नवजात बच्ची को एमबी हॉस्पिटल के कचरा पात्र में फेंका

IMG-20140806-WA0042उदयपुर । बहनों का उत्सव रक्षा बंधन के ठीक पहले एक छोटी सी नन्ही सी बहन को बेरहम माँ बाप ने घृणित कार्य करते हुए अपनी बेटी को अस्पताल बाथरूम के बाहर कचरा पात्र में फेंक दिया | सरकार द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओ समाजों द्वारा की जारही कन्या ह्त्या की प्रतिज्ञाओं पर पानी फिरता नज़र आरहा है |
जानकारी के अनुसार आज सुबह पोन छह बजे पन्नाधाय जानना चिकित्सालय में सफाई कर्मी सफाई कर रही थी तब उसको लेबर रूम के बाहर पड़ी कचरा गाडी में किसी बच्चे के रोने की आवाज़ आई जब उसने जा कर देखा तो वहां पर एक नवजात कन्या कपडे में लिपटी हुई रो रही थी | सफाई कर्मी ने तुरंत अस्पताल अधीक्षक और अन्य कर्म चरियों को सूचना दी | डॉक्टरों ने आकर देखा बच्ची स्वस्थ थी उसको जनजा अस्पताल के नर्सरी में देख रेख के लिए भर्ती किया | बाद में पन्नाधाय अस्पताल अधीक्षक डॉ राजरानी शर्मा ने पुलिस और बाल कल्याण समिति को सूचित कर दिया गया है | अधीक्षक राजरानी शर्मा ने कहा की हम जाँच कर रहे है कि कही अस्पताल में ही जन्म देने वाली माँ ने तो नहीं कचरे की गाड़ी में फेंका |
गौरतलब है की पिछले कुछ महीनों से नवजात कभी कचरे के ढेर में तो कही झाड़ियों में पड़ी हुई मिल रही है जब की जानना अस्पताल के मां भगवती विकास संस्थान बाहर पालन घर लगा हुआ है, और फेंकों मत हमें दो का स्लोगन भी लिखा हुआ है ऐसे में इस तरह कि अमानवीय कृत्य जानने वाली माँ द्वारा किया जारहा है | भगवती विकास संस्थान के देवेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि पालना घर के बाहर पहले फेंको मत हमें दो वाला स्लोगन बड़े बड़े बोर्ड पर लिखा था लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा हटा दिया गया | इसी लिए पिछले छह महीने में नवजात बच्चियों को बजाय पालना घर के इधर उधर पटका जा रहा है |

इनका कहना …
बच्ची मिलने के बाद बाल कल्याण समिति और पुलिस को सूचित कर दिया है। अस्पताल प्रशासन भी जांच कर रहा है कि बच्ची किसकी है। अस्पताल परिसर में हमने कई जगह फेंकों मत हमे दो के स्लोगन लगा रखे है लेकिन जिन्हे छोड़ कर जाना होता है वह कही भी छोड़ जाते है | डॉ राज रानी शर्मा , अधीक्षक पन्ना धय जनाना अस्पताल

मुझे अभी तक बच्ची के मिलाने कि सूचना नहीं दी गयी है | जबकि नियम के अनुसार बच्ची मिलते ही माँ भगवती विकास संस्थान को सौंपी जाना चाहिए | पहले फेंको मत हमे दो का स्लोगन अस्पातल में जगह जगह लगा हुआ था लेकिन अब हटा दिया गया है इस वजह से पिछले छह महीने अधिकतर नवजात बाहर ही mile है | देवेन्द्र अग्रवाल , संस्थापक माँ भगवती विकास संस्थन

