इस पुलिस चोकी में जमती है शराब की महफ़िलें .

वैसे तो पुलिस चौकी या पुलिस थाना दुखी लोगों की फ़रियाद सुनाने के लिए होती है, लेकिन आम आदमी फिर भी यहाँ आने से कतराता है, क्यों वजह है इसकी कई वजह है लेकिन आज एक वजह हम आपको बता रहे है,

यह खबर दैनिक अखबार राजस्थान पत्रिका में भी छपी है, पुलिस की चौकी में बजाये किसी की रिपोर्ट लिखे जाने के. जाम छलकाए जा रहे है। ये पुलिस चौकी है आदिवासी अंचल कोटड़ा में माण्डवा थाने की जूड़ा चौकी है जहाँ पूरी मस्ती में बिना किसी रोक टोक के पुलिस कर्मी जाम भर रहे थे और मस्ती में डूबे हुए है। राजस्थान पत्रिका के पत्रकार को जब सूचना मिली वह मोके पर पहुंचे उन्होंने वीडियो बनाया पुलिस चौकी में जमी रंगीन महफ़िल का। जाम छिपाने की भी कोशिश हुई लेकिन वो सब माज़रा वीडियो में कैद हो गया।
भाई शराब पीनी है मजे करने है तो किसी की मनाही नहीं है। सरकार खुद सरकारी दुकाने खुलवा कर शराब बिकवा रही है लेकिन इस तरह ऑफिस में बैठ कर वह भी पुलिस चौकी में बैठ कर पीना कहाँ तक सही है अपने घर पर बैठ कर पियो जीतनी पिणि है।

व्यापारिक प्रतिस्प्रधा के चलते भाजपा पार्षद के भाई की ह्त्या – पुलिस ने किया मामले का खुलासा .

0

उदयपुर. उदयपुर शहर के वार्ड 43 की भाजपा पार्षद सरोज अग्रवाल के भाई सत्यनारायण अग्रवाल (40) की मंगलवार रात हत्या कर दी गई. सत्यनारायण उदयपुर जिले की मावली तहसील के फतहनगर का निवासी है. बुधवार सुबह मावली-नाथद्वारा मार्ग पर बड़ियार के समीप गायरियावास गांव में सड़क किनारे शव मिलने के बाद फतहनगर में हंगामा हो गया. यह जगह फतहनगर से 18 किलोमीटर दूर है. यह जानकारी फैलने के बाद बाजार बंद हो गए.

व्यापारियों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त हो गया. सड़क पर टायर जलाकर मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही मावली विधायक धर्मनारायण जोशी भी फतहनगर पहुंच गए. हालात के मद्देनजर उदयपुर पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया. इस बीच, मावली पुलिस ने शंका के आधार पर घनश्याम जीनगर व उसके दो बेटों लोकेश व चेतन को हिरासत में ले लिया है. तीनों से सख्त पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक सत्यनारायण व लोकेश में मित्रता थी.
मामले का हुआ खुलासा :
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इसे फोन कर पूूछा, कहांं हो कुछ काम है। इस पर सत्यनारायण ने कहा, घर पर हूंं और खाना खा रहा हूंं। थोड़़ी़ देर बाद आरोपी का वापस फोन आया तो बताया कि कॉलेज के बाहर हूंं। इस पर आरोपी ने उसे वहींं रुकने का कहा। आरोपी सत्यनारायण को कॉलेज के बाहर से अपनी कार में बैठाकर मेन चौराहे पर लेकर आया फिर आरोपी ने उसे कुछ खाने के लिए कहा कि चाउमीन खाओ। इस पर सत्यनारायण ने कहा कि मैं अभी खाना खा कर आया हूं । इसके बाद आरोपी ने फालूदा लिया और उस फालूदा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया। फालूदा पीने के बाद आरोपियों ने सत्यनारायण को मेन चौराहा से प्रताप चौराया और प्रताप चौराहा फाटक बंद होने के बाद रेलवे पटरियों के सारे उसे महर्षि दयानंद स्कूल से होते हुए मेन रोड स्थित शिवम एजेंसी तक घुमाया। वहांं से उसे मावली की ओर लेकर चले गए। नाथद्वारा रोड पर बड़ीयार के निकट कार के अंदर ही उसे तकिए की मदद से उसका दम घोंंटा गया और उसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक देने के बाद वहां से आरोपी वापस फतहनगर आ गया। पुलिस आरोपी से इस घटना में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
यह भी खुलासा हुआ कि‍ जिस दुकान को सत्यनारायण ने किराये पर ली वो पहले लोकेश जीनगर ने ले रखी थी। सत्यनारायण ने यह दुकान अधिक भाड़ा देकर दुकान मालिक से यह दुकान किराए पर ले ली। इस पर लोकेश को यह दुकान खाली करनी पड़ी। इसके बाद लोकेश ने उसी दुुकान के सामने दूूसरी दुकान लगा ली। दोनोंं का काम बैैग बेचने का था इसलिए दोनोंं दुकानों के बीच मुुुुकाबला होने लगा। इसी विवाद में लोकेश इस घटना का अंजाम दिया है

