प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं और पेनलिस्ट की भारी भरकम टीम उतार दी है। प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बुधवार को प्रवक्ताओं और पेनलिस्ट के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने जो प्रवक्ता व पेनलिस्ट की सूची जारी की है उनमें 4 विधायक, 2 पूर्व मंत्री, 3 सांसद व केंद्रीय मंत्री को भी शामिल किया गया है।
लंबे समय से पार्टी में प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े थे। अब 8 प्रवक्ताओं और 12 पैनेलिस्ट की सूची जारी की है। आनंद शर्मा को प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं मीडिया विभाग के प्रमुक के पद पर पिंकेश पोरवाल को हटाकर प्रवक्ता बनाया गया है। हालांकि पिछले साल अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा ने 10 प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी। इसमें मंत्री राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, राजपाल सिंह, किरण माहेश्वरी, युनूस खान, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, वित्त आयोग अध्यक्ष ज्योतिकिरण और मेयर अशोक लाहोटी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इसके अगले ही दिन तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने ही संवैधानिक नियमों के खिलाफ बताते हुए प्रवक्ताओं की नियुक्ति को रद्द दी।
प्रवक्ता व पैनलिस्ट में इनको मिली जगह
विमल कटियार को मीडिया विभाग प्रभारी व नीरज जैन को सह प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया, मुकेश पारीक, विधायक डॉ. अल्का गुर्जर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत, सांसद नारायण पंचारिया, पंकज मीणा, पिंकेश पोरवाल, हरिकृष्ण जोशी को प्रवक्ता बनाया गया है।
वहीं राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, मनीष पारीक, वित्त आयोग की अध्यक्ष ज्योति किरण शुक्ला, विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व मंत्री गोपाल पचेरवाल, संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, डॉ. एसएस अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक अभिषेक मटोरिया, सतीश सरीन, सुरेंद्र सिंह नरूका को पैनलिस्ट बनाया गया है। इनके अलावा सुनील कोठारी को कार्यालय प्रभारी व सुनील व्यास को प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी लगाया गया है।
7 सांसद-विधायकों सहित 20 की टीम संभालेगी भाजपा का मीडिया मोर्चा
अॉस्ट्रेलिया में ऑनलाइन मिली लड़की के साथ डेट पर गए भारतीय युवक की हत्या
ऑस्ट्रेलिया के सनबरी में एक भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई। 25 साल का मौलिन राठौड़ डेटिंग साइट पर मिली 19 साल की लड़की से मिलने उसके घर गया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार सोमवार रात सनबरी के रोज कोर्ट में एमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया, जिन्हें मौलिन बुरी तरह घायल हालत में मिला। अस्पताल में मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। घर में अकेली रहने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर जान बूझकर गंभीर रूप से घायल करने का केस दर्ज किया गया है। समीक्षा के बाद उस पर हत्या का आरोप लगने की भी संभावना है। युवती को मेलबर्न मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उसे एक हफ्ते के रिमांड पर भेजा गया है।
मौलिन के मित्र लवप्रीत ने बताया कि वह चार साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया आया था। वह अकाउंट्स में मास्टर्स कर रहा था। मौलिन माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके माता-पिता सदमे में हैं। राठौड़ का शव भारत भेजने के लिए उसके दोस्त पैसे एकत्रित कर रहे हैं।
कांग्रेस का मानना है कि रोफेल सौदा, मोदी सरकार का बोफोर्स काण्ड है जो बोफोर्स घोटाले के आरोप से 640 गुना बड़ा है।

पोलटिकल पोस्ट । कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की है कि 2019के आम चुनावों में वह राफेल लड़ाकू विमान घोटाले का मुद्दा पूरे जोर शोर से उठाएगी और इस प्रकार वह कि 30 वर्ष पूर्व उस पर लगाये गये 64 करोड़ रुपयों के बोफोर्स रिश्वत कांड का बदला लेगी, जिसकी वजह से 1989 में स्वर्गीय राजीव गांधी को सत्ता गंवानी पड़ी थी।
