शिक्षा सत्र अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें अभी करीब 15 दिन से ज्यादा का वक्त है। विद्यालयों में 30 अप्रैल को वार्षिक रिजल्ट घोषित करना था, लेकिन शिक्षक छुट्टियां पड़ने से पहले महफिल सजाने में लगे रहे। जालोर के सांचारे क्षेत्र के चितलवाना तहसील में आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेसावा के सरकारी स्कूल के शिक्षकों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब की पार्टी कर रहे हैं और नशे में मस्तियां कर रहे हैं।टल्ली शिक्षकों का डांस
शिक्षा सत्र अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें अभी करीब 15 दिन से ज्यादा का वक्त है। विद्यालयों में 30 अप्रैल को वार्षिक रिजल्ट घोषित करना था, लेकिन शिक्षक छुट्टियां पड़ने से पहले महफिल सजाने में लगे रहे। जालोर के सांचारे क्षेत्र के चितलवाना तहसील में आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेसावा के सरकारी स्कूल के शिक्षकों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब की पार्टी कर रहे हैं और नशे में मस्तियां कर रहे हैं।गालिबाज़ विधायक जो जनता को कहता है ” वोट डाल लेना ……
आजकल खादीधारी नेताओं को अपनी जबान पर कंट्रोल नहीं रहा। जनता के बिच में जो मूउह में आया बोल देते है यह नहीं सोचते की इसी जनता ने उन्हें चुन कर भेजा था। ऐसे एक नहीं बीसियों मामले है। हाल ही में मकराना विधायक श्रीराम भींचर जनता को गाली देने को लेकर विवादों में आगये है । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विधायक भींचर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का गाली दे रहे हैं। इस वीडियो में विधायक भींचर एक व्यक्ति को कह रहे हैं कि उन्हें उसकी मेहरबानी की जरूरत नहीं है, जिस पर व्यक्ति जवाब देता है कि ‘आपको जनता की जरूरत नहीं है तो मेहरबानी की जरूरत क्या होगी।पुलिस उप अधीक्षक दिव्या मित्तल के खिलाफ पशुचिकित्सकों व उनके परिजनों का विरोध मार्च।
उदयपुर। पशु चिकित्सक और पुलिस उप अधीक्षक दिव्व्य मित्तल के बिच चली रार अभी तक चल रही है। शनिवार को भी पशुचिकित्सक संघ ने दिव्या मित्तल के निलंबन की मांग को लेकर मार्च निकाला और चेतावनी दे है कि दिव्या मित्तल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। दिव्यामित्तल ने वरिष्ठ पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम की हुई गाय को जोर जबरदस्ती दिखाते हुए उन्ही कार में भर दी थी।
राजस्थान पशु चिकित्सक के संघ के बैनर तले ने पुलिस उप अधिक्षक, दिव्या मित्तल द्वारा वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ0 दत्तात्रेय चौधरी,की कार में मृत गाय को भरवा कर प्रताड़ित करने एवं राज कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में न्याय नहीं मिलने से पशु चिकित्सकों ने सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुये अपने परिवार के साथ पशुपालन परिसर से चेतक सर्कल तक विरोध रैली का आयोजन किया। रैली में जिले के सेवारत पशु चिकित्सकों एवं उनकी पत्नियाँ बच्चै,सेवा निवृत पशु चिकित्सक हाथ में बैनर एवं तख्तियाँ लेकर डॉ0 दत्तात्रेय चौधरी,को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।
संघ अध्यक्ष डॉ0 दिनेश चन्द्र राारडा एवं गहासचिव डॉ0 सुरेश कुमार जैन ने बताया कि घटना के एक माह बाद भी न्याय नहीं मिलने से पशु चिकित्सकों में घोर निराशा हैं। पशु चिकित्सकों ने प्रण लिया है कि यह तीसरी एवं अंतिम चेतावनी है, इस के बाद भी गृहमंत्री द्वारा न्याय नही दिया गया तो दिनांक 14 मई को सम्माग के सभी पशु चिकित्सक, वेटेनरी कॉलेज नवानियाँ के शिक्षक एवं छात्र,सरस डेयरी के पशु चिकित्सक,भमाशाह बीमा योजना के पशुपालक,गौसेवक,अश्वशक्ति सोसायटी एवं अन्य पशुप्रेमी संगठन मिलकर एक रैली का आयोजन करेंगे जिसमें 4 अप्रेल से विरोध स्वरूप बांधी जा रही काली पट्टी की होली जलाई जायेगी। एवं सरकार से न्याय पाने की उम्मीद छोडते हुये न्यायालय की शरण ली जायेगी।