‘गर्मजोशी’ से मिले मोदी-गहलोत, ‘शिष्टाचार’ भेंट के बहाने हुई पूर्व सीएम राजे की शिकायत।

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। गहलोत के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पीएम मोदी से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम गहलोत की प्रधानमंत्री से ये शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन इस शिष्टाचार भेंट के बहाने सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से पूर्ववर्ती सरकार की शिकायत भी की है। पीएम और सीएम के बीच हुई इस मुलाक़ात की तस्वीर पीएमओ इंडिया ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर जारी की।
सीएम गहलोत ने बताया, ‘हमारी जो योजनाएं रुकी हुई थीं रिफाईनरी की, ब्रॉडगेज की, डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम, सरमथुरा-गंगापुर सिटी वाया करौली, नसीराबाद-सवाईमाधोपुर वाया टोंक और मेमू कोच फैक्ट्री भीलवाड़ा के बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा हुई है।’

पूर्ववर्ती सरकार की शिकायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रिफाइनरी, बांध परियोजना, आदिवासियों के ब्रॉडगेज और मेट्रो प्रोजेक्ट को रोक कर प्रदेश का नुकसान पहुँचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को उस पत्र की भी कॉपी भी दी जिसमें किसानों की सहायता के लिए आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि जिस रिफाइनरी का शिलान्यास सोनिया गांधी द्वारा किया गया था उसको दोबारा प्रधानमंत्री मोदी ने शिलान्यास किया। जिस परियोजना को मुख्यमंत्री घाटे का सौदा बता रही थी आखिर इतने वर्ष उसको लटकाने के बाद वही 26% भागीदारी रखी। पूर्व मुख्यमंत्री राजे को इसका जवाब देना चाहिए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी या उनके कैबिनेट का कोई सदस्य या फिर बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले सवालों का जवाब भी नहीं दे पाएगा। गहलोत ने कहा की जनता के सामने बीजेपी की पोल खुल चुकी है।

ममता बनर्जी का समर्थन

गहलोत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र ने आधी रात को सीबीआई को पुलिस ने बंधक बनाया उसके बाद सीबीआई की साख पर सवाल उठने लगे। आखिर कितनी बुरी परिस्थितियों के चलते ममता बनर्जी को धरना देना पड़ रहा है।
दरअसल, सीएम अशोक गहलोत इन दिनों दिल्ली में हैं। सीएम गहलोत ने सोमवार को नई दिल्ली में ही केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुर्नरूद्धार मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी। इस मुलाक़ात में सीएम ने गडकरी से केन्द्र के पास लम्बित प्रदेश की सड़क एवं जल संसाधन परियोजनाओं को समय पर पूरा करवाने के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता और यमुना एवं नर्मदा जल परियोजनाओं में राजस्थान को अपने हिस्से का पूरा पानी दिलवाने के लिए केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