कांग्रेस के अनुसार राफेल लड़ाकू विमान सौदा मोदी सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है और राजीव गांधी सरकार पर थोपे गये बनावटी बोफोर्स घोटाले के आरोप से 640 गुना बड़ा है। कांग्रेस दृढ़ है कि वो अगले चुनाव में इसे सबसे बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन पर सदन के पटल पर “सीक्रेसी एग्रीमैंट” के बारे में झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पूर्व रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने बताया कि उनके द्वारा जनवरी 2008 में फ्रांस के साथ हस्ताक्षरित “गुप्त समझौते” में विमान की कॉमर्शियल (वाणिज्यिक) लागत बताने से छूट मिली हुई है। इसलिए राफेल विमान की वाणिज्यिक कीमत बतायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त समझौते में विमान की सामरिक जानकारी और प्लेट फार्म की क्षमता के संदर्भ में हथियारों की तकनीकी जानकारी उजागर नहीं करना शामिल है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एंटनी के साथ बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि 60 हजार 145 करोड़ रुपयों मैं 36 लड़ाकू विमान खरीदने का यह 41 हजार 205 करोड़ का विशालकाय घोटाला है क्योंकि दिसम्बर 2012 में यूपीए के शासनकाल में इस सौदे के लिये 18 हजार 240 करोड़ रुपयों की अन्तर्राष्ट्रीय बोली लगी थी। इसे देखते हुए यह घोटाला राजीव गांधी सरकार पर मढ़े गये फर्जी बोफोर्स घोटाले से 640 गुना बड़ा है। उन्होंने बताया कि भारत के लिए प्रति विमान 526.10 करोड़ लागत
आती, किन्तु मोदी पेरिस गये और उन्होंने उसी विमान को प्रत्येक 1670.70 करोड़ रूपए में खरीदने पर सहमति जताई। (यानि की 36 विमानों
के लिए 7.5 अरब यूरो या 60.145 करोड़ रूपये)। उन्होंने बताया कि हमने यह कीमत विमान की निर्माता फर्म “दासोल्ट एविएशन” की 2016 की वार्षिक रिपोर्ट में से निकलवायी है।” शर्मा ने रक्षा मंत्री सीतारमन पर यह दावा करने का आरोप लगाया और कहा कि “गुप्त समझौता” उन्हें सौदे की कॉमर्शियल लागत को प्रकट करने से रोक रहा है जबकि उनके रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने जब 19 मार्च 2018 में राज्यसभा में आप पार्टी के संसद संजय सिंह के एक प्रश्न के उत्तर में चतुराई से राफेल की कीमत कम करते हुए बताया कि राफेल की प्रति विमान लागत 670 करोड़ रूपये है तब कोई समझौता आड़े नहीं आया। राज्यमंत्री ने बड़ी चतुराई से यह कहकर विमान की वास्तविक कीमत को छिपाया कि “जो कीमत वे बता रहे हैं उसमें उपकरण,
हथियार और भारत की जरूरतों के हिसाब से अलग से जोड़े गये मेन्टीनेंस
सपोर्ट और सर्विसेज की कीमत शामिल नहीं है।” उन्होंने संकेत दिया कि राफेल सौदे पर सदन को कथित रुप से गुमराह करने पर सरकार सीतारमन के खिलाफ एक
विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की सोच रही है, जबकि पार्टी के अन्य सूत्रों ने संकेत दिया कि नेतृत्व इसी प्रकार का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी लाने पर लोकसभा में विचार कर रहा है। शर्मा राज्यसभा में सांसद है। उन्होंने बताया कि मोदी और रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का काम लोकसभा में पार्टी के नेता का है। यह बात भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर, निशिकान्त दुबे, दुष्यन्त सिंह और प्रहलाद जोशी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के बाद आयी। उक्त नेताओं द्वारा लाए गये विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का आधार था, राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और सीतारमन के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर सदन को कथित रुप से गुमराह करना तथा आंख मारकर मोदी से अवांछित रुप से गले मिलकर सदन की शालीनता को भंग करना। शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चली बहस के दौरान जहां रक्ष मंत्री ने भारत और फ्रांस के बैच हुए समझौते के एक गुप्त वाक्यांश का हवाला देते हुए बताया कि उसके कारण ये विमान की कीमत नहीं बता सकती वहीं राहुल ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति सम्मानुएल मैक्रोन ने बताया है कि ऐसा कोई भी समझौता विमान की कीमत बताने में मोदी सरकार को नहीं रोक रहा संसद में चली इस जद्दोजहद के बाद सरकार को यह स्पष्ट करन पड़ा कि दोनों देशों के बीच वर्ष 2008 में हस्ताक्षरित गुप्त सम्झौता राफेल सौदे पर भी लागू होत है। फ्रांस के इस स्पष्टीकरण से सौतारमन के दावे की