“Plastic pollution is an economic issue and needs to be addressed by every individual”, says Sunil Duggal, CEO Hindustan Zinc

0

Hindustan Zinc celebrated World Environment Day on the 5th of June, 2018, with an objective to create awareness about how the waste and discarded plastic can be reused gainfully.

To mark the World Environment Day, the company organized an exhibition that had various displays of products made out of plastic waste. Activities like painting and puzzle competition, and ‘Best out of Waste’ ideas were organised  to create consciousness towards environment protection. Around 250 ornamental and fruit bearing plants, vegetable seeds and earthen bird water feeders were also distributed to the employees and their families.

Aligning with the theme of the World Environment Day, Mr. Sunil Duggal inaugurated a PET (polyethylene terephthalate) Bottle Scrap Machine, that converts waste plastic bottles into bricks. These bricks are supposedly as strong as a conventional house bricks made from sand and cement. Many earthenware containers were also kept on display to portray how these could be used as a perfect substitute to plastic as well as paper glasses.

Mr. Sunil Duggal planted a sapling of ‘Sapodila’ inside the premises of the Comoany. Speaking on the occasion, the CEO said, “This is a huge economic issue and we  should avoid the use of plastic bags and plastic utensils. Replacing plastic bags with cloth bags will not only help the environment but also create employment in rural areas, particularly for the rural women…”

Since the 1950s, an estimated 6.3 billion tonnes of plastic has been produced, of which an estimated 9% has been recycled and another 12% of plastic waste has been incinerated. India generates over 25,000 tonnes of plastic waste every day. According to National Geographic, a whopping 91% of plastic is not recycled. Plastic pollution afflicts land, waterways and oceans.

Hindustan Zinc has been the key initiator in adopting clean green technology. The company’s mining and smelting operations are based on environment friendly technologies. The Company has a strong focus on – reduce, recycle, reuse, and reclaim policies at all its business units.

Hindustan Zinc awarded Frost & Sullivan TERI – Sustainability 4.0 and Safety Excellence Award 2018

0

Hindustan Zinc’s Chanderiya Lead Zinc Smelter (CLZS) has been awarded ‘Leaders Award in Mega Large Business – Metals Sector’ by Frost & Sullivan – TERI Sustainability 4.0 Award 2018 for its sustainable business practices. Chanderiya Lead Zinc Smelter also received ‘Safety Excellence Award 2018’ for its safety initiatives as part of this assessment.

Co-hosted by Frost & Sullivan and TERI, the Sustainability 4.0 Awards were held in Mumbai on 1st June 2018. On behalf of Hindustan Zinc, the awards were received by Mr. Vinod Wagh–Location Head, Mr. Aditya Singh–Head Safety and Mr. Chetan Chhipa–Executive (Sustainability) from Chanderiya Smelting Complex.

The Sustainability 4.0 Awards recognizes the efforts made by companies for integrating sustainability principles into their business culture.

On being awarded the Sustainability 4.0 Award 2018, Pavan Kaushik, Head of Corporate Communication, Hindustan Zinc said, “Sustainability has always been a core value of Hindustan Zinc which is why the Company has integrated the best global environment friendly technologies in its operations. As for safety, the Company is committed to adhere to the highest safety standards, be it within or beyond the boundaries of the Company. We are very glad to be awarded with Leaders Award and Safety Excellence Award 2018.”

Hindustan Zinc is India’s only and world’s leading integrated Zinc-Lead-Silver producer. As a benchmark, the Head Office of the Company in Udaipur, Yashad Bhawan has been recognized as Rajasthan’s first platinum-rated green building by CII-IGBC. The Company was also ranked 11th globally by Dow Jones Sustainability Index and ranked 3rd globally in environmental dimension, in Mining & Metal Industry Group. Hindustan Zinc is the only Indian mining company to appear in Global Sustainability Yearbook 2018, for its green initiatives.

