मेवाड़ के शिक्षाविद डाॅ. वसीम खान नेपाल के समरसता अवार्ड से सम्मानित .

उदयपुर पोस्ट। कपासन आरएनटी ग्रुप ऑफ काॅलेज के प्रबंध निदेषक डाॅ. वसीम खान को जयपुर में भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ खान को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों मे किये गए उल्लेखनीय कार्यों व उपलब्ध्यिों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत नेपाल सरकार विष्णु हरी नेपाल थे एवं मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद टोरडी, विषिष्ट सलाहकार उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार थे तथा प्रेरणा स्त्रोत आई.पी.एस. पंकज चैधरी थे।

डाॅ. खान को पूर्व में भी शिक्षा शिरोमणि अवार्ड, समाज सेवा रत्न, साम्प्रदायिक सद्भावना अवार्ड, अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा के विकास के लिए राज्य स्तरीय सम्मान व आउट स्टेंडिंग सर्विस एक्टिविटी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। गौरतलब है कि डाॅ. वसीम खान राजस्थान के एकमात्र अल्पसंख्यक समुदाय के विष्वविद्यालय केन्द्रीय छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं एवं उसके बाद से ही 2002 में उन्होंने चित्तौडगढ जिले के कपासन में पहले निजी महाविद्यालय की स्थापना की एवं 2002 से लेकर 2018 तक चित्तौडगढ, कपासन, डबोक, उदयपुर, घाटोल एवं नीम का थाना आदि स्थानों पर 17 विभिन्न महाविद्यालयों एवं एक विद्यालय का सफल संचालन कर रहे हैं एवं समाज सेवा के रूप में उन्होंने 3 गांवों को गोद ले रखा है तथा वर्ष पर्यन्त सामाजिक चेतना एवं जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम करते रहते हैं। इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण आर.एन.टी. परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

शहीदों के समर्थन में उदयपुर के बाज़ार हुए बंद – शहीदों को दी श्रद्दांजली

उदयपुर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में ४४ जवानों के शहीद होने के बाद लोगों का आक्रोश अपने चरम पर है। इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर भारत बंद के आह्वान के चलते शनिवार को शहर में सुबह से बाजार स्वत: बंद रहे। बाजार में कई कुछ सुबह दुकानें खुली थी वह भी बाद में बंद रही। हालांकि बाजार में दुकाने बंद कराने किसी भी सामाजिक संगठन के नेता नहीं थे। सिर्फ युवाओं की टोलियां मोटरसाइकिल पर रैली के रूप में बाजार में भारत माता के व शहीदों के नारे लगाते शहर के चौराहों पर प्रदर्शन किया व आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पुतले फूंके। जो दुकाने खुली थी उनसे बंद में समर्थन का आग्रह किया।
सुबह से दोपहर दो बजे तक बाजार बंद रहे। इस दौरान आपात सेवाएं, अस्पताल, स्कूल खुले रहे। बंद के दौरान जहां भी रैली के साथ युवाओं ने प्रदर्शन किया वहीं शहीदों को दो मिनिट मौन रख कर श्रद्धांजलि भी दी।
कई जगह युवाओं की टोली पैदल ही नारे लगाते हुए बाजारों में निकल पड़ी. यह युवा
हाथीपोल, देहलीगेट, धानमंडी, मंडी की नाल होते हुए वापस बड़ा बाजार पहुंची. इन युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सभी बाजारों में व्यापारियों ने कुछ देर के लिए दुकानें बंद की. धानमंडी में एएसपी अनंत कुमार ने इस टोली से करीब 15 मिनट तक वार्ता की. उन्होंने समझाया कि सभी आहत हैं, लेकिन सभी अपनी भावनाएं अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जोर-जबरदस्ती करके बाजार बंद कराना उचित नहीं. आप लोग आग्रह कीजिये, जिन्हें बंद करनी होंगी वे कर लेंगे. ऐसा नहीं है कि व्यापारियों की भावनाएं नहीं हैं, लेकिन एक बार बाजार खुलने के बाद बंद करने से व्यापारियों को भी परेशानी होती है. इसके बाद युवाओं की टोली के साथ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी चला. युवाओं की टोली दोपहर तक विभिन्न बाजारों में घूमकर बंद का आग्रह करती रही. जानकारी यह भी मिली कि कुछ युवाओं ने सुखाडिय़ा सर्कल पहुंचकर भी बंद कराया.
इस बीच, व्यापारियों ने यह भी कहा कि बंद व्यवस्थित कराया जाना चाहिए. चेम्बर ऑफ कॉमर्स पूर्व सूचना दे तो सभी व्यापारी बंद रखेंगे. कौन होगा जिसे इतने जवानों के शहीद होने का दर्द नहीं हो. इस पर सभी ने कहा कि चेम्बर से भी आग्रह किया जाएगा.
शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ युवाओं ने चेतक चौराहे पर भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ईट का जवाब पत्थर से देने की मांग की। इसके बाद युवाओं ने रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए उन दुकानों को भी बंद करवाया जो कि खुली दिखाई दी। इस दौरान किसी तरह का कोई माहौल नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए था।
पुरे शहर में देर शाम तक हर जगह कई संगठनों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजली दी गयी। युवाओं द्वारा शाम को आयद स्थित विवेकानंद चौराहे पर भी मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजली दीगयी बाद में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली गयी।