पुष्टि हुई किन्तु फ्रांसीसी सरकार द्वारा गांधी और मैक्रोन के बीच हुए कथित वार्तालाप के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा गया यह पूछते हुए कि “फ्रांस सरकार ने आज तक ऐसा कहां कहा है कि राफेल विमान की कीमत प्रकट नहीं की जा सकती। एंटनीव शर्मा ने कहा कि राफेल जेट की कीमत गुप्त नहीं बल्कि इसकी मारक क्षमता और तकनीकी की जानकारी गुप्त है। फ्रांस सरकार का बयान स्पष्ट है कि समझौता कानुनी रुप से दोनों देशों को वाध्य करता है कि वे साझेदार द्वारा उपलब्ध करायी गयी विशिष्ट सूचना को संरक्षित रखेंगे, क्योंकि यदि ऐसी जानकारी बाहर आ जाती है त फ्रांस और भारत की सुरक्षा एवं क्रियाविधि क्षमतएं प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में सरकार को इसकी कीमत या पूर्ण जानकारी सीएजी (मुख्य लेखा परीक्षक एवं नियंत्रक),लोकलेखा समिति (पीएसी) और रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति को बतानी होगी। अतः मौदी सरकार सौदे की वाणिज्यिक कौमत क्यों छुपा रही है।”
राजस्थान में ये भाजपा नेता नहीं लड पाएंगे चुनाव -टिकट की दौड़ में शामिल होने से पदाधिकारी नहीं दे पाते अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान.
पार्टी का मानना है, टिकट की दौड़ में शामिल होने से पदाधिकारी नहीं दे पाते अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान संगठन में काम करने वाले नेताओं को पार्टी आलाकमान ने दिया संदेश। संगठन पदाधिकारियों से टिकट मांगने का हक छीना, किसी को टिकट देना भी होगा तो प्रदेश नेतृत्व करेगा तय।
जयपुर. भाजपा ने तय किया है कि संगठन में काम करने वालों को आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं दिया जाएगा। संगठन में काम करने वालों को सरकार बनने के बाद ही कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने इस सम्बन्ध में पिछले दिनों हुई कार्यसमिति की बैठक में संगठन प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के सामने यह बात कही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि संगठन में काम करते हुए चुनाव लडऩे की इच्छा के चलते संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी संगठन के काम में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। एेसे में रामलाल ने कहा है कि पदाधिकारी संगठन के कामकाज पर ध्यान दें। टिकट देना है या नहीं, यह प्रदेश नेतृत्व पर छोड़ दें। रामलाल ने यह भी कहा है कि किसी को टिकट देने की बात आती है तो उसे संगठन की जिम्मेदारी से तत्काल मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन टिकट देना है या नहीं यह फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा। संगठन के नेताओं को आगे बढ़कर टिकट मांगने की तरफ ध्यान नहीं देना है। यदि एेसा होता है तो करीब १५० भाजपा नेता इससे सीधे प्रभावित होंगे। इनमें संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों की टीम शामिल है।
वर्तमान टीम में शामिल हैं कई जनप्रतिनिधि भाजपा की वर्तमान प्रदेश टीम में कई जनप्रतिनिधि शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया वर्तमान में विधायक हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण डूडी, ओम बिड़ला, निहालचंद सांसद हैं, जबकि अलका गुर्जर विधायक हैं। प्रदेश मंत्री दीया कुमारी सवाईमाधोपुर से विधायक हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश चौधरी भी विधायक हैं। माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर को प्रदेश की नई टीम से बाहर किया जाएगा ताकि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारी कर सकें। पार्टी एकाध जनप्रतिनिधियों को ही नई टीम में रखना चाहती है।
भाजपा ने बुलाई प्रदेश टीम की बैठक
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा के सम्बन्ध में भाजपा ने प्रदेश टीम की बैठक बुलाई है। यह २५ जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। इसमें विधानसभा वार यात्रा प्रमुख और जिले वार यात्रा प्रमुखों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा इस टीम में प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में २५० से ज्यादा भाजपा नेता शामिल हो सकते हैं।
पुलिस प्रशानिक अधिकारीयों के ऑडियो विडियो कैसे हो जाते है वायरल ?- जज ने थाना अधिकारी से फिल्म की टिकिट बुक करने को कहा ऑडियो वायरल – सच या झूठ ?
