गोदाम में भयंकर आग

0

उदयपुर , सवीना सेक्टर 9 में मठ मार्ग स्थित बारदान के एक गोदाम में रात पौने 11 बजे आग लगी। बाद में यह आग पड़ोस के गोदाम तक पहुंच गई। रात डेढ़ बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पांच दमकल लगी रहीं। परिवार वाले विलाप करते दिखे। भारी भीड़ जुटी।

भाग्य ट्रेडिंग कंपनी के भंवरलाल गोटी और मुकेश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक उनके भाई मोतीलाल के गोदाम हैं। डेढ़ करोड़ के नुकसान की आशंका।

नगर परिषद की सात में से पांच फायर ब्रिगेड पहुंच जाने के बावजूद सभी से एक साथ काम नहीं कर पाईं। प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी भी खली।

यह घटना दिन में होती तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी। इन गोदामों में सौ से अधिक मजदूर काम करते हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं।

पुलिस आग भड़कने की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट मान रही है, लेकिन किसी की साजिश होने से भी इनकार नहीं कर रही है।

दीपावली मेले का आगाज़

0

उदयपुर , शानदार आतिशी नजारों व आकर्षक आतिशबाजी के बीच रविवार को दशहरा दीपावली 2012 मेले का शानदार उद्घाटन हुआ। उदयपुर ही नहीं वरन् पूरे राजस्थान में अपनी शोरगरी के लिए प्रसिद्ध अशफाक भाई ने इस उद्घाटन अवसर पर अपनी आतिशी कारिगरी का शानदार प्रदर्शन किया। वाटर फाल, कमल का फुल, व शानदार आकाशीय नजारों व आतिशबाजी से परिषद् प्रांगण को सरोबार रखा।

इस अनूठे अंदाज में शुरू हुए मेला का शहरवासियों ने भरपूत आनंद लिया। मेले के लिए परिषद् भवन व प्रांगण में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। मेले के प्रथम दिन ही शहरवासियों की खासी भीड रही तो वहीं दूसरी ओर बच्चों ने खुब झुले व चक्करी का मजा लिया। मेले का उद्घाटन पूर्व गृहमंत्री व नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड क पूर्वअध्यक्ष भानुकुमार शास्त्री व विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त सुबोधकान्त अग्रवाल, भूतपूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, इंकमटेक्स उपायुक्त रोली अग्रवाल, समाज सेवी दिनेश भट्ट थे। मेले के उद्घाटन के बाद सरस्वती पूजन किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय प्रतिभा नाईट में एक से एक आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें दीपक भोजक ग्रुप द्वारा ब्लु बैखोफ निगाहें पर डांस किया तो हर युवा थिरक उठा। मेवाड़ा मस्ताना ग्रुप द्वारा ‘आया तेर पर दीवाना…’, गीत, रूतवी व भव्या द्वारा साउथ इंडियन नृत्य, पायल व रचना द्वारा फिल्म अनामिका का ‘कही करता होगा मेरा इंतजार…’ गीत, नयन छाबडा द्वारा पंजाबी गबरू गीत प्रस्तुत कर शहरवासियों का आश्चर्यचकित कर दिया। मंच पर हो रही एक से एक अनूठी प्रस्तुतियों का देख हर एक अभिभूत हो गया।

फिल्म देवदास के गीत ‘काहे छेड छेड मोहे…’ मानसी खराडी का डांस सभी दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहा। काजल मेनारिया ने ‘मारा हाथ में चुडला…’ नृत्य, निशा कुमावत ने ‘नैनो में बदरा छाए…’ गीत प्रस्तुत किया तो वही स्माइल ग्रुप ने पयुजन तैयार कर डांस किया तो माहौल जोशीला हो गया। शिवानी पालीवाल के ‘आपा मेला में चालांगा…’ राजस्थानी गीत पूरे सदन झुम उठा। इस प्रस्तुति के बाद हर्षिल जोशी ने फिल्म नकाब का ‘एक दिन तेरी रहो में…’ , पवन कुमार जैन ने कविता पाठ किया तो जाह्नवी ने भवई नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। द आर टेम्पेचर ग्रुप ने फ्युजन पर नृत्य, ओशिन शर्मा ने फिल्म द डर्टी पिचर का गीत ‘इश्क सुफियाना…’ गीत, भूमिका कच्छावा ने साउथ इंडियन डांस, स्कोलर एरिना ग्रुप ने फ्युजन पर डांस किया तो वहीं निशा व दिपेश ने नागिन पर डांस कर तालियां बटोरी।