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कांग्रेस के दावेदार यह हो सकते है – अशोक गहलोत ने करवाया सर्वे।

0

उदयपुर पोस्ट । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी आम चुनावों के लिए जिताऊ उम्मीदवार को चिन्हित करने के लिए राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों का सर्वे करवाया है और सूत्रों का कहना है कि, वो सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों की लिस्ट बनाकर दिल्ली भेजी जाए। । सूत्रों का कहना है कि सर्वे के दौरान कुछ नाम तो सामने आए तथा कुछ केसों में नाम दिए गए, तथा इन जिताऊ उम्मीदवारों की जीत की संभावना के बारे में आकलन प्रस्तुत करने को कहा गया। रोचक यह है कि तीन निर्वाचन क्षेत्रों से उनके पुत्र वैभव गहलोत का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है: जालोर सिरोही, टौंक-सवाई माधोपुर एवं
जोधपुर। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वैभव गहलोत चाहते हैं कि जालोर सिरोही के लिए उन्हें चयनित किया जाए और हां ही में अशोक गहलोत ने जालोर सिरोही में काफी समय बिताया तथा कई बैठकें ली। सूत्रों के अनुसार अशोक गहलोत पूरा जोर लगाकर इस वर्ष अपने बेटे को लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहते हैं। | यह भी रोचक है कि, जो लिस्ट तैयार की गई है अजमेर से संभावित उम्मीदवार के रूप में सचिन पायलट की मां रमा पायलट का नाम शामिल किया गया है। लेकिन, कुछ ही दिन पहले पायलट ने एक वक्तव्य जारी किया था कि उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। उनकी पत्नी सारा पायलट का नाम भी, गुरूग्राम से संभावित उम्मीदवार के रूप में अक्सर लिया जाता है, लेकिन पायलट के वक्तव्य ने इस चर्चा को भी खत्म कर दिया है।
अशोक गहलोत तथा ए.आई.सी.सी. महासचिव अविनाश पांडे ने सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद जो लिस्ट तैयार की है वो इस प्रकार है।
1.श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़; भरत मेघवाल, शंकर पन्नू, ललित मेहरा, राम लुभाया।
2 बीकानेर: बनारसी मेघवाल, मदन मेघवाल, गोविंद मेघवाल की बेटी, रेवतराम ललित मेहरा, राकेश मोदिया।
3.सीकरः सुभाष महरिया, पी.एस. जाट, रीटा चौधरी, आर.सी. चौधरी, सीताराम लांबा।
4. झुंझुनूंः राजबाला ओला, श्रवण कुमार, डॉ. चन्द्रभान, डॉ. हरिसिंह।
5. चुरू: रामेश्वर डूडी, सुचित्रा आर्य, मकबूल मंडेलिया, पवन गोदारा एवं पी.पी. चौधरी ।
6. बाड़मेर-जैसलमेर: मानवेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, चित्रा सिहं।
7.पाली: बदरी जाखड़, मंत्री देवी गोदारा, लीला मदेरणा, राजेन्द्र चौधरी, सुमित्रा जैन।
8. अलवर: भंवर जितेन्द्र सिंह।
9. दौसा: कमल मीणा, कविता मीणा, पूर्व विधायक महेन्द्र मीणा, घनश्याम मेहरा।
10.जोधपुरः मानवेन्द्र सिंह, वैभव गहलोत, विजय लक्ष्मी विश्नोई,
चंद्रेश कुमारी, करन सिंह उचियादा।
11.जालोर-सिरोही: वैभव गहलोत, बालेन्दु सिंह, सुपारस भण्डारी, हीरालाल विश्नोई।
12.चित्तौड़गढ़: गिरिजा व्यास, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, चित्रा सिंह, अर्जुन सिंह चुंडावत, भीम सिंह।
13. कोटाः एकता धारीवाल, रत्ना जैन, रामनारायण मीणा, पूनम | गोयल। 14. नागौरः ज्योति मिर्धा, रिछपाल मिर्धा, हरेन्द्र मिर्धा, सहदेव चौधरी।
15. टोंक-सवाई माधोपुरः वैभव गहलोत, नमोनारायण मीणा,
साऊद सयैदी, घनश्याम मेहरा, विनीता मीणा।
16. उदयपुरः रघुवीर मीणा, विवेक कटारा।
17. बांसवाड़ा-डूंगरपुरः ताराचंद भगोरा।
18. बारां-झालावाड़; उर्मिला जैन भाया, मनीषा शुक्ला, शैलेन्द्र | यादव।
19. अजमेरः रमा पायलट, रामचन्द्र चौधरी, गोपाल बाहेती।
20. जयपुर शहरः ज्योति खण्डेवाल, सुनील शर्मा, राजपाल शर्मा, राजीव अरोड़ा, सुरेश मिश्रा।
| 21. जयपुर ग्रामीणः दिव्या सिंह, डॉ. हरि सिंह, सुरेश चौधरी, उषा पूनिया, सुमन यादव, जगरूप यादव।
22. भरतपुरः रतन सिंह, डॉ. अरविन्द शर्मा, निर्भय जाटव।
23. राजसमंद: गोपाल इड़वा, धर्मेन्द्र राठौड़, लक्ष्मण सिंह रावत, भीम सिंह चुडावता
24. धौलपुर-करौली: लक्खीराम बैरवा, बी.एल, बैरवा, बत्ती लाल बैरवा।
25. भीलवाड़ाः गिरिजा व्यास, रामलाल शर्मा, रिजु झुनझुनवाला, रामपाल सोनी।