भारत सरकार के ’नीम’ कार्यक्रम के तहत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बी.एससी ग्रेज्यूट्स को रोज़गार हेतु प्रशिक्षण

0

प्रषिक्षण हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ – प्रशिक्षण अवधि के दौरान स्टाईफण्ड का प्रावधान

वेदान्ता समूह की हिन्दुस्तान जिंक, भारत की एकमात्र एवं दुनिया की अग्रणी एकीकृत जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी है। हिन्दुस्तान जिं़क अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत टीमलीज़ स्किल्स यूनिवर्सिटी के सहयोग से ’’हिन्दुस्तान जिं़क नीम कार्यक्रम-2018’’ के अंतर्गत बीएससी स्नातक को रोज़गार हेतु 3 साल की अवधि के लिए आॅन-द-जाॅब प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हिन्दुस्तान जिं़क विभिन्न व्यावसायिक आॅपरेशन्स में प्रशिक्षण प्रदान करवायेगी।

टीमलीज़ स्किल्स यूनिर्सिटी ’’नेशनल एलीजीबिलिटी एन्हान्समेंट मिशन (नीम)’’ की सरकारी स्कीम के तहत एक अधिकृत एजेंसी है जो एआईसीटीई द्वारा दिशानिर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण और रोज़गार के अवसरों का पता लगाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग करेगी।

यह प्रशिक्षण ’’नेशनल एम्प्लाॅयबिलिटी एन्हान्समेंट मिशन (नीम)’’ रेग्यूलेशन-2017 टेक्निकल एज्यूकेशन के लिए अखिल भारतीय परिषद के प्रावधानों के तहत आती है।

प्रषिक्षण के लिए अभ्यर्थी की उम्र एवं योग्यता – 2015, 2016 एवं 2017 में प्रथम श्रेणी से बीएससी स्नातक होना चाहिए। 10वी, 12वीं एवं स्नातक में 60 प्रतिशत से अधिक अंकों का स्कोर होना चाहिए तथा 31 मार्च 2018 को अधिकतम 25 वर्ष की उम्र हो।

प्रषिक्षण की अवधि तीन वर्ष की होगी। हिन्दुस्तान जिं़क की सभी इकाईयों में विभिन्न स्ट्रीम्स में पूर्ण रूप से आवासीय 15 दिवसीय फाण्डेशन प्रशिक्षण के साथ प्रारंभ की जाएगी।

प्रषिक्षणार्थियों को 15 दिवसीय फाउण्डेशन कोर्स प्रशिक्षण के लिए आवासीय सुविधाओं व भोजन आदि कि निःषुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवायी जाएगी। आॅन-द-जाॅब प्रशिक्षण के दौरान नीम के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण स्थानों के आस-पास स्वयं को रहने एवं आवास की व्यवस्था करनी होगी। प्रशिक्षणार्थियों को तीन साल तक प्रथम वर्ष में 5538/- रुपये, द्वितीय वर्ष में 11500/- रुपये एवं तृतीय वर्ष में 12500/- रुपये प्रतिमाह स्टाईफण्ड के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा, निःशुल्क वेल्कम किट, ड्यूटी के दौरान रियायती दर पर भोजन, यूनिफार्म, पर्सनल प्रोटेक्टीव इक्यूपमेंट एवं इन्श्योरेन्स की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी।

प्रशिक्षण के लिए ीजजचरूध्ध्ूूूण्जमंउसमंेमनदपअमतेपजलण्ंबण्पद पर दिये गये लिंक – ष्म्ंतद ूीपसम न् स्मंतद.भर््स् छम्म्ड च्तवहतंउ 2018 त्महपेजतंजपवद पर क्लीक कर आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है जो 6 जून, 2018 से प्रारंभ हो गया है और 14 जून, 2018 तक जारी रहेगा। उपर्युक्त लिंक पर अभ्यार्थी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है। इच्छुक अभ्यार्थी उपर्युक्त लिंक को आॅपन कर अपना आवेदन कर सकता है।

प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए राजस्थान के प्रमुख शहरों में 23 / 24 जून, 2018 को 90 मिनट का एप्टीट्यूट, एनालिटीक्ल एब्लिटी, इंगलिश एवं जनरल नोलेज से संबधित आॅनलाईन परीक्षा ली जाएगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यार्थियों का फाउण्डेशन कोर्स के लिए प्रशिक्षण स्थान आवंटित से पहले जुलाई, 2018 के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में उदयपुर में उपस्थित होना पडे़गा।