पशु चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से 4 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जारी कालीपट्टी विरोध प्रदर्शन सरकार को 2 सप्ताह और देते हुये बढ़ाकर 14 मई तक कर दिया है। लेकिन यह अंतिम अवसर होगा.इसके बाद आन्दोलन समाप्त कर न्यायालय के माध्यम से न्याय प्राप्ति का प्रयास किया जायेगा एवं अवसर आने पर सरकार को इसका जवाब दिया जावेगा।
गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व डॉ दत्तात्रेय चौधरी बड़गांव स्थित मोके पर मृत गाय का पोस्टमार्टम करने गए पोस्टमार्टम कर के लोटे पीछे ही पुलिस उप अधीक्षक दिव्या मित्तल वहां पहुंच गयी क्यों की पोस्टमार्टम की जगह उनके भूखंड से ५०० मीटर की दुरी पर थी। दिव्या मित्तल ने जोर जबरदस्ती से डॉ चौधरी की कार में ही गाय भरवा दी और वहां से ले जाने को बोला। उस बात को लेकर दिव्या मित्तल और पशु चिकित्सकों के बिच विवाद लगातार चल रहा है।
UPSC Results 2017: हैदराबाद के अनुदीप ने सिविल सेवा परीक्षा में किया टॉप
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 के नतीजों का ऐलान कर दिया है। हैदराबाद के दुरिशेट्टी अनुदीप ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है, जबकि दूसरे नंबर पर अनु कुमारी और तीसरे नंबर पर सचिन गुप्ता का नाम है। यूपीएससी सिविल सेवा की प्री परीक्षा 18 जून 2017 को हुई थी, वहीं मुख्य परीक्षा 28 अक्टूबर 2017 को आयोजित की गई थी।परीक्षा देने वाले कैंडिडेट यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप रिजल्ट कोupsconline.nic.in/ पर भी देख सकते हैं। इस बार सिविल सेवा परीक्षा में कुल 990 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसमें 476 कैंडिडेट जनरल कैटिगिरी के हैं, 275 कैंडिडेट ओबीसी, 165 कैंडिडेट एससी और 74 कैंडिडेट एसटी कैटिगिरी के हैं।
सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले अनुदीप मूल रूप से तेलंगाना के जगित्याल जिले के रहने वाले हैं। इनके पिता दुरिशेट्टी मनोहर अडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर हैं, जबकि मां दुरिशेट्टी ज्योति हाउस वाइफ हैं। अनुदीप साल 2011 में बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक्स अौर इंस्ट्रूमेंटेशन में ग्रैजुएट हैं। अनुदीप गूगल में भी काम कर चुके हैं।
2013 की सिविल सेवा परीक्षा में अनुदीप की 790वीं रैंक थी और उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के लिए हुआ था।आईअारएस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बेस्ट ऑफिसर ट्रेनी भी चुना गया था। फुटबॉल का शौक रखने वाले अनुदीप की रुचि अार्टिफिशल इंटेलिजेंस में भी है।
यह देखिये – आईएएस के लिए तैयारी कर रहे हो तो यह किताबें हर टोपर द्वारा suggest की गयी है
अनुदीप ने एंथ्रोपोलॉजी विषय के साथ परीक्षा दी थी। दूसरे नंबर पर आने वाली अनु कुमारी हरियाणा की हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में बीएसएसी करने के बाद आईएमटी नागपुर से एमबीए की पढ़ाई की है। टॉप 25 में 17 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। चौथा स्थान बिहार के अतुल प्रकाश को मिला है। यह सफलता उन्हें दूसरे प्रयास में मिली। पहले प्रयास में उन्हें 558वां स्थान मिला था और रेलवे सेवा के लिए उन्हें चुना गया था।
इस बार भी इस परीक्षा में इंजिनियरिंग और विज्ञान के छात्रों ने सबसे अधिक सफलता पाई है, जबकि एंथ्रोपोलॉजी विषय भी इस बार सबसे अधिक सफल विषयों में रहा। कुल सफल स्टूडेंट में 29 दिव्यांग हैं। इसमें सौम्या शर्मा ने नौवां स्थान पाया है, जो सुन नहीं सकती हैं।