अध्यक्ष असरार अहमद खान की अध्यक्षता में हुई बैठक,

0

IMAG3129
उदयपुर । दरगाह कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद खान की अध्यक्षता में दरगाह कमेटी की एक अहम बैठक् संपन्न् हुई। कमेटी कक्ष, गरीब नवाज गेस्ट हाउज में आयोजित बैठक में कमेटी के सात सदस्यों के अतिरिक्त नाजिम-सचिव अषफाक हुसैन ने हिस्सा लिया। अषफाक हुसैन ने माननीय उच्च न्यायालय में आदेश की पालना करने के लिए कमेटी के समक्ष कार्ययोजना प्रस्तुत की। फैसले की क्रियांवति करने के लिए बॉक्स, लोहे के बोर्ड, रिसीवर दफ्तर, कैमरे इत्यादी तैयार किए जा चुके हैं। डाक द्वारा आने वाले चढ़ावे/नजराने के लिए डाक विभाग को नाजिम द्वारा खत लिखा जा चुका है। कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद खान ने कमेटी की सर्वसम्मती से नाजिम दरगाह कमेटी को अधिकृत किया। बैठक में उपाध्यक्ष अम्मार अहमद अहमदी उर्फ नय्यर मियां, मोहम्मद ओबेदुल्लाह षरीफ, मौलाना अब्दुल वदूद पीर अषरफ, शेख अलीम, चौधरी वहाज अख्तर, जावेद अब्दुल मजीद पारेख और खान मोहम्मद सईद शामिल रहे।

विद्यापीठ के चांसलर नियुक्त

IMG-20140804-WA0041उदयपुर | रजस्थान विद्यापीठ में चांसलर के पद पर एच सी पारिख की नियुक्ति के आदेश निकल गए है | और संभावना है की बुधवार तक वह उदयपुर आकर पदभार ग्रहण करेंगे |
विद्यापीठ कि व्यवस्थापिका प्रबंध समिति कि बैठक में एच सी पारिख के नाम कि अनुशंषा कि गयी थी जिसके बाद जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल द्वारा कुल के संविधान एवं यु.जीसी के आधार पर प्रबंध समिति कि बैठक के अनुमोदन पर एच सी पारिख को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्या पीठ ( मान्य ) विश्वविद्यालय के चांसलर के पद पर नियुक्ति करने के आदेश निकाले गए | जानकारी के अनुसार एच सी पारिख बुधवार तक उदयपुर आकर पद भार ग्रहण करेंगे | गौर तालाब है की एच सी पारीख पूर्व आयकर आयुक्त है और अभी मुंम्बई में निवास करते है |

