हिंसक मुर्गे को तलाश रही है पुलिस!

0

cockजबलपुर। बडे़-बडे़ अपराधियों को पक़डने का दावा करने वाली मध्य प्रदेश की पुलिस के लिए एक मुर्गा सिरदर्द बन गया है, क्योंकि रिपोर्ट दर्ज होने के सात दिन बाद भी जबलपुर की पुलिस मुर्गा को पक़डना तो दूर, उसका पता तक नहीं लगा पाई है।

जबलपुर के हनुमान थाना क्षेत्र में एक मुर्गा कई दिनों से सक्रिय है। हिंसक हो चुके इस मुर्गे ने कई बच्चों पर हमला किया है। इस मुर्गे ने लोगों को इतना परेशान कर दिया कि उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने थाने तक जाना प़डा। स्थानीय निवासी राजू का कहना है कि एक मस्त मुर्गा आता है और स़डक पर खेल रहे बच्चे से लेकर राहगीर तक पर चोंच मार देता है।

इस मुर्गे के हमले ने कई लोगों को लहूलुहान कर दिया है। यह मुर्गा किसका है, यह पता नहीं चल पा रहा है। गोहलपुर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक एम. टी. बेग ने शनिवार को बताया कि हनुमान गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पिछले सात दिनों से मुर्गे की तलाश की जा रही है, लेकिन उसका पता नहीं चला है। साथ ही उसके मालिक का भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मुर्गे को तलाश रही है। मध्य प्रदेश में संभवत: यह पहला मौका है, जब अपराधियों के बजाय किसी हिंसक जानवर की तलाश के लिए पुलिस को सक्रिय होना प़डा है।

बताया गया है कि मुर्गे की हिंसक गतिविधियों के कारण बच्चों ने स़डक पर खेलना कम कर दिया है और स़डक से गुजरने वाले भी सतर्क रहने लगे हैं। स्थिति यह है कि स़डक से गुजरते वक्त मुर्गा या मुर्गी नजर आने पर लोग ठिठक जाते हैं।

भरत जोशी दूसरी बार बार अध्यक्ष बने

उदयपुर, रविवार को सम्पन्न हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में भरत जोशी अध्यक्ष और भरत वैष्णव महामंत्री चुने गए।

bar association udaipur 1रविवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो दो बजे तक चला । इस दौरान कोर्ट परिसर पुरा चुनावी रंग में रंगा नजर आया। कोर्ट का एक गेट बंद होने से तहसील छोर वाले गेट पर जाम की स्थिति रही ओर वहीं पर प्रत्याशियों के पोस्टर लगे हुए थे। सुबह 10 बजे से ही मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी ओर उनके समर्थक गेट पर जमावडा लगाये खडे थे। हर समर्थक अपने पहचान वाले अधिवक्ताओं को मोबाइल पर अपने प्रत्याशी को समर्थन में मत देने का आग्रह करते रहे तथा अनियमित अधिवक्ताओं को भी निजी वाहनों से आव भगत कर लाया गया चार घंटे चले मतदान में कोर्ट परिसर खचाखच भरा रहा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के कई राजनैतिक समर्थन भी कोर्ट परिसर में दिखे जिसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों के थे ये माना जाता है कि भरत जोशी भाजपा और मनीष श्रीमाली कांग्रेस समर्थक है। 2 बजे मतदान पूर्ण होते होते आखरी समय तक मतदाता को लाया जाता रहा। कुल 1340 अधिवक्ताओं ने मतों का प्रयोग किया अध्यक्ष पद के लिए भरत जोशी ने 643 वोट हांसिल कर अपने निकटम प्रतिद्घंदी मनीष श्रीमाली को 241 वोट से हराया महामंत्री पद पर भरत वैष्णव ने 575 वोट हांसिल कर अपने निकटतम प्रतिद्घंदी हर्ष राम को २203 वोट से हराया उपाध्यक्ष पद पर 571 वोट पाकर मंजुर हुसैन विजयी रहे । सचिव पद के लिए अंकुर टांक विजयी रहे जिन्हे 775 वोट मिले। वित्तिय सचिव के लिए स्वाती रॉबर्ट विजयी रहे जिन्हे 906 मत मिले तथा पुस्तकालय सचिव पद पर अनिल द्विवेदी 694 वोट लाकर विजयी रहे।

bar association udaipur

 