उदयपुर की खाऊ गली सीज – महापौर जी ने काटा था फीता।

उदयपुर। सुखाड़िया सर्कल स्थित जिस खाऊ गली का उदघाटन नगर निगम महापौर ने किया था उसी खाऊ गली को नगर निगम ने अवैध मानते हुए सीज कर दी। आगामी तीन माह तक सीज रखने ओर किसी के द्धारा इसका उल्लघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
सुखाडिया सर्कल के पास 26 कियोस्क वाली खाओ गली जहाँ पर हर तरह का फास्ट फ़ूड मिलता था अब वहां नहीं मिलेगा क्यों कि नगर निगम ने शनिवार को उस खाओ गली को सीज़। सीज़ करने कि यह आवासीय क्षेत्र में बानी हुई थी और आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। अलग है कि शहर के करीब करीब सभी आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधि सालों साल से संचालित है।
लेकिन शायद ऊपरी स्तर पर कुछ अनबन हुई दिखती है जो खाऊ गली पर निगम का टाला लग गया।
चलिए इसकी ख़ास बात बताते है। वह है कि करीब आठ माह पहले इस खाओ गली उदघाटन का फीता अपने दबंग मेयर साहब श्री चंद्र सिंह ही किया था। अब आठ महीनों बाद जाने क्यूँ खाऊ गली निगम की आखों में खटक गयी। महापौर चुप्पी साधे है , कोर्ट ने भी खाऊ गली को सीज करने का आदेश दे दिया था और निगम आज उस पर सीज कर तीन माह का नोटिस चस्पा कर दिया कि तीन माह के अन्दर अगर कुछ भी किया तो कारवाई की जायेगी। करीब 150 लोग भी बेरोजगार हो गए , अब इससे अपने महापौर को क्या रोज़गार दे नहीं सकते ले तो सकते है। अगर ले सकते है तो भाई जब किसी का निर्माण हो रहा हो तभी नोटिस भेज सकते है। निर्माण होने के बाद शुरू होने के पहले भी तो नोटिस भेजा जा सकता था नगर निगम के इतने कर्मचारियों की फोज क्या सिर्फ दिखाने के लिए है और तब भी नहीं जब फीता काटने के लिए गए थे तो सरकार कोमन सेन्स रख कर पुच लेते कि भार स्वीक्रति है या नहीं , खैर जो होना था वह हो गया और अब जो जैसे होना है वेसे होगा भी , खेर खाऊ गली के मालिक को महापौर और नगर निगम से मामला सेट करने में इतना वक़्त तो लग ही जाएगा। सेट करने का मतलब हमारा गलत नहीं है। मतलब आवासीय को गैर आवासीय बनाने के नियम कायदे समझने में। चलिए खेर बस अब आप जब वीक एंड और सन्डे के दिन घर से निकले तो बच्चों को समझा दे की खाऊ गली बंद है।

