खाटू श्याम भजन संध्या कल

u22mayph-6
उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को आयोजित श्री खाटू श्याम भजन संध्या को लेकर टाउनहॉल प्रांगण में भव्य तैयारियां की जा रही है। भजन संध्या का आगाज रात्रि ८ बजे स्व:प्रज्जवलित अखण्ड ज्योत, गणेश श्याम सालासर स्तुति, महाआरती से के साथ होगा।
भजन संध्या को लेकर गुरूवार को आयोजति पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष के.के गुप्ता ने बताया कि भजन संध्या में कोलकाता के राजु मेहता इस बार पुन: इस भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा फरीदाबाद से मीनू शर्मा, बीकानेर के युवा गायक प्रवेश शर्मा, नई दिल्ली के मंच संचालक एवं गायक महावीर अग्रवाल बासु तथा ७०० से भी अधिक स्वरचित भजनों की रचना एवं गायन करने वाले श्याम गीतकार, संगीतकार एवं गायक जयपुर के निजाम भाई, बिन्दु भाई, आजम भाई अपनी आर्केस्ट्रा पार्टी एवं संगीतकारों के दल के साथ सैकडों भजनों की अमृत वर्षा कर मेवाडवासियों में नई स्फुर्ति, उमंग, उत्साह, महाआनन्द एवं असीम ऊर्जा का संचार करेंगे।
छप्पन भोग होगा वितरण: अहमदाबाद से आये प्रतिष्ठित संस्थानो के ५१ से अधिक कुशल कारीगरों द्वारा ‘‘गोरधन छप्पन भोग‘‘ महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। प्रभु के प्रिय भोजन सवामणी चूरमा, मक्खन, केसर दुध, खीर, पंचामृत, पान बीडा, खोपरा-नारीयल, सभी प्रकार के सूखे मेवे, ताजा मोसमी फल, छप्पन प्रकार के मिष्ठान एवं व्यंजनो का छप्पन-भोग महाप्रसाद दरबार में सजाया जायेगा। छप्पन महिलाएॅ एवं युवतियॉ केसरिया वेश में इन्हे अपने सिर पर धारण कर बाल-गोपालों की अगवाई में मोरपंखी की छाया में इन्हे प्रसाद कक्ष से श्याम दरबार में ढोल नगाडो के मध्य मनुवार सहित परोसेगी। अखण्ड ज्योत में अनवरत छप्पन भोग की आहुतियॉ पदरायी जायेगी वही उपस्थित भक्तो को भजन अमृत वर्षा एवं महाआरती पश्चात् प्रसाद रूप में भोग वितरित किया जायेगा। दर्शनोपरान्त भी भक्तों को प्रसाद रूपी प्रभावना भी वितरित की जायेगी।
बनेगा भव्य मंच: भजन संध्या को लेकर ८० प*ीट लम्बाई, ४० प*ीट चौाई तथा ६१ प*ीट ऊंंचा भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। जिसकी प्रथम मंजिल १२ फीट उंची होगी जिस पर अखण्ड ज्योत दरबार सजाया जायेगा। द्वितीय मंजिल २२ फीट उंची होगी जहा श्याम दरबार के साथ चार अन्य मंदिर होंगे जिसमें दायी ओर गणेश एवं हनुमान जी तथा, बायी ओर. श्रीनाथजी एवं तिरूपति बालाजी बिराजमान होंगे। तृतीय मंजिल ३१ फीट उपर होगी जहॉ पुन: ९ मन्दिर होंगे। बहुमंजिला इस मंच के शिखर पर ६१ फीट उंचाई पर गणेश श्याम तथा हनुमान ध्वज पताकाए लहरायेगी-फहरायेगी। मंच निर्माण कार्य देश के विख्यात श्याम मंच शिल्पी दिल्ली के राजकुमार कसेरा एवं स्थानीय अनिल वेद, नलिन वेद, दुर्गाशंकर के निर्देशन में १०० से भी अधिक कारिगरो द्वारा किया जा रहा है जो २४ मई के अन्तिम क्षणों तक तैयार होगा।
भजन संध्या के दौरान विद्युत चलित जेट फव्वारो द्वारा गुलाब की पंखुडियों एवं अनेक व्यक्तियों द्वारा स्प्रींकलर से मुम्बई, अजमेर एवं ब्यावर से लाये गये इत्र एवं सुगन्धित दिव्य पदार्थाे की वर्षा की जायेगी।
अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति प्राप्त इस वार्षिक भजन संध्या में मेवाड सहित दुर दराज के इलाको खाटू-श्याम नगर, दिल्ली, मन्दसोर, नीमच, रतलाम, जयपुर, अजमेर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, फतहनगर, ब्यावर, पाली, सूरत, अहमदाबाद, खेरवाडा, डुंगरपुर जैसे अनेक शहरो से हजारो श्याम भक्त शिरकत करेंगे। भक्तो की सुविधा हेतु उनके लिए यहॉ पर अनेक श्याम रसोडे एवं भण्डारे की व्यवस्था भी की गई है।
ट्रस्ट के प्रवत्त*ा नारायण अग्रवाल ने बताया कि पत्रकार वार्ता को मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सच्चान तथा विशिष्ठ अतिथि प्रशांत अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