आज भी रहेगी स्थानीय प्रतिभा नाईट की धूम:- प्रेस समिति संयोजक व मेला प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के प्रथम दिन स्थानीय प्रतिभाओं की एक से एक अनूठी प्रस्तुति को शहरवासियों ने काफी सराहा और इसी क्रम में दिनांक 05 नवंबर को भी स्थानीय प्रतिभा नाईट की धूम रहेगी।

मुस्लिम महासभा ने किया प्रतिभाओं को सम्मान

पुलिस अधिकारी मरहुम फूल मोहम्मद (सवाई माधोपुर सांप्रदायिक) को मिला अब्दुल हमीद अवार्ड

उदयपुर, मुस्लिम महासभा यूथ एवं जिला कमेटी द्वारा आयोजित पांचवां प्रतिभा सम्मान अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में रविवार को सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में करीब १०० से अधिक प्रतिभाओं का विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर सम्मानित किया गया।

जिला यूथ अध्यक्ष मुस्तफा शेख ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन के तिलावत के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी.आई. खान-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी, सुखबीर कटारा-प्रधान, पंचायत समिति गिर्वा, धीरेन्द्र सचान-उद्योगपति, डॉ. पुनम पोसवाल- अधीक्षक पन्नाधाय चिकित्सालय, सिकंदर खान पठान-प्रदेश अध्यक्ष मुस्लिम महासभा राजस्थान थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मोहम्मद सिद्दीक नूरी-संरक्षक मुस्लिम महासभा ने उदबोधन दिया। इसके पश्चात विभिन्न प्रतिभाओं को अतिथियों ने उल्लेखनी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। महासभा के ओर से चमन सिंह देव$डा- स्नेक केचर एवं पानी में डूबते ११ बच्चों को बचाने वाले मोहम्मद युसुफ सहित पांच जनों को बहादुरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सवाई माधोपुर में साम्प्रदायिक हिंसा की भेंट चढे पुलिस अधिकारी मरहुम फूल मोहम्मद को शहीद अब्दुल हमीद अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात शहर के विभिन्न विद्यालयों में १० व १२वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करीब १०० से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाजी फीरोज खान साम्प्रदायिक सदभावना अवार्ड गोविंद गौड को प्रदान किया गया। अब्दुल सत्तार मक्कड दीनी व कौमी खिदमात अवार्ड से मौलाना जुलकरनैन व मकबूल अहमद को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इलियास मुल्तानी, यूथ जिला अध्यक्ष मुस्तप*ा शेख, जिला उपाध्यक्ष पि*रोज खान, जिला महासचिव इन्तेखाब हुसैन, यूथ उपाध्यक्ष अब्दुल जाकिर, मो. साकिर मुल्तानी सहित महासभा के कई जिला व संभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जेल पर पुलिस ने मारा छापा

कैदी के साथ मारपीट मामले में प्रशासन ने की कार्रवाई

एमएमएस ने हुआ था खुलासा

उदयपुर, केन्द्रीय कारागृह में एक कैदी के साथ जेलर द्वारा मारपीट कर रूपये मांगने का मामला उजागर होने पर जिला प्रशासन की टीम रविवार सायं जेल पर दबीश देकर कैदियों की बैरक से ५ मोबाइल फोन चार्जर सहित बरामद किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सायं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) मोहम्मद यासीन पठान,पुलिस उपअधीक्षक (पूर्व) अनन्त कुमार के नेतृत्व में टीम ने केन्द्रीय कारागृह में दबीश दी। इस दौरान दल ने ५ मोबाइल फ़ोन एवं चार्जर बरामद किए।

