्ड में संभावित दावेदारों की सूचि :
एक नंबर से दस वार्ड में जिन दावेदारों ने अपना दवा प्रभारियों को दिया है उनमे मुख्य नाम यह है |
भाजपा
वार्ड एक (सामान्य पुरुष) : अतुल चंडालिया, गिरीश श्रीमाली, भगवान खारोल
वार्ड दो (अजा पुरुष) : कैलाश हरिजन, बाबूलाल पहाडिय़ा, नंदलाल पहाडिय़ा
वार्ड तीन (सामान्य पुरुष) : गजेंद्र जैन, अजेश सेठी, केसरसिंह
वार्ड चार (सामान्य पुरुष) : चंद्र्रसिंह कोठारी, रवि नाहर, अनिल अग्रवाल
वार्ड पांच (अपिव पुरुष) : कमलेश कुमावत, गणपत सोनी, बलवीर दिग्पाल
वार्ड छह (सामान्य) : मो. साबिर, श्याम चरणोत, कमलेश जावरिया
वार्ड सात (अजजा पुरुष) : बाबूलाल कटारा, महेंद्र भगोरा, विष्णु कसौदा
वार्ड आठ (सामान्य महिला) : प्रेमदेवी मोदी, सुमन कोठारी, चांदनी गौड़, आभा आमेटा
वार्ड नौ (सामान्य महिला) : गायत्री दवे, राखी पालीवाल, वंदना वैष्णव
वार्ड दस (सामान्य पुरुष) : देवेंद्र जावलिया, कुलदीप (गोपाल) जोशी, दिग्विजय श्रीमाली

कांग्रेस
वार्ड एक : हर्षवर्धन सिंह, कमलेन्द्रसिंह, अमरसिंह
वार्ड दो : किशन मेघवाल, शंकर चंदेल, सुनील नखवाल
वार्ड तीन : प्रशांत/सुरेश श्रीमाली, धर्मेश मालवीय, कमल चौधरी
वार्ड चार : अजय पोरवाल, अली कौसर, मुजीबुद्दीन
वार्ड पांच : योगेश धाबाई, सिद्धार्थ सोनी
वार्ड छह : मोहसिन, सद्दाम हुसैन, जाकिर भाई, कमर हुसैन, फारूख भाई
वार्ड सात : सोमेश्वर मीणा, जीवन गमेती, कमला मीणा
वार्ड आठ : नूर बानो, कविता जैन, ज्योति पुरोहित
वार्ड नौ : सुमन कुंवर, सरिता शर्मा, कविता जोशी
वार्ड दस : गीतादेवी पालीवाल, पंकज पालीवाल, नरेन्द्र जोशी