दूध तलाई के हाल “अंधेर नगरी चोपट राजा”

ठेले ओर खोमचे वालों ने कर रखा है अतिक्रमण

उदयपुर, झीलो को लेकर प्रशासन कोर्ट और झील संरक्षण समिति इतनी चिंताए जताते है , योजनाएं बनाते है यह सारे दावें ओर योजनाएं दुधतलाई का नजारा देख कर धरे के धरे रह जाते है दूध तलाई के हाल अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे है।

हाईकोर्ट, प्रशासन ओर नगर परिषद की सारी सख्ती के बावजूद दूधतलाई पर हाल बेहाल है दूध तलाई की सफाई की बात करे तो नगर परिशद ने तो मानों यहां से पल्ला झाड रखा हो पूरी तलाई मे काई, बडी बडी घास, प्लास्टिक के कचरे का अम्बार लगा हुआ है। जिसे साफ करने की किसी ने सुध नहीं की है। यहां सबसे अधिक टयूरिस्ट आते है एक तरफ पिछोला ओर एक तरफ दूधतलाई होने से यह छोटी सी पाल पर्यटको के आकष्रण का केन्द्र होती है। यही पर दो सुंदर गार्डन माणिक्यला वर्मा और पण्डित दीनदयाल पार्क है और यही पर रोप वे भी है। यहां आने वाले पर्यटको को दूधतलाई में फैली गंदगी से उठने वाली दुर्गन्ध का सामना करना पडता है। नगर निकाय का इस ओर ध्यान नहीं है अगर नगर परिषद सभापति या स्वास्थ्य सफाई समिति अध्यक्ष से पूछो तो सफाई का ठेका नहीं हुआ कह कर टाल देते है। ऐसे ही यहां के अतिक्रमण का हाल है पूरी दूधतलाई की पाल पर ठेले ओर खोमचे वालों का राज है। तथा नो प्लास्टिक जोन होते हुए भी प्लास्टिक की थेली आदि का इस्तेमाल धडल्ले से हो रहा है। ठेले वालों का यह आलम है कि एक चाय के ठैले वाले ने रेलिंग तोड ठेला अंदर घुसा रखा है उसने अपनी दादागिरी के चलते पांच अन्य ठेले नारियल पानी, कोल्ड ड्रिंक, पकौडी आदि के ठेले लगा रखे है जिसको कोई रोकने वाला नहीं है। वाटर वक्र्स के बाहर एक कट में ४ ठेले लग चुके है।

संभागीय आयुक्त भी फतहसागर की चिन्ता और वहां की साफ सफाई पर ध्यान देते है यहां कहीं किसी का ध्यान नहीं इसलिए शहर के सुंदर पर्यटक स्थल पर गंदगी के साथ साथ अव्यवस्थाओं का राज है।

dudh talai 1

dudh talai

अमरीकी स्कूल में चली गोलियाँ, 26 की मौत

0

121214191433_us_shooting1 121214191439_us_shooting4 121214192141_us_shooting_5 121215013959_us_shooting_976x549_bbc_nocredit

अमरीका के पूर्वोत्तर प्रांत कनेक्टीकट के एक प्राइमरी स्कूल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें 20 बच्चे हैं.

ये गोलीबारी न्यूटाउन के सैंडी हुक एलिमेन्टरी स्कूल में हुई. अमरीका के इतिहास में इसे अब तक के सबसे बड़ी सामूहिक हत्याओं में से एक माना जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ उन्होंने सैंकड़ों राउंड्स गोलियों की आवाज़ें सुनी और डर कर भागते बच्चों को देखा. पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी भी मारा गया है.