आरोपों के बिच नगर निगम की अंतिम बैठक

IMG-20140804-WA0022
उदयपुर । नगर निगम बोर्ड की साधारण सभा की आखरी बैठक सोमवार को संम्पन्न हुई | जहां सत्ता पक्ष ने अपने पिछले पांच साल की उपलब्धियां गिनाई तो विपक्ष जम कर पिछले पांच सालों पर सवाल उठाये | निगम की बैठक में पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा भी मौजूद रहे ।
शुरुआत में महापौर द्वारा पांच वर्ष के सफलता पूर्वक कार्यकाल के धन्यवाद भाषण के बाद पहला प्रस्ताव पढने के पहले ही विपक्ष के पार्षदों ने सवाल उठाना शुरू कर दिये व् लम्बे विवाद के बाद जब गुलाबचद कटारिया ने भड़क कर प्रस्ताव पर चर्चा करने को कहा तब प्रस्तावों पर चर्चा हुई और एक एक कर सारे प्रस्तावों पर सहमति बनती गयी |
इस बैठक के पहले माना जारहा था की कई सत्ता पक्ष के पार्षद जो पिछले काफी समय से महापौर से नाराज़ चल रहे थे जिनका महापौर से कई बार खास विवाद भी हो गया था वह पार्षद इस बैठक में हंगामा करेंगे | लेकिन किसी पार्षद ने विरोध का एक स्वर भी नहीं निकला और पुरे वक़्त निगम और महापौर का बचाव करते नज़र आये क्यों कि नगर निगम चुनाव करीब है और इस बार निगम में महापौर की कुर्सी सामान्य है जिसके चलते सभी की आँखों में महापौर की की कुर्सी की चमक है, और मेवाड़ के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया जिनकी मर्जी से पार्षद के टिकिट और महापौर का निर्णय किया जाएगा IMG-20140804-WA0018उनके सामने किसी पार्षद की आवाज़ नहीं निकली | गौरतलब है की कई पार्षदों ने महापौर से विवाद के चलते पिछले कई समय से नगर निगम में आना तक छोड़ दिया था |
सभा शुरू होते ही विपक्ष ने सवालों की झड़ी लगा दी विपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली ने कहा की पिछले पांच साल में नियम के हिसाब से नगर निगम में साधारण सभा बोर्ड की करीब तीस बैठक होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक आधी भी नहीं हुई | कांग्रेसी पार्षद अजय पोरवाल रेहाना जर्मनवाला मोहम्मद आयुब और प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली ने पिछले पांच सालों में कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में विकास और निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठाये की उनके वार्डों में पक्षपात किया गया है | श्रीमाली ने कहा की हर वार्ड में एक एक करोड़ के काम हुए लेकिन फिर भी विकास कही दिखाई नहीं देता जिन वार्डों में काम हुए है वहां भी सड़के और नालियां तक टूटी हुई है | अजय पोरवाल ने आरोप लगते हुए कहा कि कई वार्डों में तो बिना वजह सडकों के कार्य और रंग रोगन के कार्य लरवये जा रहे है | अय्यूब और श्रीमाली ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर भी सवाल उठाये | श्रीमाली ने तो अवैध निर्माण पर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ पर आरोप लगते हुए कहा की हर अवैध निर्माण के स्वीकृति इन्होने दी है इनकी जाँच करवाई जाए |
सदन में सामुदायिक केन्द्रों के शुल्क बढ़ोतरी पर भी काफी गरम माहोल रहा | हालाँकि सामुदायिक केन्द्रों में शुक बढ़ने का प्रस्ताव संशोधन के बाद पास हो गया लेकिन विपक्ष ने आरोप लगाया की कई सामुदायिक केन्द्रों पर कुछ प्रभावशाली लोगों का कब्जा है जिससे की आम जन को सुविधा नहीं मिलती उनसे चाबी ली जाए | इस पर कटारिया ने भी बात को सही ठहराते हुए कहा कि चाबी नगर निगम के पास होनी चाहिए और सामुदायिक केन्द्रों का रखरखाव सही ढंग से होना चाहिए | नगर निगम के वाटिकाओं और सामुदायिक केन्द्रों पर शूलक बढ़ने को कटारिया ने भी सही ठहराया |
होटल एवं रेस्टोरेंट के वार्षिक शुल्क के प्रस्ताव को कमिटी बना कर पुनः विचार करने को कहा क्यों की लगाये जाने वाले शुल्क बहुत अधिक है जनका भार यहाँ आने वाले पर्यटकों पर पडेगा | इधर शहर में अन्य रूटों पर बेस चलने के लिए कटारिया ने कहा की इस मामले में निगम खुद पहल करे और अगर ठेकेदार नहीं चलता है तो निगम चाहे घाटा खा कर लेकिन खुद चलाये और जनता को सुविधा दे |

कटारिया भड़के : मीटिंग शुरू होते ही विपक्षी पार्षदों का विरोध शुरू होगया था जो प्रस्ताव पढने के पूर्व ही लंबा खींचता गया | जिसपर बाद में कटारिया भड़क कर अपनी सीट से खड़े होगये और कहा की यदि आपलोगों को प्रस्तावों पर चर्चा करनी होती ठीक है वरना मेरे पास समय नहीं है में डेड घंटा बेकार में बर्बाद कर दिया | कटारिया ने कहा की आप लोगों का मकसद सिर्फ विरोध करना है किसी बात को समझना नहीं है | उन्होंने कहा की छोटी मानसिकता मत रखो और शहर के विकास में भागीदार बनो कटारिया के भड़कने के बाद सभी चर्चा प्रस्तावों पर हुई और एक एक कर सभी प्रस्तावों पर आम सहमति बनती गयी |