नगर निगम चुनाव में भाजपा के दिग्गजों की परेशानी बढ़ी

downloadउदयपुर | भाजपा आलाकमान की और से नगर निकाय के चुनाव के लिए रननीति तय की गयी की किसी भी कार्य कर्ता को वार्ड बदल कर चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी अब ऐसे में उदयपुर नगर निगम के चुनाव में कई दिग्गजों के महापौर बनाने के मंसूबों पर पानी फिरता नज़र आरहा है | और राजस्थान में भाजपा नगर निकायों के चुनाव अब मेवाड़ के कद्दावर नेता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में लड़ेगी। और इसकी चर्चा आज सुबह से शहर के भाजपा हलके में गर्म है |
कल २६ जिलों के प्रभारी जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजस्थान में होने वाले निकायों के चुनाव अब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में लड़ेगी। और एक और मुख्य बात तय की गयी की किसी भी कार्यकर्ता को वार्ड बदल कर चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी | किन्ही विशेष परिस्थितियों में अगर वार्ड बदलना पड़े तो यह निर्णय प्रदेश स्तरीय समिति ही तय करेगी | ऐसे में शहर में मुख्य रूप से पारस सिंघवी और प्रमोद सामर द्वारा महापौर की दावेदारी जताई जा रही थी | कल के निर्णय के बाद उनके मंसूबों पर पानी फिरता नज़र आ रहा है | पारस सिंघवी अभी हाल में वार्ड ५० के पार्षद है | जहाँ इनका पैतृक निवास है, पिछले तीन साल से वे सर्व ऋतुविलास वार्ड ४१ ने रह रहे है और इस बार इन्होने महापौर के लिए इसी वार्ड से दावेदारी राखी है | क्यों कि वार्ड ५० आरक्षित होचुका है जब कि वार्ड ४१ जनरल श्रेणी में आया है | वार्ड ४१ से ही अनिल सिंघल की दावेदारी और अधिक मजबूत हो जाती है क्यों कि वार्ड ४१ से वह पहले भी चुनाव लड़ कर भारी मतों से जीत हासिल कर चुके है | और वार्ड ४१ से उन्होंने महापौर के लिए अपनी दावेदारी भी रखी है |
यही हाल एक और मुख्य महापौर के दावेदार प्रमोद सामर के भी है | प्रमोद सामर को भी महापौर के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा था लेकिन आला कमान के निर्णय के बाद वे वार्ड नहीं बदल सकते और उनका वार्ड ३९ है, जो कि ओबीसी के लिए आरक्षित है | इधर पिछले दो बार से चुप बैठे मांगी लाल जोशी भी अपने वार्ड 36 से जोर शोर से अपनी दावेदारी रख रहे है इस बार उनका वार्ड जनरल है और उनके अनुसार उस वार्ड से और महापौर की दावेरी मजबूत होती है | महापौर के दावेदार चन्र्द सिंह कोठारी वार्ड चार से अपनी दावेदारी रखेगें | लोकेश द्विवेदी और कुन्तीलाल जैन भी महापौर की दौड़ में शामिल है जो कि वार्ड ४२ से अपनी दावेदारी रखेंगे |
भाईसाहब तय करेगें : अब उदयपुर ही नहीं राजस्थान के निकाय चुनाव में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में लड़े जायेगे | यह तो पहले से तय था कि उदयपुर नगर निगम में भेजा की और से महापौर के लिए उम्मीदवार कोण होगा यह भाईसाहब ही तय करेंगे और इसीलिए पिछले कुछ दिनों से महापौर के दावेदार भाईसाहब की नज़रों में आने के लिए कई जातां कर रहे है | शहर में अभी यह सस्पेंस पूरी तरह कायम है कि इस बार भाईसाहब की मेहर किस पर होगी | अभी सिर्फ कयास ही लगाये जा सकते है | लेकिन अपनी विशेष रणनीति के लिए मशहूर भाईसाहब अपने पत्ते आखिर में ही खोलेंगे कि कौन बनेका महापौर |

मेरा वार्ड जनरल है और महापौर के लिए मेरे वार्ड से मेरी दावेदारी मजबूत है, मेरे वार्ड से और कोई दावेदार भी नहीं होगा | आखरी निर्णय पार्टी को करना है महापौर का उम्मेदवार बनाये चाहे ना बनाये काम पार्टी का हमेशा से करते आये है और आगे भी करेंगे | मांगीलाल जोशी | वरिष्ठ भाजपा नेता

संगठन कहेगा पार्टी कहेगी तो अपनी दावेदारी रखेंगे अन्यथा पार्टी के कार्यकर्ता है और हमेशा संगठन के लिए कार्य करते आये है | पार्टी के हाल में निर्देश है कि वार्ड से बाहर के कारकर्ता को टिकिट नहीं दिया जाएगा लेकिन विषम परिस्थितियों में एक प्रतिशत नियम बदले भी जा सकते है | लोकेश द्विवेदी | शहर जिला महामंत्री, भाजपा |

संगठन का निर्णय हुआ तो महापौर बनेगें अन्यथा पार्षद ही बन कर बैठेंगे | और किसी भी भाजपा पदाधिकारी को अगर दावेदारी रखनी है तो पहले पार्टी के पद से इस्तीफा दे उसके बाद चुनाव लड़े अगर में चुनाव लडुंगा तो में भी पहले अपने पद से इस्तीफा दूंगा | कुंतीलाल जैन शहर जिला उपाध्यक्ष भाजपा