उदयपुर। आजकल कोई भी बात गोपनीय नहीं रही। हर एक छोटी से छोटी बात का वीडियो और ऑडियो मिनटों में वायरल हो जाता है। सबसे अधिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आपस की बात भी वायरल हो जाती है ऐसा ही एक ऑडियो पिछले दो दिन से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर सीजेएम, सुखेर थाने के थानाधिकारी मोती राम को कोई फिल्म की टिकिट पीवीआर में बुक करवाने के लिए कह रहे है।
बात छोटी सी है कि जिले के सीजेएम, सुखेर क्षेत्र के थानाधिकारी मोतीराम को फ़िल्म 102 नॉटआउट के 6 टिकिट बुक करने के लिए निर्देशित कर रहे है। यह फ़िल्म मई माह में रिलीज हुई थी और जज साहब ने दूसरे – शो की टिकिट बुक करने के लिए कहा था। अब यहां सोचने वाली बात यह है कि इस बातचीत का ऑडियो कौन वायरल कर सकता है ? इसलिये शंका यह भी है कि कहीं कोई ऐसा गिरोह तो सक्रिय नहीं हो गया है, जो अधिकारियों के फोन टेप कर रहा है। अगर ऐसा है तो यह एक खतरनाक मामला है। हालाँकि हम इस ऑडियो क्लिप की आवाज़ों की पुष्टि नहीं करते की यह आवाज़ें थाना अधिकारी और सीजीएम की ही है लेकिन अगर नहीं भी है तो उनके नाम से वायरल की जारही है इसके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। क्यों की दो बड़े अधिकारियों के बिच का कॉल रिकॉर्ड या तो उन्ही के मोबाइल से वायरल हो या फिर कोई अन्य हैक कर वायरल करे।
ब्लैक ब्रा पहनने से बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, सोनाली बेंद्रे के साथ भी यही हुआ! जानिए इस वायरल मैसेज का सच

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने के बाद अब WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि ब्लैक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि धूप में निकलते समय अपने सीने को हमेशा दुपट्टे या किसी कपड़े से ढंककर रखें। इस मैसेज को टाटा मेमोरियल अस्पताल की तरफ से लिखकर शेयर किया जा रहा है।
क्या लिखा है वायरल मैसेज में?
– “ब्रेस्ट कैंसर को दूर रखें। गर्मी में ब्लैक ब्रा न पहनें। धूप में निकलते समय अपनी छाती को हमेशा दुपट्टे या स्कार्फ से ढंककर रखें। सभी महिलाओं को ये मैसेज बिना किसी झिझक के फॉरवर्ड करें।”
क्या है इस मैसेज की सच्चाई?