झुलसी बालिका की मौत

झुलसी बालिका की मौत
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
एसपी ने किया मौका निरीक्षण
उदयपुर। जिले के झाडोल कस्बे के नान्दवेल गांव निवासी बालिका की झुलसने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका के चलते अज्ञात दो व्यत्ति* के खिलाप* दर्ज करवाया मामला। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक ने किया मौका निरीक्षण
सूत्रों के अनुसार झाडोल थाना क्षैत्र नान्दवेल गांव निवासी विद्या (११) पुत्र प्रेमचंद लौहार को बुधवार रात में झुलसी अवस्था में एम बी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को विद्या घर पर अकेली थी तथा परिजन बाहर गए थे। परिजनों के अनुसार सांय आए दो अज्ञात बदमाश विद्या का मुहदबा कर उस पर केरोसिन उण्डेल कर 20_07_2013-burngirl20 लगा कर प*रार हो गए। हादसे को देख ग्रामीणों ने आब पर काबू कर उपचार के लिए एम बी चिकित्सालय में पहुचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गर्ठ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला कि बुधवार को विद्या घर पर अकेली थी। सांय वह खाना बनाने के लिए चूल्हीे में केरासिन उण्डेल कर आग लगा रही थी। इस दौरान वह चपेट में आ गई। आग लगने पर दौड कर वह बाथ रूम की तरप* गई वहां पानी नहीं मिलने पर दौडती चिल्लाती हुई पडोसी के मकान के बाहर पहुची। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने आग पर काबू कर उसे उपचार के लिए एम बी चिकित्सालय पहुचाया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा एवं अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उप अधीक्षक गणपतलाल मय जाप्ता ने घटना स्थल पहुच कर मौका निरीक्षण किया। इस मामले में अनुसंधान के लिए एप*एस एल टीम ने मोके पर पहुच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाप* हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सांसद बनने के बाद पहला कार्यक्रम

सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी एवं समारोह का आयोजन
उदयपुरimages (2)। नवनिर्वाचित उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के बढते खतरों को रोकने के लिए हर नागरिक को जागरूक होकर भागीदारी निभाने की जरूरत है।
मीणा गुरूवार को सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित विश्व जैव विविधता दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति का अवैध क्षरण एवं अन्धाधुन्ध दोहन पृथ्वी पर जीवन के लिए खतरनाक चुनौतियां लेकर आ रहा है ऐसे में प्रकृति संतुलन के प्रभावी उपायो के लिए वैश्विक स्तर पर समग्र चिन्तन कर कडे कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि उदयपुर में जिला स्तरीय कमेटी का गठन कर पर्यावरण, पर्यटन, जंगल जमीन एवं जल को सुरक्षित करने के कार्याें की सतत समीक्षा की जायेगी। उन्होंने उदयपुर को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने की जरूरत बतायी।
समारोह को पर्यावरण विद् डॉ.जी.पी.सक्सेना ने कहा कि कृषि आधारित प्राकृतिक फसली उत्पादन ७५ फीसदी विलुप्त होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जैविकी का तेजी से हा्स हो रहा है। आज जैव विविधता संरक्षण को व्यावहारिक तौर पर लागू करने की आवश्यकता है। इस कार्य में शोध एवं ज्ञान के आधार पर प्रभावी प्रयास करने होंगे। उन्होंने प्रकृति संरक्षण एवं संतुलन के लिए कानून, प्रशासन, समाज एवं प्रबुद्घजन की भागीदारी पर जोर दिया।
पर्यावरण विशेषज्ञ प्रो.एल.एल.शर्मा ने कहा कि पृथ्वी निर्माण के साथ तीस करोड में से तीन करोड वनस्पतियों की पहचान ही की जा सकी उनमें से भी ५५ ही बची है और यदि समय रहते इनका संरक्षण नही किया गया तो मानव जीवन को विषय परिस्थितियों का सामना करना पडेगा। प्रो. वी.एस.दुर्वे ने प्रकृति के अंधाधुंध दोहन को जैव विविधता के लिए बडा खतरा बताया।
झील एवं पर्यावरण प्रेमी अनिल मेहता ने कहा कि जैव विविधता में सराबोर मेवाड क्षेत्र को आजीवीका एवं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सरंक्षण देना होगा। उन्होंने शताधिक छोटे-बडे जलाशयों को जैव विविधता संरक्षण के दृष्टिकोण से श्रेणीबद्घ करने पर जोर दिया। प्रो. महेश शर्मा ने कहा कि आधुनिक संसाधन एवं सौंदर्यीकरण के पहलुओं को तकनीकी पहलुओं के अध्ययन एवं जानकारी के साथ लागू करना होगा जिससे जैव विविधता की मौलिकता प्रभावित न हो।
स्वागत उद्बोधन में उप वन संरक्षक ओ.पी.शर्मा ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने की। कार्यक्रम का संयोजन स.वन संरक्षक लायक अली खान ने किया। इस मौके पर उप वन संरक्षक हरिणी वी., स.वन संरक्षक फतह सिंह राठौड, शक्तावत सहित अन्य अधिकारी पर्यावरण विद् भी मौजूद थे। इससे पूर्व सांसद मीणा ने वृहद् प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जिसमें जैव विविधता, प्रकृति संरक्षण के पहलुओं को रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया। मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने प्रदर्शनी बाबत जानकारी दी। सांसद मीणा ने जंगल सफारी वन्यजीव संरक्षण पर्यटन स्थलों का विकास आदि पर विस्तार से चर्चा की।
विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर स्काउट एवं गाइड द्वारा हेप्पी होम स्कूल में ग्रीष्मकालीन अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर के तहत समारेाह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि स्काउट एवं गाइड के सीओ एम.आर.वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जीव जन्तुओं को बचाया जाना अतिआवश्यक है। इस अवसर समारोह की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण विद् प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति एवं जीव संरक्षण के लिए आवश्यक है कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जाए और पेड पौद्यों के साथ साथ जीवों की भी रक्षा की जाए।

सांसद आज कोटडा दौरे पर
उदयपुर, २२ मई (का.सं.)। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद श्री अर्जुनलाल मीणा शुक्रवार को कोटडा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। संसदीय दल की बैठक मे भाग लेकर दिल्ली से लोटे श्री मीणा कोटडा क्षेत्र के देवला, पाण्डवा, कोटडा, मामेर आदि क्षेत्रों में जनसुनवाई करेगें।

