संभागीय आयुक्त एवं आईजी ने किया निरीक्षण

यपुर, संभागीय आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक टी.सी. डामोर ने मंगलवार को नगर परिषद् परिसर में आयोजित किये जो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान का निरीक्षण किया एवं कार्यरत अधिकारियों से कहा कि वे इस शिविर में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें।

संभागीय आयुक्त ने परिषद् आयुक्त से कहा कि उन्हें नगर विकास प्रन्यास द्वारा हस्तान्तरित कॉलोनियों की पत्रावलियां यहां मंगाए और जो कार्य नगर विकास प्रन्यास द्वारा किया जाना संभव नहीं है वे कार्य वे स्वयं शिविर अवधि में निराकरण करें।

अब तक ४८ पट्टे वितरित : नगर परिषद् आयुक्त सत्यनारायण आचार्य ने इस अवसर पर बताया कि अभियान के तहत मुख्य चरण के शिविरों के दौरान २६४ आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें से सोमवार तक अभियान में ४२ स्टेट ग्रांट एक्ट तथा ४ कच्ची बस्ती नियमन के पट्टे जारी किये। इसी तरह से खांचा भूमि के दो पट्टे भी दिये गये। इस अवधि में ४ लाख ५२ हजार लीज राशि, ९ लाख ३८ हजार ५९४ रुपये नगरीय विकास राशि का राजस्व वसूला गया है। इस दौरान ३३ लीज प्रमाण पत्र एवं २१ भवन मानचित्रों का अनुमोदन किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय निकाय के उपनिदेशक दिनेश कोठारी ने शिविर में हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। नगर परिषद् सभापति श्रीमती रजनी डांगी, पार्षद खलील मोहम्मद, राज कुमारी मेनारिया, प्रेम सिंह शक्तावत आदि मौजूद थे।

’’यो यो हनीसिंह नाइट’’

पंजाबी पॉप स्टार और रॉकिंग परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरने वाले हनीसिंह १३ दिसंबर को अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से शहरवासियों को साथ झूमाएंगे। वे अपनी नई एलब्म शेटन ट्युर का प्रोमो भी करेंगे। एवरशइन इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित यो यो हनीसिंह नाइट में माफिया मंदेर, डीजे देव और लिल्बी, ताबड तोड, पार्टी नाइट आदि पर लाजवाब प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही शेटन ट्युर की कुछ झलकियां भी लोगों के लिए खास होगा।

हजारों एंट्री टिकट बिके : पेसिफिक कॉलेज के मैदान में होने वाले इस शो के हिस्सा लेने के लिए पांच हजार से अधिक एंट्री टिकट बिक चुके हैं। बावजूद इसके भी लोगों की कतार कम नहीं हो रही है। अलग अलग श्रेणियों में उपलब्ध इन टिकट की खरीद के लिए मारामारी मची हुई है।

शाम ७ बजे से जमेगी नाइट : एवरशाइन इवेंट कंपनी के साकेत शर्मा ने बताया कि हनीसिंह नाइट शाम ७ बजे से शुरू होगी। देर रात १०.३० बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान हनीसिंह द्वारा नॉन स्टॉप परफॉर्मेंस दी जाएगी। कार्यक्रम में उनके सहयोगियों द्वारा भी जलवे बिखेंरे जाएंगे।

पेसिफिक यूनिवर्सिटी में जमेगा हनी सिंह का रंग

उदयपुर. पॉप स्टार हनी सिंह की ‘सुरों की शाम 13 दिसंबर को प्रतापनगर स्थित पेसिफिक यूनिवर्सिटी परिसर में होगी। वे 12 दिसंबर को ‘शेटन’ एलबम रिलीज करने के बाद यहां कार्यक्रम के जरिए एलबम प्रमोशन टूर की शुरुआत करेंगे। आयोजन को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।

पहले यह आयोजन सेलिब्रेशन मॉल के पास एक रिसोर्ट में होने वाला था। यह जानकारी एवर शाइन इवेंट कंपनी के साकेत शर्मा ने बताया।

उन्होंने बताया कि ‘यो-यो हनी सिंह नाइट’ कार्यक्रम में माफिया मंदिर, डीजे देव और लिल्बी की जोड़ी दमदार प्रस्तुतियों से शहरवासियों को नचाएंगे। उन्होंने बताया कि हनी सिंह नाइट प्रोग्राम शाम 7.30 से 10.30 बजे तक होगा। कार्यक्रम का सहप्रायोजक एवरेस्ट ग्रुप हैं।