साथ ही पास से एक और शव बरामद हुआ है और माना जा रहा है कि इसका भी संबंध बंदूकधारी से था.

हमलावर सिर्फ़ 20 वर्ष का था और माना जा रहा है कि उसने उस कक्षा को निशाना बनाया, जहाँ उसकी माँ शिक्षक थी. मारे गए लोगों में हमलावर की माँ भी शामिल हैं.

इस स्कूल में पाँच से 10 वर्ष तक के बच्चे पढ़ते हैं. पुलिस का कहना है कि उन्हें स्कूल में दुखद और भयानक दृश्यों का सामना करना पड़ा है.

दुखी ओबामा

 

व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इस घटना से देश को काफ़ी धक्का लगा है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क़दम उठाने पड़ेंगे.

बार-बार अपने आँसुओं को पोंछते नज़र आ रहे ओबामा ने कहा कि इस घटना से देश के हर माता-पिता उनकी तरह दुखी होंगे.

उन्होंने कहा कि मारे गए कई बच्चों की उम्र 10 से भी कम थी, जिनके सामने पूरी ज़िंदगी पड़ी थी. लेकिन ये ज़िंदगी उनसे छीन ली गई.

ओबामा ने कहा, “हमारा दिल मारे गए बच्चों के मां-बाप, उनके दादा-दादी, उनके भाई बहनों के के लिए टूट गया है. बाकी बच्चों के लिए भी हम शोक व्यक्त करते हैं कि समय से पहले उनका बचपन छिन गया. इन लोगों का दर्द कुछ भी कहने से कम नहीं हो सकता.”

कनेक्टीकट की इस घटना से एक बार फिर अमरीका में बंदूक रखने के क़ानून पर बहस शुरू हो जाएगी. डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सांसद जेरोल्ड नैडलर ने कहा कि अगर इस समय बंदूकों के नियंत्रण पर गंभीर चर्चा नहीं हुआ, तो उन्हें नहीं पता कि वो समय कब आएगा.

लेकिन अमरीका में इस क़ानून को सख़्त बनाना काफ़ी विवादित विषय रहा है, क्योंकि यहाँ हथियार रखने का अधिकार संविधान में लिखा हुआ है.

अमरीका के कई राष्ट्रपतियों ने नियंत्रण को और कड़ा करने के दबाव का विरोध भी किया. पाँच साल पहले वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने 32 लोगों की हत्या कर दी थी.

इसी साल जुलाई में ऑरोरा कोलोरैडो के एक सिनेमाघर में एक बंदूकधारी ने 12 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस गोलीबारी में 58 लोग घायल हुए थे.

हनी सिंह नाईट में उमड़ा जूनून का सैलाब

उदयपुर , ढाई घंटे के इंतज़ार के बाद जब जेसे ही आवाज़ आई ” ओय आगया ओय यो यो हनी सिंह ” और जब अपनी मस्तानी आवाज़ में में उन्होंने अपना मशहूर “कुडिये नि तेरे ब्राउन रंग ने, मुंडे पट्ट ते नि सारे मेरे टाउन दे ” तो युवाओं की दीवानगी देखने लायक थी हनी सिंह के लिए जोश और जूनून युवाओं में गुरूवार की रात जो देखने मिला लेकसिटी में ऐसा जोश और जूनून न कभी देखा न कभी सुना ।

एवर शाइन इवेंट की और आयोजित हनी सिंह नाईट पेसेफिक कोलेज में गुरूवार को आयोजित की गयी हर उतार चडाव के बाद जब आखिर में 10 बजे हनी सिंह स्टेज पर आये तो सब की शिकायतों पर ताले लग गए और अपनी 45 मिनिट की तूफानी पेशकश में हनी सिंह में युवाओं में एक जोश सा भर दिया 5 हज़ार युवाओं की भीड़ हनी सिंह के आवाज़ और उसके पंजाबी रेप सोंग की दीवानी हो गयी ।

