मोदी सरकार में किसको मिला कौन सा मंत्रालय

0

140527045132_narendra_modi_624x351_pib_nocredit

 

नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर अपना कार्यभार संभाल लिया. नरेद्र मोदी मंगलवार को करीब नौ बजे गुजरात भवन से सीधे साउथ ब्लॉक पहुंचे.

भारत के प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के लिए मोदी जब राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, तो अपनी महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी से आए थे. लेकिन शपथ लेने के बाद मोदी अब काले रंग की बीएमडब्ल्यू का इस्तेमाल कर रहे हैं.
साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों ने नरेंद्र मोदी को फूल गुलदस्ते भेंट किए.

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है, उन्होंने सबसे अपने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया.

नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है. राजनाथ सिंह को गृह मंत्री बनाया गया है. जबकि अरुण जेटली वित्त मंत्रालय के साथ साथ रक्षा मंत्रालय को भी देखेंगे. उन्हें कारपोरेट मामलों का प्रभार भी दिया गया है.

सुषमा स्वराज को विदेश मंत्री बनाया गया है. गोपीनाथ मुंडे को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है. जबकि मेनका गांधी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है
नितिन गडकरी को ट्रांसपोर्ट मंत्रालय मिला है, जबकि सदानंद गौड़ा को रेल मंत्री बनाया गया है. रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय के साथ दूरसंचार मंत्रालय का जिम्मा भी मिला है.
रामविलास पासवान को उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों का मंत्री बनाया गया है.

140527045401_modi_ministers_624x351_pti

नरेंद्र मोदी का मंत्रीमंडल
नरेंद्र मोदी        –   प्रधान मंत्री, कार्मिक, परमाणु उर्जा एवं अन्य
राजनाथ सिंह   –    गृह मंत्रालय
सुषमा स्वराज  –    विदेश मंत्रालय
अरुण जेटली     –   वित्त, कारपोरेट, रक्षा
वैंकया नायडू शहरी विकास मंत्रालय, संसदीय कार्य
नितिन गडकरी भूतल परिवहन, जहाजरानी मंत्रालय
सदानंद गौड़ा रेलवे मंत्रालय
उमा भारती जल संसाधन, गंगा सफ़ाई
नजमा हेपतुल्ला अल्पसंख्यक मामले
गोपीनाथ मुंडे ग्रामीण विकास, पंचायती राज
रामविलास पासवान उपभोक्ता मामले, जन वितरण प्रणाली
कालराज मिश्रा लघु उद्योग मंत्रालय
मेनका गांधी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
अनंत कुमार रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय
रविशंकर प्रसाद कानून, दूरसंचार मंत्रालय
अशोक गजपति राजू नागरिक उड्डन मंत्रालय
अनंत गीते भारी उद्योग मंत्रालय
हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर श्रम एवं रोजगार, स्टील मंत्रालय
जुएल ओराम जनजातीय मंत्रालय
राधामोहन सिंह कृषि
थावरचंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्रालय
हर्ष वर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
राज्य मंत्री
जेनरल वीके सिंह विदेश मंत्रालय, उत्तर पूर्व (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह योजना (स्वतंत्र प्रभार) , क्रियान्वन
संतोष कुमार गंगवार संसदीय कार्य, कपड़ा (स्वतंत्र प्रभार), जलसंसाधन
श्रीपद नायक पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार)
धमेंद्र प्रधान पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस (स्वतंत्र प्रभार)
सार्वानंद सोनोवाल युवा एवं खेल मामले (स्वतंत्र प्रभार)
प्रकाश जावड़ेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
पीयूष गोयल ऊर्जा एवं कोयला मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
जीतेंद्र सिंह विज्ञान व टेक्नोलॉजी (स्वतंत्र प्रभार) , पीएमओ
निर्मला सीतारमण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
जीएम सिद्देश्वरैया नागरिक उड्डयन
मनोज सिन्हा रेलवे
निहालचंद रसायन एवं उर्वरक
उपेंद्र कुशवाहा ग्रामीण विकास, पंचायती राज
पी राधाकृष्णन भारी उद्योग मंत्रालय
किरण रिजिजु गृह मंत्रालय
कृष्ण पाल भूतल परिवहन
संजीव बालियान कृषि मंत्रालय
मनसुखभाई वासवा जनजातीय मंत्रालय
रावसाहब दांवे उपभोक्ता मामले, जन वितरण
विष्णु देव साई खनन, स्टील
सुदर्शन भगत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
प्रधानमंत्री कार्यालय के बाद मोदी सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे. हैदराबाद हाउस में मोदी सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिल रहे हैं.