12 साल की बालिका से बलात्कार, रातभर जंगल में छिपाए रखा |

उदयपुर। घर से किराणे की दुकान पर सामान लेने गई 12 वर्षीय बालिका को युवक कुम्हारियाखेड़ा निवासी हीरालाल बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने रातभर बालिका को जंगल में छिपाए रखा। तड़के करीब 6 बजे वह बालिका को उसके घर छोड़ कर भाग गया। बालिका के बेसुध हालत में घर पहुंचते ही एक बार परिजनों के होश उड़ गए। थाने में परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक बालिका रविवार शाम घर से किराणे की दुकान पर चावल लेने निकली थी। रास्ते में उसे हीरालाल मिल गया। वह बालिका को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया।

कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच हुआ सम्मानित .

उदयपुर . गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल एवं गीतांजली कैंसर सेंटर, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व कैंसरग्रस्त रोगियों के लिए ‘‘कैंसर अवेरयरनेस प्रोग्राम एवं सर्वाइवर मीट 2019-चरण 2’’ का आयोजन  किया गया . कैंसर अवेयरनेस के इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रांत में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा द्वारा कैंसर के प्रति जन जागरण एवं इसके विरुद्ध लड़ाई में अपने उच्च योगदान और उत्कृष्ठ कार्य के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच को सम्मानित किया गया .

गौरतलब है कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कैंसर अवेयरनेस के लिए समय समय पर जनजागरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते है. कैंसर के विरुद्ध जनता को जागरूक करने के लिए मंच द्वारा रेलिया, वाद विवाद प्रतियोगिता, कैंसर के मरीजों को बिमारी लड़ने के लिए मोटिवेशनल कार्यशालाएं, पोस्टर प्रतियोगिताएं आदि कई प्रकार के कार्क्रम आयोजित करवाए जाते है. राजस्थान भर में मंच की राष्ट्रीय संयोजक ( अंगदान देहदान ) डॉ. काजल वर्मा ने बताया कि मंच कैसर के विरुद्ध युद्ध के प्रति प्रतिबद्ध है और मंच से जुड़े हर कार्यकर्ता अपनी पूरी लगन से इस जन सेवी कार्य में लगे हुए है . मंच अंगदान और देहदान के लिए भी कई जागरूकता वाले कार्यक्रम आयोजित करवाता है, जिससे कि वंचित लोगों को इसका लाभ मिल सके और उन्हें एक नया जीवन मिल सके. डॉ. काजल वर्मा ने बताया कि गीतांजलि द्वारा दिया गया सम्मान मंच के लिए काफी गर्व की बात है. यह मंच से जुड़े सभी साथियों का योगदान है कि हम अपनी मंजिल की तरफ लगातार बढ़ते जा रहे है और कैंसर जैसी बिमारी के लिए लोगों में जागरूकता फैला रहे है .

कोटड़ा को 2002 का गुजरात बनाने की धमकी दे रहे है गुजरात दंगे के सजायाफ्ता , साथ दे रहे है झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी।