युवाओं की भीड़ की दीवानगी न पुलिस से संभली न ही निजी बाउंसर से ।

अपनी नयी अल्बम शेटन के टूर को लेकर आये हनी सिंह ने उनके 10 पॉपुलर सोंघ और अपने अंदाज़ में रेप सोंग गाये गाने की हर लाइन हनी सिंह और युवाओं ने मिलकर गाई । 45 मिनिट चली हनी सिंह की परफोर्मेंस में युवा अपनी जगह पर ही झूमते रहे और मोबाईल में एक झलक कैद करने लिए प्रयास करते रहे ।

 

 

अरविंद सिंह मेवाड का ६८वां जन्मोत्सव आज

0

उदयपुर, १२ दिसम्बर। महाराणा मेवाड चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी तथा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के चेयरमेन अरविंद सिंह मेवाड का ६८वां जन्मोत्सव गुरूवार को यहां सिटी पैलेस परिसर स्थित शंभूनिवास पैलेस में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आगामी नूतन वर्ष २०१३ के लिए प्रकाशित पैलेस के वार्षिक केलेण्डर का लोकार्पण भी किया जाएगा। महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड के ६८वें जन्मोत्सव पर गुरूवार को शंभूनिवास पैलेस में सुबह १० बजे कैलाशपुरी स्थित परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगजी से प्राप्त आस्का प्रदान कराई जाएगी।

रशीद पर भी ५० हजार का ईनाम

0

उदयपुर, १२ दिसम्बर। राजस्थान पुलिस महानिदेशक ने शहर के एक ओर अपराधी पकडवाने पर ५० हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है। इससे पूर्व आये दिनों व्यापारियों को प*ोन पर धमकी देकर पि*रौती मांगने वाले अपराधी आजम पर ५० हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपी रशीद के खिलाफ शहर के कई थानों में खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती, लूट, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामले चल रहे है। इन प्रकरण में भी आरोपी लम्बे समय से फरार हो उदयपुर का चिन्हित अपराधी है। रशीद पिछले दिनों एक विवाह समारोह से अपनी पुरानी रंजिश के चलते इमरान उर्प* टोंकियो के अपहरण व हत्या के मामले में भी वांछित चल रहा है। इस अपराधी पर पहले २ हजार का ईनाम घोषित किया था। इसके बाद इस ईनाम को बढाकर ४ हजार कर दिया था। फिर भी गिरप*त में नहीं आने पर इसकी प*ाइनल पुलिस अधीक्षक द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक को जयपुर भेजी गई। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने ५० हजार रूपए ईनाम घोषित किया।

12-12-12 का योग: कुछ खास है आप के लिए

0

उदयपुर । ऐतिहासिक क्षण के दौरान हर किसी की चाहत होती है कि वह कुछ नया करे जिससे उसका जीवन खुशहाल बनें और जिंदगी भर के लिए उसे याद किया जाए। बुधवार को 12 का त्रिपदीय संयोग [12.12.12] कई अर्थो में शताब्दी का सबसे अनोखा समय होगा। हालांकि माया कैलेंडर की ओर से इस दिन दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी की गई हैं। लेकिन यह व्यर्थ जा सकता है क्योंकि इस दिन लोग अनोखा करने की योजना बनाने में जुटे हैं। कुछ लोग इस शुभ दिन को शादी के बंधन में जुड़ने को तैयार है तो कुछ ने इस तारीख का चयन मां बनने के लिए किया हैं। अंकज्योतिष के अनुसार इस दिन 12 बजकर 12 मिनट पर 12 की ऐसी आवृति होगी जब वर्ष, माह तिथी, घटा व मिनट एक ही अंक पर आ टिकेंगे। भारतीय ज्योतिष और दर्शन में भी इसे खासतौर पर शुभ और मंगलदायक माना जा रहा है।