पहली मुलाकात उन्होंने अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मिले हैं.

उनके साथ इस बातचीत के लिए सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं. लेकिन मोदी की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के साथ बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बन गई मोदी सरकार

0

10
भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में लगभग 4000 देसी-विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है. प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह देश को मज़बूत बनाने की दिशा में काम करेंगे.
नरेंद्र मोदी के अलावा 45 अन्य नेताओं ने शपथ ली है जिनमें 24 कैबिनेट स्तर के, 10 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 12 राज्यमंत्री हैं.
कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह
सुषमा स्वराज
अरुण जेटली
वैंकेया नायडू
नितिन जयराम गडकरी
डीबी सदानंद गौड़ा
उमा भारती
डॉक्टर नज़मा हेपतुल्लाह
गोपीनाथ राव मुंडे
रामविलास पासवान
कलराज मिश्र
मेनका संजय गांधी
अनंत कुमार
रविशंकर प्रसाद
अशोक गजपति राजू
अनंत गंगाराम गीते
हरसिमरत कौर बादल
नरेंद्र सिंह तोमर
ज्वेल उंराव
राधा मोहन सिंह
थावर चंद गहलोत
स्मृति ज़ुबिन ईरानी
डॉक्टर हर्षवर्धन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह
इंद्रजीत सिंह राव
संतोष कुमार गंगवार
श्रीपद येसो नाइक
धर्मेंद्र प्रधान
सरबानंद सोनोवाल
प्रकाश जावड़ेकर
पीयूष गोयल
डॉक्टर जितेंद्र सिंह
निर्मला सीतारमन

राज्यमंत्री

जीएम सिद्धेश्वर

मनोज सिन्हा
निहालचंद
उपेंद्र कुशवाहा
राधाकृष्णन पी
किरण रिजिजु
कृष्णपाल
डॉ़क्टर संजीव कुमार बालियान
मनसुख भाई धनजीभाई वसवा
राव साहेब दादा राव पाटिल दानवे
विष्णु देव साए
सुदर्शन भगत

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता आतिशबाज़ी करते रहे. इससे पहले, कड़क सुरक्षा इंतज़ामों के बीच मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लगभग 4,000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया था जिनमें सार्क देशों के शासनाध्यक्ष भी शामिल हैं और यह अपनी तरह का पहला अवसर था.

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को रोडवेज में लेने होंगे दो टिकट!

ROADWAYS-BUS-बाहरी राज्यों के निगम ने छूट देने से किया इनकार, राज्य में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को किराये में ३० प्रतिशत की छूट
उदयपुर। राजस्थान से बाहर लंबी दूरी का सÈर महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोडवेज में महंगा हो गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 30 प्रतिशत की छूट देता है, लेकिन अन्य राज्यों के परिवहन निगम ने राजस्थान से बाहर के सÈर के लिए यह छूट देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब रोडवेज में सÈर करने वाली महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को दो टिकट लेने होंगे। पहला टिकट राजस्थान के सीमांत स्टेशन का लेना होगा और दूसरा आगे के सÈर के लिए सामान्य टिकट के रूप में होगा। ऐसे में अहमदाबाद का सÈर 100 से 200 रुपए और दिल्ली का सÈर 150 से 250 रुपए तक महंगा हो गया है। रोडवेज के आला अधिकारियों के अनुसार महिलाओं और सीनियर सिटिजंस को राजस्थान के बाहर किराए में छूट देने पर अन्य राज्यों के परिवहन विभाग ने आपत्ति उठाई थी, जिसके मद्देनजऱ राज्य सरकार द्वारा यह Èैसला लिया गया है।
राज्य के भीतर मिलेगी छूट, सीमांत स्टैंड से अंतिम स्टैंड तक सामान्य किराया
रोडवेज के इस निर्णय से एक ही बस में किराए की गणना दो पद्धतियों से होंगी। राज्य की सीमा के भीतर अंतिम स्टैंड तक तो दोनों श्रेणियों में किराए में 30 Èीसदी छूट मिलेगी, लेकिन राज्य के सीमांत स्टैंड से राज्य के बाहर के अंतिम स्टैंड तक सामान्य किराया वसूला जाएगा। उदाहरण के लिए उदयपुर से अहमदाबाद की बस में रतनपुर तक तो किराए की गणना छूट सहित होगी, जबकि रतनपुर जहां से गुजरात का बॉर्डर शुरू होता है, वहां से अहमदाबाद तक सामान्य किराया जोड़ा जाएगा। अब राजस्थान सीमा के बाहर जाने के बाद का दूसरा टिकट दिया जाता है, ऐसे में इंश्योरेंस और अधिभार के रूप में भी अतिरिक्त राशि देनी पड़ती है।
वर्जन…
राज्य सरकार के अनुसार अब महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में छूट समाप्त कर दी गई है। 30 प्रतिशत तक मिलने वाली रियायत अब सिर्È राजस्थान सीमा के अंदर तक ही मिलेगी।
-सीपी चतुर्वेदी, चीÈ मैनेजर, राजस्थान रोडवेज, उदयपुर