देशी कट्टे के साथ युवक गिरप*तार

images (1)
उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस ने गुरूवार को मल्लातलाई क्षेत्र एक युवक की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा (पिस्टल) व तीन जिंदा कारतूस बरामद कर गिरप*तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा द्वारा जिले में चलाये जा रहे अपराधियों की धरपक$ड अभियान के तहत अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. राजेश भारद्वाज के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत पश्चिम मुरलीधर किरोडू के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबीर की सूचना पर अम्बामाता थाना क्षेत्र के सज्जननगर चौकी के समीप मोहम्मद अजमद (२५) पुत्र शकील मोहम्मद को रोक तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा (पिस्टल) व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने देशी कट्टा व कारतूस जब्त कर युवक को गिरप*तार किया है।

निगम दस्ते पर पथराव

आरोपियों के खिलाप* मामला दर्ज
उदयपुर। शहर के चांदपोल क्षैत्र में स्थित सरकारी भूखण्ड से कब्जा हटाने गए निगम दस्ते पर अतिक्रमी सहित परिजनों ने पथराव किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर निगम के पुलिस उप अधीक्षक जीवनसिंह राणावत ने चांदपोल बारी घाट पर स्थित सरकारी भूखण्ड पर कब्जेधारी मनोहर कुमावत, दिनेश कुमावत व परिजनों के खिलाप* मामला दर्ज करवाया। कि गुरूवार दोपहर में नगर निगम के राजस्व अधिकारी अनिता मित्तल, राजस्व निरीक्षक नितेष भटनागर, राजस्व समिति अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, होमगार्ड के जवान मय जाप्ता दस्ता चांदपोल अंदर बारी घाट पहुचा। जहां नगर निगम के भूखण्ड पर मनोहर कुमावत वर्षो से काबिज होकर घो$डी पालन व्यवसाय कर रहा है। मोके पर पहुचे दल ने उत्त* मनोहर काु बुलाकर भूखण्ड से कब्जा हटाने को कहा। इस पर मनोहर, दिनेश व परिवार की महिलाओं ने दस्ते की कार्यवाहीं कर विरोध करते हुए पत्थरबाजी कर दी तथा महिलाओं ने राजस्व अधिकारी अनिता का पिछा कर दोडाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जुआ पक$डा: शहर के हाथीपोल थाना एस आई महेश कुमार ने गुरूवार सांय स्वरूपसागर पार्क में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते नूरी चोक निवासी शाबीर अली पुत्र समीर अली, धानमण्डी निवासी उत्तमसिंह पुत्र उम्मेदमल, कारवा$डी निवासी आरिप* पुत्र नियाज मोहम्मद, मोती कॉलोनी निवासी सदीक मोहम्मद पुत्र. जहीर हुसैन, धोली बाव$डी निवासी निखिल पुत्र गोपाल साहू, बी$डा निवासी सलमान खां पुत्र इस्माईल खां, महावतवा$डी निवासी गोरव शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा , हरजिन बस्ती गांधीनगर निवासी तासिप* अली पुत्र मोहम्मद अली , बिच्छूघाटी निवासी मोहम्मद सईद पुत्र मोहम्मद सईद खां को गिरप*तार कर इनके कब्जे से २१५५५ रूपये नकदी तथा जुआ उपकरण जब्त कर मामला दर्ज किया।

