नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी आसाराम को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।
आसाराम एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में क़रीब 5 साल से ज़्यादा वक़्त से जेल में बंद था.
इस मामले में जोधपुर कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाया. इस मामले में आसाराम के साथ दो और लोगी को दोषी करार दिया गया है.
इस मामले में कुल पांच लोग आरोपी थें, जिनमें दो लोगों को बरी कर दिया गया है.
आसाराम रेप केस में फैसला सुनाने के लिए कोर्ट जेल में ही लगा और वहीं फैसला सुनाया गया.
पुलिस ने आसाराम रेप में उनके सेवादारों के ख़िलाफ़ नवंबर 2013 में चार्जशीट दाख़िल की थी.
इस केस में कुल 58 गवाहों ने गवाही दी.
आसाराम के ख़िलाफ़ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया उसमें उम्रक़ैद तक की सज़ा हो सकती है. प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जोधपुर को किले में तब्दील कर दिया है. पूरे शहर में धारा 144 लागू है. पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान फ़्लैग मार्च कर रहे हैं. हर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है. आसाराम के जोधपुर आश्रम को भी ख़ाली करा लिया गया है.
नाबालिग से रेप केस मामले में जोधपुर कोर्ट द्वारा आसाराम को दोषी करार देने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा कि अब हमें न्याय मिला है. साथ ही उन लोगों को भी न्याय मिला है जिनका कत्ल कर दिया गया था या अपहरण किया गया था. मुझे पूरा भरोसा है कि अब आसाराम को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस लड़ाई में मेरी मदद की और साथ खड़े रहे.
– नाबालिग पीड़िता के पिता ने कहा, काफी दिक्कतों का सामना किया और आखिरकार उन्हें न्याय मिल गया
– आसाराम के वकील ने कहा कि अभी अपने कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं मिली है इसलिए अभी कुछ भी नहीं कह पाउंगा. हमारी वकीलों की टीम ये देखेगी कि अदालत के इस फैसले को चुनौती दी जाए या नहीं. उन्होंने कहा कि हमारो पास सबूत थे कि पीड़िता की उम्र 18 साल से ऊपर है लेकिन उसकी गलत उम्र बताई गई. लड़की के बयान में कई विरोधाभास थे.
– आसाराम के साथ हॉस्टल वॉर्डन शिल्पी और शरत हॉस्टल डायरेक्टर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अदालत ने इस मामले में ने अडेंटेंडेट शिव और प्रकाश को बरी कर दिया है.
– आसाराम के प्रवक्ता नीलम दूबे ने कहा कि वह अपनी लीगल टीम से बात कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे. उन्होंने कहा कि हम न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.
https://youtu.be/g82iuYc5RnM


उदयपुर। न्याय नहीं मिला तो गृहमंत्री के घर के सामने आत्मदाह कर लूंगा। यह चेतावनी है पुलिस और धोखेबाजों से परेशान एक युवक की जिसको फर्जी कंपनी के झांसे में फंसा कर कुछ लोगों ने लाखों हड़प कर लिए। पीड़ित न्याय के लिए पिछले एक साल से थाने के तो कभी पुलिस अधिकारियों के यहाँ न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन न्याय मिलना तो दूर लाखों रुपये गवां देने के बाद इस शख्स ने जान तक गवाने के लिए आत्महत्या तक की कोशिश कर ली। पुलिस ने बाद में मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों को खुले छोड़ दिया। आरोपियों ने फिर पीड़ित पर जान लेवा हमला कर दिया अब पीड़ित ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के घर के सामने आत्मदाह करने के चेतावनी दी है।
बधाई हो हमारी सरकार ने पेट्रोल के दामों को उन उंचाई तक पहुचा दिया जहाँ पिचले 55 महीनों में नहीं पहुचे। ज़ाहिर सी बात है पैट्रोल और डीज़ल के भाव इतने ऊँचे होंगे तो बाकी वस्तुएं मंहगी होनी ही है। लेकिन शायाद ना तो विपक्ष को ना ही सरकार को इन बड़े हुए भावों से जनता को होने वाली परेशानी में कोई दिलचस्पी है। जनता मरती है मरती रहे अब इस पर कंट्रोल शायद किसी का ना रहा। आम जनता लूटती रहे परेशान होती रहे चुनाव नजदीक आरहे है नेता लोग जोशीला भाषण देंगे कोई लोलीपोप जैसा कोई नारा थमाएंगे और अपना काम कर निकल जायेगें हम वही के वही बस उस लोलीपोप को देखते रहेगें। दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार पैट्रोल और डीज़ल के दाल पिचले 55 सालों में सबसे ज्यादा हुए है।