शॉट सर्किट से लगी श्रीनाथ मंदिर में आग

-नहीं पहुंच पाई Èायर ब्रिगेड, स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
images (2)
उदयपुर। नाथद्वारा में श्रीनाथ मंदिर परिसर में बनी रसोई घर में कल रात शॉट सर्किट से आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत करके बुझाया। घटनास्थल पर तंग गलियों के कारण Èायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई। इधर, मंदिर प्रशासन के पास भी ऐसी घटनाओं से निबटने के कोई साधन नहीं थे। आग इतनी भीषण थी कि इससे पूरे क्षेत्र में खौÈ Èैल गया। रसोईघर की छत उड़ गई।
जानकारी के अनुसार कल रात श्रीनाथजी मंदिर परिसर में स्थित रसोई घर में भीषण आग लग गई। रसोई घर में कई घी के पीपे और टोकरियां रखी हुई थी, जिससे आग देर तक भभकती रही। रह-रहकर पीपों के धमाके होते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में खौÈ Èैल गया। बताया जा रहा है कि शॉट-सर्किट से बांस की टोकरियों में आग लग गई और उसके बाद रसोई में पड़े घी के पीपों ने आग का विकराल रूप ले लिया। ढाई घंटे तक लगी आग की वजह से रसोई घर की टीन की छत भी उड़ गई।
बड़ा हादसा होने से टला : स्थानीय लोगों के हौसलें और जÓबे की वजह से भीषण आग को बुझाया गया। इस कारण बड़ा हादसा होते होते टल गया, क्योंकि जहां आग लगती रही, वहां &00 मीटर की दूरी पर ही गैस स्टोरेज का टेंक बना हुआ है, जिसमें दो टेंकरों जीतनी गैस होती है, अगर कभी वहां तक आग पहुंचती तो मंदिर ही नहीं आसपास की बस्ती में भी बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने सुझ-बुझ का परिचय देते हुए गैस प्लांट की पाइप लाइन बंद कर दी तथा वहां तक आग को नहीं पहुचने दिया।
दमकल वाहन नहीं पहुंच सकें: मंदिर परिसर में लगी आग तक नाथद्वारा और राजसमंद से गई कोई भी दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके, क्योंकि मंदिर जाने के लिए रास्ता तंग गलियों से होकर जाता है, जहां बड़ी Èायर ब्रिगेड गाड़ी क्या छोटी का आना भी मुश्किल है। घटना स्थल पर जमा सैंकड़ों लोगों ने पुलिस प्रशासन की मदद करते हुए आग पर ढाई घंटे बाद काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कल लगी आग में मंदिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई, क्योंकि मंदिर के अंदर ऐसी घटना पर काबू पाने के लिए कोई भी उपाय या साधन सुविधा नहीं है। आग वहां सिर्È लोगों की मदद से बाल्टी और डब्बों से पानी डाल कर बुझाई गई। इस बात पर मंदिर प्रशासन अभी तक चुप्पी साधे हुए है। मंदिर सीईओ ने मीटिंग में व्यस्त होते का कहकर वर्जन देने से इनकार कर दिया।
वर्जन..
आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मय जाब्ते के वहां पहुंच गया था मंदिर के बाहर पुलिस की निगरानी रहती है। अंदर की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन की होती है। तंग गालियां होने से Èायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। सूचना पर जिला कलेक्टर भी तुरंत पहुंच गए थे, अभी घटना की जांच करवाई जाएगी।
-श्वेता धनखड़, एसपी, उदयपुर