0

उदयपुर। गुजरात दंगों के अभियुक्त अब कोटड़ा में नफरत की आग फैला रहे है। गुजरात दंगो के सजायाफ्ता साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ कर गोधरा काण्ड दोहराने की बात कर रहे है। इसमें साथ दे रहे है झाडोल के भाजपा विधायक बाबूलाल खराड़ी। कोटडा मुस्लिम कमिटी व् अंजुमन कमिटी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर माहोल खराब करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
कोटडा में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा अन्य समाज की युवतीका कथित अपहरण करने के विरोध में 28 जनवरी को कोटडा में बंद का आव्हान किया गया था और रैली निकाली गयी थी। रैली में भाग लेने के लिए गुजरात के साबरकांठा जिले से होमा भाई और उसके कुछ साथी जो गुजरात दंगों के सज़ायाफ्ता अभियुक्त रहे वह भी शामिल हुए, गुजरात दंगों के इन सजायाफ्ता अभियुक्तों ने भाजपा विधायक बाइ बूलाल खराड़ी की मोजुदगी में कोटडा में भड़काऊ भाषण दिए और खुले तौर पर कहा कि गोधरा काण्ड एक बार फिर दोहराना पडेगा शायद ये लोग भूल गए है।
मुस्लिम कमिटी कोटडा और उदयपुर के अंजुमन तालीमुल इस्लाम कमिटी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है जिसमे कोटडा में सांप्रदायिक माहोल खराब करने वालों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है। कोटडा मुस्लिम कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस युवक ने अन्य समाज की युवती से शादी की थी और जिस पर अपहरण का आरोप लगाया था उसने खुद पुलिस में आत्मसमर्पण कर दिया है। युवती और युवक दोनों पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद कोटडा में सोहार्द पूर्ण माहोल को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अपने निजी फायदे के लिए बिगाड़ा जा रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि इस तरफ के माहोल खराब करने में विधायक जो की एक जन प्रतिनिधि होता है वह खुद शामिल है उसकी मौजूदगी में यह काम किया जा रहा है। हालाकिं प्रशासन वहां मुस्तेद है लेकिन भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कारवाई नहीं की गयी है।

राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मसार, 4 साल की मासूम के साथ श्मशान में दुष्कर्म, गंभीर हालत में बच्ची जयपुर रैफर।

0

खाटूश्याम जी में चार साल की अबोध बालिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पड़ौस में रहने वाली बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने श्मशान घाट के अंदर ले गया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया है। जबकि आरोपी के बारे में पता लगने पर उसे मौके पर दबोच लिया गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसे भी उपचार के लिए सीकर रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार स्कूल के पास डेरे में रहने वाली चार साल की बालिका को ढाबे पर काम करने वाला युवक कालिया बहला-फुसला कर नजदीकी श्मशान घाट ले गया था। शाम होने के बाद जब बालिका को परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। नहीं मिली तो परिजन श्मशान घाट के पास पहुंचे। यहां बच्ची को लहू-लुहान हालत में देखा और आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया। हालांकि एक बारगी तो आरोपी मौके से भाग छूटा। इसके बाद बालिका को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत खस्ता होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया। इधर, फरार हुआ आरोपी अस्पताल के पास परिजनों के हत्थे चढ़ गया। जिसकी भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर उसे घायल अवस्था में सीकर रैफर कर दिया।

इधर, बच्ची के ताऊ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि रात आठ बजे तक बच्ची अपने डेरे में नजर नहीं आई। एक व्यक्ति ने एक युवक द्वारा बच्ची को लेकर जाने की जानकारी दी। परिजन जब शमशान घाट के पास पहुंचे तो वहां बच्ची की चीख सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो आरोपी युवक उसके साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी कालिया उर्फ करण जिला सुरेंद्र नगर गांव दिनारा (गुजरात) का रहने वाला है। जो कि, यहां ढाबे पर काम करता था।

कटारिया की ज़बान फिर फिसली कहा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाकरी करने के लिए पैदा नहीं हुए है।

0

उदयपुर। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया वैसे तो भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता में गिने जाते है लेकिन आजकल भाईसाहब की ज़बान हमेशा धोखा दे जाती है। विवादास्पद बयान का भाईसाहब का पुराना नाता है। ख़ास कर विरोधियों के लिए और अब समाज विशेष के लिए। लेकिन मंगलवार के दिन श्री गुलाबचंद कटारिया ने हद कर दी और अपने भाषण में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान देते हुए कह दिया कि हमने किसी व्यक्ति की पूजा नहीं की हम किइस व्यक्ति की नौकरी करने के लिए पैदा नहीं हुए है। चाहे देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या कोई भी हो हम उसकी चाकरी करने के लिए पैदा नहीं हुए है।

देखिये विडियो 

 