विपक्ष के नेता सदन में नहीं लेकिन बाहर बोले बोर्ड फ़ैल : विपक्ष के कांग्रेसी नेताओं ने सदन में तो नहीं लेकिन बाहर आकर कहा की भाजपा का यह पांच वर्ष का कार्य काल फ़ैल है जिसने शहर में विकास से अधिक अतिक्रमण और अवैध निर्माण करवाये जिस बोर्ड की महापौर की जिद्दी तानाशाही और अड़ियल रवैये के कारण चार पांच पार्षदों को छोड़ कर बाकी सभी पार्षद नाराज़ रहे | विपक्ष के कांग्रेसी पार्षदों का कहना है, कि पिछले पांच सालों में शहर में विकास और जन हित के काम कम और अवैध निर्माण ज्यादा हुए है | पिछले पांच सालों में नगर निगम अतिक्रमण करने वालों की सरपरस्त बनी हुई है, अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि कोर्ट और निगम के नोटिस के बावजूद पक्के निर्माण और सार्वजनिक जहां पर निगम की महापौर की सरपरस्ती के चलते जगह पर काबिज हुए बैठे है | और और अवैध निर्माण करने वालों पर कोई अंकुश नहीं लगपाये जी प्लस ३ की अनुमति लेकर छह मंजिल तक निर्माण कर डाले है |

हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ खदान को फीमी एन्वायरमेंट अवार्ड

DSC_0067
भारत की फेडरेषन ऑफ इण्डियन मिनरल इण्डस्ट्रीज (फीमी) ने हिन्दुस्तान ज़िंक की कायड़ भूमिगत खदान को पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र मेंउल्लेखनीय कार्य करने के लिए ‘फीमीअभि राज बाल दोता एन्वायरमेंट अवार्ड-2013-14’सेसम्मानितकिया। यह अवार्ड हिन्दुस्तान जिंक को दिल्ली में हुए एक विषेष कार्यक्रम में 31 जुलाई 2014 को फीमी की 48वीं आम सभा में दिया गया।
यह अवार्डमाननीय केन्द्रीय खान, इस्पात, श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिया तथा यह पुरस्कारहिन्दुस्तान जिंक की ओर से कबीर घोष (हेड-टेक्नीकल माईनिंग), पूरणजेतावत, (ईकाइ प्रधान-कायड़ माइन) ने ग्रहण किया।
इसअवसरपर पूरण जेतावत को हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ माइन में पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यकरने के लिए एक प्रषस्तीपत्र भी प्रदानकियागया। यह प्रषस्ती पत्र सचिव, खानमंत्रालय, भारत सरकार ने दिया।

यूको बैंक से ८० हज़ार पार

0

uko baink
उदयपुर। बैंक तिराहे स्थित यूको बैंक के अंदर आज दोपहर १२ बजे कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के बैग से ८० हजार रुपए पार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार उत्तरी सुंदरवास निवासी कृष्णचंद्र (६०) पुत्र रामचंद्र पुरोहित आज सुबह यूको बैंक में अपने खाते से रुपए निकालने पहुंचे। करीब १२ बजे जब वह ८० हजार रुपए निकालकर बैंक से बाहर निकले, तो उनको बैग हल्का लगा, तो उन्होंने बैग चैक किया। बैग देखकर उनके होश उड़ गए। बैग से ८० हजार रुपए गायब थे। वह तुरंत बैंक में पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की। इस पर सूरजपोल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कृष्णचंद्र की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि बदमाश का पता लगाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया था।