आॅन-द-जाॅब प्रशिक्षण युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण उपयोगी साबित होगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर, नीम प्रमाण-पत्र/सर्टिफिकेट प्रदान करेगा जो अभ्यार्थियों को रोज़गार प्राप्त करने में सहायक होगा। अधिक जानकारी के लिए 91-8033243351 पर काॅल कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान जिं़क अपने सामाजिक सरोकारों के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास एवं रोज़गार मुहैया कराने के लिए उच्च शिक्षा में सुधार एवं गुणवत्ता के लिए शिक्षा सम्बल कार्यक्रम, ऊंची उडान, स्किल काउन्सिल फोर माईनिंग सेक्टर तथा इण्डियन इन्स्टीट्यूट आॅफ स्किल डवलपमेंट प्रा. लि. के सहयोग से स्थापित हिन्दुस्तान जिं़क माईनिंग एकेडमी माईनिंग एकेडमी की स्थापना, सुमेधा स्काॅलरशिप आदि कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है।

हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्किल काउन्सिल फोर माईनिंग सेक्टर तथा इण्डियन इन्स्टीट्यूट आॅफ स्किल डवलपमेंट प्रा. लि. के सहयोग से स्थापित हिन्दुस्तान जिं़क माईनिंग एकेडमी राज्य के लगभग 500 आईटीआई पास-आउट्स युवाओं को जम्बो ड्रिल आॅपरेषंस एवं वाईन्डिग इंजन आॅपरेषंस में प्रषिक्षण देने का लक्ष्य है।

खनन क्षेत्र में मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए हिन्दुस्तान जिं़क ने भारत की पहली माईनिंग एकेड़मी की स्थापना की है जो जंबो ड्रिल तथा वाईडिंग इंजन आॅपरेषन संचालन में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को प्रषिक्षित कर रही है। दीक्षांत समारोह में जंबो ड्रील आॅपरेटर के तीसरे बैच और वाईडिंग इंजन आॅपरेटर के पहले बैच के सभी प्रषिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं दोनो बैच के टाॅप तीन प्रषिक्षणार्थियों को शील्ड एवं नकद राषि से सम्मानित किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि ’’यह जाॅब-आॅन-द प्रषिक्षण कार्यक्रम सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र युवाओं को अच्छा रोज़गार प्राप्त करने में सहायक एवं अति महत्वपूर्ण होगा। राजस्थान के बीएससी स्नातक युवाओं को हिन्दुस्तान जिं़क की सभी इकाईयों में प्रषिक्षण दिया जाएगा।’’

क्या उदयपुर के प्रताप पार्क ” I LOVE UDAIPUR ” में आत्माएं एक्सरसाइज़ करने आती है ? (VIDEO)

उदयपुर। उदयपुर की पिछोला झील किनारे बना प्रताप पार्क जो I LOVE UDAIPUR के नाम से मशहूर है आज कल व्हाट्सप्प पर तीन वीडियो की वजह से चर्चा में है पिछले दो दिन से यह वीडियो व्हाट्सप्प पर वायरल हो रहे है। पार्क को भुतहा बताया जा रहा है . वीडियो रात को लिए गए है इसमें पार्क में लगे एक्सरसाइज़ करने के यंत्र अपने आप चलते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो किसने लिए है इसका पता नहीं चला है। वीडियो वायरल होने साथ साथ तरह तरह की अफवाहें भी जन्म ले रही यही। जैसे की रात के अँधेरे में आत्माएं इन मशीनों पर अपना जोर आजमाती है। रात को इस पार्क में आत्माओं का वास है।
उदयपुर पोस्ट ऐसी किसी भी अफवाह सही नहीं मानता है। यह वीडियो किसी की शरारत है रात के अँधेरे में किसी शरारती लोगों ने इस तरह के वीडियो बनाये और लोगों में एक भरम पैदा कर रहे है। विडियो को गोर से स्लो मोशन में देखने पर सच्चाई का पता चल जाएगा या तो कोई छिप कर उपकरणों को हिला रहा है . या फिर किसी से बांध कर हिलाया जारहा है जैसे कि इस फोटो में नज़र आरहा है 

 

रात को करीब २ बजे इस पार्क का मुआयना किया वहां पर ऐसा कुछ भी नहीं पाया। पार्क सुनसान जगह बना हुआ है इसलिए किसी शरारती तत्व ने यह शरारत की है। वीडियो में जो एक्सरसाइज़ की जो मशीने अपने आप से चलते हुए बताई है वह कोई रस्सी से भी चला सकता है और रात के अँधेरे में पतली रस्सी नहीं दिखाई देती है।

https://youtu.be/fIVipwb38Yg

हिन्दुस्तान जिंक के सौजन्य से सड़क सुरक्षा हेतु बैठक आयोजित

दुर्घटना रहित जोन विकसित करने हेेतु सड़क सुरक्षा हितधारकों की द्वितीय ब्लाॅक स्तरीय बैठक सम्पन