दूसरे नंबर पर रहने वाली अनु कुमारी मूल रूप से हरियाणा के पानीपत के गांव दिवाना की रहने वाली हैं। यूपीएससी एग्जाम के लिए यह अनु का दूसरा प्रयास था। अनु 9 साल से प्राइवेट जॉब कर रही हैं। इस बीच अनु की शादी हो गई और उनका एक बेटा भी है।
अनु ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी वह प्री एग्जाम में बैठ चुकी हैं, लेकिन उनका मकसद सिर्फ एग्जाम पैटर्न को समझना था। इसलिए उन्होंने आगे एग्जाम नहीं दिया। इसके बाद डेढ़ साल तक तैयारी की और 2017 में एग्जाम दिया। तैयारी करने के लिए अनु ने अपने बेटे को डेढ़ साल तक खुद से दूर कर आने माता-पिता के पास भेज दिया था।
UPSC में पहली बार 51 मुस्लिम छात्रों ने लहराया परचम
शुक्रवार की शाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc।gov।in पर जारी रिजल्ट में हैदराबाद के अनुदीप डुरीशेट्टी ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले साद मियां खान ने 25वीं रैंक हासिल की, जो कि मुस्लिम उम्मीदवारों में सबसे ऊंची रैंकिंग है। मेरिट लिस्ट में कुल 990 लोग हैं, जिसमें 476 कैंडिडेट जनरल केटेगरी के हैं, 275 ओबीसी, 165 एससी और 74 एसटी श्रेणी के हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2016 में 50, 2015 में 37, 2014 में 40 और 2013 में 34 मुस्लिम अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा की परीक्षा पास की।
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार, मुसलमानों की कुल आबादी 14।23% है, लेकिन वे शिक्षा और संसाधनों की कमी के कारण अक्सर शीर्ष सरकारी सेवाओं में बहुत कम प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का प्रतिशत 8।57 है। 2006 में भारतीय मुसलमानों के हालात पर आयी जस्टिस सच्चर समिति की रिपोर्ट में बताया गया था कि सिविल सेवा में मुसलमान सिर्फ तीन प्रतिशत हैं, जबकि पुलिस सेवा में यह संख्या चार प्रतिशत है।
संघ लोक सेवा आयोग 2017 में चयनित मुस्लिम छात्रों के नाम
रैंक रोल नंबर नाम
25 – 0325465 – साद मियां खान
28 – 0011598 – समीरा एस
36 – 0584343 – फजलुल हसीब
62 – 0786820 – जमील फातिमा जेबा
87 – 0669802 – हसीन जाहेरा रिजवी
97 – 0052405 – अजर जिया
137 – 0126399 – सैयद अली अब्बास
154 – 0005503 – मोती उर रहमान
165 – 0444670 – असीम खान
190 – 0444510 – सैयद इमरान मसूद
200 – 0365004 – मुहम्मद जुनैद पीपी
217- 0626326 – इल्मा अफरोज
226 – 0429287 – हसरत जासमीन
282 – 0504526 – एजाज अहमद
326 – 0030666 – मोहम्मद नूह सिद्दीकी
339 – 0050154 – शेख सलमान
352 – 0191790 – जुनैद अहमद
378 – 0032947 – इनाबत खालिक
384 – 0529095 – सद्दाम नवास
410 – 0369659 – सैयद जाहिद अली
444 – 0011264 – फुरकान अख्तर
445 – 0336862 – सोफिया
470 – 0393562 – मोहम्मद शफीक
471 – 0641379 — जफर इकबाल
485 – 0010280 – गौश आलम
487 – 0097593 – हारिस रशीद
536 – 0404666 – इजस असलम सी एस
539 – 0285502 – अनम सिद्दीकी
570 – 0048867 – हसन साफिन मुस्तफा अली
572 – 0128649 – साहिला
602 – 0268888 – मोहम्मद शब्बीर के
613 – 0467937 – इरशाद सीएम
620 – 0651711 – इब्सन शाह आइ
622 – 0516919 – अली अबूबकर टीटी
651 0668462 – रेहाना आर
655 – 0562225 – अमल एनएस
656 – 0120006 – मोहम्मद नसीमुद्दीन
657 – 0556919 – हरीशा बीसी
693 – 0557457 – शाहिद टी कोमथ
695 – 0688921 – शाहिद अहमद
709 – 0080618 – अजमल शहजाद अलियार रावथर
725 – 0444350 – इमरान अहमद
752 – 0478428 – बुशरा अंसारी
800 – 0006499 – अफसल हमीद
801 – 0442562 – सरवाइया रियाजभाई रफीकभाई
810 – 0390372 – शीरत फातिम
841 – 0010178 – अरशिया जाखू
843 – 0333248 – आमिर बशीर
845 – 0135531 – खालिद हुसैन
850 – 0370963 – आरिफ खान
939 – 0882366 – मोहम्मद फारूक
पिता और भाईयों को जेल भिजवाने का गुस्सा फायरिंग कर उतारा- घंटाघर मामले में दो बाल अपचारियों को किया डीटेन मुख्य आरोपी भी आएगा जल्द गिरफ्त में .