शहर में धडल्ले से बिक रही लोकल ब्रांडेंड कुल्फियां

खाद्य अधिकारी रोज ले रहे है कुल्फियों के सेम्पल
dpls4
उदयपुर। गर्मी बढने के साथ साथ शहर और आसपास के गांव कस्बों में आइसक्रीम कुल्फियों के ठेलों की भरमार हो गयी है। अगर कुछ मुख्य आइसक्रीम या कोल्ड हाउस की बात नहीं करे तो ठेलों पर मिलने वाली ये आइस केण्डी ज्यादातर लोकल ब्रांड या खुद की बनाई हुई होती है। कुछ गिने चुने कुल्प*ी विक्रेता को छोड कर ज्यादातर आइस केन्डी स्वास्थ के लिए नुकसानदायक है । खाद्य अधिकारी इन दिनों अभियान के तहत इन आइस केंडियों के रोज सेम्पल ले रहे है । लेकिन फिर भी छोटे छोटे कस्बों और आसपास के गांव में तो यह कुल्प*ी धडल्ले से बिक रही है।
शहर में लगभग ५० से अधिक आइसक्रीम पार्लर है। लेकिन आइसक्रीम कई दुकानों पर मिल जाती है। मुख्य बाजारों में अक्सर ब्रांडेड वाडीलाल, अमूल, क्रीम बेल आदि कंपनियों की आइसक्रीम मिलती है लेकिन गली मोहल्लों में अक्सर लोकल और घटिया क्वालिटी की आइसक्रीम मिलती है और यह आइसक्रीम अधिकतर बच्चे खाते है । डॉक्टरों के अनुसार घटिया क्वालिटी की आइसक्रीम में दूध क्रीम शक्कर के बजाय अन्य पदार्थ सिंगाडे का आटा यूरिया का बना दूध सेक्रीन आदि सस्ते और घटिया पदार्थो से बनाई जाती है, जो इस गर्मी में बच्चों के लिए तो बहुत नुक्सान दायक है। डॉक्टर अशोक माथुर का कहना है की इस गर्मी में ऐसी घटिया आइसक्रीम खा कर बच्चों में कई तरह की बीमारिया, खांसी, दस्त, उलटी , बुखार आदि हो जाती है जो कई बार बडी-बडी बीमारियों को जन्म देती है ।
ऐसे ही गांव में आइस केन्डी का खूब चलन है। जो अक्सर आइस की फैक्ट्री में बनायीं जाती है । और ये आइस केन्डी हद से ज्यादा नुकसान करती है। दो से पांच रूपये में मिलने वाली यह आइस केन्डी जंग लगे लोहे के फर्मों में रख कर जमाई जाती है । और यही नहीं इसमें जो रेड और ऑरेन्ज कलर काम में लिया जाता है वो एक तरह से जहरीला कलर होता है । यह आइस केन्डी पानी सेक्रीन और कलर के ही बनाई जाती है । जिसको खाने के बाद बच्चों के जिस्म में कई तरह के इन्फैक्शन और यहां तक का बीमारी की हालत में बच्चे मरणासन की स्थिति तक में चले जाते है ।

images

उदयपुर शहर पर्यटकों का शहर कहलाया जाता है। और इन आइस केन्डी वालों प् खाद्य सुरक्षा वालों का शिकंजा ना होने के वजह से अब यह लॉरी और ट्रॉली वाले शाम होते ही पर्यटन स्थल फतह सागर, सुखाडिया सर्कल, दूध तलाई आदि जगह मिल जाते है । और इनमे अक्सर नकली ब्रांड की आइसक्रीम मिलती है । ये ठेले वाले ज्यादा मुनाफे की लालच में शहर वासियों और पर्यटकों के स्वास्थ के साथ खिलवाड करते हुए धडल्ले से बेच रहे है । ताज्जुब की बात यह है की कई आइस केन्डी के खाद्य अधिकारियों द्वारा सेम्पल भी लिए गए है । और कई लोगों के घटिया क्वालिटी के चालान भी कटे है । लेकिन फिर भी इन पर लगाम नहीं लगाईं जारही है ।
सबसे अहम बात खाद निरीक्षक द्वारा इन ठेले वालों पर कोई लगाम नहीं लगाईं जा रही । विभाग के अधिकारी अक्सर आइसक्रीम पार्लर और ब्रांडेड आइसक्रीम के सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेजते है । लेकिन गांव व् पर्यटन स्थलों पर नकली आइसक्रीम बेचने वालों पर कोई अंकुश नहीं है । फूड इन्स्पेक्टर के अनुसार अभी अभियान चलाया जा रहा है जसमे रोज आइस केंडियों के जगह जगह से सेम्पल लिए जा रहे है । जिनकी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा ।
इनका कहना है….
१२ मई से हमने कुल्पि*यां और आइसक्रीम पर अभियान चला रखा है । और सब के सेम्पल लिए जारहे है । कुछ विक्रेता हमारी लिस्ट में है, लेकिन इसके अलावा कई विक्रेता जो सिर्फ ये तीन चार महीना धंदा करते है वह लिस्ट में नहीं है हालाँकि उनपर भी कार्रवाई की जाती
-अनिल भारद्वाज, फूड इन्स्पेक्टर