संगठन का निर्णय सर्वोपरि है जैसा संगठन चाहेगा वो होगा अगर संगठन के निर्देश हुए तो चुनाव लड़ेंगे वरना हमेशा से पार्टी का काम करते आये है और आगे भी करते रहेंगे – अनिल सिंघल , सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष भाजपा

सिटी स्टेशन पर १०० यात्रियों को अपराधियों की तरह निचे बैठाया और किया अपमानित

udaipur-railway-stationउदयपुर | नगर निगम चुनाव को एक माह ही बाकी है और इधर कांग्रेस की गुट बाजी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है | जहाँ अभी हाल ही में आये पर्यवेक्षकों के सामने शहर के बड़े कांग्रेस पदाधिकारियों सहित आम कार्यकर्ता ने भी इस बात का पर समर्थन किया था की शहर में बढ़ रही कांग्रेस की गुट बाजी ख़त्म होनी चाहिए अब ऐसे में बजाय ख़त्म होने के बात हाथापाई तक पहुंच गयी | एक छोटी सी बात पर शहर जिला कांग्रेस ऑफिस में पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता के बीच हाथापाई हो गयी जिसके बाद भूपाल पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया |
जानकारी के अनुसार शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी अपने कुछ समर्थकों के साथ दुर्गा नर्सरी रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस में पार्षद की दावेदारी रखने के लिए फ़ार्म लेने के लिए आये थे जिन्हे शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया दे रही थी नीलिमा सुखाड़िया कुछ देर के लिए अपनी कुर्सी से उठी इतनी देर में राहुल उस कुर्सी पर बैठ गए जिस पर वहां मौजूद एक कार्यकर्ता जगदीश जेलनिया वो भी दावेदारी का फार्म लेने आये थे ने राहुल हेमनानी को टोका की उन्हें अध्यक्ष के पद की गरिमा रखनी चाहिए और कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए राहुल इस बात पर भड़क गए और राहुल व् उसके साथियों ने जगदीश के साथ हाथापाई की जिसमे उसके चोटे आई और उनके कपडे भी फट गए इन सब के बीच नीलिमा सुखाड़िया भी वही मौजूद थी | मामला बीच बचाव के बाद निपटा जिसके बाद जगदीश जेलनिया ने भूपाल पूरा थाने में राहुल हेमनानी व् अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया |
बताया जाता है कि राहुल वीरेंद्र वैष्णव गुट के है जो नीलिमा सुखाड़िया के विरोधी है और पिछले दो दिन पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष से भी नीलिमा सुखाड़िया कि तू तू मै मै हो गयी थी एक तरफ निकाय के चुनाव और दूसरी तरफ इस तरह के झगड़े | कई कांग्रेस के पदाधिकारियों का भी कहना है कि कुछ लोगों ने मिल कर शहर में कांग्रेस की छवि बिगाड़ राखी है और आला कमान इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है | १९ अक्टूबर तक सभी वार्डों के दावेदारों के फ़ार्म जमा करने है | यह भी बताया जा रहा है कि कार्य कर्ता जब फार्म लेने जाते है तो उन्हें अध्यक्ष व् अन्य वहां बैठे पदाधिकारियों द्वारा कई सवाल किय जाते है | दावेदारों का कहना है कि पार्षद का टिकिट नहीं देना है नहीं देवे लेकिन इस तरह सवाल जवाब कर बदतमीजी या अपमानित नहीं करना चाहिए इस तरह से कार्यकर्ता पार्टी से विमुख हो जाता है |