चिरवा टनल के पास एक्सीडेंट , दो की हुई मौत

बुधवार प्रात: चीरवा टनल से पहले एक ओवर स्पीड कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसमें सवार दो व्‍यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्‍य घायल हो गए.

सूत्रों के अनुसार बुधवार प्रात: 9 बजे चीरवा टनल से पहले और अमर मार्बल के पास एक ओवर स्‍पीड कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार सवार दो व्‍यक्तियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है. दुर्घटना में कार में सवार दो अन्‍य और कार की टक्‍कर से एक मोटरसाइकिल सवार के भी घायल होने की सूचना है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्‍पताल पहुंचा दिया. मौके पर काफी संख्‍या में राहगिर एकत्रित हो गई.

इस पुलिस चोकी में जमती है शराब की महफ़िलें .

वैसे तो पुलिस चौकी या पुलिस थाना दुखी लोगों की फ़रियाद सुनाने के लिए होती है, लेकिन आम आदमी फिर भी यहाँ आने से कतराता है, क्यों वजह है इसकी कई वजह है लेकिन आज एक वजह हम आपको बता रहे है,

यह खबर दैनिक अखबार राजस्थान पत्रिका में भी छपी है, पुलिस की चौकी में बजाये किसी की रिपोर्ट लिखे जाने के. जाम छलकाए जा रहे है। ये पुलिस चौकी है आदिवासी अंचल कोटड़ा में माण्डवा थाने की जूड़ा चौकी है जहाँ पूरी मस्ती में बिना किसी रोक टोक के पुलिस कर्मी जाम भर रहे थे और मस्ती में डूबे हुए है। राजस्थान पत्रिका के पत्रकार को जब सूचना मिली वह मोके पर पहुंचे उन्होंने वीडियो बनाया पुलिस चौकी में जमी रंगीन महफ़िल का। जाम छिपाने की भी कोशिश हुई लेकिन वो सब माज़रा वीडियो में कैद हो गया।
भाई शराब पीनी है मजे करने है तो किसी की मनाही नहीं है। सरकार खुद सरकारी दुकाने खुलवा कर शराब बिकवा रही है लेकिन इस तरह ऑफिस में बैठ कर वह भी पुलिस चौकी में बैठ कर पीना कहाँ तक सही है अपने घर पर बैठ कर पियो जीतनी पिणि है।

व्यापारिक प्रतिस्प्रधा के चलते भाजपा पार्षद के भाई की ह्त्या – पुलिस ने किया मामले का खुलासा .

0

उदयपुर. उदयपुर शहर के वार्ड 43 की भाजपा पार्षद सरोज अग्रवाल के भाई सत्यनारायण अग्रवाल (40) की मंगलवार रात हत्या कर दी गई. सत्यनारायण उदयपुर जिले की मावली तहसील के फतहनगर का निवासी है. बुधवार सुबह मावली-नाथद्वारा मार्ग पर बड़ियार के समीप गायरियावास गांव में सड़क किनारे शव मिलने के बाद फतहनगर में हंगामा हो गया. यह जगह फतहनगर से 18 किलोमीटर दूर है. यह जानकारी फैलने के बाद बाजार बंद हो गए.