एंट्री पास से देख सकेंगे कार्यक्रम : हनी सिंह नाइट के लिए चार तरह के एंट्री पास जारी किए गए हैं। इनकी फीस न्यूनतम सात सौ और अधिकतम 5000 रुपए है।

एंट्री पास अशोका बेकरी शक्तिनगर, ब्लैकबेरी सेलिब्रेशन मॉल, ओम सांई ऑलवेज दुर्गा नर्सरी रोड, ग्रीन चिली रेस्टोरेंट गुलाब बाग रोड, शेक डिलाइज सुखाडिय़ा सर्कल और फतहसागर स्थित विनोद फास्ट फूड पर उपलब्ध कराए गए हैं।

झीलों के पास घरों के भी मिलेंगे पट्टे

उदयपुर.झीलों के आसपास निर्माण निषेध क्षेत्र में वर्ष 1965 से पहले से निर्मित पक्के मकान व खाली प्लॉटों के पट्टे दिए जाएंगे। ये पट्टे स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत दिए जाएंगे।

स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में नगर परिषद को मौखिक आदेश दिए हैं। परिषद ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से 25 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। इस काम को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। सरकार के इस निर्णय से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक मिल जाएगा।

एसटी व एससी को 1985 के पहले के मकानों को मिलेंगे पट्टे : विभागीय निर्देशों के मुताबिक निर्माण निषेध क्षेत्र में एसटी एससी वर्ग के 1985 से पहले बने मकानों व प्लॉटों के भी पट्टे दिए जाएंगे।

इस निर्णय से प्रभावित लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा। इससे वे मकान निर्माण के लिए बैंक में ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

निर्माण स्वीकृति नहीं

उधर, परिषद ने खाली प्लॉटों के पट्टे देने का निर्णय किया है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों के तहत निर्माण स्वीकृति नहीं देने का भी निर्णय किया है।

 

नियमन व निर्माण स्वीकृति नहीं

‘झीलों के आसपास वर्ष 1965 (सामान्य वर्ग) व 1985 (एसटी / एससी) के पहले जिन लोगों के मकान बने हुए है उन लोगों को भी परिषद पट्टे देगी। रही बात कोर्ट के आदेश की तो हम सिर्फ पट्टा जारी कर रहे न कि किसी का नियमन कर रहे हैं। इसके अलावा किसी को नए निर्माण की स्वीकृति भी नहीं देंंगे। ‘

 

युवा मोर्चा ने किया कलेक्ट्री में प्रदर्शन। बच्चो के स्कूल समय बढाने की मांग

 

उदयपुर ,भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के आह्वान पर 8 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक चलने वाले कांग्रेस हटाओ राजस्थान बचाओ अभियान के तहत भाजयुमो अम्बेडकर मण्डल द्वारा जिला कलेक्ट्री में भारी पुलिस बल के बीच में प्रदर्शन किया गया।

क्या है मांगे:-

उदयपुर में पूर्व मे पासपोर्ट कार्यालय स्थापित था परन्तु कांग्रेस सरकार के आने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यह आफिस यहां से जोधपुर लेकर चले गये।

स्कूल का समय बढाने की मांग, अभिभावको ने बनाया युवा नेताओ पर दबाव

भाजयुमो जिला महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने जिला कलक्टर विकास एस. भाले से आम जनता की आने वाली समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि विगत कई दिनो से अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के विद्यालयो मे पढने वाले छात्रों के अभिभावक मोबाइल पर फोन करके शिकायत कर रहे है कि छात्रो का स्कूल का समय बढती सर्दी के तेवर को देखते हुए बढाया जायें इस हेतु श्री शास्त्री ने कलक्टर साहब से लिखित मे आग्रह किया कि बच्चो के स्कूल का समय प्रातः 9 बजे से किया जायें इस पर कलक्टर ने हामी भरते हुए शीघ्र ही इस विषय पर कार्यवाही करने की बात कही।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, लवदेव बागडी, राजेश अग्रवाल, मंयक कोठारी, अली असगर, कैलाश निमावत, मोहसीन खान, बलवन्त, असलम अली, अनवर हुसैन, असरार, रमेश मीणा, विशाल निमावत, सिकन्दर खान, शाहरूख, दीपक कुमावत, गोमेश परिहार, लक्ष्मण, सुधीर लठ्ठा आदि उपस्थित थे।