क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी की ‘गुंडागर्दी

हेड कांस्टेबल को टीसी रूम में ले जाकर पीटा, बीच-बचाव में आई पत्नी से की हाथापाई, जीआरपी थाने में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देख Èरार
IMG_0149

IMG_0155

उदयपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी हरÈूल सिंह चौधरी ने जमकर गुंडागर्दी मचाई। आरोप है कि सुबह सिटी स्टेशन पर प्लेटÈार्म टिकट नहीं होने पर क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल व उसकी पत्नी से गाली-गलौज की। हेड कांस्टेबल का आई कार्ड छीन लिया। बात हाथापाई तक पहुंची, तो चौधरी और रेलवे के अन्य अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल को टीसी रूम में ले जाकर उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी के साथ भी हाथापाई की, जिससे उसके कान से खून बह निकला। आरोप यह भी है कि इस दौरान उसकी पत्नी की सोने की चेन छीन ली गई। बाद में दोनों पक्ष राणा प्रतापनगर जीआरपी थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे, तो वहां पर आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी जान बचाकर भाग गया। हेड कांस्टेबल की तरÈ से जीआरपी थाने में क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी व अन्य अधिकारियों के खिलाÈ मारपीट और लूट का मामला दर्ज कराया गया है।
यह था मामला : अजमेर में आरएसएस का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस शिविर में भाग लेने के लिए सूरजपोल थाने के हेड कांस्टेबल राजेश मेहता की बेटी अदिति, उसकी सहेली प्रज्ञा पाटीदार व एक अन्य सहेली आज सुबह इंटरसिटी से अजमेर के लिए रवाना हुई। इन्हें छोडऩे के लिए हेड कांस्टेबल राजेश व उसकी पत्नी मैना देवी आए थे, जो वापस लौट रहे थे, तभी क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी हरÈूलसिंह तथा अन्य रेलवे अधिकारियों ने इनसे प्लेटÈार्म टिकट मांगा। राजेश ने बताया कि ट्रेन निकलने वाली थी, इसलिए उसने टिकट नहीं लिया। आरोप है कि इस दौरान हरÈूल सिंह चौधरी ने इस दंपती के साथ गाली-गलौज की। राजेश ने बताया कि वह सूरजपोल थाने में हेड कांस्टेबल है और आई कार्ड दिखाया। इस पर हरÈूल सिंह चौधरी गुस्सा हो गए और आई कार्ड छीन लिया। चौधरी व अन्य अधिकारी हेड कांस्टेबल उसे खींचकर टीसी रूम में ले गए, जहां चौधरी ने राजेश के सात-आठ थप्पड़ जड़ दिए। बीच-बचाव में आई राजेश की पत्नी मैना देवी की भी पिटाई कर दी।

IMG_0147

इससे उसका एक कान लहूलुहान हो गया। आरोप है कि इस दौरान मैनादेवी की सोने की चेन भी छीन ली गई।
जीआरपी थाने पहुंचे दोनों पक्ष : इस घटना क्रम के बाद क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी हरÈूलसिंह चौधरी जीआरपी थाने पहुंचे। इसी बीच राजेश व उसकी पत्नी मैना देवी भी वहां पहुंची। पता चलने पर आरएसएस और भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जीआरपी थाने में जमा हो गए, जहां हरÈूल चौधरी, राजेश व उसकी पत्नी के खिलाÈ मामला दर्ज करवा रहा था। आरोप है कि हरÈूल चौधरी मनगढं़त रिपोर्ट लिखवा रहा था। इससे आरएसएस के कार्यकर्ता उग्र हो गए, जिससे चौधरी वहां से बिना रिपोर्ट लिखवाए ही भागा, जिसके पीछे आरएसएस कार्यकर्ता भी दौड़े, लेकिन वह बच कर निकल गया। बाद में हेड कांस्टेबल राजेश की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया।