कांग्रेसियों की आपस में हाथापाई

IMG-20141017-WA0020उदयपुर | नगर निगम चुनाव को एक माह ही बाकी है और इधर कांग्रेस की गुट बाजी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है | जहाँ अभी हाल ही में आये पर्यवेक्षकों के सामने शहर के बड़े कांग्रेस पदाधिकारियों सहित आम कार्यकर्ता ने भी इस बात का पर समर्थन किया था की शहर में बढ़ रही कांग्रेस की गुट बाजी ख़त्म होनी चाहिए अब ऐसे में बजाय ख़त्म होने के बात हाथापाई तक पहुंच गयी | एक छोटी सी बात पर शहर जिला कांग्रेस ऑफिस में पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता के बीच हाथापाई हो गयी जिसके बाद भूपाल पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया |
जानकारी के अनुसार शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी अपने कुछ समर्थकों के साथ दुर्गा नर्सरी रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस में पार्षद की दावेदारी रखने के लिए फ़ार्म लेने के लिए आये थे जिन्हे शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया दे रही थी नीलिमा सुखाड़िया कुछ देर के लिए अपनी कुर्सी से उठी इतनी देर में राहुल उस कुर्सी पर बैठ गए जिस पर वहां मौजूद एक कार्यकर्ता जगदीश जेलनिया वो भी दावेदारी का फार्म लेने आये थे ने राहुल हेमनानी को टोका की उन्हें अध्यक्ष के पद की गरिमा रखनी चाहिए और कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए राहुल इस बात पर भड़क गए और राहुल व् उसके साथियों ने जगदीश के साथ हाथापाई की जिसमे उसके चोटे आई और उनके कपडे भी फट गए इन सब के बीच नीलिमा सुखाड़िया भी वही मौजूद थी | मामला बीच बचाव के बाद निपटा जिसके बाद जगदीश जेलनिया ने भूपाल पूरा थाने में राहुल हेमनानी व् अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया |
बताया जाता है कि राहुल वीरेंद्र वैष्णव गुट के है जो नीलिमा सुखाड़िया के विरोधी है और पिछले दो दिन पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष से भी नीलिमा सुखाड़िया कि तू तू मै मै हो गयी थी एक तरफ निकाय के चुनाव और दूसरी तरफ इस तरह के झगड़े | कई कांग्रेस के पदाधिकारियों का भी कहना है कि कुछ लोगों ने मिल कर शहर में कांग्रेस की छवि बिगाड़ राखी है और आला कमान इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है | १९ अक्टूबर तक सभी वार्डों के दावेदारों के फ़ार्म जमा करने है | यह भी बताया जा रहा है कि कार्य कर्ता जब फार्म लेने जाते है तो उन्हें अध्यक्ष व् अन्य वहां बैठे पदाधिकारियों द्वारा कई सवाल किय जाते है | दावेदारों का कहना है कि पार्षद का टिकिट नहीं देना है नहीं देवे लेकिन इस तरह सवाल जवाब कर बदतमीजी या अपमानित नहीं करना चाहिए इस तरह से कार्यकर्ता पार्टी से विमुख हो जाता है |

माईग्रेन रोगी शोरगुल, धूप, अत्यधिक जागने से बचें-डॉ.औदिच्य

Migraineउदयपुर | राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में धन्वन्तरि सप्ताह के अन्तर्गत आज दूसरे दिन एक दिवसीय माइग्रेन रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रात: 9 से 12 बजे तक किया गया।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया अत्यधिक चिन्तनशील प$ढी लिखी महिलाओं में माइग्रेन ज्यादा पाया जा रहा है। समय पर इलाज नही कराने से नैत्र ज्योति नष्ट हो सकती है एवं बधिरता हो सकती है। माईग्रेन होने का मुख्य कारण आज के आधुनिक युग में अत्यधिक तनाव, अनियमित खान-पान, देर रात जागना है। वेगो का धारण करना, अत्यधिक धूप में रहना। अत: माईगे्रन से बचने के लिए माईग्रेन रोगी अत्यधिक खट्टे पदार्थ दही, अचार, अमचूर, इमली, बेसन एवं गरिष्ठ भोजन का उपयोग नही करे एवं शोरगुल से बचते हुए नियमित योग, समय पर खान पान के साथ ही समय व शान्त स्थान पर सोना चाहिए।
शिविर में डॉ. औदीच्य के साथ रूकमणी कलासुआ, रूकमणी परमार, शंकरलाल मीणा, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र कुमार आमेटा ने अपनी सेवाएं दी। धन्वन्तरि सप्ताह के अन्तर्गत गुरुवार को आरोग्य दिवस की वार्षिक समीक्षा एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी।

उदयपुर का आईटीआई होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप मेें विकसित

उदयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अपने सिंगापुर यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को सिंगापुर के अग्रणी संस्थान इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन (आईटीई) का दौरा किया। इस दौरान आईटीआई, उदयपुर में तकनीकी प्रशिक्षण में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्थान की प्रमुख शासन सचिव उद्योग श्रीमती वीनू गुप्ता ने इस संस्थान के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
श्रीमती राजे ने व्यावसायिक, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में सिंगापुर के इस अग्रणी संस्थान (आईटीई) के अधिकारियों के साथ राज्य के युवाओं में वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास पर विस्तार से चर्चा की। वर्ष 1992 में स्थापित आईटीई ने रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में रिकार्ड कायम किया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त 96 प्रतिशत युवा औसतन 2400 डॉलर प्रतिमाह वेतन पर नौकरी कर रहे हैं। बडी संख्या में युवा तकनीकी क्षेत्र में उद्यमी बने हैं। आईटीई की शिक्षा सेवा शाखा विशेष प्रशिक्षण परीक्षा सेवाएं भी देती है। अब राजस्थान सरकार आईटीई के साथ मिलकर आईटीआई उदयपुर को उत्कृष्ट प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए जल्द ही आईटीई, सिंगापुर से एक टीम उदयपुर का दौरा करेगी और बिन्दुओं को चिन्हित कर-सहयोग कार्यक्रम का खाका तैयार करेगी।
श्रीमती राजे और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने आईटीई सिंगापुर के अधिकारियों के साथ प्रदेश के अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी आधारभूत ढांचे व सॉफ्टवेयर विकास में सहयोग पर भी विचार किया। उन्होंने इन संस्थानों में विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने, वहां कार्यरत प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग देने, उनके प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को अलग-अलग सेक्टर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप अद्यतन बनाने तथा आईटीआई में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप की सम्भावनाओं पर चर्चा की ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आईटीआई में प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोडा जा सके।

टुटे बाजु बन्द री लुम .. लट उलझी उलझी जाए – फ्रेशर पार्टी की धूम

अनिल मिस्टर फ्रेशर सुचिता मिस फ्रेशर
IMG_2112 उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रबन्ध अध्ययन संकाय की फ्रेशर पार्टी व सांस्कृतिक समारोह बुधवार को रोटरी बजाज भवन में मुख्य अतिथि जोबनेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एन.एस राठौड, अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस सारंगदेवोत ने की । निदेशक प्रो. एन.एस. राव ने बताया कि एम.एम.आर.एम में मिस्टर गोड फ्रे तथा मिश फ्रिशर विनोद कुंवर शेखावत बने तथा एमबीए में मिस्टर फ्र्रेशर अनिल अग्रवाल तथा मिस फ्रेशर सुचिता दास बनी । इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, रिमिक, सोलो सोंग, एकल नृत्य तथा फिल्मी धुनों पर जूम कर नाचे ।

विद्यापीठ की अर्न्तमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियाोगिता शुरू

IMG_2004

उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यालपीठ विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अर्न्तमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को कुलपति प्रो. एस.एस सारंगदेवोत ने बी.एन कॉलेज प्रांगण में किया । प्रो सारंगदेवोेत ने सभी खिलािडयों को शुभकामनाएॅ दी तथा कहा कि खेल को टीम भावना तथा धैर्य से प्रेरित होकर खेले । स्पोर्टर्स बोर्ड के निदेशक भवानीपाल सिह राठौड ने बताया कि उद्घाटन में श्रमजीवी महाविद्यालय ने स्कूल ऑफ सोशल वर्क को 6 विकिट से हराया ।
दूसरे मैच में लोकमान्य तिलक कॉलेज ने बीपीटी महाविद्यालय को 120 रनों से पराजित किया ं। तीसरे मैच में कम्प्यूटर एण्ड आईटी ने ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग को पराजित किया ।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. कुलशेखर व्यास, श्रीमती सन्तोष लाम्बा, मोहित कुमावत, सुनिल प्रजापत आदि उपस्थित थे ।
IMG_2015