इस दुर्लभ अवसर के बारे में जानकारी देते हुए अंकज्योतिष ने कहा कि अगर हम 12/12/12 या 12/12/2012 को जोड़ते है तो यह अंक 5 और 9 आता हैं, जो मंगल और चांद का नंबर होता हैं। उसी तरह अगर हम 2 और 1 को जोड़ते है तो 3 अंक पाते हैं, जो जुपीटर ग्रह का नंबर है। इस तरह से 5, 9 और 3 नंबर का संयोग खुशनुमा और शांत ग्रहों को एक साथ जोड़ता हैं। डॉ चोपड़ा कहते है कि अंकज्योतिष के गुण के अनुसार इस दिन लोग कुछ नया करने को बेहद इच्छुक है।

माया कैलेंडर के दुनिया के समाप्त होने संबंधी भविष्यवाणी के संबंध में पूछे जाने पर डॉ चोपड़ा ने कहा कि इस दिन ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले नव वर्ष 2013 को हम सभी सुरक्षित एवं खुशनुमा माहौल में स्वागत करेंगे। डॉ चोपड़ा ने आगे कहा कि इस दिन को लोग आसानी से याद रख सकते है इस कारण भी इस दुर्लभ अवसर पर लोग कुछ नया करने को लेकर उत्साहित हैं।

वहीं, युवाओं में इस दिन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। दिल्ली के कई फॉर्म हाउस इस अनोखे दिन में शादियों के लिए बुक किए जा चूके हैं।

दुर्लभ अवसर :-

कई योगों के साथ सौ साल बाद आ रहे इस दुर्लभ अवसर को भारत ही नहीं पश्चिमी देशों में भी विशिष्ट आंका जा रहा है। यही वजह है कि दुनियाभर में असंख्य लोगों ने इस दिन अपने शुभ कायरें को करने की योजना बनाई है। इसमें विवाह समारोह के अलावा नई वस्तुओं को घर में या अपने जीवन में लाना शामिल है। ऐसा ही ऐतिहासिक पल दिसंबर में आ रहा है। ऐसा संयोग बना है कि दिसंबर महीने में दिन, महीने, वर्ष तीनों में 12 का अंक शामिल हो रहा है। दिन भी शुभ है। यह दिन है बुधवार का। इस दिन 12/12/12 एक साथ ही तीन एक और तीन दो की संख्या है।

अंको का खेल:-

न्यूमेरोलॉजिस्ट के मुताबिक, 12 दिसंबर,2012 को बुधवार अनुराधा नक्षत्र, धृती योग, विषकुंभक करण, प्रात: 7.48 मिनट तक है। चंद्रमा दिनमान वृशिचक राशि में है। उस दिन मार्गशीष कृष्ण की चर्तुदशी तिथी भी है। हालाकि इस दिन कोई वैध विवाह मुहूर्त तो नही है, लेकिन अंक विज्ञान के अनुसार 12-12-12 याने 3 3 3=9 होता है। यह तारीख मंगल कार्य के लिए उत्तम है।

पंडितों और ज्यातिषाचार्यो के अनुसार:-

12 के छ आंकड़ों वाली ये घटना देश और विदेश में कई तरह के आर्थिक और राजनैतिक उथल-पुथल लाने वाली है। वहीं राशियों पर भी इस संयोग का विशेष असर रहेगा।

राशियों पर प्रभाव :-

मेष, वृषभ, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मकर एवं मिथुन के लिए विशेष फलदायी है तथा सिंह, कन्या, वृश्चिक एवं मीन के लिए ये योग अशुभकारी रहेगा।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने चुनावी वादे किये

उदयपुर बार एसोसिएशन का चुनावी माहौल चरम पर है अध्यक्ष पद के तीनों दावेदार अपना पूरा दम खम लगा रहे है। इसी माहौल के चलते एसोसिएशन सभागारमें आमने-सामने कार्यक्रम के दौरान तीन अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपने चुनावी वादे किये और अधिवकताओंके सवालों के जवाब देते रहे।