स्कूली बच्चों के हाथ में सड़कों पर दौड़ते यमदूत

हेलमेट होता तो बच जाती मिहिर की जान, अभिभावकों को समझनी होगी जिम्मेदारी
उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवरसिटी में कल हुए हादसे में एक १४ वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा घायल हो गई। इस हादसे में पुलिस और यातायात विभाग के साथ अभिभावकों की घोर लापरवाही नजऱ आती है। बीते छह माह पर नजर दौड़ाई जाए, तो ऐसे कई हादसे हुए है, जिनमें 15 साल से काम उम्र के बच्चें वाहन चलाते हुए हादसों का शिकार हो गए। यह हादसे रुक सकते हैं यदि पुलिस, यातायात विभाग और अभिभावक अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएं तो, लेकिन पुलिस और यातायात विभाग सिर्È Èौरी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी खत्म कर देते हैं, वहीं अभिभावक पुत्र प्रेम में लाड़लों के हाथों में तेज रफ़्तार पर सवार यमदूत थमा देते हैं। इधर, इस हादसे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बेरिकेड को वहां से हटा दिया गया है।
IMG_1154
कानून से खिलवाड़ : 18 वर्ष की आयु के बाद ही किसी का लाइसेंस बन सकता है, लेकिन इन दिनों अभिभावक इस बात का कही कोई ध्यान नहीं देते और सातवीं-आठवीं में पढऩे वाले विद्यार्थियों के हाथों में तेज रफ़्तार बाइक या स्कूटी पकड़ा देते हैं, जो बिना लाइसेंस के वाहन दौड़ाते हैं। अभिभावक यह भी नहीं देखते की उनका बच्चा किस लापरवाही से गाड़ी भगा रहा है। यही हाल यातायात पुलिस विभाग के है। उनकी आंखों के सामने से बच्चे तेज रफ़्तार बाइक भगाते हुए निकल जाते, लेकिन उन्हें रोककर पूछा तक नहीं जाता है कि उनके पास लाइसेंस है या नहीं।
कार्यशाला कर जिमेदारी से मुक्ति : यातायात पुलिस और परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह में ही अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। स्कूलों में जाकर बच्चों को बताते हैं कि उन्हें वाहन नहीं चलाना चाहिए, जब तक की वह बालिग न हो जाए। कभी-कभी उनके अभिभावकों को भी कार्यशाला कर समझा देते हैं, लेकिन यह महज एक खानापूर्ति होती है।

हेलमेट समझते है सर का बोझ : कल हुए हादसे में अगर छात्र मिहिर ने हेलमेट पहनी होती, तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन छात्रों की छोडि़ए शहर के ज्यादातर लोग हेलमेट को सर का बोझ समझते हैं। पुलिस विभाग कभी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करता और युवा एवं शहरवासी बेधड़क बिना हेलमेट के वाहन भगाते हंै।

क्या हो सकते हैं उपाय : बच्चों के साथ होने वाले ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के साथ-साथ अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सबसे पहले तो अभिभावक 18 साल के पहले बिना लाइसेंस के अपने बच्चों को कोई वाहन नहीं दिलाए। अगर स्कूल या ट्यूशन जाना होता है. तो घर का कोई बड़ा इस जिम्मेदारी को निभाए या स्कूल बस व ऑटो का ही उपयोग करें। पुलिस विभाग भी ऐसे मामलों में समझाइश के साथ थोड़ी सख्ती बरते और 15 साल से कम उम्र वाले वाहन चालकों की गाड़ी जब्तकर मौके पर माता और पिता को बुलाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही हेलमेट पहनने के लिए शहर में पुलिस प्रशासन सख्ती बरते।

कत्लखाने जाते बैलों को मुक्त कराया, चार गिरफ्तार

0

20140524_112538 20140524_112434उदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर दो जीपों से आठ बैलों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों जीपों में सवार चार गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर बैलों को गोशाला पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार रात को ढाई बजे सूचना मिली कि डबोक की तरÈ से बैलों को लेकर दो जीपें आ रही है। पुलिस ने प्रतापनगर चौराहे पर नाकाबंदी करके जीपों को रूकवाया। दोनों जीपों में आठ बैलों को भरकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि सभी बैलों को अहमदाबाद के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गोवंश अधिनियम की तहत प्रकरण दर्ज कर पीपली खेड़ा निवासी बद्रीलाल, शंकरलाल, राजू बंजारा, भीमराज बंजारा को गिरफ्तार किया गया।