– ये मैसेज पूरी तरह से गलत है। हमने जब टाटा मेमोरियल अस्पताल में फोन लिखकर पूछा तो उन्होंने इस तरह की कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस मैसेज में जो नंबर दिया गया है, वो भी टाटा मेमोरियल अस्पताल का नहीं है।
– जब हमने भोपाल स्थित कृष्णा कैंसर अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर सुनील कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि ये मैसेज पूरी तरह से गलत है और इस बात के कोई सबूत नहीं है कि ब्लैक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है। जब हमने पूछा कि क्या धूप की वजह से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है, तो उन्होंने इस बात को भी नकारते हुए कहा कि धूप की वजह से स्कीन कैंसर का खतरा रहता है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता।
– उन्होंने बताया कि आमतौर पर हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है, साथ ही अगर कोई महिला बहुत ज्यादा शराब का सेवन करती है तो उसको भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है।

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज में 25% मेडिकल से जुड़ी : फेक न्यूज चेक करने वाली वेबसाइट check4spam.com के को-फाउंडप शैमस ओलियथ के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज में 25% मेडिकल से जुड़ी हुई पोस्ट होती है। उन्होंने ये भी बताया कि ऐसी खबरों का कोई साइंटिफिक प्रूफ भी नहीं होता है।
– डॉक्टरों का मानना है कि WhatsApp जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेडिकल से जुड़ी फेक न्यूज के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह देश में डॉक्टरों की कमी भी है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से देश में 100 करोड़ लोगों पर केवल 10 लाख एलोपैथिक डॉक्टर हैं। इस वजह से लोग वायरल मैसेज पर भरोसा कर लेते हैं।
अलवर मॉब लिचिंग केस : अकबर गाड़ी में पड़ा कराह रहा था और पुलिस चाय पीती रही .

जयपुर: अलवर में गो तस्करी के शक में एक शख़्स की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस की भूमिका पर उठते सवाल के बीच मामले की जांच सीनियर अफ़सर को सौंप दी गई है. एडिशनल एसपी क्राइम और विजिलेंस के एडिशनल एसपी अब इस मामले की जांच करेंगे. यानी स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आने के बाद स्थानीय पुलिस के हाथ से जांच छीन ली गई है. वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने याचिका दी है. जिसमें उन्होंने राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना की याचिका दी है. सुप्रीम कोर्ट इस याचिका की सुनवाई 28 अगस्त को करेगा.
– रात 12:41 पर पुलिस को वीएचपी कार्यकर्ता नवलकिशोर का फोन
– नवलकिशोर ने लालावंडी गांव में भीड़ के हमले की जानकारी दी
– पुलिस ने नवलकिशोर को गांव तक साथ चलने को कहा
– पुलिस का सिपाही मोहनलाल, ड्राइवर और नवल गांव पहुंचे
– पुलिस की टीम रात 1:20 पर लालावंडी गांव पहुंची
– पुलिस के आने पर भीड़ भागी, दो युवक खेत में खड़े थे
– घायल रकबर कीचड़ से सना खेत में गिरा हुआ था
– दो युवक धर्मेंद्र, परमिंदर गायों के साथ पास ही में थे
– पुलिस ने घायल रकबर को उठाकर अपनी गाड़ी में रखा
– रास्ते में पुलिस ने एक जगह रुककर रकबर को नहलाया
– पुलिस वाले रास्ते में नवल के रिश्तेदारों के घरों पर रुके
– गायों को गौशाला ले जाने के लिए गाड़ी का इंतज़ाम किया