उल्लेखनीय है कि एक सांध्य दैनिक में शनिवार को प्रकाशित समाचार में अफिम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अजमेर के एक कैदी विजय के साथ अमानवीय मारपीट कर जेलर द्वारा पैसा मांगने का मामला उजागर किया था। प्रमाण स्वरूप कैदी द्वारा जेल से भेजा गया एमएमएस भी बताया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आज दबिश दी। इस दौरान पीडित कैदी विजय पुत्र मूलचंद निवासी अजमेर से भी एक मोबाइल बरामद हुआ।

बंदी विजय ने जेलर भेरू सिंह पर शराब तस्करी मे कैद भरत डांगी, फारूख, दौलत तथा नटवर आदि के साथ मिल कर मारपीट कर पैसा मांगने का आरोप लगाया था।

इधर और जानकारी मिली की कैदी विजय से मिलने आने वाली चचेरी बहन पर जेलर भैरू सिंह की बदनियत थी तथा कई बार उसे दोस्ती के प्रस्ताव भी दे चुका था।

इनका कहना है:

कैदी विजय ने झूठा आरोप लगाया है। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई एवं जांच के बाद सत्यता सबके सामने आ जायेगी।

कैलाश त्रिवेदी

जेल अधीक्षक, उदयपुर

तलाशी का कैदी हमेशा विरोध करते है। मैने कैदी विजय से कभी पैसा नहीं मांगा तथा मैं उसकी बहन को भी नहीं पहचानता हूँ। विजय को शिकायत पर अजमेर जेल से उदयपुर भेजा गया था । जेल में ११०० कैदी है और किसी ने तो मुझ पर आरोप नहीं लगाया।

भैरू सिंह

आरोपी जेलर, उदयपुर

सडक हादसे में पिता-पुत्र की मृत्यु

0

उदयपुर, सुखेर थाना क्षेत्र में ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया । हादसे में पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई तथा पत्नी घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार अपरान्ह सुखेर लक्ष्मणवाडी के समीप ट्रोले ने बाईक को चपेट में ले लिया। हादसे में सिंहाड थाना कुराबड निवासी होशियार सिंह (३०) पुत्र किशन सिंह राजपूत व उसके पुत्र विक्रम सिंह (३) की मौके पर मृत्यु हो गई तथा पत्नी पुनम कुंवर (२१) गंभीर घायल हो गई। हादसे को देख चालक ट्रोला छोड प*रार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौक पर पहुंच मृतको के शव को एम बी चिकित्सालय मोचेरी मे रखवाया तथा घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि होशियार सिंह अपने ससुराल बडी आयाथा लौटते समय उद्योग विहार की तरफ से आ रहे ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया।

विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु

उदयपुर, होटल ट्राइडेण्ट में ठहरी फ़्रांसिसी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रो के अनुसार रविवार सवेरे होटल ट्राइडेण्ट की लॉबी में नाश्ता करते समय निचे गिरने पर फ़्रांसिसी महिला अल बोइस इटिगा यूरिको (६१) को होटल कर्मी नजदीकी अरावली चिकित्सालय उपचार के लिए ले गये। जहां से उसे रेफर करने पर एमबी चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने मृतका का शव मोचेरी में रखवा होटल फ्रंट ऑफीसर मैनेजर मेथोडिस्ट कालोनी बेग पेंट हैदराबाद निवासी रोहन टूरिचेरिया पुत्र टूचीचोरिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर परिजनों को सूचना दी। जिनके आने पर उसका पोस्टमार्टम होगा। पूछताछ में पता चला कि फ़्रांसिसी महिला सेटग्रुप के साथ २ नवम्बर को होटल आई थी रविवार को सवेरे बुंदी जाने से पहले लॉबी में नाश्ता करने आई थी। इस दौरान अचानक निचे गिरने पर होटल कर्मी उसे चिकित्सालय उपचार के लिए ले गए।

एश्वर्या में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यषाला सम्पन्न

उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने कहा कि इन कार्यशालाओं की सार्थकता तभी है जब प्रतिभागी कार्यशाला में हुए ज्ञान के आदान-प्रदान को अपने जीवन में भी उतारते हुए इसका आदान-प्रदान करें। प्रो. त्रिवेदी ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला ‘‘व्यापार एवं सूचना प्रोद्योगिकी के लिए सफलता के मंत्र’’ विषयक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इस अवसर पर ऐश्वर्या रिसर्च कम्यूनीकेशन जनरल ‘‘फोकस’’ त्रैमासिक शोध पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