गर्मी हुई तेज, चलने लगी गर्म हवाएं

JNP-photo5
उदयपुर। लेकसिटी में दिन में गर्मी के तेज प्रकोप के कारण स$डक सुनी दिखाई दे रही है। दोपहर में तेज गर्मी एवं लू जैसी हवाएं चले लगी है वहंी तापमान भी ४० डिग्री के करीब पहुंच गया है।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान ३९.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान २४.६ डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले चार दिनों से शहर के तापमान में प्रतिदिन .१ डिग्री के करीब वृद्घि दर्ज की जा रही है वहीं न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा करीब ३ डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है। तेज गर्मी के प्रकोप के कारण लेकसिटी में दोपहर में स$डके सुनी दिखाई देने लगी है वहीं कार्यालयों में अब एयरकंडीशनर व कूलर में ही लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे है।
और ब$ढेगा तापमान: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शहर का तापमान ३८.८ व न्यूनतम तापमान २१.५ डिग्री दर्ज किया गया है। पूरे मई माह में केवल १ मई को यह तापमान ४०.२ डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में शहर में गर्म हवाएं चल सकती है एवं तापमान भी ४२ डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
images

ब$ढी शीतल पेय की मांग: शहर में बढती गर्मी के साथ ही शीतल पेय की मांग भी बढने लगी है। शहर में लगे सरस के काउंटरों पर इन दिनों छाछ व लस्सी की बिक्री दुगुनी हो गई है वहीं कई शीतल पेय कंपनियों के ठंडे की मांग भी बढ गई है।
images (1)

पार्कों व प*तहसागर पर भी$ड: तेज गर्मी के कारण शहर की प*तहसागर पाल पर दिन में कोई नजर नहीं आता है। वहीं अलसुबह वहां पाल पर वॉकिंग करने वालों की संख्या में इजाप*ा हुआ है वहीं गर्मियों की छुट्टियों के कारण शहर के दुर्गानर्सरी रो$ड स्थित सुखा$िडया पार्क, दुधतलाई, गुलाबबाग सहित कई पार्कों में शाम को स्कूली बच्चे अपनी टोलियों के साथ खेलते नजर आते है। रात्रि में गर्मी से निजात के लिए शहरवासी अपने परिवार सहित प*तहसागर की पाल पर आकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते है।