– इस बीच खून से लथपथ घायल रकबर गाड़ी में पड़ा रहा
– गाड़ी में रकबर कहता रहा कि उसे बहुत दर्द हो रहा है
– पुलिस ने चाय के लिए गोविंदगढ़ में गाड़ी रोकी
– पुलिस गायों के लिए गाड़ी का भी इंतज़ार करती रही
– इसके बाद पुलिस रकबर को गाड़ी में लेकर थाने पहुंची
– पुलिस फिर गायों को लेकर 15 किलोमीटर दूर गौशाला पहुंची
– तड़के चार बजे पुलिस लौटी तो रकबर दम तोड़ चुका था
– पुलिस 4 बजे रकबर का शव लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंची
– डॉक्टरों ने अस्पताल में रकबर को मृत घोषित कर दिया
सुहाने मौसम में पिकनिक स्पॉट हुए गुलज़ार – शहरवासियों ने जम कर उठाया लुत्फ़

उदयपुर पोस्ट। बारिश के बीच संडे को उदयपुर शहर तथा आसपास के पिकनिक स्पॉट पर भरपूर रौनक रही। दिनभर मौसम तकरीबन खुला रहने से लोगों को आने-जाने में कम । परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा शाम को हल्की बूंदाबांदी ने कुछ स्थानों पर पिकनिक का आनंद दोगुना कर दिया। शहर से करीब 20-22 किमी दूर नांदेश्वर व उबेश्वर महादेव की पहाड़ियों पर जवां युगलों की संख्या ज्यादा दिखी जो अपनी अपनी बाइक से वहां पहुंचे थे। कुछ परिवार भी पहुंचे और साथ लाए चारा, नाश्ते का आनंद लिया। उबेश्वर महादेव के पास।
माता वैष्णो देवी धाम की पहाड़ी पर भी लोग पहुंचे और । प्राकृतिक सौन्दर्य के आनंद लिए। पहाड़ियों पर उतरते बादल पर्यटकों में रोमांच पैदा कर रहे थे। चर्चित पिकनिक स्पॉटों से परे जल संसाधन विभाग के एनिकटों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। शहर से सटे चांदनी विलेज एनिकट, नांदेश्वर तथा जावरमाता मंदिर पर भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। यहां लोगों ने परिवार सहित पानी में तैराकी का आनंद लिया। शहर में फतहसागर पाल, रानी रोड, राजीव गांधी गाईन, दूध तलाई, करणी माता मंदिर, नीमच माता मंदिर आदि अनेक स्थानों पर लोगों की भीड़ रही।

अब जयसमंद झील में भी अब पानी पहुंचने लगा है।
इस झील को भरने वाली सबसे बड़ी झामरी नदी में रविवार को पानी उथरदा पुल तक पहुंच गया तथा सोमवार को पानी झील में पहुंचने लगेगा। जयसमंद पहुंच रहे झामरी नदी के पानी को देखने जगह-जगह गांव में लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। इधर, रविवार को मेवाड़-वागड़ में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। लेकसिटी में दोपहर में अचानक काली घटाएं छाने से चारों ओर अंधेरा छा गया। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश के दौरान वाहन चालकों को
हेडलाइट ऑन करनी पड़ीं। इसके बाद शाम तक रूक-रूक कर रिमझिम का दौर रहा। बता दें, झामरी नदी पर डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति से वासा और बुथल के मध्य पुल निर्माण कार्य पिछले सात माह से चल रहा है। लेकिन कार्य के मंथर गति से चलने व अब नदी में पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो गया है। मेवल और कुराबड़ क्षेत्र का संपर्क कटने लगा है।
आपसी रंजिश खुनी गेंगवार – भाई की हत्या के आरोपी काे 3 गोलियां मारी, मौत
उदयपुर. कुछ दिन पहले ही जिस उदयपुर शहर को विश्व का तीसरा Best City माना गया वही शहर दहशतगर्दों का शहर बनता जा रहा है . गृहमंत्री gulabchand katariya का शहर और खुले आम गेंग वार फायरिंग की घटनाएँ अब आम हो गयी है . शनिवार शाम को भी आपसी रंजिश के चलते बिच सड़क पर युवक की गोली मार कर ह्त्या करदी .