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे राजस्थान सड़क सुरक्षा शिक्षा एव जागृति के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा पर हितधारकों की द्वितीय ब्लाॅक स्तरीय बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। सड़क दुर्घटना रहित जोन बनाने के लिए सोसायटी द्वारा अपनाई जा रही स्ट्रेटजी में हितधारक विभागों/संस्थाओ के सहयोग के लिए आयोजित की गई। जिसमें पुलिस, परिवहन, यातायात पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बार एसोसिऐशन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं हिन्दुस्तान जिंक सहित भारत सरकार के अधिकारियों ने भाग लिया।
भारत सरकार के तकनीकी सलाहकार सड़क सुरक्षा एवं प्रर्वतन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने देश, राज्य व जिले का सड़क सुरक्षा का परिदृश्य अवगत करातें हुए। सभी हितधारकों को सड़क दुर्घटना कम करने की विभागवार कार्य योजना पर विस्तार से बतातें हुए भारत सरकार एव ं राज्य सरकार की सड ़क सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाओं का उपयोग लेने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष सुश्री प्रभा शर्मा ने बताया की राज्य में सड़क दुर्घटनाऐं लगातार बढ़ रही है प्रतिदिन औसतन 28 लोग सड़क हादसों में मारे जा रहें हैं। मरनेवालों में अधिकांश युवा वर्ग से हैं। इनमें 60 प्रतिशत पैदल यात्री, बस यात्री साईकिल, मोटर साईकिल आदि पर चलने वाले हैं। ऐसे में आमजन को सुरक्षित आवागमन हेतु सड़क सुरक्षा उपायों की जानकारी देना अति आवश्यक हैं। स्वयं के वाहन से यात्रा करने वालों को यातायात के नियमों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए एवं इन नियमों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने सोसायटी एवं हिन्दुस्तान जिंक के संयुक्त प्रयासों से चलायें जा रहें मिशन एवं स्ट्रेटेजी की प्रशन्सा करते हुए उन्होंने बताया कि इसी के आधार पर अगर पूरे राज्य में मिशन चलेंतो दुर्घटनाओं में भारी कमी लाई जा सकती है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्रीमती रिद्धिमा शर्मा जी ने बताया कि राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी निचले स्तर तक कार्य कर रही है। उन्होंने सोसायटी को आश्वस्त किया कि हम आपका पूर्णरूप से सहयोग करेंगे।

हिन्दुस्तान जिंक सीएसआर हेड निलिमा खेतान जी ने फाईव एस संकल्पना पर चर्चा की। इस फाईव एस पर काम करने से सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है।
डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. राघवेन्द्र राय,पंचायत समिति गिर्वा प्रधान श्री तगत सिंह ने भी विचार व्यक्त कियें।
हिन्दुस्तान जिं़क के हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि बीसेफ कार्यक्रम के तहत् गामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और बिईंग सेफ प्रोजेक्ट के माध्यम अब तक करीब चार हजा़र से अधिक बच्चों और परिजनों को शोर्ट फिल्म, प्रजेन्टेशन और कहानी के माध्यम से स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने की जानकारी दी जा रही है। हिन्दुस्तान जिं़क के इस प्रोजेक्ट का उद्धेश्य सडक, घर या कार्यस्थल हर स्थान पर सुरक्षित रहने हेतु जागरूक करना है जिससे परिजनों और बच्चों के स्वयं के मन में सुरक्षा के लिये कटिबद्धता उत्पन्न हो।
बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक स्तरीय हितधारक विभागों के अधिकारियों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रयास करने का आव्हान किया तथा राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के सड़क सुरक्षा पर मीडिया कार्यशाला के लिए पुलिस की और से सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकनें के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 2 व्हीलर, टैक्टर ट्राली एवं साईकिलों एवं जानवरों के सिंगों पर रिपलेक्टिव टेप लगायें जाऐगें।