विवादों के बाद विद्यापीठ के नए चांसलर की नियुक्ति …

vidhya pith 1
उदयपुर | राजस्थान विद्यापीठ के चांसलर पद पर बना गतिरोध शायद अब थम जाए क्यों कि चांसलर पद के लिए चयन समिति द्वारा नाम लगभग तय कर लिया गया है | जिस पर आधिकारिक रूप से आगामी तीन चार दिनों में मुहर लग जायेगी |
जानकारी के अनुसार राजस्थान विद्यापीठ के चांसलर पद के लिए पूर्व आयकर आयुक्त हरिश्चंद्र पारख के नाम का अनुमोदन चयन समिति ने कर दिया है, जिस पर कुल की मुहर लगना बाकी है | यह निर्णय शुक्रवार को हुई चांसलर चयन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया तीन सदस्यी चयन समिति में विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की ओर से इतिहासकार प्रो. केएस गुप्ता, जीवन सदस्य मंडल की ओर से प्रतापसिंह चौहान तथा विद्यापीठ कुल की व्यवस्थापिका की ओर से डॉ. एमएस राणावत ने भाग लिया था, विद्यापीठ के वाई चांसलर एसएस सारंग देवोत् ने बताया कि अंतिम निर्णय कुल का होगा चयन समिति में अभी इस नाम पर चर्चा हुई है और अनुमोदन किया गया है | अभी चयन प्रक्रिया में है |
गौरतलब है कि पिछले दिनों विद्यापीठ में चांसलर पद के लिए दो गुटों में ठनी हुई है | पूर्व चांसलर प्रो. गर्ग के पद से इस्तीफे के बाद उन्होंने कार्यवाहक चांसलर प्रफुल नागर को नियुक्त किया था, जिसके बाद कर्मचारियों के एक गुट ने इस इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए पदभार ग्रहण नहीं करने दिया था | तब से नए चांसलर कि नियुक्ति की प्रक्रिया जारी थी जो | चयन समिति ने शुक्रवार को पूर्व आयकर आयुक्त हरिश्चंद्र पारख के नाम का अनुमोदन किया है, जो हाल में मुंबई में रहते हैं और हाल ही में विद्यापीठ के संरक्षक बने प्रो. भवानी शंकर गर्ग के परम विश्वस्त हैं।
जानकारी के अनुसार निजी संबंधों के चलते चाहें समिति ने यहाँ भी नियमों की अनदेखी की है | क्यों कि नियमानुसार किसी भी विश्व विद्यालय में चांसलर के पद के लिए किसी शिक्षा विद्द का होना आवश्यक है जबकि पारख पूर्व आयकर आयुक्त है |
इनका कहना …………..
अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है क्यों कि अंतिम निर्णय कुल द्वारा किया जाता है | हरीश चन्द्र पारख के नाम का अनुमोदन चयन समिति द्वारा किया गया है | जो अभी प्रक्रिया में है | एसएस सारंग देवोत् , वाइस चांसलर , विद्यापीठ

कब्रिस्तान की ज़मीन भू माफियाओं की बुरी नज़र ।

IMG-20140801-WA0007 (1)

उदयपुर । तितरड़ी स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर भू माफियाओं और असामाजिक तत्वों के अवैध कब्जे के चलते मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की ।
जाकारी के अनुसार
तितरड़ी कब्रस्तान की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालो के खिलाफ कारवाही को लेकर शहर के मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम प्रसाशन, जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाल लम्बा से मिलकर उन्हें बताया की गिरजा व्यास पेट्रोल पंप के पीछे मुस्लिम समाज सवीना का कब्रिस्तान है, जिस पर भू माफिया कब्जा करने की नियत से आये दिन इस कब्रिस्तान बॉउंड्री के अंदर चक्कर लगा रहे है । प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारीयों को ये भी बताया कि शहर की बनी शांति को इस तरह की हरकत कर भू माफिया अशांति पैदा करना चाह रहे है । प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि समय रहते ऐसे समाज कंटको के खिलाफ कानूनी करवाई की जाये ताकि अमन चेन व् शांति बनी रहे । एडीएम प्रशासन और जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल की बातों पर गोर करते हुए समय रहते इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ करवाई करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में सवीना कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी के सदर नासिर खान, सेक्रेटरी सय्यद शहीद मदनी , सेकेट्री मोहम्मद याहया , ज़ाहिर हसन शेख, सय्यद इरफ़ान अली सलिस मियां, रेहान अहमद, अशरफ शेख, शौकत, शराफत अली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग प्रदेश सचिव अब्दुल गफूर मेंवफरोश, शहर अध्यक्ष सलीम शेख, महासचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी के अलावा भी कई अन्य मुस्लिम पदाधिकारी भी मौजूद थे ।

IMG-20140801-WA0008 (1)

 

छात्र हितों की अनदेखी करते हुए संगठनों का कॉलेज बंद

IMG-20140801-WA0038

उदयपुर। छात्र संघ चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र नेता अपना वर्चस्व बनाने में एक ही मुद्दे को लपकने में लगे हुए है, और छात्र हितों की अनदेखी करते हुए आये दिन कॉलेज बंद करवाने में लगे हुए है । यही नहीं अपनी मतभेदों और चुनावी राजनीति के चलते कॉलेजों में आपस में भीड़ रहे है। शुक्रवार को भी कॉमर्स कॉलेज में दो छात्र गुट भीड़ गए बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा ।