ड्रायक्लीन की दुकान में आग, दो लाख का नुकसान

उदयपुर. घंटाघर थाना क्षेत्र के गणोश घाटी स्थित ड्राय क्लीन व प्रेस की दुकान में रविवार रात आग लग गई। इससे व्यापारी को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। घटना करीब ढाई बजे की है।

दुकान में रखे कपड़ों के कारण कुछ ही मिनटों में आग बढ़ गई और पूरी दुकान चपेट में आ गई। लपटें देख दुकान मालिक राजकुमार पुत्र भैरू लाल वसीटा सहित आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसी कोशिश में राजकुमार के हाथ भी जल गए।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। राजकुमार ने बताया कि उसे करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ। दुकान जलने से उसके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

बिल्डर भरत शर्मा ने किया सरेंडर

0

फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी
उदयपुर। फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने के मामले में सहयोग करने के आरोपी बिल्डर ने आज सूरजपोल थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी पासपोर्ट मामले में मुस्कान नामक एक युवती का सहयोग करने के आरोपी जी.बी. बिल्डर्स के मालिक भरत शर्मा के समर्पण के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। ज्ञातव्य है कि आरोपी बिल्डर झाडोल हाल सेक्टर 14 निवासी भरत पुत्र पूनमचंद शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दी थी। उसके पश्चात गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिशें दी थी। -इस मामले में अपने आपको को निर्दोष बताने वाले बिल्डर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुट गये है। थानाधिकारी सौभाग्य सिंह ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड मांगा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिल्डर भरत शर्मा पर युवती मुस्कान की तस्दीक कर फर्जी दस्तावेजों से उसका पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। युवती का अब तक कहीं सुराग नहीं मिल पाया है। मीडिया में आई खबरों के बाद पुलिस भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच में जुट गई थी। पुलिस ने गुजरात, हिमाचल व दिल्ली में अपनी टीमे भी भेजी परन्तु अब तक युवती के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

आजम पर पचास हजार का ईनाम

कुख्यात अपराधी को पकडने पुलिस ने की पुरस्कार की घोषणा

उदयपुर, शहर में मार्बल व्यवसायियों एवं उद्योगपति को आये दिन धमकियों एवं फिरौती की मांग करने वाले कुख्यात अपराधी की सूचना देने वाले को पुलिस ने 50000 रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक हरीश मीणा ने आज एक आदेश जारी कर लेकसिटी में मार्बल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों को आये दिन मोबाइल पर धमकी देकर अवैध रूप से फिरौती की मांग करने वाले कुख्यात अपराधी कुंजरवाडी निवासी मोहम्मद आजम पर 50000 हजार रूपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जिस व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कई मामलो में वांछित चल रहा आजम फिलहाल मुंबई में होने की सूचना है। पिछले सात माह में आजम के नाम से उद्योगपतियों एवं मार्बल व्यवसायियों को लगातार मोबाइल पर धमकियां मिल रही है। इस संबंध में जनता मार्बल्स के मालिक इकरामुद्दीन, भाजपा नेता और प्रोपर्टी डीलर मोतीलाल डांगी, होटल व्यवसायी प्रमोद छापरवाल सहित कई व्यवसायियों की ओर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है। मामलों में किए गए अनुसंधान में आजम की लिप्तता सामने आई है। पुलिस आजम की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है परन्तु उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। शहर में आजम के नाम से ब$ढ रही आपराधिक की घटनाओं एवं फिरौती की मांग कों मद्देनजर रखते हुए जनता में कुख्यात अपराधी के प्रति पैदा हो रहे भय को कम करने पुलिस ने इसको ईनामी अपराधी घोषित किया है।

सीबीआई का गवाह: उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आजम सोहराबुद्दीन एन्काउंटर में सीबीआई का प्रमुख गवाह है। मामले को लेकर आजम को सीबीआई का संरक्षण मिला हुआ है। हाल ही में आजम के मुंबई में फ़्लैट लेकर रहने की सूचना मिलने पर वहां गई पुलिस की टीम को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

ये शहर बदहाल है

उदयपुर, शहर की हर रोड पर हरवक्त जाम की स्थिति बनी हुई रहती है लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते है चार पहिया वाहन वाले तो शहर में वाहन चला नहीं सकते और अगर बाजारों में ले आये तो पार्किंग के लाले पड जाते है । शहर को फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, ओवरब्रिज और पार्किंग स्थलों के निर्माण की सख्त जरूरत है। लेकिन सरकारी निकायों ने अभी तक कोई योजना बना कर काम करना शुरू नहीं किया है । यु आई टी हो या नगर परिषद शहर को व्यवस्थित रोड और यातायात देने में नाकाम है ।