अन्त में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, देबारी के सी.एस.आर. बुद्धि प्रकाश पुष्करणा ने इस मिशन की सार्थकता पर विचार रखतें हुए सभी हितधारकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए। जनता से जुड़े हुए इस मुद्दे पर हिन्दुस्तान जिंक की और से हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा अपील की आप सब के सहयोग के बिना यह मिशन सफल नही हो सकता।

राजस्थान के युवक करेंगे खनन क्षेत्र में जम्बो ड्रीलिंग का काम

उदयपुर पोस्ट . हिन्दुस्तान जिंक ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवास का भी प्रावधान किया गया है आवास में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जिनमे कैंटीन, जम्बो वाशिंग मशीन भी शामिल हैं
हिन्दुस्तान जिंक माईनिंग एकेडमी में राजस्थान के 500 युवाओं को जम्बो ड्रिल एवं वाईन्डिग इंजन आॅपरेषंस में प्रषिक्षण दिया जा रहा है
खनन कार्यो में योग्य और उत्पादक कर्मचारी अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है, हिन्दुस्तान जिंक अपनी माईनिंग एकेडमी में कई प्रकार के प्रषिक्षण की षुरूआत कर खनन क्षेत्र में कार्य करने के लिए जज़्बा रखने वाले उन युवाओं के लिए एक बेहतर उपलब्धी है जो कि आधुनिक मषीनो का कुषल प्रबंधन सीख कर इस क्षेत्र में अपना मुकाम हासिंल करना चाहते है।
हिन्दुस्तान जिं़क के हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि ‘हिन्दुस्तान जिं़क माईनिंग एकडमी’ स्थापित करने का मुख्य उद्देष्य राजस्थान के योग्य युवाओं को क्षमता के अनुसार रोजगार प्रदान करना हैै। वर्तमान में तकरीबन 200 राजस्थान के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, तथा जल्द ही उनको रोजगार भी प्राप्त हो जाएगा।‘

पिछले कुछ वर्षो से खनन क्षेत्र में दुनिया भर में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसका अपवाद भारत भी नही है। प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में मेनपाॅवर की हर वर्ष मांग बढ़ती गई है। इस मांग को पुरी करने के लिये कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विषोषज्ञों ने शामिल हो कर खनन तकनीक और धातु उत्पादन और भविष्य की खनन तकनीक को मूर्तरूप देने की मंषा जताई है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्राकृतिक संसाधनो के क्षेत्र में बढ़ते रोजगार के अवसरों पर प्रकाष डाला है।
हिन्दुस्तान जिं़क भारत की एकमात्र सीसा, जस्ता और चांदी धातु उत्पादन कम्पनी है जो विष्व में प्रतिनिधित्व करती है। हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्किल काउन्सिल फोर माईनिंग सेक्टर तथा इण्डियन इन्स्टीट्यूट आॅफ स्किल डवलपमेंट प्रा. लि. के सहयोग से स्थापित हिन्दुस्तान जिं़क माईनिंग एकडमी राज्य के लगभग 500 आईटीआई पास-आउट्स युवाओं को जम्बो ड्रिल आॅपरेषंस एवं वाईन्डिग इंजन आॅपरेषंस में प्रषिक्षण देने के लिए हिन्दुस्तान जिं़क आगामी पांच सालों में 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवास का भी प्रावधान किया गया है आवास में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जिनमे कैंटीन, जम्बो वाशिंग मशीन भी शामिल हैं

हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा दोनों प्रषिक्षण कार्यक्रमों में चयनित उम्मीदवारों को आवासीय सुविधाएं व भोजन आदि की निःषुल्क व्यवस्था कराई गई है। आवासीय पाठयक्रम होने के कारण कक्षा में व्याख्यान और व्यावहारिक कार्यकुशलता को बेहतर तरीके से समझाना एवं विकसित करने के लिए विद्यार्थियों पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है। प्रषिक्षार्थियों को विभिन्न पहलुओं जैसे साॅफ्ट स्किल, सामूहिक प्रयास, अनुषासन और समग्र व्यक्तित्व विकास के रूप में तैयार किया जा रहा है जिससे उनको भविष्य में स्थाई रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी।

इन प्रषिक्षणार्थियों को 2000 से 7000 रुपये तक मासिक स्टाईफण्ड भी दिया जा रहा है जो उनके कार्य निष्पादन से सीधा जुड़ा हुआ है। वर्तमान में प्रषिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा, राजसंमद और उदयपुर के पास जावर में स्थित है।