मंगलवार को कटारिया भीलवाड़ा शहर के माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, मैं थोड़ा और पढ़ा होता तो राजनीति में ज्यादा योग्य होता. उन्होंने अखिल भारतीय परिषद (एबीवीपी) की ओर से नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष से कहा कि मन छोटा मत रखो. विरोध को बर्दाश्त करो. दुनिया को जोड़कर चलना है, तोड़कर नहीं. मिलकर देश को आगे बढ़ाना है. यह जो छोटी सोच है, इससे मैं नहीं डरता हूं. मैं धमकियां से भी नहीं डरता हूं. अगर डरता तो विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता होते हुए इमरजेंसी में 18 महीने जेल में नहीं गुजारता. हमने कभी कायरता नहीं दिखाई है. किसी को 18 दिन जेल में रख दें तो हाथ जोड़कर बाहर आ जाएगा. मेरे मामाजी ने मुझसे कहा था कि माफी लिख दो तो जेल से छुड़ा देंगे. मैने कहा, लाश बाहर आ सकती है, मैं नहीं.
उन्होंने कहा कि जिन उदेद्श्यों को लेकर संगठन बनाया है, उससे हम पीछे नहीं हट सकते हैं. देश को रोकने का जो प्रयास करेगा उससे लड़ाई करेंगे. कटारिया यहां भी नहीं रुके. उन्होंने कहा, 40-41 साल की राजनीति हो गई. कोई एक काला धब्बा दिखा दे तो जान जाएंगे. हम ऐसी गंदी राजनीति नहीं करते हैं. अपने घर को भरने का धंधा नहीं करते हैं. मालामाल होने का काम नहीं करते हैं. देश भ्रष्टाचार की भट्टी में जल रहा था, तब ऐसे प्रधानमंत्री ने इसे बचाने का काम किया है. कार्यक्रम में सांसद सुभाष बहेडि़या, पूर्व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री राजेश गुर्जर आदि उपस्थित थे.

आँखों की खूबसूरती के लिए अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करें ये 6 वॉटरप्रूफ मस्‍कारे

आपकी ब्यूटी किट में मस्‍कारा न हो ऐसा हो नहीं सकता. मस्कारा जादू की तरह काम करता है यह न केवल पलकों को वॉल्‍यूम देता है बल्कि आंखों की खूबसूरती चार गुना बड़ा देता है. पर मस्‍कारे का चयन करना आसान नहीं होता. अगर आप डेली मस्‍कारा लगाती हैं तो यह‍ कहना गलत नहीं होगा कि कई बार यह आंखों के मेकअप को पूरी तरह से खराब कर देता है. एक अच्‍छा मस्‍कारा न केवल आपकी पलकों को वॉल्‍यूम देता है बल्कि वॉटरप्रूफ भी होता है.

बारिश का मौसम हो या गर्मियां, ये 6 मस्‍कारे आपकी पलकों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे:

1. Innisfree Skinny Waterproof Microcara

Innisfree का यह वाटरप्रूफ मस्‍कारा आपकी पलकों को गंदगी से बचाता है. यह आपको 1,190 रुपए का मिल जाएगा. खरीदने के लिए क्लिक करें.  

 

 

 

 

2. Faces Ultime Pro Waterproof Mascara

यह मस्‍कारा वाटरप्रूफ है इसीलिए यह 24 घंटे तक चलता है. अगली बार जब आप बाहर जाएं और इस आसान आई मेकअप टूल के साथ स्टाइलिश दिखना न भूलें. यह मस्‍कारा आपको 798 रुपए में मिल जाएगा. खरीदने के लिए क्लिक करें. 

 

 

 

3. L’Oreal Paris Voluminous Lash Paradise Waterproof Mascara

इस मस्‍कारे का ब्रिसल ब्रश आपको फुल लैश फ्रिंज देता है, जिससे पलकों की वॉल्यूम बढ़ जाती है. यह आपको 116 रुपए में मिल जाएगा. खरीदने के लिए क्लिक करें.

 

4. Maybelline New York Volum’ Express Colossal Waterproof Mascara

मेगा ब्रश और कोलेजन फॉर्मूला लिए Maybelline का मस्‍कारा आपकी पलकों को 7x वॉल्‍यूम देता है. यह आपको 752 रुपए में मिल जाएगा. खरीदने के लिए क्लिक करें.