तकनीकी सत्रों में हुई विस्तार पूर्वक चर्चा

इससे पूर्व कार्यशाला के दूसरे दिन पहले तकनीकी सत्र में प्रबंधन के वैश्वीकरण विषय पर इग्नू के निदेशक प्रो. नवलकिशोर ने वैश्वीकरण एवं सफलता के मूल मंत्रों पर अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पधात्मक एवं व्यावसायिक युग में केवल अच्छा सुनना और पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है वरन् प्रभावित कर पाना भी अत्यन्त आवश्यक है। वैश्वीकरण पर प्रकाष डालते हुए बताया कि हमें उन्नति एवं विकास के लिए वैश्विक बाजार के सम्भावना को ध्यान में रखकर नीति निर्माण करना चाहिये।

द्वितीय सत्र में डॉ. अजिमुदीन खान ने विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों एवं उनमें आने वाली समस्याओं एवं समाधान पर प्र्रकाश डाला। उन्होंने व्यावसायिक बुद्धिमता एवं विश्लेषण के विभिन्न पहलुओं यथा अनुकूलतमता, पुर्वानुमान, मॉडलिंग एवं विश्लेषण के महत्व को विभिन्न जीवन्त व्यावसायिक उदाहरणों द्वारा व्यक्त किया। तृतीय सत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की प्रबंधन विद्यार्थियों से अपेक्षाएं विषय पर सीनियर एच.आर. मैनेजर जे. के. लक्ष्मी सीमेन्ट, पिडवाड़ा के श्री आसिफ करीम साहिर ने कहा कि सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक एवं दोनों में सामंजस्य होना ही वर्तमान युग में व्यवसाय की आशा है। अपने आप को कामयाब बनाने के लिए विषय वस्तु का पूर्ण ज्ञान एवं वाक्पटुता अत्यन्त आवश्यक हैं। उन्होने समूह रूप में कार्य एवं साक्षात्कार निपुणता पर भी प्रकाश डाला।

 

चतुर्थ तकनीकी सत्र में श्री मधुकर दुबे ने सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में नये आयाम क्लाउड कम्प्यूटिंग को लाभदायक माना। क्लाउड कम्प्यूटिंग को अपनाकर संसाधनों की विश्वसनीयता व गोपनीयता को बनाये रखा जा सकता है। इस तकनीक के माध्यम से लागतों में कमी लाई जा सकती है और संसाधनों का बहुआयामी उपयोग सम्भव

महिला ने सडक पर ही पुत्र को दिया जन्म

कागजों में चल रही है जननी सुरक्षा की योजनाएं

१०४ एम्बुलेंस नहीं हो रही कारगर

उदयपुर, सरकार जननी सुरक्षा के कितने ही दावे करें योजनाएं बनाये 104 जननी एक्सप्रेस चलाये लेकिर फिर भी ना ठीक से जननी सुरक्षा की सुरक्षा हो पाती है ना देखभाल। 104 एम्बुलेंस के संचालकों की मनमानी के चलते शुक्रवार रात डेढ बजे एक महिला ने स$डक पर ही बच्चे को जन्म देना पडा।

सूत्रों के अनुसार आवरीमाता कच्ची बस्ती निवासी गर्भवती महिला मंजु पत्नी जगदीश मेघवाल को रात डेढ बजे प्रसव पीडा हुई। पति जगदीश पास में रहने वाली दाई को बुला लाया लेकिन गर्भ 7 माह का होने की वजह से दाई ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी। महिला के पति ने 104 को फ़ोन किया तो देर तक फ़ोन किसी ने नहीं उठाया। जब उठाया तो बस्ती के बारे में जानने से इंकार कर दिया। इस पता समझाया गया तो आधे घंटे बाद आने का कहा। इसी बीच महिला को प्रसव दद बढ गया। आस पडौस की महिलाएं भी एकत्र हो गई। उन्होंने 104 का इंतजार नहीं कर टेम्पों में हॉस्पीटल ले जाने की बात कही। महिला व उसका पति पैदल टेम्पों स्टेण्ड तक चल प$डे। 100 मीटर ही दूरे गये होंगे कि प्रसव पी$डा तेज होने से महिला वहीं बैठ गई। आस प$डौस की महिलाएं वहीं दौड कर आई और पडौसी और मातृत्व धर्म निभाते हुए महिलाओं ने प्रसुता को मौके पर ही प्रसव करवाया और प्रसुता को पुत्र प्राप्ति हुई। बाद में प्रसूता और बच्चे को एमबी चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करवाया।