सूखे पेड में लगी आग

photo2
उदयपुर। सवीना स्थित बडी सब्जी मंडी में आज सुबह एक सूखे पेड में आग लग गयी जिसकी वजह से ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों में भी शार्ट सर्किट हो गया और पास में लगी डीपी में आग लग गयी। समय पर लोगों ने बचाव किया और फायर ब्रिगेड पहुँच जाने से बडा हादसा होने से टल गया।
photo1
मंडी होलसेल व्यापारी छोटू मोहम्मद कुरैशी ने बताया की सब्जी मंडी के अंदर एक सूखे पेड में किसी ने सुबह सुबह तडके अगरबत्ती लगाईं होगी जिससे सूखे पेड के तने ने आग पकड ली सुबह ६.३. बजे के करीब सूखे पेड में आग की लपटे निकलने लगी उस वक्त मंडी में खासी भीड रहती है। और जहां पेड हे वही पास में आम की गाडिया खाली हो रही थी। पेड के ऊपर गुजर रही विद्युत लाइनों में भी शार्ट सर्किट होगया और ट्रांसफार्मर में आग लग गयी । मंडी के व्यापारियों ने और समय पर पझूची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया । मंडी क्षेत्र की दिन विद्युत आपूर्ति बहाल हो पायी।

खाटू श्याम भजन संध्या कल

u22mayph-6
उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को आयोजित श्री खाटू श्याम भजन संध्या को लेकर टाउनहॉल प्रांगण में भव्य तैयारियां की जा रही है। भजन संध्या का आगाज रात्रि ८ बजे स्व:प्रज्जवलित अखण्ड ज्योत, गणेश श्याम सालासर स्तुति, महाआरती से के साथ होगा।
भजन संध्या को लेकर गुरूवार को आयोजति पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष के.के गुप्ता ने बताया कि भजन संध्या में कोलकाता के राजु मेहता इस बार पुन: इस भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा फरीदाबाद से मीनू शर्मा, बीकानेर के युवा गायक प्रवेश शर्मा, नई दिल्ली के मंच संचालक एवं गायक महावीर अग्रवाल बासु तथा ७०० से भी अधिक स्वरचित भजनों की रचना एवं गायन करने वाले श्याम गीतकार, संगीतकार एवं गायक जयपुर के निजाम भाई, बिन्दु भाई, आजम भाई अपनी आर्केस्ट्रा पार्टी एवं संगीतकारों के दल के साथ सैकडों भजनों की अमृत वर्षा कर मेवाडवासियों में नई स्फुर्ति, उमंग, उत्साह, महाआनन्द एवं असीम ऊर्जा का संचार करेंगे।
छप्पन भोग होगा वितरण: अहमदाबाद से आये प्रतिष्ठित संस्थानो के ५१ से अधिक कुशल कारीगरों द्वारा ‘‘गोरधन छप्पन भोग‘‘ महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। प्रभु के प्रिय भोजन सवामणी चूरमा, मक्खन, केसर दुध, खीर, पंचामृत, पान बीडा, खोपरा-नारीयल, सभी प्रकार के सूखे मेवे, ताजा मोसमी फल, छप्पन प्रकार के मिष्ठान एवं व्यंजनो का छप्पन-भोग महाप्रसाद दरबार में सजाया जायेगा। छप्पन महिलाएॅ एवं युवतियॉ केसरिया वेश में इन्हे अपने सिर पर धारण कर बाल-गोपालों की अगवाई में मोरपंखी की छाया में इन्हे प्रसाद कक्ष से श्याम दरबार में ढोल नगाडो के मध्य मनुवार सहित परोसेगी। अखण्ड ज्योत में अनवरत छप्पन भोग की आहुतियॉ पदरायी जायेगी वही उपस्थित भक्तो को भजन अमृत वर्षा एवं महाआरती पश्चात् प्रसाद रूप में भोग वितरित किया जायेगा। दर्शनोपरान्त भी भक्तों को प्रसाद रूपी प्रभावना भी वितरित की जायेगी।
बनेगा भव्य मंच: भजन संध्या को लेकर ८० प*ीट लम्बाई, ४० प*ीट चौाई तथा ६१ प*ीट ऊंंचा भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। जिसकी प्रथम मंजिल १२ फीट उंची होगी जिस पर अखण्ड ज्योत दरबार सजाया जायेगा। द्वितीय मंजिल २२ फीट उंची होगी जहा श्याम दरबार के साथ चार अन्य मंदिर होंगे जिसमें दायी ओर गणेश एवं हनुमान जी तथा, बायी ओर. श्रीनाथजी एवं तिरूपति बालाजी बिराजमान होंगे। तृतीय मंजिल ३१ फीट उपर होगी जहॉ पुन: ९ मन्दिर होंगे। बहुमंजिला इस मंच के शिखर पर ६१ फीट उंचाई पर गणेश श्याम तथा हनुमान ध्वज पताकाए लहरायेगी-फहरायेगी। मंच निर्माण कार्य देश के विख्यात श्याम मंच शिल्पी दिल्ली के राजकुमार कसेरा एवं स्थानीय अनिल वेद, नलिन वेद, दुर्गाशंकर के निर्देशन में १०० से भी अधिक कारिगरो द्वारा किया जा रहा है जो २४ मई के अन्तिम क्षणों तक तैयार होगा।
भजन संध्या के दौरान विद्युत चलित जेट फव्वारो द्वारा गुलाब की पंखुडियों एवं अनेक व्यक्तियों द्वारा स्प्रींकलर से मुम्बई, अजमेर एवं ब्यावर से लाये गये इत्र एवं सुगन्धित दिव्य पदार्थाे की वर्षा की जायेगी।
अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति प्राप्त इस वार्षिक भजन संध्या में मेवाड सहित दुर दराज के इलाको खाटू-श्याम नगर, दिल्ली, मन्दसोर, नीमच, रतलाम, जयपुर, अजमेर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, फतहनगर, ब्यावर, पाली, सूरत, अहमदाबाद, खेरवाडा, डुंगरपुर जैसे अनेक शहरो से हजारो श्याम भक्त शिरकत करेंगे। भक्तो की सुविधा हेतु उनके लिए यहॉ पर अनेक श्याम रसोडे एवं भण्डारे की व्यवस्था भी की गई है।
ट्रस्ट के प्रवत्त*ा नारायण अग्रवाल ने बताया कि पत्रकार वार्ता को मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सच्चान तथा विशिष्ठ अतिथि प्रशांत अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