IMG-20140801-WA0004

गेस्ट फेकल्टी की भर्ती के मामले में कॉलेजों में बंद को लेकर आज कॉमर्स कॉलेज में दो गुट आपस में भीड़ गए | एबीवीपी के छात्र नेता देवेन्द्र सिंह पंकज बोराणा आदि अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार विरोध स्वरुप आर्स कॉलेज, मीरा गर्ल्स कॉलेज बंद करवाने के बाद कॉमर्स कॉलेज पहुंचे जहाँ पहले से मौजूद छात्र नेता हिमांशु चौधरी व् उनके समर्थकों ने विरोध करते हुए कॉलेज बंद करने से मना कर दिया कि यह समस्या एमपीयुटी में अधिक है अतः वहां पर ही आंदोलन किया जाए जबकि यहाँ पर गेस्ट फेकल्टी की वजह से पढ़ाई में रुकावट नहीं है कक्षाएं नियमित रूप से चल रही है । एबीवीपी के पंकज बोराणा व् देवेन्द्र सिंह कॉलेज बंद करवाने को लेकर अड़ गए और कक्षाओं से छात्रों को बाहर निकालते हुए कॉलेज का गेट बंद कर दिया । बाद में हिमांशु चौधरी के विरोध के चलते दोनों गुट आमने सामने हो गये और छात्र नेता हिमांशु चौधरी और सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष पंकज बोराणा हाथापाई तक होगयी गयी, बाद में पुलिस ने बीच बचाव करते हुए छात्रों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया । बाद में एबीवीपी के छात्रों ने बाद में यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के बाहर सभा की और प्रदर्शन किया तथा मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ।
इससे पहले एब्बवीपी ने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी और एमपीयूटी से सम्बंधित सभी कॉलेजों को बंद करवा कर छात्रों से कक्षाओं से बाहर निकाला एबीवीपी के विश्व विद्यालय इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने मिल कर गेस्ट फेकल्टी की भर्ती के मामले में विरोध स्वरुप सुखाड़िया विश्व विद्यालय के आर्स कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज , साइंस कॉलेज , मीरा गर्ल्स कॉलेज विधि महाविद्यालय, तथा एम पी यु टी के के भी सभी कॉलेज बंद करवाये बाद में सुखाड़िया विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया । देवेन्द्र सिंह ने बताया की एबीवीपी जनप्रतिनिधियों से से मिल कर शिक्षा मंत्री और मुख्य मंत्री से मुलाक़ात करेंगे और समस्या से अवगत करवायेगें ।

IMG-20140801-WA0011

गौरतलब है की गेस्ट फेकल्टी की भर्ती को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र संगठन अपना अपना राग अलापते हुए अपना चुनावी मुद्दा बनाने पैट तुले हुए है और इस को लेकर आये दिन धरने प्रदर्शन से कॉलेज बंद करवाने तक का आंदोलन किया जारहा है । गेस्ट फेकल्टी की भर्ती को लेकर एबीवीपी , एनएसयूआई और छात्र संघर्ष समिति के छात्र नेता अपने अपने गुटों के साथ आंदोलन चला रहे है। इस मामले में सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है की वह सरकार से बात कर इस मामले में सकारात्मक कदम उठाएगा। इधर आंदोलन में कॉलेज बंद और कॉलेजों में माहोल खराब करने पर कई कई सीनियर छात्रों ने भी आलोचना की है उनका कहना है, कि विरोध के रूप में कॉलेज बंद नहीं होना चाहिए इससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होता है | छात्र नेता अपने हितों के चलते रोज रोज कॉलेज बंद करवाने आजाते है |

इनका कहना ……

विरोध में धरना प्रदर्शन हो वीसी से बात चित हो ये सही है | लेकिन रोज रोज कॉलेज बंद नहीं होना चाहिए | विरोध इस तरह हो की पढने वाले छात्रों का नुकसान नहीं हो . अमित पालीवाल छात्र संघ अध्यक्ष सुखाड़िया यूनिवर्सिटी
सभी कॉलेजों में गेस्ट फेकल्टी को लेकर पढ़ाई प्रभावित नहीं हो रही यह मुख्य समस्या एमपीयूटी की है । ऐसे में आंदोलन सही है लेकिन कॉलेज बंद करवा कर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित करना गलत है । हिमांशु चौधरी , छात्र नेता