घटना के लिये सीएमएचओ से पूछने पर बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच करवाई जायेगी और वैसे १०४ गांवों के लिये है, शहरों के लिये नहीं।

महिला लेखिकाओं ने सदियों से साहित्य और संस्कृति को गौरवशाली बनाया: डॉ. कमला

उदयपुर, राजस्थान साहित्य अकादमी और सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राजस्थान लेखिका सम्मेलन का शनिवार को गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला ने शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि लेखनी और लेखक का संबंध जीव और आत्मा के समान है। साहित्य हमारे समूचे जीवन पर सदैव प्रभावी रहा है। हमारे विद्वान लेखकों व लेखिकाओं ने अपने महत्वपूर्ण साहित्यिक अवदान से हमारी सभ्यता और संस्कृति के गौरव को ब$ढाया है।

राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष वेद व्यास ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि साहित्य में लेखक, लेखिका का कोई भेद नहीं होता। हम महिलाओं को समाज व राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा से जो$डना चाहते हैं। यह लेखिका सम्मेलन नई सोच, नया विचार तथा समाज को नयी दिशा देने वाला सार्थक सम्मेलन सिद्घ होगा ।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए सुविवि के कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी ने कहा कि महिलाएं स्वयं एक शक्ति है, ताकत है। यदि वे पूरी शक्ति के साथ जुट जाए तो हिंसा, युद्घ, बीमारी, राजनीतिक उठा-पटक आदि कई समस्यों को मिटा सकती है। स्त्री मातृ शक्ति है, वह संतान का पालन-पोषण करती है। दया, करुणा प्रेम का रूप है। उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. सरवत खान ने किया।

पत्रवाचन: सम्मेलन के प्रथम सत्र में ’स्त्री लेखन में पितृसत्ता का सवाल‘’ विषय पर पत्रवाचन और चर्चा की गई। इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जैनब बानू ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का स्थान सदैव दोयम दर्जें का रहा है अत: उनको प्रथम दर्जें पर लाना होगा।

प्रो. मधु अग्रवाल ने विज्ञापन में नारी के देह सौन्दर्य को दिखाने के संबंध में आवाज उठाने की बात कही। सत्र का संचालन डॉ. प्रमिला सिंघवी द्वारा किया गया।

सम्मेलन के द्वितीय सत्र ‘स्त्री लेखन की बदलती सौन्दर्य दृष्टि‘ पर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जेबा रशीद, जोधपुर द्वारा की गई तथा बीज वक्तव्य डॉ. अपर्णा मनोज द्वारा प्रस्तुत किया गया।संचालन डॉ. मंजु त्रिपाठी द्वारा किया गया।

तृतीय सत्र ‘टकराती अस्मिताएं: स्त्री, जाति एवं धर्म‘ विषय पर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. रमणिका गुप्ता द्वारा की गई तथा बीज- वक्तव्य सरूप ध्रुव, अहमदबाद द्वारा दिया ग। चर्चा में भागीदारी डॉ. क्षमा चतुर्वेदी, डॉ. सरवत खान, देवयानी भारद्वाज और डॉ. निर्मल गर्ग द्वारा की गई। इस लेखिका सम्मेलन में केवल राजस्थान बल्कि राजस्थान से बाहर की लेखिकाएं भागीदारी कर रही है। डॉ. प्रज्ञा जोशी द्वारा संचालन किया गया।