झुलसी बालिका की मौत

झुलसी बालिका की मौत
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
एसपी ने किया मौका निरीक्षण
उदयपुर। जिले के झाडोल कस्बे के नान्दवेल गांव निवासी बालिका की झुलसने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका के चलते अज्ञात दो व्यत्ति* के खिलाप* दर्ज करवाया मामला। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक ने किया मौका निरीक्षण
सूत्रों के अनुसार झाडोल थाना क्षैत्र नान्दवेल गांव निवासी विद्या (११) पुत्र प्रेमचंद लौहार को बुधवार रात में झुलसी अवस्था में एम बी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को विद्या घर पर अकेली थी तथा परिजन बाहर गए थे। परिजनों के अनुसार सांय आए दो अज्ञात बदमाश विद्या का मुहदबा कर उस पर केरोसिन उण्डेल कर 20_07_2013-burngirl20 लगा कर प*रार हो गए। हादसे को देख ग्रामीणों ने आब पर काबू कर उपचार के लिए एम बी चिकित्सालय में पहुचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गर्ठ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला कि बुधवार को विद्या घर पर अकेली थी। सांय वह खाना बनाने के लिए चूल्हीे में केरासिन उण्डेल कर आग लगा रही थी। इस दौरान वह चपेट में आ गई। आग लगने पर दौड कर वह बाथ रूम की तरप* गई वहां पानी नहीं मिलने पर दौडती चिल्लाती हुई पडोसी के मकान के बाहर पहुची। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने आग पर काबू कर उसे उपचार के लिए एम बी चिकित्सालय पहुचाया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा एवं अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उप अधीक्षक गणपतलाल मय जाप्ता ने घटना स्थल पहुच कर मौका निरीक्षण किया। इस मामले में अनुसंधान के लिए एप*एस एल टीम ने मोके पर पहुच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाप* हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।