अम्बामाता क्षेत्र के रामपुरा चौराहे से करीब 100 मीटर पहले एकलिंगनाथ गार्डन के सामने शनिवार शाम साढ़े 6 बजे की करीब बाइक पर आए चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायर कर गांधीनगर, मल्लातलाई निवासी Gajendr Chaparwal (29) पुत्र प्रकाश छापरवाल की हत्या कर दी। गजेंद्र को तीन गोलियां लगीं।
पुलिस के अनुसार फायर करने वाला सुनील लोठ था, जिसके भाई विक्रम की हत्या के आरोप में गजेंद्र नवंबर 2015 से जेल में था और इसी साल मई में जमानत पर छूटा था। गजेंद्र के भाई महेन्द्र के आरोप पर पुलिस सुनील लोठ की तलाश कर रही है। शहर में पिछले एक माह में फायरिंग की यह चौथी घटना है। माहौल खराब होने की आशंका पर गांधीनगर में रात भर भारी जाप्ता तैनात रहा। देर रात पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सूचना पर एडिशनल एसपी हर्ष रत्नू, थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया, कैलाश चन्द्र, एसआई देवेन्द्र जाप्ता सहित पहुुुंचे। डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़, थानाधिकारी भवानी सिंह और रवींद्र सिंह चारण भी रात को हॉस्पिटल पहुंचे।
फाइनेंस का काम करता था गजेंद्र परिवारों में कई सालों से थी रंजिश:रामपुरा क्षेत्र में हुई वारदात को पुलिस आपसी रंजिश का नतीजा मान रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर सुनील ने तीन साल बाद भाई की हत्या का बदला लिया।वारदात रामपुरा चौराहे से करीब सौ मीटर पहले एकलिंगनाथ गार्डन के ठीक सामने हुई। तब गांधीनगर, मल्लातलाई निवासी गजेंद्र छापरवाल अपने भाई और साथियों के साथ किसी प्लॉट को लेकर प्लानिंग कर रहा था। गजेंद्र फाइनेंस से जुड़ा काम करता था। इसी बीच साथियों के साथ सुनील लोठ बाइक पर आया था। आते ही उसने गजेंद्र पर फायर कर दिए।
मृतक के भाई ने पार्षद पिता-पुत्र पर भी लगाए आरोप, हाथ नहीं आए हमलावर:बताया गया कि सुनील के भाई विक्रम की हत्या के आरोप में गजेंद्र नवंबर 2015 से जेल में था और इसी साल मई में जमानत पर छूटा था। गजेंद्र के भाई महेन्द्र ने गांधी नगर, मल्लातलाई निवासी सुनील लोठ, पार्षद पिता-पुत्र सहित चार पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मल्लातलाई और अस्पताल में मोर्चा संभाला। माहौल खराब होने की आशंका पर गांधीनगर में रातभर जाप्ता तैनात रहा। देर रात पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि देर रात तक कोई पकड़ा नहीं जा सका।
सुनील ने आते ही किए फायर, मैंने गजेंद्र को संभाला, तब तक हमलावर भागे : महेंद्र
महेन्द्र ने बताया कि वह अपने भाई गजेंद्र, दोस्त राहुल तंबोली और राजेश चौहान के साथ रामपुरा स्थित उसके प्लॉट पर गए थे। प्लॉट देखने के बाद पेट्रोल पंप से पहले एकलिंगनाथ गार्डन के सामने खड़े होकर प्लॉट को लेकर प्लानिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर सुनील लोठ और उसके तीन साथी बाइक पर आए। इनके पास पिस्टल थी। सुनील ने आते ही गजेंद्र पर ताबड़तोड़ फायर किए। मैंने गजेंद्र को संभाला, तब तक हमलावर फरार हो गए। हम सभी गजेंद्र को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने बताया कि सुनील का टारगेट गजेंद्र ही था। बचाव के दौरान एक गोली गजेंद्र के बगल में, दूसरी बाजू पर और तीसरी पसलियों में लगी। जब तक गजेंद्र को हॉस्पिटल लाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। गजेंद्र फाइनेंस का काम करता था। दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है।
आरोपी की बहन राजसमंद में निलंबित एसआई है :गजेंद्र के परिजनों ने बताया कि आरोपी सुनील की बहन बीना लोठ राजसमंद में पुलिस उप निरीक्षक है। वह भी रिश्वत मामले में ट्रेप हो चुकी है और अभी निलंबित है, लेकिन पुलिस का रौब दिखाकर अाए दिन धमकाती है। हमलावर सुनील का रिश्तेदार पार्षद है। ये लोग आए दिन पद का रौब दिखाकर धमकियां देते हैं, कोर्ट में भी पेशी पर जाते समय भी कई बार इन लोगों ने जान से मारने की धमकियां दी।
धड़क एक प्यार भरी धड़कन – उदयपुर की खुबसूरत वादियों से जन्म लेती प्रेम कहानी
उदयपुर में फिल्माई गयी फिल्म धड़क की समीक्षा फिल्म समीक्षक इदरीस खत्री द्वारा


समीक्षक-इदरीस खत्री