 

 

5. Revlon Ultimate All-In-One Waterproof Mascara

यह मस्‍कारा आपकी पलकों को हैवी लुक देने के लिए परफेक्‍ट है. इसका मिनी पावडर ब्रश खास पलकों के लिए बनाया गया है. यह आपको 1197 रुपए में मिल जाएगा. खरीदने के लिए क्लिक करें.

 

 

 

6. Avon Super Shock Max Waterproof Mascara

यह मस्कारा पलकों की मोटाई को 15 गुना बढ़ा देता है. यह वॉटरप्रुफ होने के साथ-साथ कॉन्टेक्ट लेंस पहनने वालों के लिए उपयुक्त है. यह आपको 508 रुपए में मिल जाएगा. खरीदने के लिए क्लिक करें.

अब ये रिश्ता क्या कहलायेगा – मां ने की शादी, बदल गए रिश्ते, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बन गए भाई-बहन।

लड़के की मां इसलिए ब्रेकअप कराना चाहती है क्योंकि अब गर्लफ्रेंड लड़के की सौतेली बहन बन चुकी है. दोनों के रिश्ते में तब भूचाल आया जब लड़के की मां ने लड़की के पिता से शादी कर ली.
एक स्टूडेंट 6 साल से रिलेशनशिप में था. लेकिन अब लड़के की मां उस रिश्ते को खत्म कराना चाहती है. ब्रेकअप कराने की वजह भी बहुत शॉकिंग है. जिसको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लड़के की मां इसलिए ब्रेकअप कराना चाहती है क्योंकि अब गर्लफ्रेंड लड़के की सौतेली बहन बन चुकी है. दोनों के रिश्ते में तब भूचाल आया, जब लड़के की मां ने लड़की के पिता से शादी कर ली. जिसके बाद दोनों भाई-बहन बन गए. अब दोनों को समझ नहीं आ रहा कि इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाया जाए.
स्टूडेंट ने अपनी अजीबोगरीब समस्या Reddit पर शेयर की है. जिसको पढ़कर हर कोई शॉक्ड है. लड़के ने लिखा- मैं और मेरी गर्लफ्रेंड 20 साल के हैं और हम दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं और 14 की उम्र से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हमने एक ही स्कूल में पढ़ाई की और कॉलेज में भी साथ हैं. लेकिन अब न सिर्फ हम साथ पढ़ते है बल्कि साथ भी रहते हैं. क्योंकि मेरी मां ने लड़की के पिता से शादी कर ली है.
आगे की कहानी बताते हुए लड़के ने लिखा- ‘मेरी मां और लड़की के पिता जब पहली बार मिले तो दोनों का तलाक हो चुका था. दोनों रोज मिलने लगे और एक-दूसरे को डेट करने लगे. हम इस बात से नाराज थे और दोनों को अलग करना चाहते थे. लेकिन जब वो डेट कर रहे थे तो उन्हें हमसे कोई प्रॉब्लम नहीं थी, तो हमने भी कुछ नहीं किया. दोनों का जब अफेयर चल रहा था, तब हम स्कूल में थे. लेकिन पिछले साल दोनों ने शादी कर ली और एक ही घर में रहने लगे. अब दोनों को हमारे रिश्ते से प्रॉब्लम है.’
अब लड़के की मां लड़की को उसकी बहन बताती है. लड़के ने लिखा- ‘यह सारी चीजें अब समझ से परे हैं. जब मैंने पूरी बात अपने असली पिता को बताई तो उन्होंने मेरी मां को पागल करार दे दिया और कोई भी उम्मीद रखने से मना कर दिया. मैं लड़की से बहुत प्यार करता हूं और हम 6 साल से साथ हैं. हम फिलहाल चाहकर भी अलग नहीं हो सकते. क्योंकि, पढ़ाई और बाकी की जिंदगी के लिए हमारे पास पैसे नहीं है. मैं उसी के साथ अपनी पूरी जिंदगी जीना चाहता हूं.’