ऊधम मचा रखा है इन महापौर और पार्षद के दावेदारों ने ” कोई तो इन्हे रोक लो रे ”

akhtar

उदयपुर | झीलों की नगरी में नगर निगम के चुनाव नवम्बर में है | और सच मानों तो इन महापौर और पार्षद के दावेदारों ने शहर भर में ऊधम मचा रखा है | चेन नहीं है इनको, बस एक बार भाईसाहब की कृपा बरस जाए यही जुगत दिन रात लगी रहती है | इस फेर में इन्हे अर्जुन की भांति सिर्फ भाईसाहब और महापौर की कुर्सी ही नज़र आती है | क्योंकि महापौर की कुर्सी का रास्ता भाईसाहब की “मेहर” से होकर ही जाता है, ये इन्हे अच्छे से पता है |
आचार संहिता लगाने की आनन फानन में नगर निगम महापौर धड़ाधड़ लोकार्पण पे लोकार्पण और उद्घाटन पर उदघाटन करवा रही है | शहर का विकास गया अभी फिलहाल तेल लेने लेकिन बस ये लोकार्पण और उदघाटन तो इनके हाथों हो जाए वर्ना इसका श्रेय आगामी बोर्ड के खाते में जुड़ जाएगा | खेर बात हम यहाँ इन लोकार्पण की नहीं कर रहे थे हम तो बात कर रहे थे थे महापौर की कुर्सी को लार टपकाती नज़रों से देखने वालों की | जरा इन लोकार्पण के किसी एक प्रोग्राम का जायजा लीजिये साहब आपको सारा माजरा समझ में आजायेगा |
अब तक शहर में भाजपा का बोर्ड ही बनता आया है और आने वाला बोर्ड भी भाजपा का ही होगा अगर जनता ने मौजूदा बोर्ड की कार्य शैली पर गुस्सा नहीं निकाला तो | वैसे विपक्ष में बैठी कांग्रेस को बोर्ड चाहिए भी नहीं क्यों कि इन्हे नगर निगम बोर्ड चलाने का अनुभव नहीं है, और हम उदयपुर वासी कोई एक्सपरिमेंट के जीव भी नहीं के अब इनको मौका देकर खुद पे कोई प्रयोग करवायेगें | तो बोर्ड शायद भाजपा का ही बनेगा और इस बात से भाजपा के पदाधिकारी कुछ हद तक आश्वस्त भी है | इस बार नगर निगम बोर्ड के लिए जनरल सीट है इसलिए कई महत्वाकांक्षी भाजपा नेताओं की लार टपकाती नज़र इस महापौर की कुर्सी पर जमी हुई है, और ये कुर्सी की लालच इनसे ना जाने क्या क्या करवा रही है |
अधिकाँश समारोह में मुख्य अतिथि हमारे मेवाड़ के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया अरे अपने भाईसाहब होते है | और ये भी माना जाता है कि नगर निगम बोर्ड का महापौर वो ही नेता बनेगा जिस पर भाईसाहब की असीम कृपा होगी | और इस कृपा लेने के फेर में आजकल भाईसाहब के मजे हो रखे है | हर कार्यक्रम में ये महापौर के लड्डू भाईसाहब के आसपास इतने मंडरा रहे है कि भाई साहब एक नज़र कही घुमा ले तो ये महापौर कुर्सी के चहीते उस नज़र का पीछा करते हुए उस दिशा की हर वस्तु हर सुविधा को पलक झपकते ही भाईसाहब के चरणों में ले आते है | अरे इससे भी कमाल की बात तो ये है | स्व. भैरो सिंह साहब की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर राज्यपाल का कार्यक्रम तय था और उसमे भाईसाहब को तो होना ही था | इस कार्यक्रम में सबसे आगे पंक्ति में बैठने के लिए महापौर के दावेदारों में होडम होड़ मची हुई थी | और तो और कुछ महापौर के दावेदार तो दौड़ दौड़ के वो काम कर रहे थे जो काम एक आम छोटा कार्य कर्ता उसके जीवन भर करता है जैसे कुर्सियां उठा उठा कर लाना मालाएं इधर से उधर पहुचना | अतिथियों को पानी पिलाना | ये सारा काम भाईसाहब की नज़रों में आने के लिए हमारे महापौर के दावेदार कर रहे थे | खेर अपना क्या है अपने को भी देखना ही हे अपन तो जानते है | अभी ये पानी पिला रहे हे, कुर्सी उठा रहे है, मालाएं उठा रहे है, इनको पता है कि अगर महापौर बन गए तो इनके लिए ये काम पांच साल तक बाकी के लोगों को करने है और इन्हे अपनी मनमर्जी से राज काज सम्भालना है और शहर में ” पिक एंड चूज” की नीति अपनाते हुए काम करना है | अब ये मत पूछना कि “पिक एंड चूज” नीति क्या होती है | इस बारे में फिर कभी बात करेगें | फिलहाल तो इन महापौर के दावेदारों ने ऊधम मचा रखा है |
अच्छा इस पार्षदों के दावेदारों की बात करना तो भूल ही गया छोटे हे तो क्या हुआ साहब इसमे भी बोहत दम है | अपने वार्ड के मोदी से कम थोड़े हे ये पार्षद | भाई साहब सुबह उठते है तो कमसे काम २५ पार्षद के दावेदार भाईसाहब के धोग लगाने पहुंच जाते है | भाईसाहब भी सोचते होंगे यार किस मुसीबत में फंस गया | काम कुछ करत्ये नहीं बस २४ घंटे चापलूसी और जी हुजूरी के अलावा कोई काम नहीं | आखिर भाईसाहब ने दुनिया देखि है और आज इतना बड़ा कद बनाया है वो सिर्फ किसी कि जी हुजूरी करके नहीं बनाया अपने तजुर्बे और जनता में अपनी ऊँची छवि के दम पर बनाया है और | वैसे जनता को उम्मीद है कि इस बार भाईसाहब किसी काबिल आदमी को ही महापौर बनने का आशीर्वाद देंगे |