खनन क्षेत्र में मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए हिन्दुस्तान जिं़क ने भारत की पहली माईनिंग एकेड़मी की स्थापना की है जो जंबो ड्रिल तथा वाईडिंग इंजिन आॅपरेषन संचालन में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को प्रषिक्षित करेगी।

पैट्रोल और डीज़ल के दामों में भारी कटोती – पैट्रोल पुरे तीन और डीज़ल पुरे दो पैसा सस्ता

0

उदयपुर पोस्ट . पैट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों से परेशान जनता को बुधवार शाम होते होते भारी राहत मिली. तेल विपणन कंपनी इन्डियन ऑयल ने सरकार की लाज बचाते हुए दामों में भारी कटोती की है .

जी हाँ पैट्रोल पुरे तीन पैसे सस्ता हुआ है वही डीज़ल दो पैसे सस्ता हो गया है . पैट्रोल और डीज़ल के दामों में इस भारी कटोती के बाद पुरे देश में मानो ख़ुशी की लहर दौड़ गयी . लोग इस भारी कटोती के बाद सड़कों पर नाचते और पटाखे चलाते दिखे .

हालाँकि पैट्रोल के दामों में ये भारी कमी कांग्रेस को रास नहीं आई जाने क्यूँ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको जनता के साथ मजाक बताया . जब कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने राहुल गांधी के उस चेलेंज का जवाब दो व् तीन पैसे सस्ता कर दिया जो उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मेरा चेलेंज स्वीकार करें और हिम्मत है तो पैट्रोल डीज़ल के दाम कम कर के बताएं . लो जी बता दिया अब बोलो . खेर विपक्ष है उनका काम ही अच्छे कामों में अडंगा लगाना है . जनता इस दो तीन पैसे में ही खुश है . 10 रूपये बढ़ा कर दो तीन पैसे कम करना हर सरकार के बस कि बात नहीं होती. माना जारहा है कि जनता को इसी तरह खुशियाँ मिलती रहेगी और बहुत जल्दी पैट्रोल के दामों को 100 के आंकड़े पर लाकर खडा कर दिया जाएगा और फिर इससे भी भारी कटोती की जाएगी वह कटोती होगी पुरे एक रुपय्ये कि जी हाँ आपने सही सूना , कही आप ख़ुशी के मारे पागल ना हो जाएँ 100 पैसे का नाम सुन कर इसके लिए यह व्यवस्था एक साथ नहीं और धीरे धीरे करेगी सरकार को आपके स्वास्थ की चिंता भी पूरी है . जब 99 पैट्रोल होगा तब आपको 99 का फेर भी समझ में आजायेगा . वह दिन बहुत जल्दी आने वाला है जब आप 100 रूपये से पूरा एक रुपय्या अपने घर बचा कर ले जा सकोगे . फिलहाल इस दो और तीन पैसे की ख़ुशी में जश्न मनाने का दिन है .

शहर की सुरक्षा भगवान् भरोसे – चोर लगातार तोड़ रहे है ताले .

पोस्ट न्यूज़। हिरणमगरी सेक्टर-5 स्थित पोस्टल कॉलोनी की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यहां छह माह से लगातार क्वार्टर के ताले टूटने पर कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर रात्रि गश्त पर गार्ड रखा तो इस बार चोर दिनदहाड़े एक क्वार्टर का ताला तोडकऱ लेपटॉप, कैमरा सहित कई सामान चुरा ले गए। चोरों ने इस बार रेल डाक सेवा के निरीक्षक भरतपुर निवासी संतोष पुत्र बालमुंकुद शर्मा के क्वार्टर नम्बर 30 का ताला तोड़ा। शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्य गांव में होने से वे अकेले रह रहे हैं।

सुबह 10.30 बजे वह कार्यालय चले गए। शाम छह बजे लौटे तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। क्वार्टर से लेपटॉप, कैमरे के अलावा घरेलू सामान, तीन हजार रुपए नकद, पांच घडिय़ां, पायजेब सहित करीब 60-70 हजार का सामान चोर चुरा ले गए। शर्मा की सूचना पर हिरणमगरी थाना पुलिस ने मौका मुआयन कर मामला दर्ज किया।
पोस्टल कॉलोनी में 48 क्वार्टर में से करीब 45 में परिवार निवास कर रहे हंै। डाक विभाग की ओर से यहां किसी तरह के गार्ड या कैमरे की व्यवस्था नहीं है। पिछले छह माह में कॉलोनी में अधिकांश क्वार्टर के ताले टूटे, लेकिन एक भी चोर पकड़ में नहीं आया। लगातार चोरियों पर कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर यहां रात में गार्ड रखा तो चोर अब दिनदहाड़े अंदर घुसने लगे।