गेस्ट फेकल्टी के विरोध में एनएस यु आई भी है, लेकिन इस तरह रोज रोज कॉलेज बंद करवाना गलत है इन इस यु आई इसके खिलाफ है | इससे नए आये छात्रों की पढ़ाई खराब हो रही है | दीपक मेवाड़ा , जिला अध्यक्ष एनएसयूआई

गेस्ट फेकल्टी के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से विरोध होना चाहिए जिससे कि छात्रों की पढाई का नुकसान नहीं हो | लेकिन कुछ छात्र संगठन अपने हितों के चलते कॉलेज बंद करवा रहे है जो गलत है | महेंद्र पारीक , प्रवक्ता एनएसयूआई |

रहमतों का पैगाम लेकर आई ईद ।

IMG-20140730-WA0050

उदयपुर। उदयपुर में मुस्लिम समुदाय ने बुधवार को इदुलफितर हर्षोल्लास से मनाया। अलसुबह अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में फजऱ की नमाज अदा की। कई मस्जिदों में माहे रमजान की अलविदा भी पढ़ी गई और सलातो सलाम हुआ। इसके बाद अपने परिजनों की कब्र पर अकीदत के फूल पेश किए जहां उनके मगफिरत की दुआएं की।
उल्लेखनीय है कि सोमवार रात चांद नहीं दिखने और शहादत नहीं होने पर उदयपुर संभाग में ईद बुधवार को मनाई जा रही है वहीं देश भर में मंगलवार को ईद मनाई गई।
चेटक स्थित पलटन मस्जिद पर हुई नमाज में भारी संख्या में नमाजियों ने इदुलफितर की नमाज अदा की। नमाज के बाद हाफिजों ने खुत्बा प$ढा। इसके पश्चात दुआएं हुई जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली एवं शहर में अच्छी बारिश की दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकरबाद दी। सभी लोग ईदगाह से अपने घर पहुंचे जहां अपने रिश्तेदारों एवं परिजनों के साथ सभी को ईद की मुबारकरबाद दी। घरों पर बच्चों ने बड़ों के हाथ चूमकर उनसे दुआओं के साथ ईदी भी ली। इदुलफितर की खुशी में सुबह फजर की नमाज से पहले घरों में विशेष पकवान के रूप में खीर बनाई गई जिस पर फातेहा लगाई गई। फातेहा के दौरान घर के परिजनों एवं सदस्यों द्वारा रमजान माह में पढ़े गए कुरआन, तिस्बिहात एवं सूरतों का इसाले सवाब रूखसत (इंतकाल) हो चुके रिश्तेदारों एवं परिजनों को पहुंचाया गया।
रोशनी से जगमग हुई मस्जिदें : ईद की खुशी में शहर की रहमान कॉलोनी, आयड़ मदीना मस्जिद, छींपा मस्जिद, सविना, खांजीपीर, सिलावटवाड़ी सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों पर भव्य रोशनी की गई।
रमजान जाने का रंज भी : रमजान के खत्म होने के साथ ही तोहफे में मिली ईद पर कई बुजुर्गों की आंखों से आंसू भी छलक गए। ईद की एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए रमजान के जाने रंज करते हुए कई लोग खुशी के मौके पर गमगीन भी दिखाई दिए। कई परिवारों के इस साल दुनिया से रूखसत (इंतकाल) हुए परिजनों की याद कर भी आंसू छलक पड़े।
कपासन। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुलफितर का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया। नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। सुबह 9 बजे जामा मस्जिद पर एकत्रित होकर मुस्लिम समुदाय के लोग गुलाबसागर की पाल स्थित ईदगाह पहुंचे जहां विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। ईदगाह से सभी लोग जुलूस के रूप में रवाना हुए जो शिवाजी चौक, बस स्टैंड, कुम्हारों को मोहल्ला, पीपली बाजार, सदर बाजार, पुराना राशमी रोड होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे। रास्ते में हिंदू भाइयों व जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समुदाय के महिला-पुरुषों ने नए वस्त्राभूषण धारण कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी व मुंह मीठा कराया।

 

10556468_802685793109713_4739228859797139505_n