शहर में हर रोड पर हर जगह अतिक्रमण हो रहा है लोगो ने अपनी मन मर्जी से मन माफिक अपनी दूकान मकान को आगे बडा कर सरकारी रोड पर काबिज हो गए है उनको हटाने वाला कोई नहीं । नगरपरिषद और यु आईटी अगर कोई कार्यवाही भी करते है तो सिर्फ फोरी पर दिखावे के लिए छोटी मोटी कार्यवाही कर के लोट आते है अतिकर्मियों के होसले बुलंद है ।

एलिवेटेड रोड की जरूरत : शहर की सडको पर लगने वाले लंबे-लंबे जाम से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहर के प्रमुख चौराहो प्रतापनगर, ठोकर, सेवाश्रम, सूरजपोल, उदियापोल , देहलीगेट, चेतक सर्कल, और हाथीपोल पर लगने वाले जाम ने लोगों की रफ्तार को रोक दिया है। अन्य प्रमुख मार्गो पर भी ऐसे ही हालात से आम आदमी जूझ रहा है, जिसके चलते दुर्घटनाओं की संख्या में ईजाफा हो रहा है। शहर में चौराहों पर एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है। इस संबंध में पिछले दस सालों में यूआईटी ने विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं की, लेकिन उन्हें मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। इस लापरवाही के लिए जहां प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं, वहीं राजनीतिक स्वार्थो के चलते भी कई योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई।

पार्किंग की कोई जगह नहीं : शहर के यातायात को सुधारने के लिए नगर परिषद एवं यूआईटी ने नये पार्किंग स्थलों का निर्माण नहीं कराया। जिससे शहर में बिना किसी व्यवस्था के वाहनों को कहीं भी पार्क कर दिया जाता है। ये वाहन यातायात में अवरोधक बनते है। ऐसे हालात के जिम्मेदार स्थानीय निकाय है जिन्होनें शहर में बढते वाहनों की संख्या एवं यातायात के दबाव को हल नहीं किया और समस्या गंभीर होती चली गई।

 

18 स्थानों पर आयकर छापे

उदयपुर, आयकर इन्वेस्टीगेशन की टीमों ने शहर के ज्वेरली, मार्बल, रियल स्टेट से जु$डे कारोबारियों के विभिन्न स्थानों पर छापे की कार्यवाही की गई । शहर में एक साथ आयकर विभाग द्वारा 18 स्थानों पर की जा रही कार्यवाही से व्यापारियों में हडकंप मच गया। हालांकि विभाग ने अभी किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है। परन्तु विभाग को इन स्थानों पर की गई कार्यवाही से करोडों की अघोषित आय उजागर होने की संभावना है। जिसका खुलासा गुरूवार को होने की संभावना है।

विभाग के डायरेक्टर इन्वेस्टीगेशन सुनिल माथुर के निर्देश पर एडीशनल डायरेक्टर अवधेश कुमार के नेतृत्व में 18 टीमों ने बुधवार सवेरे शहर के रियल स्टेट, मार्बल, ज्वेलरी से जुडे मालिकों के आवास व दुकानों सहित 18 स्थानों पर छापा कार्यवाही शुरू की। जिनमें लोढा काम्प्लेक्स स्थित एस आर जी ग्रुप, भट्ट की बाडी, भडभुजा घाटी, बाठेडा हाउस स्थित प्रतीक ज्वेलर्स की ठीकानों, एच एम टी मार्बल, एवं रियल स्टेट,शिक्षण संस्थान से जुडे कारोबारियों के शहर के फतहपुरा, हिरणमगरी गोवर्धन विलास, नाई के अलावा उनसे जुडे व्यापारिक प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर एक साथ कार्यवाही की।

18 टीमों ने की कार्यवाही: विभाग के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भीलवाडा, उदयपुर की 18 टीमों में शामिल 80 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यवाही की। विभाग की कार्यवाही की खबर लगते ही शहर के व्यापारियों में हडकंप मच गया। कार्यवाही में बचे बडे व्यापारी व कारोबारी अपना व्यवसाय बंद कर नदारद हो गए। कार्यवाही के दौरन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों से दस्तावेज, नकदी, ज्वेलरी, बैक लॉकर की चाबिया बरामद की है जिनका ऑकलन किया जा रहा है गुरूवार तक अघोषित आय का खुलासा होने की संभावना है।