उदयपुर। उदयपुर के मोती चैहट्टा इलाके में 2 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना के मामले में खाकी ने दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आपको बता दे कि फायरिंग घटना के बाद उपजे विरोध को देखते हुए पुलिस ने आनन – फानन में इस मामले का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को डिटेन करने के बाद साफ किया कि कुंदन चैहान और सोनू के बीच आपसी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हर्ष रतनु ने बताया कि कुछ दिनों पहले घंटाघर थाने में सोनू के पिता शौकत सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें फरियादी हरीश गोस्वामी का कुंदन चैहान ने सहयोग किया था। इसके बाद सोनू को लगा कि कुंदन चैहान अगर हरीश गोस्वामी का सहयोग नहीं करता तो उसके पिता और भाइयों को जेल में नहीं रहना पड़ता। इसी रंजिश के चलते सोनू ने समीर, जमील, छोटा मेवाती सहित दो बाल अपचारियों को साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। डिप्टी भंवर सिंह हाडा ने बताया कि वारदात करने के बाद चारों अभियुक्तों सहित दोनो बाल अपचारी सवीना क्षेत्र में मिले और वहां से सभी अलग – अलग हो गए। पुलिस अब मुख्य अभियुक्त सहित अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
घंटाघर फायरिंग की घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने निकाली रैली – जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन .
उदयपुर। शहर के घण्टाघर थाना इलाके के मोती चैहट्टा में 2 दिन पूर्व हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता के ऊपर फायरिंग की घटना के बाद शुक्रवार को सभी हिन्दू संगठन के लोग विरोध स्वरूप जिला कलेक्ट्री पंहुचे । यह रैली जगदीश चौक से निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्री पर पहुंची। इसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर इस घटना के विरोध में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। वही सभी हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की है कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा रखे गए अवैध हथियारों की जांच भी पुलिस प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए। इस घटना पर रोश व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों ने आए दिन होने वाली इस तरह की घटना को रोकने के लिए भी मांग की है। वहीं रास्ते भर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से नारेबाजी की। हिंदू संगठनों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की सूचना के बाद पूरे रास्ते पुलिस का भारी जाब्ता भी तैनात रहा।
गौरतलब है की दो दिन पूर्व आपसी रंजिश के चलते भजयुमो के मंडल अध्यक्ष कुंदन पर फायर किया गया इसका खुलासा आज पुलिस ने कर्भी दिया और दो बाल अप्चारियों को गिरफ्तार किया है।
बी सेफ जागरूकता अभियान के लिए पवन कौशिक को ’’सीएसआर पर्सन आॅफ द ईयर अवार्ड’’
इण्डिया सीएसआर लीडरशिप समिट ने किया सम्मानित
उदयपुर पोस्ट. समाज सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करने वाले हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक को इण्डिया सीएसआर लीडरशिप समिट ने सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान ‘‘बी सेफ’’ के लिए ’’सीएसआर पर्सन आॅफ द ईयर अवार्ड-2018’’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. भास्कर चटर्जी, फोरमर सीईओ-इण्डियन इन्स्ट्यिूट आॅफ कार्पोरेट अफेयर्स, नई दिल्ली एण्ड श्री रूसेन कुमार-फाउण्डर, इण्डियन सीएसआर नेटवर्क एवं समिट चेयरमैन ने इण्डियन सीएसआर लीडरशिप समिट द्वारा दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में 27 अपै्रल, 2018 को प्रदान किया।