राजस्थान में चोर, पुलिस के मूंह पर कालिख पोत रहे है – आईबी के आईजी के बाद अब एसीबी के बड़े अधिकारी की गाड़ी ले गए।

0

पोस्ट न्यूज़। राजधानी में चोर मुख्य सचिव के बंगले के पास से आईबी के आईजी की टवेरा चोरी होने के कुछ दिन बाद ही बुधवार को लालकोठी मंडी से पीएचक्यू से कुछ फर्लांग दूरी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के (डिप्टी डायरेक्टर रेवन्यू) आरएएस उम्मेद सिंह की सरकारी टवेरा ले उड़े। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर गाड़ी ले जाते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके चेहरे साफ नजर नहीं आए हैं। पुलिस ने शहरभर की नाकाबंदी करवाई, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
गौरतलब है कि आइबी के आइजी की कार का अभी तक सुराग नहीं लगा है। तब आइजी केसी मीणा के चालक विनोद ने मोती डूंगरी थाने में कार चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। इससे लगता है कि बेखौफ वाहन चोरों ने जैसे पुलिस के मुंह पर कालिख पोत दी है। अमूमन आमजन के वाहनों को टारगेट करने वाले चोर अब पुलिस की गाडिय़ों पर हाथ साफ कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि चालक विद्याधर झालाना एसीबी मुख्यालय से झोटवाड़ा सनसिटी में रहने वाले आरएएस अधिकारी उम्मेद सिंह को लेने उनके घर जा रहा था। रास्ते में लालकोठी मंडी में मैस के लिए सब्जी लेने रुका। चालक ने लक्ष्मी
मंदिर के पीछे एक होटल के बाहर बुधवार सुबह 7.40 पर कार खड़ी की और सब्जी खरीदने मंडी में चला गया। करीब आठ बजे एक थैली गाड़ी में रख दी और दूसरी पैक थैली लेने चला गया। करीब तीन मिनट बाद ही सब्जी की थैली लेकर लौटे विद्याधर को गाड़ी नहीं मिली। तुरंत कन्ट्रोल रूम को सूचना दे शहर की नाकाबंदी करवा दी।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आया है कि दो चोर टवेरा के नजदीक पहुंचे, एक उसमें बैठ स्टार्ट करने लगा, दूसरा चालक विद्याधर व अन्य लोगों पर नजर रखे हुए था। पलभर में गाड़ी स्टार्ट हो गई और करीब सौ कदम चलने के बाद दूसरा चोर भी गाड़ी में बैठ गया था। एक ने सिर पर सफेद तोलिया बांध रखा था और उसके दाढ़ी थी।

CBSE 10वीं के नतीजे घाेषित, यहाँ देख सकते है रिज़ल्ट .

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट। http://cbseresults.nic.in/      पर देख सकते  है

रिज़ल्ट देखने के लिए निचे क्लिक करिए

 

सीबीएसइ ने पहले ही कह दिया था रिजल्ट की तारीख की घोषणा रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले कर दी जाएगी। इस साल 10वीं की परीक्षाओं में कुल 16,38,428 शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी।
गौरतलब है कि इस साल 10वीं का गणित और 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद केवल इकोनॉमिक्स की परीक्षा का आयोजन दोबारा करवाया गया था जिसमें 6 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे।
पिछले साल रिजल्ट 3 जून को जारी किया गया था, जिसमें ओवरऑल 90.95% बच्चे पास हुए थे, जो साल 2016 के मुकाबले 5 फीसदी कम थे. साल 2016 में ओवरऑल 96.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
स्कूल शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा, ”2017-18 के लिए 10वीं के नतीजे 29 मई को अपराह्न चार बजे तक घोषित किए जाएंगे।” सीबीएसई के 12वीं के नतीजे शनिवार को ही घोषित कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई के 12वीं के नतीजे गत शनिवार को घोषित किए गए थे।