आमने-सामने कार्यक्रम के दौरान पूरे समय नोन प्रेक्टिस वकीलों के बारे में अधिवकता सवाल पूछते रहे लेकिन तीनों उम्मीदवारों में से किसी ने संतोषपुर्वक जवाब नहीं दिया। अधिकतर अधिवक्ताओं का कहना है कि कई लॉ के स्टूडेंट को सनद मिल जाती है ओर वह बार एसोसिएशन के सदस्य बन जाते है लेकिन उनका वकालात से कोई लेना देना नहीं है वह अदालत मे निरन्तर प्रेक्टिस नहीं कर रहे है ऐसे सदस्यों को बार एसोसएिशन से हटाना चाहिए लेकिन अपने वोट बैंक के चलते किसी भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने यह नहीं कहा कि वे अपने अगले कार्यकाल में ऐसा करने का प्रयास करेंगें । वर्तमान अध्यक्ष भरत जोशी जो अभी इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए खडे हुए है। वह अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगते रहे और अगला मौके पर खरे उतरने के वादे करते रहे ओर पूर्व कार्यकाल मे बच गयी घोषणा जैसे वकीलों के चेम्बर, अधिवक्ताओं के लिए निवास आवंटन आदि को अपने अगले कार्य काल में पूरा करने के वादे किये। पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल करणपुरिया ने भी कहा कि वर्तमान मे चल रही गुटबाजी को खत्म किया जाएगा और वकीलों के चेम्बर हाईकोर्ट बेंच जैसी चुनावी घोषणाएं की। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारपर खडे मनीष श्रीमाली सबसे आगे रहे उन्होने वकीलों के आवास और हाईकोर्ट बेंच की स्थापना पर कहा कि अगर मुझे आप लोगों ने जीताया तो में जब तक यह दोनो मांगे पूरी नहीं होती वह अदालत में कदम नहीं रखेगें।

सवाल जवाब में जब एक अधिवक्ताओं ने चुनावी खर्चे पर सवाल उठाया तो हाल में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने हो हल्ला कर सभा सर्माप्त कर दी। उल्लेखनिय है कि बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान प्रत्याशी अपनी तरफ से रोज खाने पीने की पार्टी का आयोजन करते है।

राज्य सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर होंगे विविध कार्यक्रम

जिला स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन से शुरू होगा समारोह

उदयपुर, वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल १३ दिसम्बर को पूर्ण होने जा रहा है इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा । जनजाति क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया गुरूवार प्रात: १०.३० बजे सूचना केन्द्र में चार वर्षों की उपलब्धियों को दिग्दर्शित करती हुई विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर समारोह का शुभारंभ करेंगे।

जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने बताया कि प्रदर्शनी के उद्घाटन के पश्चात मालविया उदयपुर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, फ्लेगशिप कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित पुस्तिका ‘‘उदयपुर जिला दर्शन’’ का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे मीडिया प्रतिनिधियों से रू-ब-रू होकर जिले एवं प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्यिों की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के पश्चात मुख्य समारोह प्रात: ११ बजे भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होगा जिसे प्रभारी मंत्री मालविया मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करेंगे। समारोह में जिले भर से आए जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा करेंगे। समारोह में चित्तौडगढ सांसद डॉ.गिरिजा व्यास, संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर.डी. जावा, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी, जिला प्रमुख श्रीमती मधु मेहता एवं २० सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष छगन लाल जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

विद्यार्थियों को लैपटॉप,साइकिल एवं स्वीकृति पत्र भी दिये जाएंगे : भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ११ विद्यार्थियोंं को लैपटॉप, ११ छात्राओं को साइकिल, ११ विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के स्वीकृति पत्र तथा ११ श्रमिकों को साइकिल क्रय करने के लिए वॉउचर प्रदान किये जाएंगे।