अधिकारियों की आंख के नीचे धडल्ले से हो रहे निर्माण

u21mayph-4

u21mayph-5
झील निर्माण निषेध क्षेत्र में आने पर भी नहीं हो रही कार्रवाई
उदयपुर, २१ मई (का.सं.)। शहर के रसूखदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत के चलते अदालती आदेशों की धज्जियां उ$डाते हुए झील निर्माण निषेध क्षेत्र में निर्माण कार्य करवा रहे है। ये रसूखदार अदालती आदेशों, स्टे के बावजूद भी अधिकारियोंसे सांठ गांठ के चलते केवल निर्माण ही नहीं करा रहे अपितु झील निर्माण निषेध क्षेत्र में आने के बावजूद निर्माण कर उसका विधिवत मकानों का नांगल कर उसमें रहना भी शुरू कर दिया है।
इस संबंध में मंगलवार को जब झील निर्मााण् निषेध में हो रही निर्मााण् कार्य की जानकारी एसीबी की स्पेशल टीम को मिली तो टीम ने हरिदास जी की मगरी में छापामार कार्रवाई की। मौके पर टीम ने देखा कि वहां रोक के बावजूद निर्माण स्थान पर स्थित पीछे के दरवाजों से काम चलता मिला वहीं एक मकान का तो निर्माणकर्ता द्वारा नांगल कराकर उसमें रहना भी शुरू कर दिया।
कार्रवाई का कोई असर नही: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार झील से ५०० मीटर का दायरा झील निर्माण निषेध क्षेत्र में है, और यहां निर्माण पर रोक है। शहर के हरिदास जी की मगरी, पिछोला से सटी बस्तियां, अम्बावगढ आदि कई जगह नगर निगम और युआईटी के अधिकारी यहां होने वाले निर्माणों पर कार्रवाई करते है, उन्हें नोटिस देते है, निर्माण सीज करते लेकिन रसूखदार और निकायों के अधिकारियों से साठगांठ करने वाले या राजनितिक लोगों की मेहरबानी पाने वाले बेलगाम लोगों पर इन कार्रवाई का कोई असर नहीं होता जब की इन्ही क्षेत्र में जो गरीब एक दो कमरों का निर्माण करता है वह सालों से अपने अधूरे पडे निर्माण को निहारता रहता है।
झाील निर्माण निषेध क्षेत्र की होटल की ऑनलाइन बुकिंग: अम्बावगढ में नगर निगम द्वारा सीज किये हुए ज्योत्सना झाला के निर्माण में यह चौकाने वाली बात सामने आई कि झाला ने अपने निर्माण को ना केवल पूरा किया बल्कि यहां गिरनार विला नाम से होटल खोल ली जिसके सजे धजे रूम के फोटो और होटल की बुकिंग रेट नेट पर कई साइटों पर ऑनलाइन रजिस्टर्ड है एवं इसकी ऑनलाइन बुङ्क्षकग भी की जा रही है। इसके अलावा झाला की इस होटल का फेसबुक पर पेज भी बना हुआ है। इतना होने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों इस पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे है।
केस-१: हरिदास जी की मगरी में एक वर्ष पूर्व एसीबी ने खेमराज मनवानी व् सविता मनवानी के घर पर छापा मारा था जहां झील निर्माण निषेध क्षेत्र होते हुए भी निर्माण कार्य हो रहा था। एसीबी ने निर्माण रुकवा कर माकन मालिक और यूआईटी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जब यह करवाई हुई थी तब दोनों मकानों में निर्माण कार्य अधूरा था लेकिन कल जब एसीबी ने फिर छापा मारा तो ये निर्माण पुरे हो गये और खेमराज मनवानी का परिवार तो मकान में रहने भी लग गया। जबकि सविता मनवानी केमकान में फर्नीचर का काम चल रहा था। इस मामले में एसीबी अब अधिकारियों से जवाब तालाब करेगी ।
केस-२: अम्बावगढ ज्योत्सना झाला के निर्माण को एक वर्ष पहले नगर निगम कमिशनर ने पहले निर्माण पर रोक लगाईं लेकिन जब ज्योत्स्ना झाला ने निर्माण कार्य जारी रखा तो उस निर्माण को सीज किया गया। और यही नहीं ज्योत्सना झाला के खिलाफ अम्बामाता थाने में प्रकरण भी दर्ज करवाया । इसके बावजूद अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मिलीभगत के चलते ज्योत्सना झाला ने ना केवल अपना निर्माण कार्य पूरा किया बल्कि उस निर्माण में बिना स्वीकृति के होटल संचालित की जा रही है। इस मामले में नगर निगम अधिकारियों को कोर्ट से निर्माण रुकवाने और कार्रवाई करने के आदेश भी मिले है लेकिन नगर निगम पर कोई असर नहीं ।

इनका कहना….
झील निर्माण निषेध क्षेत्र में जो निर्माण हो रहे है ऐसे मामले सामने आए है। इन मामलों को दिखवाता हूं और रोक के बावजूद भी जहां निर्माण कार्य जारी है और व्यवसायिक गतिविधियाँ हो रही है उन्हें तुरंत रूकवाया जाएगा।
– आशुतोष पेडणेकर
जिला कलक्टर
—–
नगर निगम द्वारा अम्बावग$ढ में संचालित होटल के निर्माण कैसे पूरा हुआ इसकी जांच की जायेगी। निगम ने पूर्व में इस निर्माण को सीज किया था। होटल संचालन को रूकवाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
-हिम्मत सिंह बारहठ,
कमिशनर नगर निगम
—–
निर्माण निषेध क्षेत्र में रोक के बावजूद निर्माण कार्य हो रहे है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों अब निर्माणकर्ता एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाप* कार्रवाई कर चालान पेश करेगी।
-ब्रजेश सोनी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी

चालक की हत्या कर कार लूटी

Cartoon-Robber-With-Gun-753152
उदयपुर। खरोदा थाना क्षैत्र मेनार हाइवे पर बदमाश चालक की हत्या कर कार लूट ले गए।
खेरोदा थाना क्षेत्र मेनार हाइवे पर बुधवार सवेरे पू*टपाटथ पर अज्ञात युवक का शव होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस उप अधीक्षक वल्लभनगर वीराराम तथा खैरोदा थानाधिकारी दर्शनसिंह मोके पर पहुचे। जहां युवक के सिर एवं शरीर पर चोट के निशान तथा पसलिया, हाथ टूटा हुआ था। तलाशी में मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अहमदाबाद निवासी संदीपभाई (३०) पुत्र हरिभाई के रूप में शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने मृतक का शव मोके से हटा कर एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा । परिजनें ने आने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौपा। पूछताछ में पता चला कि पेशे से कार चालक संदीप भाई मंगलवार रात में अहमदाबाद से सवारी लेकर रवाना हुआ था। मेनार हाइवे पर कार में सवाद बदमाश संदीप की हत्या कर कार एवं मोबाईल लेकर प*रार हो गए। बदमाश हादसे कों दुर्घना कारित करने जैसी स्थिति बना मोके पर उसे संदीप को मृअवस्था में छो$ड कर कार लेकर प*रार हो गए।

अवैध पिस्टल सहित दो बदमाश गिरप*तार

300px-SIG_Pro_by_Augustas_Didzgalvis
उदयपुर। खेरवा$डा थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरप*तार कर इनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की।
जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा के निर्देश पर अपराधियों की धरकप$ड के लिए चलाए जा रहे अभ्यिाान के दौरान मंगलवार को खेरवा$डा थानाधिकारी हजारीलाल मय टीम ने रोबयिा गांव निवासी मानसिंह पुत्र शंकरसिंह मीणा तथा खोखदरा रो$ड पर सकलाल थाना पहा$डा हॉल पडिरूा काड थाना क्षैरवा$डा निवासी प्रभूलाल पुत्र रामजी मीणा को गिरप*तार कर इनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की। १४ मई को खेरवा$डा थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल सप्लाय मुख्य सरगना मसारों की ओवरी निवासी श्रवण कुमार को गिरप*तार कर रिमाण्ड पर लिया था। जिससे पूछताछ में आरोपियों को पिस्टल बेचने तथा पारी थाना भगवानपुरा खरगोन एमपी निवासी प्रहलाद सिंह उर्प* विजेन्द्रसिंह पुत्र रमेश सिंह से खरीदना स्वीकार किया। आरोपी व बहनोई चन्दनसिंह उर्प* विजयसिंह उर्प* जीजा दोनों ने प्रहलाद से पिस्टल खरीदर कर शहर में हथियार बेचना स्वीकार किया। आरोपी प्रहलाद प*रार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपी मानसिंह वर्ष २०११ में सुरेश पालीवाल हत्याकाण्ड मामले में शराब तस्कर भरत डांगी व उसके साथियों के साथ उदयपुर जेल में बंद था। जहां शिवपुनी निवासी अजमेरसिंह से संपर्क होने पर हथियार खरीदने का प्लान बनाया। जेल से बाहर निकलने के बाद अजमेर सिंह के कहने पर उसके साथी से हथियार खरीदे। इस मामले में प*रार मुख्य सरगना झारखण्ड हॉल भीलूराणा कच्ची बस्ती निवासी चन्दनसिंह उर्प* विजयसिंह उर्प* जीजा श्रवण कुमार की मदद से जेल में बंदी ढेलाणा निवासी राजीया उर्प* राजू वान्टेड से संपर्क कर श्रवण को हथियारों की तस्करी में सहयोगी बनाया था।