व्यापारियों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त हो गया. सड़क पर टायर जलाकर मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही मावली विधायक धर्मनारायण जोशी भी फतहनगर पहुंच गए. हालात के मद्देनजर उदयपुर पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया. इस बीच, मावली पुलिस ने शंका के आधार पर घनश्याम जीनगर व उसके दो बेटों लोकेश व चेतन को हिरासत में ले लिया है. तीनों से सख्त पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक सत्यनारायण व लोकेश में मित्रता थी.
मामले का हुआ खुलासा :
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इसे फोन कर पूूछा, कहांं हो कुछ काम है। इस पर सत्यनारायण ने कहा, घर पर हूंं और खाना खा रहा हूंं। थोड़़ी़ देर बाद आरोपी का वापस फोन आया तो बताया कि कॉलेज के बाहर हूंं। इस पर आरोपी ने उसे वहींं रुकने का कहा। आरोपी सत्यनारायण को कॉलेज के बाहर से अपनी कार में बैठाकर मेन चौराहे पर लेकर आया फिर आरोपी ने उसे कुछ खाने के लिए कहा कि चाउमीन खाओ। इस पर सत्यनारायण ने कहा कि मैं अभी खाना खा कर आया हूं । इसके बाद आरोपी ने फालूदा लिया और उस फालूदा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया। फालूदा पीने के बाद आरोपियों ने सत्यनारायण को मेन चौराहा से प्रताप चौराया और प्रताप चौराहा फाटक बंद होने के बाद रेलवे पटरियों के सारे उसे महर्षि दयानंद स्कूल से होते हुए मेन रोड स्थित शिवम एजेंसी तक घुमाया। वहांं से उसे मावली की ओर लेकर चले गए। नाथद्वारा रोड पर बड़ीयार के निकट कार के अंदर ही उसे तकिए की मदद से उसका दम घोंंटा गया और उसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक देने के बाद वहां से आरोपी वापस फतहनगर आ गया। पुलिस आरोपी से इस घटना में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
यह भी खुलासा हुआ कि‍ जिस दुकान को सत्यनारायण ने किराये पर ली वो पहले लोकेश जीनगर ने ले रखी थी। सत्यनारायण ने यह दुकान अधिक भाड़ा देकर दुकान मालिक से यह दुकान किराए पर ले ली। इस पर लोकेश को यह दुकान खाली करनी पड़ी। इसके बाद लोकेश ने उसी दुुकान के सामने दूूसरी दुकान लगा ली। दोनोंं का काम बैैग बेचने का था इसलिए दोनोंं दुकानों के बीच मुुुुकाबला होने लगा। इसी विवाद में लोकेश इस घटना का अंजाम दिया है

‘गर्मजोशी’ से मिले मोदी-गहलोत, ‘शिष्टाचार’ भेंट के बहाने हुई पूर्व सीएम राजे की शिकायत।

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। गहलोत के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पीएम मोदी से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम गहलोत की प्रधानमंत्री से ये शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन इस शिष्टाचार भेंट के बहाने सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से पूर्ववर्ती सरकार की शिकायत भी की है। पीएम और सीएम के बीच हुई इस मुलाक़ात की तस्वीर पीएमओ इंडिया ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर जारी की।
सीएम गहलोत ने बताया, ‘हमारी जो योजनाएं रुकी हुई थीं रिफाईनरी की, ब्रॉडगेज की, डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम, सरमथुरा-गंगापुर सिटी वाया करौली, नसीराबाद-सवाईमाधोपुर वाया टोंक और मेमू कोच फैक्ट्री भीलवाड़ा के बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा हुई है।’

पूर्ववर्ती सरकार की शिकायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रिफाइनरी, बांध परियोजना, आदिवासियों के ब्रॉडगेज और मेट्रो प्रोजेक्ट को रोक कर प्रदेश का नुकसान पहुँचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को उस पत्र की भी कॉपी भी दी जिसमें किसानों की सहायता के लिए आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि जिस रिफाइनरी का शिलान्यास सोनिया गांधी द्वारा किया गया था उसको दोबारा प्रधानमंत्री मोदी ने शिलान्यास किया। जिस परियोजना को मुख्यमंत्री घाटे का सौदा बता रही थी आखिर इतने वर्ष उसको लटकाने के बाद वही 26% भागीदारी रखी। पूर्व मुख्यमंत्री राजे को इसका जवाब देना चाहिए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी या उनके कैबिनेट का कोई सदस्य या फिर बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले सवालों का जवाब भी नहीं दे पाएगा। गहलोत ने कहा की जनता के सामने बीजेपी की पोल खुल चुकी है।