ज्ञातव्य रहे कि हिन्दुस्तान जिंक एवं आकाशवाणी ने रेड़ियो के माध्यम से सड़क व औद्योगिक सुरक्षा के प्रति एक जागरूक अभियान की शुरूआत की है जिसका नाम है ‘बी सेफ’ सुरक्षित रहिए – अपने लिए – अपनों के लिए। यह कार्यक्रम अपने आप में एक अदभूत उदाहरण है।
इस कार्यक्रम में देश के माननीय केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितीन गड़करी, राजस्थान सरकार के अनेकों मंत्री, राजस्थान के विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा उदयपुर के श्री अरविन्द सिंह जी मेवाड़ भी अभियान से जुड़ चुके हैं।
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी ’‘मन की बात’’ कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर अपने विचार रखे हैं।
वेदान्ता समूह के चेयरमैन श्री अनील अग्रवाल जी ने ‘‘बी सेफ’’ कार्यक्रम में उद्योगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिये हैं। बी सेफ कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दुस्तान जिं़क के उच्च अधिकारियों ने भी सुरक्षा के प्रति अपने विचार व्यक्त किये है।
बी सेफ प्रोजेक्ट के माध्यम से पवन कौषिक ने अब तक राजस्थान में करीब साढ़े तीन हजा़र से अधिक कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और परिजनों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर चुके है, जिसके अन्तर्गत लघु फिल्म, प्रजेन्टेषन और कहानी के माध्यम से बच्चों को स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने की जाानकारी दी गयी है।
पवन कौषिक हिन्दुस्तान जिंक में पिछले 10 साल से कार्यरत हैं तथा ना सिर्फ हिन्दुस्तान जिंक का अपितु वेदान्ता समूह के भी मुख्य कम्यूनिकेषन्स प्रोजेक्ट्स देखते हैं।
पवन कौषिक हिन्दुस्तान जिंक में पद ग्रहण करने से पहले केन्द्रीय सरकार के अनेकों महत्वपूर्ण अभियानों के साथ जुड़े रह है। भारत सरकार के एडवरटाईजिंग एण्ड विजवल पब्लिसिटी निदेषालय में पदभार के दौरान केन्द्र सरकार की नई आर्थिक नीति, ग्रामीण विकास, एड्स जागरूकता, टीकाकरण, बाल षिक्षा, आयकर, राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव, भारतीय स्वतंत्रता के 50 वर्ष, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, नषा विरोधी जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनषील सामाजिक एवं आर्थिक विषयों के प्रचार अभियान को निर्देषित कर प्रतिपादित किया है। इसके पश्चात् पवन कौषिक ने राष्ट्रीय फैषन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), दिल्ली में पहली बार फैषन कम्यूनिकेषन विभाग की षुरूआत की। इसी संस्थान में कम्यूनिकेषन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में फैषन कम्यूनिकेषन को पढ़ाने एवं निफ्ट को नई पहचान दिलाने में सफलता प्राप्त की।
पवन कौषिक को सामाजिक व आर्थिक जागरूकता अभियान के लिए इण्डिया टू-डे, जी.टी.वी., पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आ ॅफ इण्डिया, उदयपुर चैम्बर आॅफ काॅमर्स एवं जापान के प्रतिष्ठित शैक्षणिक अवार्ड ‘‘नीप्पोन‘‘ से भी सम्मानित किये जा चुके है।
ऐवेंजर्स, इन्फिनिटी वॉर, रोमांच, एक्शन सुपर हीरोज का जश्न- Review इदरीस खत्री
दोस्तो फ़िल्म भारत मे हॉलीवुड सुपर हीरो का जश्न लगी फ़िल्म सिनेमा हॉल भरा होने के साथ दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था, हर सुपर हीरो की एंट्री पर तालिया, सीटियां, चिल्ला पो पूरी फिल्म में बनी हुई थी, सुपर हीरोज का जलवा दिखा भारतीय सिनेमा घरों में भी .
समीक्षक
एक डॉक्टर ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई होती तो यह मासूम जिंदा होती – मासूम को लेकर तीन तीन अस्पतालों के चक्कर खाते रहे और हुआ क्या ….
उदयपुर। एक नन्ही बेटी हंसती खेलती सी, फिर परिजन गोद में उठाये भागे, गोद से कंधे पर लुडक गयी और कंधे से अब अर्थी तक पहुच गयी,यह हुआ सिर्फ धरती के भगवान् कहे जाने वाले डॉक्टरों की गैर जिम्मेदारी से