आतिशी नजारों के दीपावली दशहरे मेले का आगाज

उदयपुर 3 नवंबर। नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरा-दीपावली मेले की शुरूआत रविवार को शाम 7.30 बजे आतिशी नजारों के साथ होगी। हर वर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय मेले में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल 7 दिन ही होंगे। वहीं दीपावली के दिन होने वाली आतिशबाजी को भी उद्घाटन समारोह के दौरान ही सम्पन्न कर दी जायेगी। उद्घाटन अवसर पर किया गया है। उद्घाटनकर्ता पूर्व गृहमंत्री व नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया होंगे। कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग बोर्ड क पूर्वअध्यक्ष भानुकुमार शास्त्री के मुख्य आतिथ्य व उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा की अध्यक्षता में होगा। मेले के विशिष्ट अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, संभागीय आयुक्त सुबोधकान्त अग्रवाल, जिला कलेक्टर विकास एस भाले, वेदांता हिन्दुस्तान जिंक लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी व समाज सेवी दिनेश भट्ट सम्मानिय अतिथि होंगे। परिषद् सभापति रजनी डांगी ने बताया कि झीलों की नगरी में जनता के स्वच्छ व सुंदर मनोरंजन के लिए परिषद् द्वारा इस मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है और हर वर्ष मेले को आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाता है। इस बार परिषद् द्वारा मेले के उद्घाटन अवसर पर भी भव्य आतिशबाजी की जाएगी जिसका शहरवासी भरपूर आनंद ले सकेंगे। जनता के लिए आयोजित यह मेला पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगा और इस मेले में उदयपुर शहरवासी शामिल हो मेले का लुफ्त उठा सकेगा। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि यह मेला आमजन के लिए है और जनता के स्वस्थ्य व स्वच्छ मनोरंजन के लिए मेले का आयोजन किया गया है। मेला व सांस्कृतिक संध्याओं में प्रवेश पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखा गया है। प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं का शुभारंभ गणपति, राम दरबार की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलन से किया जाएगा। पूजा अर्चना के बाद अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत होगा। सांस्कृतिक संध्याओं की शृंखला में पहले दो दिन स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है। स्थानीय प्रतिभाओं को दो दिन का अवसर दिए जाने के पीछे परिषद् का उद्देश्य यह है कि इस मंच से कोई राष्ट्रीय प्रतिभा उभर कर सामने आए और उदयपुर शहर का नाम रोशन करे। उपसभापति महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मेले का संचालन सुचारू रूप से हो इसके लिए मेला प्रशासनिक समिति व सांस्कृतिक समिति एवं कलाकार चयन कमेटी के अलावा 14 समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनता के मंनोरजन के लिए परिषद प्रांगण में बच्चों व बडों के कई झुले लगाए गए हैं जिनका शहरवासी लुफ्त ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में इस बार सलम्बो, ब्रेकडांस, कोलमबस, आसमानी डोलर सहित कई बच्चों के झुले लगाए गए है। उन्होंने बताया कि मेले में सभी समिति के संयोजक अपने-अपने समिति सदस्यों के साथ मेले का सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सांस्कृतिक समिति व कलाकार चयन समिति के धनपाल स्वामी ने बताया कि उन्होंने बताया कि 4 को 5 नवंबर को स्थानीय प्रतिभा नाईट, ६ नवंबर को कपिल व भारती की लाफ्टर नाईट, 7 नवंबर को वर्षा कुलकर्णी की स्टार संगीत नाईट,8 नवंबर को कवि सम्मेलन, 9 नवंबर को संभावना सेठ की बालीवुड नाईट व 10 नवंबर को हंसराज ‘हंस‘ पंजाबी नाईट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार दर्शकों के लिए मंच के ठीक ऊपर एक बडी एलईडी टीवी लगाई जाएगी जिसमें कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण होगा। मेला प्रशासनिक समिति व प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली ने बताया कि मेले को लेकर सभी कांग्रेस व भाजपा पार्षद पूरे मन से लगे हुए हैं और इसको सफल बनाने में लगे हुए है। उन्हानें बताया कि सभी पार्षदगण संपूर्ण मेला परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों पर अपनी नजर रखेंगे।