राज्यपाल के हाथों भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण

Govr. Statue anavaran-14-10-14

उदयपुर/ राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, समरसता एवं सम्पन्नता के लिए गॉव, गरीब एवं किसान का जीवन स्तर ऊंचा उठाने तथा महिलाओं एवं पिछ$डे वर्ग को हर क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने की महती आवश्यकता है।
राजयपाल कल्याण सिंह ने रानी रोड स्थित बोलार्ड पार्क में नवस्थापित श्री शेखावत की 9 फीट ऊंची एवं 726 किग्रा वजनी एवं 8.95 लाख लागत की कांस्य प्रतिमा का बटन दबाकर लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि मेवाड वीर-वीरांगनाओं की भूमि है यहॉ प्रताप के शौर्य, भामाशाह के त्याग एवं वीरांगना पन्नाधाय के बलिदान व मीरा की भक्ति का वैभवशाली इतिहास विश्वभर में अद्वितीय है। आज के दौर में इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वाधीनता पश्चात देखे सम्पन्न एवं साफ सुथरे भारत के सपने को साकार करने की जरूरत है।
विधायक नरपत सिंह राजवी ने श्री शेखावत की पहल की गई अन्त्योदय योजना को मौलिक स्वरूप में पुन: लागू किए जाने की बात कही। उन्होंने उदयपुर को हेरिटेज के विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में विकसित करने करने की पुरजोर सिफारिश की।
इस अवसर पर मूर्तिकार श्री महावीर का पग$डी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर विधायक दलीचन्द डांगी (मावली), फूलसिंह मीणा (उदयपुर ग्रामीण), निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पार्षद पारस सिंघवी, श्रीमती किरण जैन, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर, पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा, प्रमुख समाजसेवी दिनेश भट्ट, कुंतीलाल जैन, प्रमोद सामर, दुल्हे सिंह सारंगदेवोत, तख्तसिंह, दलपत सुराणा, मनोहर सिंह कृष्णावत, तेजसिंह बानसी, बालू सिंह कानावत सहित ब$डी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
समारोह में मौजूद प्रबुद्घजन एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का माल्यार्पण, पग$डी एवं उपरने से अभिनंदन किया।