ममता बनर्जी का समर्थन

गहलोत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र ने आधी रात को सीबीआई को पुलिस ने बंधक बनाया उसके बाद सीबीआई की साख पर सवाल उठने लगे। आखिर कितनी बुरी परिस्थितियों के चलते ममता बनर्जी को धरना देना पड़ रहा है।
दरअसल, सीएम अशोक गहलोत इन दिनों दिल्ली में हैं। सीएम गहलोत ने सोमवार को नई दिल्ली में ही केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुर्नरूद्धार मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी। इस मुलाक़ात में सीएम ने गडकरी से केन्द्र के पास लम्बित प्रदेश की सड़क एवं जल संसाधन परियोजनाओं को समय पर पूरा करवाने के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता और यमुना एवं नर्मदा जल परियोजनाओं में राजस्थान को अपने हिस्से का पूरा पानी दिलवाने के लिए केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

12 साल की बालिका से बलात्कार, रातभर जंगल में छिपाए रखा |

उदयपुर। घर से किराणे की दुकान पर सामान लेने गई 12 वर्षीय बालिका को युवक कुम्हारियाखेड़ा निवासी हीरालाल बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने रातभर बालिका को जंगल में छिपाए रखा। तड़के करीब 6 बजे वह बालिका को उसके घर छोड़ कर भाग गया। बालिका के बेसुध हालत में घर पहुंचते ही एक बार परिजनों के होश उड़ गए। थाने में परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक बालिका रविवार शाम घर से किराणे की दुकान पर चावल लेने निकली थी। रास्ते में उसे हीरालाल मिल गया। वह बालिका को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया।

कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच हुआ सम्मानित .

उदयपुर . गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल एवं गीतांजली कैंसर सेंटर, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व कैंसरग्रस्त रोगियों के लिए ‘‘कैंसर अवेरयरनेस प्रोग्राम एवं सर्वाइवर मीट 2019-चरण 2’’ का आयोजन  किया गया . कैंसर अवेयरनेस के इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रांत में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा द्वारा कैंसर के प्रति जन जागरण एवं इसके विरुद्ध लड़ाई में अपने उच्च योगदान और उत्कृष्ठ कार्य के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच को सम्मानित किया गया .

गौरतलब है कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कैंसर अवेयरनेस के लिए समय समय पर जनजागरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते है. कैंसर के विरुद्ध जनता को जागरूक करने के लिए मंच द्वारा रेलिया, वाद विवाद प्रतियोगिता, कैंसर के मरीजों को बिमारी लड़ने के लिए मोटिवेशनल कार्यशालाएं, पोस्टर प्रतियोगिताएं आदि कई प्रकार के कार्क्रम आयोजित करवाए जाते है. राजस्थान भर में मंच की राष्ट्रीय संयोजक ( अंगदान देहदान ) डॉ. काजल वर्मा ने बताया कि मंच कैसर के विरुद्ध युद्ध के प्रति प्रतिबद्ध है और मंच से जुड़े हर कार्यकर्ता अपनी पूरी लगन से इस जन सेवी कार्य में लगे हुए है . मंच अंगदान और देहदान के लिए भी कई जागरूकता वाले कार्यक्रम आयोजित करवाता है, जिससे कि वंचित लोगों को इसका लाभ मिल सके और उन्हें एक नया जीवन मिल सके. डॉ. काजल वर्मा ने बताया कि गीतांजलि द्वारा दिया गया सम्मान मंच के लिए काफी गर्व की बात है. यह मंच से जुड़े सभी साथियों का योगदान है कि हम अपनी मंजिल की तरफ लगातार बढ़ते जा रहे है और कैंसर जैसी बिमारी के लिए लोगों में जागरूकता फैला रहे है .